✦ Army Study Current Affairs:-
24 से 31 अगस्त 2026 के Top 100 Weekly Current Affairs MCQ में इस सप्ताह की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, पुरस्कार, नियुक्ति, रक्षा, विज्ञान और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं। सभी प्रश्नों को आसान भाषा में उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या के साथ तैयार किया गया है। यह पोस्ट Army GD, SSC, Air Force Agniveer, Navy तथा अन्य Defence और Government Exams की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। नियमित अभ्यास और रिवीज़न से Current Affairs पर पकड़ मजबूत बनती है, जिससे परीक्षा में बेहतर स्कोर करने में मदद मिलती है।
August Weekly Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. ‘भारत फ्यूचर सिटी’ किस राज्य में विकसित की जा रही है?
A. आंध्र प्रदेश
B. तेलंगाना
C. गुजरात
D. तमिलनाडु
उत्तर: B) तेलंगाना
व्याख्या:
- भारत फ्यूचर सिटी तेलंगाना में हैदराबाद के पास विकसित की जा रही है।
- इसे नेट-जीरो और पर्यावरण के अनुकूल स्मार्ट शहर के रूप में तैयार किया जा रहा है।
प्रश्न 02. विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?
A. 15 अगस्त
B. 19 अगस्त
C. 21 अगस्त
D. 25 अगस्त
उत्तर: B) 19 अगस्त
व्याख्या:
- विश्व फोटोग्राफी दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य फोटोग्राफी की कला, इतिहास और महत्व को लोगों तक पहुंचाना है।
प्रश्न 03. भारत ने रक्षा उपकरणों के संयुक्त उत्पादन और रणनीतिक सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
A. इजराइल
B. आर्मेनिया
C. इंडोनेशिया
D. फिलीपींस
उत्तर: B) आर्मेनिया
व्याख्या:
- भारत और आर्मेनिया के बीच रक्षा उपकरण और सैन्य तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है।
प्रश्न 04. नाइलिट ने अगस्त 2026 में साइबर सुरक्षा के लिए कौन सा नया कार्यक्रम शुरू किया?
A. साइबर शक्ति 2026
B. साइबर कुश्ती 2026
C. डिजिटल सुरक्षा 2026
D. साइबर कवच 2026
उत्तर: B) साइबर कुश्ती 2026
व्याख्या:
- नाइलिट ने अगस्त 2026 में ‘साइबर कुश्ती 2026’ नाम से साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ा कार्यक्रम शुरू किया।
- इसका उद्देश्य युवाओं की साइबर सुरक्षा, AI और विश्लेषण क्षमता को मजबूत करना है।
प्रश्न 05. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 100 छक्के पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन बने?
A. रोहित शर्मा
B. विराट कोहली
C. ऋषभ पंत
D. रवींद्र जडेजा
उत्तर: C) ऋषभ पंत
व्याख्या:
- ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 100 छक्के पूरे किए।
- वे टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने।
प्रश्न 06. जीई एयरोस्पेस से ‘एस-400 लैब अप्रूवल’ पाने वाली पहली भारतीय कंपनी कौन सी बनी?
A. मिश्र धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI)
B. हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
C. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
D. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स
उत्तर: A) मिश्र धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI)
व्याख्या:
- MIDHANI को जीई एयरोस्पेस से एस-400 लैब अप्रूवल मिला है।
- यह मंजूरी धातुओं की रासायनिक, यांत्रिक और धातुकर्म जांच की गुणवत्ता से जुड़ी है।
प्रश्न 07. ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0’ की शुरुआत किस राज्य से की गई?
A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. झारखंड
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: A) बिहार
व्याख्या:
- इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0 की शुरुआत बिहार से की गई।
- इसका उद्देश्य युवाओं और नए मतदाताओं में चुनावी जागरूकता और लोकतांत्रिक समझ बढ़ाना है।
प्रश्न 08. रणजी ट्रॉफी जीतने के बाद ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेलने का अधिकार किस टीम को मिला?
A. जम्मू-कश्मीर
B. दिल्ली
C. मुंबई
D. राजस्थान
उत्तर: A) जम्मू-कश्मीर
व्याख्या:
- जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
- ईरानी कप में रणजी ट्रॉफी विजेता टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला होता है।
प्रश्न 09. अगस्त 2026 में ‘RSVC-अमृत’ डिजिटल प्लेटफॉर्म किस संस्था ने शुरू किया?
A. नीति आयोग
B. ग्रामीण विकास मंत्रालय
C. नाबार्ड
D. पंचायती राज मंत्रालय
उत्तर: C) नाबार्ड
व्याख्या:
- नाबार्ड ने ग्रामीण क्षेत्रों में नई तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यह प्लेटफॉर्म शुरू किया।
- इसका उद्देश्य ग्रामीण उद्यमियों को तकनीक, नवाचार और बाजार से जोड़ना है।
प्रश्न 10. 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रिस्तरीय बैठक किस देश की अध्यक्षता में आयोजित हुई?
A. रूस
B. चीन
C. भारत
D. ब्राजील
उत्तर: C) भारत
व्याख्या:
- यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत आयोजित हुई।
- बैठक में जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और पर्यावरण सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
प्रश्न 11. तामिरबरनी नदी किस राज्य में बहती है?
A. तमिलनाडु
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: A) तमिलनाडु
व्याख्या:
- तामिरबरनी नदी तमिलनाडु की प्रमुख बारहमासी नदियों में से एक है। हाल ही में नदी में बढ़ते प्रदूषण के कारण ये चर्चा में रही।
- नदी के प्रदूषण को रोकने और उसके प्राकृतिक स्वरूप को बचाने के लिए संरक्षण पर जोर दिया गया है।
प्रश्न 12. वर्ष 2026 में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया?
A. 15
B. 17
C. 20
D. 25
उत्तर: B) 17
व्याख्या:
- वर्ष 2026 में 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया।
- यह पुरस्कार खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 13. हाकाइंडे हिचिलेमा किस अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति हैं?
