Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 2, 2025

Follow

30 September 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

30 सितम्बर 2025 Daily Current Affairs में हाल ही में देश और दुनिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं चर्चा में रहीं। इनमें नीति आयोग द्वारा ‘वर्क फॉर विकसित भारत’ पोर्टल लॉन्च किया गया, वहीं राज्यसभा ने भारतीय बंदरगाह विधेयक–2025 पारित किया। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 12th फेल को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब मिला। दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त सतीश गोलचा बने और अंडर–17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने 9 पदक जीते। आने वाले समय में भारत 2026 में AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही बिहार के राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान की नियुक्ति भी सुर्खियों में रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर WHO ने नेपाल को रूबेला उन्मूलन के लिए सत्यापित किया और लोकसभा में नई भाषाओं का समावेश किया गया। खेल जगत में मणिपुर ने WBC रॉय फुटबॉल ट्रॉफी जीती, वहीं अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में सर्वाधिक रन बनाएUNESCO ने हिमाचल प्रदेश के शीत मरुस्थल को विश्व जैवमंडल रिजर्व में शामिल किया। साथ ही भारत के नए अटॉर्नी जनरल आर. वेकट रमणी नियुक्त हुए और कतर UPI अपनाने वाला 8वां देश बना। सबसे बड़ी उपलब्धि रही जब शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचने वाले पहले भारतीय बने


प्रश्न 01. ‘वर्क फॉर विकसित भारत’ नामक पोर्टल किसने लॉन्च किया?

a) वित्त आयोग
b) नीति आयोग
c) चुनाव आयोग
d) दूरसंचार आयोग

उत्तर: b) नीति आयोग

व्याख्या:

  • ‘वर्क फॉर विकसित भारत’ पोर्टल का शुभारंभ नीति आयोग ने किया।
  • इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, उपाध्यक्ष सुमन बेरी और CEO बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम हैं।

प्रश्न 02. राज्यसभा द्वारा भारतीय बंदरगाह विधेयक–2025 कब पारित किया गया?

a) 18 अगस्त 2025
b) 22 अगस्त 2025
c) 15 अगस्त 2025
d) 25 अगस्त 2025

उत्तर: a) 18 अगस्त 2025

व्याख्या:

  • भारतीय बंदरगाह विधेयक–2025 राज्यसभा द्वारा 18 अगस्त 2025 को पारित किया गया।
  • भारत में सर्वाधिक बंदरगाह महाराष्ट्र राज्य में स्थित हैं।

प्रश्न 03. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार किसे मिला?

a) जवान
b) पुकलम
c) 12th फेल
d) आशिकी–3

उत्तर: c) 12th फेल

व्याख्या:

  • फिल्म 12th फेल को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है।
  • यह फिल्म IAS मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित है।

प्रश्न 04. दिल्ली पुलिस के नए पुलिस आयुक्त हाल ही में कौन बने हैं?

a) शशि भूषण कुमार
b) एल. एन. मिश्रा
c) विनोद सिंह
d) श्री सतीश गोलचा

उत्तर: d) श्री सतीश गोलचा

व्याख्या:

  • हाल ही में श्री सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।
  • दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।

प्रश्न 05. एथेंस में आयोजित अंडर–17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप–2025 में भारत ने कितने पदक जीते?

a) 7
b) 17
c) 9
d) 12

उत्तर: c) 9

व्याख्या:

  • भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 9 पदक जीते, जिनमें 5 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं।
  • पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा।

प्रश्न 06. वर्ष 2026 में AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कौन सा देश करेगा?

a) अमेरिका
b) जापान
c) भारत
d) चीन

उत्तर: c) भारत

व्याख्या:

  • वर्ष 2026 का AI इम्पैक्ट समिट भारत (दिल्ली) में आयोजित होगा।
  • इससे पहले 2023–लंदन, 2024–इज़रायल, 2025–पेरिस में आयोजित हुआ था।

प्रश्न 07. 2 जनवरी 2025 को बिहार के नए राज्यपाल कौन बने?

a) सी. वी. आनंद बोस
b) अजय कुमार भल्ला
c) मंगुभाई छगनभाई पटेल
d) आरिफ मोहम्मद खान

उत्तर: d) आरिफ मोहम्मद खान

व्याख्या:

  • 2 जनवरी 2025 को आरिफ मोहम्मद खान बिहार के नए राज्यपाल बने।
  • इससे पहले वे केरल के राज्यपाल थे।

प्रश्न 08. हाल ही में 8 मई 2025 को विश्व रेड क्रॉस दिवस किस थीम पर मनाया गया?

a) मानव जीवन में सुधार
b) मानवता को जीवित रखना
c) सभी जीवों को खुश रखना
d) मानवता को नशा मुक्त करना

उत्तर: b) मानवता को जीवित रखना

व्याख्या:

  • 8 मई 2025 को विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम “मानवता को जीवित रखना” रही।
  • यह दिन हेनरी ड्यूनेट की जयंती पर मनाया जाता है, जिन्होंने 1863 में रेड क्रॉस की स्थापना की थी।

प्रश्न 09. हाल ही में WHO ने किस देश को रूबेला मुक्त होने की मान्यता दी है?

a) मालदीव
b) नेपाल
c) श्रीलंका
d) बांग्लादेश

उत्तर: b) नेपाल

व्याख्या:

