Army Study icon Image

By: Army Study

On: August 12, 2026

Follow

Top 100 Weekly Current Affairs MCQ in Hindi (1 to 9 August) for Army, SSC & Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

1 से 9 अगस्त 2026 के Top 100 Weekly Current Affairs MCQ में इस सप्ताह की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, पुरस्कार, नियुक्ति, रक्षा, विज्ञान और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं। सभी प्रश्नों को आसान भाषा में उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या के साथ तैयार किया गया है। यह पोस्ट Army GD, SSC, Air Force Agniveer, Navy तथा अन्य Defence और Government Exams की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। नियमित अभ्यास और रिवीज़न से Current Affairs पर पकड़ मजबूत बनती है, जिससे परीक्षा में बेहतर स्कोर करने में मदद मिलती है।


August Weekly Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में ‘वस्त्र उत्सव 2026’ का आयोजन किस शहर में किया गया है?

A. बेंगलुरु
B. चेन्नई
C. सूरत
D. हैदराबाद

उत्तर: B) चेन्नई

व्याख्या:

  • भारतीय पारंपरिक हथकरघा, बुनकरों के कौशल और कपड़ा विरासत को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय हथकरघा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत चेन्नई में राष्ट्रीय ‘वस्त्र उत्सव 2026’ का आयोजन किया गया।

प्रश्न 02. राष्ट्रमंडल खेल 2026 के उद्घाटन समारोह में भारत की आधिकारिक ध्वजवाहक कौन थीं?

A. लवलीना बोरगोहेन
B. मीराबाई चानू
C. निकहत ज़रीन
D. पीवी सिंधु

उत्तर: B) मीराबाई चानू

व्याख्या:

  • भारतीय भारोत्तोलक (Weightlifter) मीराबाई चानू ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहन किया।
  • मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन उद्घाटन समारोह में भारत की बैटन बियरर रहीं।

प्रश्न 03. ‘मदर मैरी कम्स टू मी’ उपन्यास के लिए अमेरिका के नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया?

A. किरण देसाई
B. अरुंधती रॉय
C. गीतांजलि श्री
D. झुम्पा लाहिड़ी

उत्तर: B) अरुंधती रॉय

व्याख्या:

  • प्रसिद्ध लेखिका अरुंधती रॉय को ‘मदर मैरी कम्स टू मी’ के लिए नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • अरुंधती रॉय को 1997 में ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 04. 13,000 से अधिक आदिवासी महिलाओं द्वारा ‘धिमसा’ लोक नृत्य का प्रदर्शन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया, यह नृत्य किस राज्य से संबंधित है?

A. ओडिशा
B. आंध्र प्रदेश
C. केरल
D. मेघालय

उत्तर: B) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • आंध्र प्रदेश के अराकू घाटी क्षेत्र में 13,000 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं और छात्राओं ने धिमसा लोक नृत्य प्रस्तुत किया।
  • धिमसा नृत्य जनजातीय समुदायों द्वारा फसल, प्रकृति और समृद्धि के उत्सव के रूप में किया जाता है।

प्रश्न 05. देश के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए शुरू किया गया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान किस घोषणा से संबंधित है?

A. दिल्ली घोषणा
B. काशी घोषणा
C. जयपुर घोषणा
D. भोपाल घोषणा

उत्तर: B) काशी घोषणा

व्याख्या:

  • युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान काशी घोषणा पत्र को अपनाया गया।

प्रश्न 06. महाराष्ट्र सरकार ने सुरक्षा मानकों के तहत किस खाद्य उत्पाद के निर्माण और बिक्री पर 1 साल की रोक लगाई है?

A. सोया दूध
B. टोफू
C. एनालॉग गैर-डेयरी पनीर
D. फ्लेवर्ड दूध

उत्तर: C) एनालॉग गैर-डेयरी पनीर

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र FDA ने एनालॉग गैर-डेयरी पनीर के निर्माण और बिक्री पर एक साल की रोक लगाई है।

प्रश्न 07. ‘कंपीटेरे फाउंडेशन’ की वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार ‘India’s Next Growth Frontier’ सूचकांक में भारत ने कौन सी रैंक हासिल की है?

A. 57वीं
B. 58वीं
C. 59वीं
D. 60वीं

उत्तर: A) 57वीं

व्याख्या:

  • ‘India’s Next Growth Frontier’ सूचकांक में भारत ने 57वां स्थान प्राप्त किया।
  • यह सूचकांक आर्थिक सुधार, नवाचार और विकास की संभावनाओं जैसे कारकों का आकलन करता है।

प्रश्न 08. हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष में उगाई गई चावल की पहली फसल हासिल की है?