A. केन्या
B. जाम्बिया
C. घाना
D. नाइजीरिया
उत्तर: B) जाम्बिया
व्याख्या:
- हाकाइंडे हिचिलेमा जाम्बिया के राष्ट्रपति हैं।
- जाम्बिया की राजधानी लुसाका और मुद्रा जाम्बियन क्वाचा है।
प्रश्न 14. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रगति के लिए ‘सप्तधारा’ की चर्चा की। इसमें कौन-कौन से प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं?
A. विनिर्माण, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण
B. तकनीकी नवाचार, गति शक्ति और रक्षा
C. हरित अर्थव्यवस्था, नीली अर्थव्यवस्था और सॉफ्ट पावर
D. उपरोक्त सभी
उत्तर: D) उपरोक्त सभी
व्याख्या:
- ‘सप्तधारा’ में विनिर्माण, कृषि, तकनीक, गति शक्ति, रक्षा, हरित-नीली अर्थव्यवस्था और सॉफ्ट पावर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
- इसका मुख्य उद्देश्य विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करना है।
प्रश्न 15. परांग ला दर्रा किन क्षेत्रों को जोड़ता है?
A. उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर
B. हिमाचल प्रदेश और लद्दाख
C. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश
D. जम्मू और कश्मीर घाटी
उत्तर: B) हिमाचल प्रदेश और लद्दाख
व्याख्या:
- परांग ला दर्रा हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख से जोड़ता है।
- यह ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण पर्वतीय दर्रा है।
प्रश्न 16. अगस्त 2026 में दूरदर्शन के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. रीवा सोनवाल
B. अनीता देशपांडे
C. स्वाति शर्मा
D. कंचन प्रसाद
उत्तर: A) रीवा सोनवाल
व्याख्या:
- रीवा सोनवाल को दूरदर्शन के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई।
- भारत में दूरदर्शन का प्रायोगिक प्रसारण 15 सितंबर 1959 को शुरू हुआ था।
प्रश्न 17. UNCCD COP-17 के दौरान घास के मैदानों के संरक्षण से जुड़ी गाइडलाइन किस देश ने जारी की?
A. चीन
B. भारत
C. जापान
D. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: B) भारत
व्याख्या:
- भारत ने घास के मैदानों और खुले प्राकृतिक क्षेत्रों के संरक्षण से जुड़ी गाइडलाइन पेश की।
- इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों की पहचान, संरक्षण और पुनर्स्थापन को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 18. जल जीवन मिशन के तहत सबसे अधिक नल कनेक्शन प्रमाणित करने वाला अग्रणी राज्य कौन सा बना?
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D. हिमाचल प्रदेश
उत्तर: A) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन देने और उनके प्रमाणन में प्रमुख स्थान हासिल किया।
- जल जीवन मिशन की शुरुआत 15 अगस्त 2019 को हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से हुई थी।
प्रश्न 19. दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. मनोज कुमार
B. तिलक राज कटारिया
C. राजेश वर्मा
D. मनिंदर सिंह सिरसा
उत्तर: B) तिलक राज कटारिया
व्याख्या:
- तिलक राज कटारिया को दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का नियुक्त किया गया।
- यह बोर्ड खादी, ग्रामोद्योग और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का काम करता है।
प्रश्न 20. हाल ही में किस निजी अंतरिक्ष कंपनी ने केवल 38 मिनट के अंतर पर दो रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किए?
A. ध्रुव स्पेस
B. स्काईरूट एयरोस्पेस
C. ब्लू ओरिजिन
D. स्पेसएक्स
उत्तर: D) स्पेसएक्स
व्याख्या:
- स्पेसएक्स ने दो फाल्कन-9 रॉकेट केवल 38 मिनट के अंतर पर लॉन्च किए।
- दोनों रॉकेट अमेरिका के अलग-अलग प्रक्षेपण केंद्रों से भेजे गए थे।
प्रश्न 21. अगस्त 2026 में बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति कौन बने?
A. मोहम्मद शहाबुद्दीन
B. मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर
C. तारिक रहमान
D. मोहम्मद यूनुस
उत्तर: B) मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर
व्याख्या:
- मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर को बांग्लादेश का 23वां राष्ट्रपति चुना गया।
- उन्होंने अगस्त 2026 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
प्रश्न 22. Kawa UAV द्वारा विकसित स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन का नाम क्या है?
A. वरुणास्त्र MK1
B. गरुड़ शक्ति 2.0
C. दिव्यास्त्र MK3
D. अस्त्र प्रहार
उत्तर: C) दिव्यास्त्र MK3
व्याख्या:
- Kawa UAV ने दिव्यास्त्र MK3 नाम का जेट इंजन आधारित लोइटरिंग म्यूनिशन विकसित किया।
- इसका उपयोग दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों पर सटीक हमला करने के लिए किया जा सकता है।
प्रश्न 23. भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में गैर-सरकारी निदेशक के रूप में किन्हें नियुक्त किया गया?
A. एस. सोमनाथ और आनंद गोपाल
B. शक्तिकांत दास और के. सिवन
C. टी.वी. सोमनाथन और रघुराम राजन
D. उर्जित पटेल और समीर कामत
उत्तर: A) एस. सोमनाथ और आनंद गोपाल
व्याख्या:
- एस. सोमनाथ और आनंद गोपाल को RBI के केंद्रीय बोर्ड में गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
- RBI का केंद्रीय बोर्ड बैंक के मुख्य नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों में भूमिका निभाता है।
प्रश्न 24. डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी पहचानने के लिए ‘वल्कन’ नाम का AI मॉडल किस कंपनी ने शुरू किया?
A. PhonePe
B. Razorpay
C. Paytm
D. BharatPe
उत्तर: B) Razorpay
व्याख्या:
- Razorpay ने ‘वल्कन’ नाम का AI पेमेंट मॉडल शुरू किया।
- इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है।
प्रश्न 25. रेंजलैंड रिस्टोरेशन अवॉर्ड 2026 किसे मिला?
