Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 18, 2025

Follow

BCCI के नए सचिव बने देवजीत सैकिया | भारतीय क्रिकेट जगत में बड़ा बदलाव

देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कार्यवाहक सचिव चुने गए हैं | उन्हें बोर्ड के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने इस पद पर नियुक्त किया है | देवजीत सैकिया ने जय शाह की जगह ली है, जिन्होंने हाल ही में (1 दिसम्बर को) International Cricket Council (ICC) के नए अध्यक्ष का पद संभाला है |

असम के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया अब तक BCCI के संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे | बिन्नी ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सैकिया को कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है | देवजीत सैकिया BCCI के नियमों के तहत स्थायी सचिव की नियुक्ति होने तक अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करेंगे। वह अगले साल सितंबर तक इस पद पर बने रहेंगे और इसके बाद स्थायी सचिव की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति BCCI के प्रबंधन और भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जय शाह (Jay Shah) ने 1 दिसंबर, 2024 को ICC के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था | इस वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने वाले वह पांचवें भारतीय बने हैं | 36 साल के शाह पिछले पांच वर्षों से BCCI सचिवके पद पर नियुक्त थे, शाह ने ICC में न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली।

देवजीत सैकया का क्रिकेट करियर
देवजीत सैकया (Devajit Saikia) का जन्म 1969 में गुवाहाटी में हुआ था | देवजीत सैकिया ने बतौर विकेटकीपर 1991 में असम के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया | वह 2019 में BCCI के जॉइंट सेक्रेटरी बने | उन्हें असम टीम की ओर से साल 1984 में सीके नायडु ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला | वह असम अंडर-19 टीम का 1989 तक हिस्सा रहे | टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ वह ईस्ट जोन की ओर से भी खेल चुके हैं |

2 thoughts on “BCCI के नए सचिव बने देवजीत सैकिया | भारतीय क्रिकेट जगत में बड़ा बदलाव”

Leave a Comment