Army Study icon Image

By: Army Study

On: August 10, 2025

Follow

10 August 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 10 अगस्त 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत कर रहे है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

प्रश्न 1. हाल ही में भारत का पहला वनस्पति उद्यान, जो जैव विविधता और संरक्षण को बढ़ावा देगा, कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

a. असम
b. सिक्किम
c. लद्दाख
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: लद्दाख
व्याख्या: लद्दाख के श्योक गाँव में पहला वनस्पति उद्यान विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की अद्वितीय वनस्पतियों का संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देना है। यह पहल स्थानीय और दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण में मदद करेगी।

प्रश्न 2. हाल ही में किस देश ने सीमा से अपने लाउडस्पीकर हटा दिए हैं?

a. यूक्रेन
b. उत्तर कोरिया
c. इजराइल
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर कोरिया
व्याख्या: दक्षिण कोरिया की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने सीमा पर से लाउडस्पीकर हटाना शुरू किया है। यह कदम दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का संकेत माना जा रहा है।

प्रश्न 3. आठ प्रमुख सहकारी समितियों ने हाल ही में किस नाम से नई टैक्सी सेवा शुरू की है?

a. नमो टैक्सी
b. वंदे टैक्सी
c. भारत टैक्सी
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: भारत टैक्सी
व्याख्या: आठ प्रमुख सहकारी समितियों ने ₹300 करोड़ की लागत से “भारत टैक्सी” सेवा शुरू की है। इसका उद्देश्य ओला और उबर जैसी कंपनियों को प्रतिस्पर्धा देना, ड्राइवरों की उचित कमाई सुनिश्चित करना और यात्रियों को किफायती किराए पर सेवा प्रदान करना है।

प्रश्न 4. भारतीय रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज योजना के तहत वापसी यात्रा के बेस किराए पर कितने प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है?

a. 25%
b. 20%
c. 30%
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 20%
व्याख्या: भारतीय रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू की है, जिसमें वापसी यात्रा के बेस किराए पर 20% की छूट दी जाएगी। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना और ट्रेनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करना है।

प्रश्न 5. किस राज्य सरकार ने “बाज अख” नामक ड्रोन रोधी प्रणाली लॉन्च की है?

a. पंजाब
b. गुजरात
c. राजस्थान
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: पंजाब
व्याख्या: पंजाब सरकार ने तरनतारन जिले से “बाज अख” नामक ड्रोन रोधी प्रणाली शुरू की है। इसका उद्देश्य सीमा पार से नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी को रोकना है।

प्रश्न 6. भारत के पहले अत्याधुनिक “Animal Stem Cell BioBank” का उद्घाटन कहाँ हुआ है?

a. सूरत
b. उदयपुर
c. हैदराबाद
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: हैदराबाद
व्याख्या: भारत का पहला अत्याधुनिक “Animal Stem Cell BioBank” हैदराबाद में स्थापित किया गया है। यह पशुओं के स्टेम सेल संरक्षण, अनुसंधान और चिकित्सा में नई संभावनाएँ खोलने के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 7. हाल ही में कौन-सा देश स्लीपिंग सिकनेस से मुक्त होने वाला 10वां देश बना है?

a. केन्या
b. माल्डोवा
c. मोरक्को
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: केन्या
व्याख्या: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रमाणित किया है कि केन्या अब मानव अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस (स्लीपिंग सिकनेस) से मुक्त है, और यह दुनिया का 10वां देश है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।

प्रश्न 8. हाल ही में किसने व्हाइट हाउस शिखर सम्मेलन में ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

a. अजरबैजान
b. आर्मेनिया
c. उपर्युक्त दोनों
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उपर्युक्त दोनों
व्याख्या: अज़रबैजान और आर्मेनिया के नेताओं ने व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे नागोर्नो-काराबाख विवाद का औपचारिक अंत हुआ। यह समझौता स्वतंत्र यात्रा, व्यापार और कूटनीतिक संबंधों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

प्रश्न 9. देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम किस शहर में बनने जा रहा है?

a. नागपुर
b. बेंगलुरु
c. कोलकाता
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: बेंगलुरु
व्याख्या: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि बेंगलुरु के पास 80,000 दर्शकों की क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।

प्रश्न 10. STQC प्रमाणन पाने वाला पहला भारतीय बैंक कौन सा है?

a. बैंक ऑफ बड़ौदा
b. पंजाब नेशनल बैंक
c. बैंक ऑफ इंडिया
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: बैंक ऑफ इंडिया
व्याख्या: बैंक ऑफ इंडिया अपनी सुलभ वेबसाइट के लिए STQC (Standardisation Testing and Quality Certification) प्रमाणन प्राप्त करने वाला पहला भारतीय बैंक बना है। यह प्रमाणन दिव्यांग-अनुकूल दिशानिर्देशों के अनुरूप है।

प्रश्न 11. BEML वंदे भारत कोच का निर्माण किस राज्य में करेगी?

a. राजस्थान
b. मध्य प्रदेश
c. आंध्र प्रदेश
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: मध्य प्रदेश
व्याख्या: सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई BEML मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया में वंदे भारत, अमृत भारत और मेट्रो रेल कोच का निर्माण करेगी।

प्रश्न 12. अब तक प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से कितनी आय हुई है?

a. 54.13 करोड़
b. 44.13 करोड़
c. 34.13 करोड़
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 44.13 करोड़ रुपये
व्याख्या: ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण से अब तक 44.13 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो सरकारी खजाने में जमा की गई है।

प्रश्न 13. भारतीय रेलवे ने हाल ही में एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी का ट्रायल रन किया। इसका नाम क्या है?

a. वंदे रेल
b. रुद्रास्त्र
c. नमो रेल
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: रुद्रास्त्र
व्याख्या: भारतीय रेलवे ने “रुद्रास्त्र” नामक 4.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी का सफल परीक्षण किया। यह गंजख्वाजा (उत्तर प्रदेश) से गढ़वा (झारखंड) के बीच 209 किमी दूरी 5 घंटे 10 मिनट में पूरी कर पाई।

प्रश्न 14. अगस्त 2025 में UNEP प्रमुख ने देशों से किस प्रकार के कचरे को खत्म करने के लिए समझौता करने का आग्रह किया?

a. प्लास्टिक कचरा
b. अंतरिक्ष कचरा
c. इलेक्ट्रॉनिक कचरा
d. परमाणु कचरा

उत्तर: प्लास्टिक कचरा
व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की प्रमुख ने अगस्त 2025 में देशों से प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने के लिए एक वैश्विक समझौते पर सहमति बनाने का आग्रह किया। प्लास्टिक प्रदूषण समुद्री जीवन, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, इसलिए इसके उत्पादन और उपयोग में कमी लाने के प्रयासों पर ज़ोर दिया जा रहा है।

प्रश्न 15. नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत के टॉप 10 सबसे सुरक्षित शहरों में कौन शीर्ष पर रहा है?

a. अहमदाबाद
b. वडोदरा
c. मंगलुरु
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: मंगलुरु
व्याख्या: नवीनतम सुरक्षा सूचकांक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलुरु को भारत का सबसे सुरक्षित शहर माना गया है। यह रैंकिंग अपराध दर, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और नागरिकों की समग्र सुरक्षा जैसी कई श्रेणियों के आधार पर तय की गई है। शहर की कम अपराध दर, बेहतर पुलिस व्यवस्था और सामुदायिक भागीदारी ने इसे इस सूची में शीर्ष स्थान दिलाया है।

Leave a Comment