A. सुमेर सिंह भाटी
B. सुंदरलाल बहुगुणा
C. जादव पायेंग
D. राजेंद्र सिंह
उत्तर: A) सुमेर सिंह भाटी
व्याख्या:
- राजस्थान के सुमेर सिंह भाटी को यह पुरस्कार मिला।
- उन्हें थार के ओरण और चरागाहों के संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया।
प्रश्न 26. लद्दाख में हाई कोर्ट की नई बेंच कहाँ स्थापित की जा रही है?
A. कारगिल
B. लेह
C. अनंतनाग
D. उधमपुर
उत्तर: B) लेह
व्याख्या:
- हाई कोर्ट की नई बेंच लेह में स्थापित की जा रही है।
- इससे लद्दाख के लोगों को न्याय के लिए जम्मू या श्रीनगर जाने की जरूरत कम होगी।
प्रश्न 27. NASA की स्विफ्ट वेधशाला का मुख्य काम क्या है?
A. सौर ज्वालाओं का अध्ययन
B. गामा-रे विस्फोटों की खोज और निगरानी
C. क्षुद्रग्रहों का खनन
D. मंगल की चट्टानों की जांच
उत्तर: B) गामा-रे विस्फोटों की खोज और निगरानी
व्याख्या:
- स्विफ्ट वेधशाला का मुख्य काम गामा-रे विस्फोटों का पता लगाना है।
- इनके अध्ययन से विशाल तारों और ब्लैक होल के बारे में जानकारी मिलती है।
प्रश्न 28. 20वें एशियाई खेल 2026 की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?
A. चीन
B. जापान
C. कतर
D. सऊदी अरब
उत्तर: B) जापान
व्याख्या:
- 20वें एशियाई खेल आइची-नागोया, जापान में आयोजित होंगे।
- इन खेलों का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होगा।
प्रश्न 29. 65वें सुब्रतो कप के जूनियर संस्करण का आयोजन कहाँ हुआ?
A. कोलकाता
B. नई दिल्ली
C. शिलांग
D. बेंगलुरु
उत्तर: B) नई दिल्ली
व्याख्या:
- 65वें सुब्रतो कप के प्रमुख मुकाबले नई दिल्ली में हुए।
- यह भारत का प्रसिद्ध अंतर-विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट है।
प्रश्न 30. मातृ और शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी ‘यशोदा AI’ पहल की शुरुआत किस शहर से हुई?
A. जालंधर
B. लखनऊ
C. जयपुर
D. भोपाल
उत्तर: A) जालंधर
व्याख्या:
- यशोदा AI की शुरुआत जालंधर से की गई।
- इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की डिजिटल निगरानी में मदद करना है।
प्रश्न 31. BRICS यूथ काउंसिल की बैठक कहाँ आयोजित हुई?
A. वाराणसी
B. गांधीनगर
C. मुंबई
D. चेन्नई
उत्तर: B) गांधीनगर
व्याख्या:
- BRICS यूथ काउंसिल की बैठक गांधीनगर में आयोजित हुई।
- इसमें युवा उद्यमिता, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।
प्रश्न 32. 20 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
A. राष्ट्रीय एकता दिवस
B. सद्भावना दिवस
C. समरसता दिवस
D. शांति दिवस
उत्तर: B) सद्भावना दिवस
व्याख्या:
- 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 33. पश्चिम बंगाल का पहला कौशल महोत्सव कहाँ आयोजित किया गया?
A. सिलीगुड़ी
B. बालूरघाट
C. आसनसोल
D. दार्जिलिंग
उत्तर: B) बालूरघाट
व्याख्या:
- पश्चिम बंगाल का पहला कौशल महोत्सव बालूरघाट में आयोजित हुआ।
- इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ना था।
प्रश्न 34. एशियाई जूनियर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का युगल खिताब किस भारतीय जोड़ी ने जीता?
A. पंकज आडवाणी और गीत सेठी
B. विग्नेश और सरन्या
C. ध्रुव सितवाला और सौरव कोठारी
D. आदित्य मेहता और अनूप राव
उत्तर: B) विग्नेश और सरन्या
व्याख्या:
- विग्नेश और सरन्या ने भारत के लिए युगल खिताब जीता।
- इस जीत से भारत को जूनियर क्यू स्पोर्ट्स में बड़ी सफलता मिली।
प्रश्न 35. लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला जलडमरूमध्य कौन सा है?
A. होर्मुज जलडमरूमध्य
B. बाब-अल-मंदेब
C. मलक्का जलडमरूमध्य
D. पाक जलडमरूमध्य
उत्तर: B) बाब-अल-मंदेब
व्याख्या:
- बाब-अल-मंदेब लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है।
- यह वैश्विक समुद्री व्यापार का बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है।
प्रश्न 36. क़ेश्म द्वीप किस देश का सबसे बड़ा द्वीप है?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. ओमान
C. ईरान
D. सऊदी अरब
उत्तर: C) ईरान
व्याख्या:
- क़ेश्म द्वीप ईरान का सबसे बड़ा द्वीप है।
- यह फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है।
प्रश्न 37. डूरंड कप की शुरुआत किस कब हुई थी?
A. 1888
B. 1905
C. 1928
D. 1947
उत्तर: A) 1888
व्याख्या:
- डूरंड कप की शुरुआत 1888 में हुई थी।
- यह एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है।
प्रश्न 38. इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल पार्ट्स के घरेलू निर्माण के लिए लगभग कितना वित्तीय पैकेज तय किया गया?
A. ₹1,500 करोड़
B. ₹2,500 करोड़
C. ₹5,000 करोड़
D. ₹10,000 करोड़
उत्तर: B) ₹2,500 करोड़
व्याख्या:
- सरकार ने लगभग ₹2,500 करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज तय किया।
- इसका उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और घरेलू निर्माण बढ़ाना है।
प्रश्न 39. कोचीन शिपयार्ड द्वारा बनाए गए तीसरे एंटी-सबमरीन शैलो वाटर क्राफ्ट का नाम क्या है?
A. अर्नाला
B. एंड्रोथ
C. मंगरोल
D. कवरत्ती
उत्तर: C) मंगरोल
व्याख्या:
- तीसरे एंटी-सबमरीन शैलो वाटर क्राफ्ट का नाम मंगरोल है।
- इसका उपयोग पनडुब्बियों की खोज और समुद्री निगरानी के लिए किया जाएगा।
प्रश्न 40. राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को किस उपलब्धि की याद में मनाया जाता है?
