11 August 2025 Current Affairs » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 2, 2025

Follow

11 August 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 11 अगस्त 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत कर रहे है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

प्रश्न 1. हाल ही में ‘विश्व शेर दिवस’ कब मनाया गया है?
a. 08 अगस्त
b. 10 अगस्त
c. 09 अगस्त
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 10 अगस्त
व्याख्या: हर वर्ष 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शेरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न 2. हाल ही में कौन सा देश चंद्रमा पर परमाणु रिएक्टर बनाने की तैयारी कर रहा है?
a. चीन
b. रूस
c. अमेरिका
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: अमेरिका
व्याख्या: अमेरिका चंद्रमा पर ऊर्जा उत्पादन के लिए परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना बना रहा है।

प्रश्न 3. हाल ही में कौन 18वें अंतरराष्ट्रीय खगोल एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड (IOAA 2025) की मेजबानी करेगा?
a. रूस
b. भारत
c. अमेरिका
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: भारत
व्याख्या: IOAA 2025 का आयोजन भारत में होगा, जिसमें 60 से अधिक देशों के छात्र और मेंटर्स भाग लेंगे।

प्रश्न 4. हाल ही में एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप की ओपन पुरुष श्रेणी में रमेश बुड़ियाल ने कौन सा पदक जीता है?
a. स्वर्ण
b. रजत
c. कांस्य
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: कांस्य
व्याख्या: भारतीय खिलाड़ी रमेश बुड़ियाल ने एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

प्रश्न 5. हाल ही में भारत पूर्वानुमान प्रणाली ने वर्षा पूर्वानुमान में कितने प्रतिशत की वृद्धि की है?
a. 25%
b. 30%
c. 20%
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 30%
व्याख्या: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने वर्षा पूर्वानुमान की सटीकता में 30% की वृद्धि की है।

प्रश्न 6. हाल ही में कहाँ ‘गाई जात्रा’ त्योहार मनाया गया है?
a. नेपाल
b. भूटान
c. श्रीलंका
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: नेपाल
व्याख्या: गाई जात्रा नेपाल का पारंपरिक पर्व है, जिसे मृत आत्माओं की शांति के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न 7. हाल ही में जिम लावेले का निधन हुआ है, वे कौन थे?
a. लेखक
b. पत्रकार
c. एस्ट्रोनॉट
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: एस्ट्रोनॉट
व्याख्या: जिम लावेले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थे, जो अपोलो मिशन में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध थे।

प्रश्न 8. हाल ही में पुरातत्वविदों ने किस देश के उत्तरी तट पर 14 व्यक्तियों के 3000 साल पुराने अवशेष खोजे हैं?
a. पेरू
b. केन्या
c. मोल्डोवा
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: पेरू
व्याख्या: पेरू के उत्तरी तट पर 3000 साल पुराने 14 व्यक्तियों के अवशेष खोजे गए हैं।

प्रश्न 9. हाल ही में किस बैंक ने नए खाताधारकों के लिए मिनिमम बैलेंस लिमिट 50,000 रुपये तय की है?
a. HDFC बैंक
b. एक्सिस बैंक
c. ICICI बैंक
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: ICICI बैंक
व्याख्या: ICICI बैंक ने नए खातों के लिए न्यूनतम बैलेंस 50,000 रुपये निर्धारित किया है।

प्रश्न 10. हाल ही में वियतनामी ऑटोमोबाइल कंपनी ‘विनफास्ट’ ने भारत में कहाँ अपना प्लांट शुरू किया है?
a. नागपुर
b. तूतीकोरिन
c. कोलकाता
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: तूतीकोरिन
व्याख्या: वियतनामी कंपनी विनफास्ट ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में अपना विनिर्माण संयंत्र शुरू किया है।

प्रश्न 11. हाल ही में मिश्र के साथ किस देश ने रिकॉर्ड 35 अरब डॉलर के प्राकृतिक गैस निर्यात समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. रूस
b. यूक्रेन
c. इज़राइल
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: इज़राइल
व्याख्या: इज़राइल और मिश्र ने 35 अरब डॉलर के प्राकृतिक गैस निर्यात समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देगा।