A. भारत
B. चीन
C. अमेरिका
D. जापान

उत्तर: B) चीन

व्याख्या:

  • चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष कृषि प्रयोग के अंतर्गत चावल की फसल उगाने में सफलता प्राप्त की।
  • इसका उद्देश्य लम्बें अंतरिक्ष मिशनों के लिए खाद्य सुरक्षा विकसित करना है।

प्रश्न 09. ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से किसे सम्मानित किया गया?

A. नरेंद्र मोदी
B. नितिन गडकरी
C. अजीत डोभाल
D. राजनाथ सिंह

उत्तर: C) अजीत डोभाल

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके योगदान के लिए लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की शुरुआत 1983 में हुई थी।

प्रश्न 10. भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन ‘MA 104’ कहाँ विकसित की गई है?

A. भोपाल
B. लखनऊ
C. नई दिल्ली
D. पुणे

उत्तर: A) भोपाल

व्याख्या:

  • ISAR-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने अफ्रीकन स्वाइन फीवर पर अनुसंधान किया।
  • अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूअरों में फैलने वाला गंभीर वायरल रोग है, जिससे पशु बहुत ज्यादा प्रभावित हुए।

प्रश्न 11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में ‘जगतगुरु कृपालु विश्वविद्यालय’ का उद्घाटन किस शहर में किया है?

A. कटक
B. पटना
C. तिरुवनंतपुरम
D. रांची

उत्तर: A) कटक

व्याख्या:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के कटक क्षेत्र में जगतगुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।
  • यह संस्थान उच्च शिक्षा और आध्यात्मिक अध्ययन को बढ़ावा देने से संबंधित है।

प्रश्न 12. हाल ही में पुनर्गठित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. पीयूष आनंद
B. परमेश शिवमणि
C. संजीव मूर्ति
D. टी. सी. ए. कल्याणी

उत्तर: A) पीयूष आनंद

व्याख्या:

  • वरिष्ठ IPS अधिकारी पीयूष आनंद को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • NDRF की स्थापना 2006 में हुई थी और यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

प्रश्न 13. 2030 में आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत के किस शहर को सौंपी गई है?

A. नई दिल्ली
B. अहमदाबाद
C. मुंबई
D. बेंगलुरु

उत्तर: B) अहमदाबाद

व्याख्या:

  • राष्ट्रमंडल खेल 2030 के आयोजन के लिए अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में चुना गया है।
  • भारत ने इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी।

प्रश्न 14. तमिल भाषी लोगों द्वारा कावेरी नदी के जल और प्रकृति का आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाने वाला ‘आदि पेरुकू’ त्यौहार कहाँ आयोजित हुआ?

A. तमिलनाडु
B. केरल
C. कर्नाटक
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: A) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • आदि पेरुकू तमिलनाडु में कावेरी नदी तथा जल स्रोतों के सम्मान में मनाया जाता है।
  • यह तमिल माह आदि के 18वें दिन मनाया जाने वाला कृषि और जल-आधारित उत्सव है।

प्रश्न 15. ‘पर्यावरण का नोबेल’ कहे जाने वाले वैश्विक ‘अर्थशॉट पुरस्कार 2026’ के 6वें संस्करण की मेजबानी भारत का कौन सा शहर करेगा?

A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. बेंगलुरु
D. हैदराबाद

उत्तर: B) मुंबई

व्याख्या:

  • अर्थशॉट पुरस्कार 2026 के पुरस्कार समारोह की मेजबानी मुंबई करेगा।
  • यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन, महासागर संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन के नवाचारों को प्रोत्साहित करता है।

प्रश्न 16. हाल ही में ‘टूर डी फ्रांस फेम्स’ साइकिलिंग रेस में भाग लेने वाली पहली भारतीय साइकिल चालक कौन बनी हैं?

A. सुभाष राठौड़
B. फ्रांसीसी सिंह
C. हर्षिता जाखड़
D. प्रियम त्रिपाठी

उत्तर: C) हर्षिता जाखड़

व्याख्या:

  • हर्षिता जाखड़ प्रतिष्ठित टूर डी फ्रांस फेम्स में भाग लेने वाली पहली भारतीय साइकिल चालक बनीं।
  • टूर डी फ्रांस फेम्स विश्व की प्रमुख महिला रोड साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में शामिल है।

प्रश्न 17. 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत वापस लाने के लिए CBI और इंटरपोल ने कौन सा संयुक्त अभियान चलाया?