A. चंद्रयान-1 के प्रक्षेपण पर
B. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर
C. मंगलयान के मंगल की कक्षा में पहुंचने पर
D. आर्यभट्ट के प्रक्षेपण पर
उत्तर: B) चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर
व्याख्या:
- 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की।
- भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश बना।
प्रश्न 41. आधुनिक चेन्नई शहर की स्थापना कब हुई थी?
A. 1600
B. 1639
C. 1688
D. 1757
उत्तर: B) 1639
व्याख्या:
- आधुनिक चेन्नई के इतिहास की शुरुआत 22 अगस्त 1639 से मानी जाती है।
- वर्ष 1996 में मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया।
प्रश्न 42. राष्ट्रमंडल क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी किस भारतीय शहर को मिली?
A. अहमदाबाद
B. बेंगलुरु
C. नई दिल्ली
D. हैदराबाद
उत्तर: A) अहमदाबाद
व्याख्या:
- इस प्रतियोगिता का आयोजन अहमदाबाद में होगा।
- इसमें राष्ट्रमंडल देशों के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी भाग लेते हैं।
प्रश्न 43. महिला अंतरिक्ष यात्रियों में सबसे अधिक कुल स्पेसवॉक समय का रिकॉर्ड किसके नाम है?
A. पेगी व्हिटसन
B. क्रिस्टीना कोच
C. सुनीता विलियम्स
D. जेसिका मीर
उत्तर: C) सुनीता विलियम्स
व्याख्या:
- सुनीता विलियम्स ने कई स्पेसवॉक करके महिला अंतरिक्ष यात्रियों में सबसे अधिक कुल समय का रिकॉर्ड बनाया।
- स्पेसवॉक को तकनीकी भाषा में एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी यानी EVA कहा जाता है।
प्रश्न 44. ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ में मुख्य रूप से कौन से देश शामिल हैं?
A. सोमालिया, इरिट्रिया, इथियोपिया और जिबूती
B. सूडान, मिस्र, लीबिया और चाड
C. केन्या, युगांडा, तंजानिया और रवांडा
D. मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और नाइजर
उत्तर: A) सोमालिया, इरिट्रिया, इथियोपिया और जिबूती
व्याख्या:
- हॉर्न ऑफ अफ्रीका में मुख्य रूप से सोमालिया, इरिट्रिया, इथियोपिया और जिबूती शामिल हैं।
- यह क्षेत्र लाल सागर और अदन की खाड़ी के पास होने के कारण रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 45. बर्ड फ्लू का कौन सा स्ट्रेन हाल ही में स्तनधारियों में फैलने के कारण चर्चा में रहा?
A. H1N1
B. H5N1
C. H3N2
D. H9N2
उत्तर: B) H5N1
व्याख्या:
- H5N1 बर्ड फ्लू का एक गंभीर स्ट्रेन है।
- यह पक्षियों के अलावा कुछ स्तनधारी जीवों में संक्रमण के कारण भी चर्चा में रहा है।
प्रश्न 46. BWF विश्व चैंपियनशिप में महिला डबल्स का कांस्य पदक किस भारतीय जोड़ी ने जीता?
A. ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा
B. त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद
C. तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा
D. रितुपर्णा और श्वेतापर्णा पांडा
उत्तर: B) त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद
व्याख्या:
- त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला डबल्स में कांस्य पदक जीता।
- इससे पहले भारत ने इस स्पर्धा में 2011 में पदक जीता था।
प्रश्न 47. BRICS खेल मंत्रियों की बैठक किस शहर में आयोजित हुई?
A. विशाखापत्तनम
B. नई दिल्ली
C. मुंबई
D. कोच्चि
उत्तर: A) विशाखापत्तनम
व्याख्या:
- BRICS खेल मंत्रियों की बैठक विशाखापत्तनम में आयोजित हुई।
- इसमें खेल विज्ञान, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और युवा सहयोग पर चर्चा हुई।
प्रश्न 48. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पानी की बर्फ की खोज के लिए चीन का कौन सा मिशन है?
A. चांग’ई-6
B. चांग’ई-7
C. तियानवेन-2
D. शेनझोउ-18
उत्तर: B) चांग’ई-7
व्याख्या:
- चांग’ई-7 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का अध्ययन करना है।
- यह मिशन पानी की बर्फ और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों की खोज करेगा।
प्रश्न 49. यूक्रेन ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा किस वर्ष की थी?
A. 1989
B. 1991
C. 1995
D. 2000
उत्तर: B) 1991
व्याख्या:
- यूक्रेन ने 24 अगस्त 1991 को स्वतंत्रता की घोषणा की।
- इसी कारण हर वर्ष 24 अगस्त को यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 50. 512 मेगावाट क्षमता वाला ग्रीन एआई डेटा सेंटर किस शहर में स्थापित किया जा रहा है?
A. विशाखापत्तनम
B. अमरावती
C. विजयवाड़ा
D. तिरुपति
उत्तर: A) विशाखापत्तनम
व्याख्या:
- ग्रीन AI डेटा सेंटर विशाखापत्तनम में स्थापित किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य हरित ऊर्जा आधारित एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग ढांचा विकसित करना है।
प्रश्न 51. अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में मानसी लाथेर ने 68 किग्रा वर्ग में कौन सा पदक जीता?
A. स्वर्ण पदक
B. रजत पदक
C. कांस्य पदक
D. कोई पदक नहीं
उत्तर: B) रजत पदक
व्याख्या:
- भारतीय पहलवान मानसी लाथेर ने 68 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
- यह प्रतियोगिता दुनिया की प्रमुख युवा कुश्ती प्रतियोगिताओं में शामिल है।
प्रश्न 52. भारत का पहला नॉन-जीएमओ हाई-एक्सपैंशन पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज किस राज्य में लॉन्च किया गया?