प्रश्न 12. हाल ही में दिशा अभियान किस राज्य में लागू किया गया है?
a. राजस्थान
b. महाराष्ट्र
c. आंध्र प्रदेश
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: महाराष्ट्र
व्याख्या: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए दिशा अभियान लागू किया है।

प्रश्न 13. हाल ही में किसने ‘कैनडियन ओपन’ महिला एकल खिताब जीता है?
a. कोको गॉफ़
b. नाओमी ओसाका
c. विक्टोरिया मबोको
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: विक्टोरिया मबोको
व्याख्या: विक्टोरिया मबोको ने कैनडियन ओपन महिला एकल खिताब जीता, जबकि नाओमी ओसाका उपविजेता रहीं।

प्रश्न 14. हाल ही में भारतीय सेना द्वारा आयोजित एक ड्रोन प्रतियोगिता ‘सूर्य ड्रोनाथॉन 2025’ कहाँ आयोजित की जा रही है?
a. लद्दाख
b. जम्मू कश्मीर
c. हिमाचल प्रदेश
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: हिमाचल प्रदेश
व्याख्या: भारतीय सेना हिमाचल प्रदेश में ‘सूर्य ड्रोनाथॉन 2025’ का आयोजन कर रही है।

प्रश्न 15. हाल ही में 15 अगस्त 2025 को ट्रंप और पुतिन के बीच आमने-सामने की वार्ता कहाँ होगी?
a. मॉर्को
b. अलास्का
c. वॉशिंगटन डीसी
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: अलास्का
व्याख्या: 15 अगस्त 2025 को ट्रंप और पुतिन के बीच बैठक अलास्का में होगी।

प्रश्न 16. हाल ही में WHO ने किस देश को ट्रिपेनोसोमियासिस / निद्रा रोग से मुक्त घोषित किया है?
a. नाइजीरिया
b. केन्या
c. युगांडा
d. इरीट्रिया
उत्तर: केन्या
व्याख्या: WHO ने केन्या को निद्रा रोग से मुक्त घोषित किया है, यह ऐसा करने वाला 10वां देश है।

प्रश्न 17. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता में किन देशों के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता हुआ है?
a. इज़राइल-फिलिस्तीन
b. अज़रबैजान-आर्मेनिया
c. रूस-यूक्रेन
d. उत्तर कोरिया – दक्षिण कोरिया
उत्तर: अज़रबैजान-आर्मेनिया
व्याख्या: ट्रंप की मध्यस्थता में अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच शांति समझौता हुआ है।

प्रश्न 18. हाल ही में भारतीय रेलवे ने एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘रूद्रास्त्र’ का सफल ट्रायल रन किया, इसकी लंबाई कितनी है?
a. 4.5 किमी
b. 5.5 किमी
c. 6.5 किमी
d. 7.5 किमी
उत्तर: 4.5 किमी
व्याख्या: भारतीय रेलवे ने 4.5 किमी लंबी ‘रूद्रास्त्र’ मालगाड़ी का ट्रायल रन किया है, जिसमें 345 वैगन शामिल हैं।

प्रश्न 19. हाल ही में विश्व शेर दिवस 2025 कब मनाया गया है?
a. 7 अगस्त
b. 8 अगस्त
c. 9 अगस्त
d. 10 अगस्त
उत्तर: 10 अगस्त
व्याख्या: हर वर्ष 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है, जो शेर संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए है। यह 2013 में शुरू हुआ था।

प्रश्न 20. हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के पहले अत्याधुनिक पशु स्टेम सेल बायोबैंक और प्रयोगशाला का उद्घाटन कहाँ किया है?
a. हैदराबाद
b. पुणे
c. भुवनेश्वर
d. नागपुर
उत्तर: हैदराबाद
व्याख्या: हैदराबाद में भारत का पहला अत्याधुनिक पशु स्टेम सेल बायोबैंक और प्रयोगशाला का उद्घाटन डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।

2 thoughts on “11 August 2025 Current Affairs”

Leave a Comment