  • WHO ने नेपाल को रूबेला मुक्त घोषित किया।
  • WHO का मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है, इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी।

प्रश्न 10. हाल ही में लोकसभा की कार्यवाही में किन भाषाओं को शामिल किया गया?

a) कोंकणी
b) कश्मीरी
c) संथाली
d) उपयुक्त सभी

उत्तर: d) उपयुक्त सभी

व्याख्या:

  • लोकसभा की कार्यवाही में कोंकणी, कश्मीरी और संथाली तीनों भाषाओं को शामिल किया गया।
  • भारतीय संविधान में अनुसूची–8 के अंतर्गत 22 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है।

प्रश्न 11. हाल ही में वर्ष 2025–26 की WBC रॉय फुटबॉल ट्रॉफी (टी–1) किसने जीती?

a) पश्चिम बंगाल
b) मणिपुर
c) पंजाब
d) ओडिशा

उत्तर: b) मणिपुर

व्याख्या:

  • मणिपुर ने 2025–26 की WBC रॉय फुटबॉल ट्रॉफी जीती।
  • यह भारत की सबसे पुरानी फुटबॉल ट्रॉफियों में से एक है।

प्रश्न 12. हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने किस राज्य में ‘लुंग फुन रोपुर’ को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया?

a) असम
b) कर्नाटक
c) मिजोरम
d) महाराष्ट्र

उत्तर: c) मिजोरम

व्याख्या:

  • ASI ने मिजोरम में ‘लुंग फुन रोपुर’ को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की स्थापना 1861 ई. में हुई थी।

प्रश्न 13. वर्तमान में IMD स्मार्ट सिटी इंडेक्स–2025 में किस सिटी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया?

a) दिल्ली
b) ज्यूरिख
c) बेंगलुरु
d) ओस्लो

उत्तर: b) ज्यूरिख

व्याख्या:

  • IMD स्मार्ट सिटी इंडेक्स–2025 में स्विट्ज़रलैंड की ज्यूरिख सिटी को प्रथम स्थान मिला।

प्रश्न 14. अम्मा सम्मान दिवस के अवसर पर “नारी अदालत” आमा सुविधा धर आम सशक्तिकरण योजना किस राज्य में शुरू की गई?

a) सिक्किम
b) राजस्थान
c) पश्चिम बंगाल
d) असम

उत्तर: a) सिक्किम

व्याख्या:

  • “नारी अदालत” योजना सिक्किम में शुरू की गई।
  • सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग हैं और राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य।

प्रश्न 15. वर्तमान में UNESCO ने विश्व जैवमंडल रिजर्व नेटवर्क में किसे शामिल किया?

a) डिब्बू सैखोसा, असम
b) मानस, असम
c) शीत मरुस्थल, हिमाचल प्रदेश
d) कच्छ रण, गुजरात

उत्तर: c) शीत मरुस्थल, हिमाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • UNESCO ने हिमाचल प्रदेश के शीत मरुस्थल को 13वें बायोस्फियर रिजर्व के रूप में शामिल किया।
  • भारत में कुल 18 जैवमंडल रिजर्व नेटवर्क शामिल हैं।

प्रश्न 16. भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

a) डी. कवाद दास
b) सुब्रमण्यम स्वामी
c) आर. वेकट रमणी
d) सुधांशु उत्सव

उत्तर: c) आर. वेकट रमणी

व्याख्या:

  • आर. वेकट रमणी को भारत का अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया।
  • उनका कार्यकाल वर्ष 2027 तक बढ़ा दिया गया है।

प्रश्न 17. UPI अपनाने वाला आठवां देश कौन सा है?

a) ब्राजील
b) जापान
c) दक्षिण अफ्रीका
d) कतर

उत्तर: d) कतर

व्याख्या:

  • कतर UPI अपनाने वाला आठवां देश बना है।
  • इससे पहले भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, फ्रांस, नेपाल, UAE और सिंगापुर शामिल हो चुके हैं।

प्रश्न 18. वर्तमान में भारत की मेजबानी में पहली बार ISSF जूनियर विश्व कप–2025 का कौन सा संस्करण प्रारंभ हुआ?

a) 9th
b) 10th
c) 11th
d) 12th

उत्तर: c) 11th

व्याख्या:

  • भारत ने पहली बार ISSF जूनियर विश्व कप–2025 की मेजबानी की।
  • ISSF का पूरा नाम International Shooting Sports Federation है।

प्रश्न 19. एशिया कप–2025 के 17वें संस्करण में सबसे अधिक रन किस क्रिकेटर ने बनाए?

a) कुलदीप यादव
b) अभिषेक शर्मा
c) तिलक वर्मा
d) संजू सैमसन

उत्तर: b) अभिषेक शर्मा

व्याख्या:

  • एशिया कप–2025 में अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक रन बनाए।
  • भारत ने एशिया कप 2025 (UAE) में जीत दर्ज की और यह उसकी 9वीं जीत थी।

प्रश्न 20. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचने वाले पहले भारतीय कौन बने?

a) डांगरी जहनती
b) सिरीशा बांदला
c) गोपी थैयकुरा
d) शुभांशु शुक्ला

उत्तर: d) शुभांशु शुक्ला

व्याख्या:

  • शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचने वाले पहले भारतीय बने।
  • वे गगनयान मिशन–5 के तहत विश्व के 634वें अंतरिक्ष यात्री बने।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 30 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

Leave a Comment