A. तेलंगाना
B. आंध्र प्रदेश
C. कर्नाटक
D. महाराष्ट्र
उत्तर: B) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
- भारत का पहला नॉन-जीएमओ हाई-एक्सपैंशन पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज आंध्र प्रदेश में लॉन्च किया गया।
- इसे एलुरु जिले के मुसुनुरु में लॉन्च किया गया था।
प्रश्न 53. 26वां SCO शिखर सम्मेलन 2026 कहाँ आयोजित हुआ?
A. ताशकंद
B. बिश्केक
C. बीजिंग
D. अस्ताना
उत्तर: B) बिश्केक
व्याख्या:
- 26वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन किर्गिज गणराज्य की राजधानी बिश्केक में आयोजित हुआ।
- वर्ष 2026 में SCO की 25वीं वर्षगांठ भी मनाई गई।
प्रश्न 54. भारत का अपना ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ किस वर्ष तक तैयार करने का लक्ष्य है?
A. 2030
B. 2035
C. 2040
D. 2047
उत्तर: B) 2035
व्याख्या:
- भारत ने 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
- यह पृथ्वी की निचली कक्षा में भारत का अपना स्थायी अंतरिक्ष केंद्र होगा।
प्रश्न 55. मॉरीशस को पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति के लिए 5 साल का समझौता किस भारतीय कंपनी ने किया?
A. भारत पेट्रोलियम
B. हिंदुस्तान पेट्रोलियम
C. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
D. ओएनजीसी
उत्तर: C) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
व्याख्या:
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने मॉरीशस के साथ पेट्रोलियम आपूर्ति से जुड़ा समझौता किया।
- भारत और मॉरीशस के बीच ऊर्जा और समुद्री सहयोग काफी महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 56. लुसाने डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा ने कौन सा स्थान हासिल किया?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
उत्तर: B) दूसरा
व्याख्या:
- नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
- वे भारत के प्रमुख भाला फेंक खिलाड़ियों में शामिल हैं।
प्रश्न 57. कनिज़ा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट का ग्रुप-A खिताब किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीता?
A. डी. गुकेश
B. आर. प्रज्ञानानंदा
C. प्रणेश एम
D. अर्जुन एरिगैसी
उत्तर: C) प्रणेश एम
व्याख्या:
- भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने कनिज़ा ओपन 2026 का ग्रुप-A खिताब जीता।
- उन्होंने प्रतियोगिता में 9 में से 7 अंक हासिल किए।
प्रश्न 58. महिला समानता दिवस कब मनाया जाता है?
A. 8 मार्च
B. 26 अगस्त
C. 11 अक्टूबर
D. 24 जनवरी
उत्तर: B) 26 अगस्त
व्याख्या:
- महिला समानता दिवस हर वर्ष 26 अगस्त को मनाया जाता है।
- यह अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि से जुड़ा है।
प्रश्न 59. पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट और सस्ता ऋण देने वाली योजना कौन सी है?
A. PM स्वनिधि योजना
B. PM विश्वकर्मा योजना
C. PM मुद्रा योजना
D. PM कौशल विकास योजना
उत्तर: B) PM विश्वकर्मा योजना
व्याख्या:
- PM विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए शुरू की गई है।
- इसमें प्रशिक्षण, ₹15,000 तक टूलकिट सहायता और आसान ऋण जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
प्रश्न 60. वित्त वर्ष 2025–26 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने कुल कितना रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया?
A. ₹6,820 करोड़
B. ₹8,550 करोड़
C. ₹10,176 करोड़
D. ₹12,400 करोड़
उत्तर: C) ₹10,176 करोड़
व्याख्या:
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने वित्त वर्ष 2025–26 में ₹10,176 करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ कमाया।
- वर्तमान पुनर्गठन के बाद देश में कुल 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कार्यरत हैं।
प्रश्न 61. CSIR-NAL द्वारा विकसित स्वदेशी माइक्रो गैस टरबाइन इंजनों की श्रृंखला कौन सी है?
A. गरुड़-10, 20 और 30
B. एनजे-05, एनजे-50 और एनजे-100
C. मरुत-01, 02 और 03
D. तेजस-X1, X2 और X3
उत्तर: B) एनजे-05, एनजे-50 और एनजे-100
व्याख्या:
- CSIR-NAL ने एनजे-05, एनजे-50 और एनजे-100 नाम के तीन स्वदेशी गैस टरबाइन इंजन विकसित किए हैं।
- इनका उपयोग ड्रोन, यूएवी और छोटे मिसाइल सिस्टम में किया जा सकता है।
प्रश्न 62. हिंदुस्तान शिपयार्ड द्वारा बनाए गए दूसरे स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल का नाम क्या है?
A. आईएनएस निस्तार
B. आईएनएस निपुण
C. आईएनएस निरीक्षक
D. आईएनएस संध्याक
उत्तर: B) आईएनएस निपुण
व्याख्या:
- आईएनएस निपुण भारतीय नौसेना का दूसरा स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल है।
- इसका उपयोग गहरे समुद्र में गोताखोरी और पनडुब्बी बचाव अभियान में किया जाता है।
प्रश्न 63. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने कितने टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी?
A. 10 लाख
B. 15 लाख
C. 20 लाख
D. 25 लाख
उत्तर: D) 25 लाख
व्याख्या:
- उत्तर प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने की मंजूरी दी।
- इसका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ना है।
प्रश्न 64. ‘खेलो इंडिया संवाद’ के तहत देशभर के युवाओं को किसने संबोधित किया?
A. मनसुख मांडविया
B. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
C. पी.टी. उषा
D. अमित शाह
उत्तर: B) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
व्याख्या:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद के माध्यम से युवाओं से बातचीत की।
- इसका उद्देश्य युवाओं में खेल और फिटनेस की भावना को बढ़ावा देना था।
प्रश्न 65. भारतीय रेलवे ने अपने व्यस्त मार्गों पर लगभग कितने किलोमीटर ट्रैक को चार लाइन में बदलने की योजना बनाई है?
A. 5,000 किमी
B. 8,500 किमी
C. 11,000 किमी
D. 15,000 किमी
उत्तर: C) 11,000 किमी
व्याख्या:
- भारतीय रेलवे ने करीब 11,000 किलोमीटर ट्रैक को चार लाइन में बदलने की योजना बनाई है।
- इससे व्यस्त रेल मार्गों पर भीड़ कम होगी और ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी।
प्रश्न 66. गोवा के ‘हुतात्मा स्मृति स्मारक’ का उद्घाटन कहाँ किया गया?
A. पत्रादेवी
B. वास्को द गामा
C. मडगांव
D. पणजी
उत्तर: A) पत्रादेवी
व्याख्या:
- यह स्मारक पत्रादेवी में गोवा मुक्ति आंदोलन के शहीदों की याद में बनाया गया है।
- पत्रादेवी गोवा और महाराष्ट्र की सीमा के पास स्थित है।
प्रश्न 67. बिजली ग्रिड में विदेशी स्काडा सॉफ्टवेयर का आयात किस वर्ष तक बंद करने का लक्ष्य रखा गया है?
A. 2028
B. 2030
C. 2035
D. 2040
उत्तर: B) 2030
व्याख्या:
- बिजली ग्रिड की सुरक्षा के लिए 2030 तक विदेशी स्काडा सॉफ्टवेयर पर निर्भरता कम करने का लक्ष्य रखा गया है।
- इसके स्थान पर स्वदेशी और साइबर-सुरक्षित सिस्टम का उपयोग बढ़ाया जाएगा।
प्रश्न 68. भारतीय फार्माकोपोइया आयोग ने दवाओं में किस संभावित कैंसरकारी अशुद्धि के 7 मानक जारी किए?
A. नाइट्रोसामाइन
B. थैलेट्स
C. एथिलीन ग्लाइकोल
D. मेलामाइन
उत्तर: A) नाइट्रोसामाइन
व्याख्या:
- नाइट्रोसामाइन दवाओं में पाई जाने वाली संभावित कैंसरकारी अशुद्धियां हो सकती हैं।
- नए मानकों से दवाओं की जांच और गुणवत्ता नियंत्रण बेहतर होगा।
प्रश्न 69. 11 बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुकी किस प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका का हाल ही में निधन हुआ?
A. डॉली पार्टन
B. एरेथा फ्रैंकलिन
C. टीना टर्नर
D. व्हिटनी ह्यूस्टन
उत्तर: A) डॉली पार्टन
व्याख्या:
- प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका डॉली पार्टन का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- उन्होंने अपने लंबे संगीत करियर में 11 ग्रैमी पुरस्कार जीते थे।
प्रश्न 70. नेपाल के रसुवा जिले में आई अचानक बाढ़ किस नदी प्रणाली से जुड़ी थी?
A. कर्णाली नदी
B. भोटेकोशी नदी
C. काली गण्डकी नदी
D. मेची नदी
उत्तर: B) भोटेकोशी नदी
व्याख्या:
- नेपाल की यह अचानक आई बाढ़ भोटेकोशी नदी और वृहद त्रिशूली नदी प्रणाली से जुड़ी थी।
- बाढ़ का संबंध हिमालयी क्षेत्र में बर्फ और चट्टानों के टूटने से बने तेज जलप्रवाह से बताया गया।
प्रश्न 71. राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 की थीम क्या थी?
A. खेलो इंडिया, बढ़ो इंडिया
B. ट्रिब्यूट, प्ले एंड मूव
C. फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज
D. स्पोर्ट्स फॉर यूनिटी एंड हेल्थ
उत्तर: B) ट्रिब्यूट, प्ले एंड मूव
व्याख्या:
- राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 की थीम “ट्रिब्यूट, प्ले एंड मूव” थी।
- राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है।
प्रश्न 72. DRDO ने मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम का ऊंचाई वाले क्षेत्र में परीक्षण कहाँ किया?
A. पोखरण
B. न्योमा
C. औली
D. तवांग
उत्तर: B) न्योमा
व्याख्या:
- इस पैराशूट सिस्टम का परीक्षण न्योमा, लद्दाख में किया गया।
- परीक्षण लगभग 22,000 फीट की ऊंचाई और -15°C तापमान जैसी कठिन परिस्थितियों में किया गया।
प्रश्न 73. ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के लिए शुरू किए गए नए मिशन का नाम क्या है?
A. मिशन ग्राम उत्थान
B. मिशन समृद्धि गांव
C. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम 2.0
D. मिशन आत्मनिर्भर पंचायत
उत्तर: B) मिशन समृद्धि गांव
व्याख्या:
- मिशन समृद्धि गांव का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
- इसमें स्वयं सहायता समूह, खेती और सरकारी योजनाओं को आपस में जोड़ने पर जोर दिया गया है।
प्रश्न 74. उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा देने वाली योजना कौन सी है?
A. रानी लक्ष्मीबाई महिला बस सेवा
B. नारी शक्ति सम्मान योजना
C. लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना
D. मातृत्व सुरक्षा योजना
उत्तर: C) लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना
व्याख्या:
- इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी गई है।
- इसका उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं की यात्रा को आसान और सुलभ बनाना है।
प्रश्न 75. अगस्त 2026 कनाडा में भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया?
A. दिनेश के. पटनायक
B. तरणजीत सिंह संधू
C. विनय मोहन क्वात्रा
D. विक्रम मिस्री
उत्तर: A) दिनेश के. पटनायक
व्याख्या:
- वरिष्ठ राजनयिक दिनेश के. पटनायक को अगस्त 2026 में कनाडा में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
- भारत का उच्चायोग कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित है।
प्रश्न 76. ‘CM-इम्पैक्ट रीड एंड राइज’ पहल किस राज्य ने शुरू की?
A. असम
B. मेघालय
C. मिजोरम
D. नागालैंड
उत्तर: B) मेघालय
व्याख्या:
- मेघालय ने CM-इम्पैक्ट रीड एंड राइज पहल शुरू की।
- इसका उद्देश्य बच्चों की पढ़ने की क्षमता और बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है।
प्रश्न 77. भारत-वियतनाम तटरक्षक बल की 7वीं उच्चस्तरीय बैठक कहाँ हुई?
A. चेन्नई
B. हनोई
C. मुंबई
D. कोच्चि
उत्तर: A) चेन्नई
व्याख्या:
- भारत और वियतनाम तटरक्षक बल की 7वीं बैठक चेन्नई में आयोजित हुई।
- इसमें समुद्री खोज और बचाव, प्रदूषण नियंत्रण और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा हुई।
प्रश्न 78. 100% भारतीय कलपुर्जों से बनी AK-203 राइफल को क्या नाम दिया गया?
A. बाण
B. शेर
C. प्रहार
D. चेतक
उत्तर: B) शेर
व्याख्या:
- पूरी तरह भारतीय कलपुर्जों से तैयार AK-203 राइफल को ‘शेर’ नाम दिया गया।
- इसका निर्माण उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित संयंत्र में किया गया।
प्रश्न 79. 79 स्थलों को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित करने वाला पूर्वोत्तर राज्य कौन सा है?
A. मणिपुर
B. त्रिपुरा
C. मिजोरम
D. सिक्किम
उत्तर: C) मिजोरम
व्याख्या:
- मिजोरम ने 79 पुरातात्विक स्थलों और स्मारकों को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया।
- इसका उद्देश्य राज्य की ऐतिहासिक और जनजातीय विरासत को सुरक्षित रखना है।
प्रश्न 80. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने संविधान के किस अनुच्छेद को ‘हृदय और आत्मा’ कहा था?
A. अनुच्छेद 21
B. अनुच्छेद 19
C. अनुच्छेद 32
D. अनुच्छेद 14
उत्तर: C) अनुच्छेद 32
व्याख्या:
- अनुच्छेद 32 मौलिक अधिकारों के उल्लंघन पर सीधे सर्वोच्च न्यायालय जाने का अधिकार देता है।
- सर्वोच्च न्यायालय मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए पांच प्रकार की रिट जारी कर सकता है।
प्रश्न 81. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में कितने जिलों को शामिल किया गया है?
A. 50 जिले
B. 75 जिले
C. 100 जिले
D. 150 जिले
उत्तर: C) 100 जिले
व्याख्या:
- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में देश के 100 जिलों को शामिल किया गया है।
- योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि, सिंचाई, ऋण और बाजार से जुड़ी योजनाओं का बेहतर लाभ देना है।
प्रश्न 82. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर कितनी रही?
A. 6.5%
B. 7.0%
C. 7.8%
D. 8.5%
उत्तर: C) 7.8%
व्याख्या:
- वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही।
- यह आंकड़ा देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है।
प्रश्न 83. जोजारी नदी किस नदी तंत्र की सहायक नदी है?
A. चंबल
B. साबरमती
C. लूनी
D. बनास
उत्तर: C) लूनी
व्याख्या:
- जोजारी नदी राजस्थान की लूनी नदी प्रणाली से जुड़ी है।
- यह नदी औद्योगिक प्रदूषण और नदी संरक्षण के कारण कई बार चर्चा में रही है।
प्रश्न 84. ‘अंतरिक्ष संगवारी’ पहल किस राज्य के जशपुर जिले में शुरू की गई?
A. छत्तीसगढ़
B. झारखंड
C. ओडिशा
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: A) छत्तीसगढ़
व्याख्या:
- ‘अंतरिक्ष संगवारी’ पहल जशपुर, छत्तीसगढ़ में शुरू की गई।
- इसका उद्देश्य बच्चों को खगोल विज्ञान, टेलीस्कोप और अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ना है।
प्रश्न 85. समान नागरिक संहिता का उल्लेख भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है?
A. अनुच्छेद 40
B. अनुच्छेद 44
C. अनुच्छेद 48
D. अनुच्छेद 50
उत्तर: B) अनुच्छेद 44
व्याख्या:
- अनुच्छेद 44 समान नागरिक संहिता से संबंधित है।
- यह संविधान के राज्य के नीति निदेशक तत्वों में शामिल है।
प्रश्न 86. ग्रैंड चेस टूर 2026 फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने?
A. डी. गुकेश
B. आर. प्रज्ञानानंदा
C. अर्जुन एरिगैसी
D. विदित गुजराती
उत्तर: B) आर. प्रज्ञानानंदा
व्याख्या:
- आर. प्रज्ञानानंदा ग्रैंड चेस टूर फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
- उन्होंने फाइनल में फैबियानो कारुआना को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
प्रश्न 105. ‘आयुर्वार्ता’ डिजिटल संवाद श्रृंखला किस संस्थान ने शुरू की?
A. एम्स नई दिल्ली
B. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान
C. ICMR
D. CSIR
उत्तर: B) अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान
व्याख्या:
- अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने ‘आयुर्वार्ता’ डिजिटल संवाद श्रृंखला शुरू की।
- इसका उद्देश्य आयुर्वेद के वैज्ञानिक और प्रामाणिक ज्ञान को लोगों तक पहुंचाना है।
प्रश्न 88. ‘बिहार विद्या साथी’ किस राज्य की AI आधारित शिक्षा पहल है?
A. उत्तर प्रदेश
B. झारखंड
C. बिहार
D. ओडिशा
उत्तर: C) बिहार
व्याख्या:
- बिहार विद्या साथी बिहार के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई AI आधारित शिक्षा पहल है।
- इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई से जुड़े सवालों और सीखने में डिजिटल मदद देना है।
प्रश्न 89. इंडिया ओपन सुपर 750 का 2028 संस्करण किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
A. नई दिल्ली
B. गुवाहाटी
C. मुंबई
D. बेंगलुरु
उत्तर: B) गुवाहाटी
व्याख्या:
- इंडिया ओपन सुपर 750 का 2028 संस्करण गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा।
- इसे एक संस्करण के लिए नई दिल्ली से गुवाहाटी स्थानांतरित किया गया है।
प्रश्न 90. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कितने अफ्रीकी देशों में पोलियो टाइप-2 के प्रकोप समाप्त होने की पुष्टि की?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6
उत्तर: C) 5
व्याख्या:
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 5 अफ्रीकी देशों में पोलियो टाइप-2 के प्रकोप की रोकथाम की पुष्टि की।
- इन देशों में बुरुंडी, घाना, गिनी-बिसाऊ, कांगो गणराज्य और युगांडा शामिल हैं।
प्रश्न 91. ‘बर्स्ट ऑफ जॉय’ तस्वीर के लिए पुलित्जर पुरस्कार पाने वाले फोटो पत्रकार कौन थे?
A. साल वेडर
B. रॉबर्ट कापा
C. केविन कार्टर
D. स्टीव मैककरी
उत्तर: A) साल वेडर
व्याख्या:
- प्रसिद्ध फोटो पत्रकार साल वेडर ने ‘बर्स्ट ऑफ जॉय’ तस्वीर खींची थी।
- इस तस्वीर के लिए उन्हें 1974 में पुलित्जर पुरस्कार मिला था।
प्रश्न 92. अमेरिकी नौसेना से जुड़ी नई लंबी दूरी की हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल का नाम क्या है?
A. एआईएम-120 अमराम
B. एआईएम-424 मैलस्ट्रॉम
C. मेटियोर मिसाइल
D. आर-37एम मिसाइल
उत्तर: B) एआईएम-424 मैलस्ट्रॉम
व्याख्या:
- एआईएम-424 मैलस्ट्रॉम लंबी दूरी की हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल परियोजना से जुड़ी है।
- इसका उद्देश्य दृष्टि सीमा से बाहर मौजूद हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाना है।
प्रश्न 93. नौरू में भारत का नया राजनयिक प्रतिनिधि किसे नियुक्त किया गया?
A. पंकज कुमार सिंह
B. सोमेंदु बागची
C. नागेश सिंह
D. आनंद प्रकाश
उत्तर: C) नागेश सिंह
व्याख्या:
- वरिष्ठ भारतीय राजनयिक नागेश सिंह को नौरू के लिए भारत का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
- भारत प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ फिपिक के माध्यम से सहयोग बढ़ाता है।
प्रश्न 94. सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से जाति का कॉलम हटाने का निर्देश किस राज्य ने दिया?
A. पंजाब
B. उत्तराखंड
C. हिमाचल प्रदेश
D. हरियाणा
उत्तर: C) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
- हिमाचल प्रदेश ने सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से जाति का कॉलम हटाने का निर्देश दिया।
- सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए जरूरत पड़ने पर जाति से जुड़ी जानकारी अलग से ली जा सकती है।
प्रश्न 95. क्वांटम और AI के लिए समर्पित विश्वविद्यालय परिसर कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
A. विशाखापत्तनम
B. विजयवाड़ा
C. अमरावती
D. तिरुपति
उत्तर: C) अमरावती
व्याख्या:
- आंध्र प्रदेश के अमरावती में क्वांटम और AI से जुड़ा विशेष परिसर विकसित किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य क्वांटम कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और Deep-Tech रिसर्च को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 96. वर्ष 2026 में नेहरू ट्रॉफी बोट रेस का कौन-सा संस्करण आयोजित हुआ?
A. 70वां
B. 71वां
C. 72वां
D. 75वां
उत्तर: C) 72वां
व्याख्या:
- वर्ष 2026 में 72वीं नेहरू ट्रॉफी बोट रेस आयोजित हुई।
- यह प्रसिद्ध नौका दौड़ केरल के अलप्पुझा की पुन्नमदा झील में आयोजित होती है।
प्रश्न 97. एनालॉग पनीर की बिक्री पर पाबंदी लगाने वाला राज्य कौन सा है?
A. हरियाणा
B. हिमाचल प्रदेश
C. पंजाब
D. राजस्थान
उत्तर: B) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
- हिमाचल प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की गई।
- एनालॉग पनीर में सामान्य दूध वसा की जगह वनस्पति वसा या दूसरे विकल्प मिलाए जा सकते हैं।
प्रश्न 98. वर्ष 2026 का डिराक मेडल पाने वाले भारतीय वैज्ञानिक कौन हैं?
A. प्रो. दीपक धर
B. प्रो. अशोक सेन
C. प्रो. टी. पद्मनाभन
D. प्रो. सी.एन.आर. राव
उत्तर: A) प्रो. दीपक धर
व्याख्या:
- प्रो. दीपक धर 2026 के डिराक मेडल के संयुक्त विजेताओं में शामिल हैं।
- वे सांख्यिकीय भौतिकी और एबेलियन सैंडपाइल मॉडल पर अपने महत्वपूर्ण शोध के लिए प्रसिद्ध हैं।
प्रश्न 99. SC/ST विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सहायता देने वाली ‘विदेश शिक्षावृत्ति योजना’ किस राज्य से जुड़ी है?
A. राजस्थान
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार
उत्तर: B) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- यह योजना मध्य प्रदेश के पात्र एससी/एसटी विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सहायता देती है।
- इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ने का अवसर देना है।
प्रश्न 100. भारत की अंतरराष्ट्रीय विमानन हब रणनीति के तहत तीसरा ‘स्पोक एयरपोर्ट’ कौन सा बना?
A. जयपुर
B. अहमदाबाद
C. कोलकाता
D. हैदराबाद
उत्तर: B) अहमदाबाद
व्याख्या:
- अहमदाबाद एयरपोर्ट भारत की अंतरराष्ट्रीय विमानन हब रणनीति के तहत तीसरा स्पोक एयरपोर्ट बना।
- इससे पहले वाराणसी और अमृतसर को इस व्यवस्था में शामिल किया गया था।
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs पर मजबूत पकड़ होना बेहद जरूरी है। रोज़ महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने और हल करने से Confidence, Speed और Score बेहतर होता है। इसलिए इन प्रश्नों को केवल एक बार पढ़कर न छोड़ें, बल्कि समय समय पर Revision जरूर करें।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन पाना है, तो नियमित अभ्यास के साथ सही Guidance भी जरूरी है। Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को और मजबूत बनाएं। रोज़ाना प्रश्नों का अभ्यास करें, Test दें और अपनी गलतियों को सुधारें।
सही Guidance और नियमित मेहनत के लिए अभी Army Study App Download करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