A. ऑपरेशन त्रिशूल
B. ऑपरेशन एमस्ताद
C. ऑपरेशन महादेव
D. ऑपरेशन सागर बंधु

उत्तर: A) ऑपरेशन त्रिशूल

व्याख्या:

  • CBI और इंटरपोल ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन त्रिशूल चलाया।

प्रश्न 18. संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल ‘विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?

A. 28 जुलाई
B. 29 जुलाई
C. 30 जुलाई
D. 31 जुलाई

उत्तर: C) 30 जुलाई

व्याख्या:

  • मानव तस्करी के पीड़ितों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 30 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 23 मानव तस्करी और बेगार पर प्रतिबंध लगाता है।

प्रश्न 19. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नया कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया हैं?

A. प्रशांत महापात्र
B. ए. एस. राजीव
C. नंदन नीलेकणी
D. राजीव रंजन

उत्तर: A) प्रशांत महापात्र

व्याख्या:

  • प्रशांत महापात्र को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • SEBI की स्थापना 1988 में हुई थी और इसे 1992 में वैधानिक दर्जा मिला।

प्रश्न 20. रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत वित्तीय प्रबंधन को देखने के लिए रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) का पदभार किसने ग्रहण किया है?

A. अलका नांगिया अरोड़ा
B. टी. सी. ए. कल्याणी
C. वर्षा अगलावे
D. संजीव मूर्ति

उत्तर: A) अलका नांगिया अरोड़ा

व्याख्या:

  • अलका नांगिया अरोड़ा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया।
  • CGDA रक्षा सेवाओं के वित्तीय व्यय, पेंशन और आंतरिक लेखा परीक्षण से संबंधित कार्य देखता है।

प्रश्न 21. भारत की पहली उड़ान परीक्षित उपग्रह बैटरी ‘पावर बैंक 50’ का निर्माण किस स्पेस स्टार्टअप ने किया?

A. टेक मी टू स्पेस
B. स्काई रूट एयरोस्पेस
C. अग्निकुल कॉसमॉस
D. पिक्सेल

उत्तर: A) टेक मी टू स्पेस

व्याख्या:

  • टेक मी टू स्पेस ने उपग्रहों के लिए स्वदेशी ‘पावर बैंक 50’ बैटरी विकसित की।
  • यह Lithium-ion आधारित बैटरी छोटे उपग्रहों को ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है।

प्रश्न 22. ‘राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निवारण विधेयक 2026’ के तहत किस राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान पर दंड का कड़ा कानूनी प्रावधान किया गया है?

A. अशोक स्तंभ
B. संसद
C. राष्ट्रपति
D. वंदे मातरम

उत्तर: D) वंदे मातरम

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निवारण विधेयक 2026′ के तहत वंदे मातरम के अपमान पर दंड का कड़ा कानूनी प्रावधान किया गया है।

प्रश्न 23. हाल ही में ‘रेयर अर्थ एलिमेंट एक्सप्लोरेशन लाइसेंस’ जारी करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है?

A. राजस्थान
B. गुजरात
C. मध्य प्रदेश
D. ओडिशा

उत्तर: A) राजस्थान

व्याख्या:

  • राजस्थान ने दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के अन्वेषण के लिए देश का पहला एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी किया।
  • रेयर अर्थ एलिमेंट्स का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, पवन टरबाइन और रक्षा उपकरणों में होता है।

प्रश्न 24. राष्ट्रमंडल खेल 2026 की अंतिम पदक तालिका में कुल 171 पदकों के साथ किस देश ने पहला स्थान प्राप्त किया?

A. इंग्लैंड
B. कनाडा
C. ऑस्ट्रेलिया
D. भारत

उत्तर: C) ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या:

  • ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।
  • राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया पारंपरिक रूप से सबसे सफल देशों में शामिल रहा है।

प्रश्न 25. हाल ही में पवन हंस ने किस देश की नोएमी एयरोस्पेस के साथ रणनीतिक समझौता किया?

A. फ्रांस
B. रूस
C. नॉर्वे
D. जर्मनी

उत्तर: C) नॉर्वे

व्याख्या:

  • पवन हंस लिमिटेड ने नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस के साथ रणनीतिक समझौता किया।
  • पवन हंस भारत की प्रमुख हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी है और इसकी स्थापना 1985 में हुई थी।

प्रश्न 26. हाल ही में किस देश के इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम ‘फावरा’ के साथ भारत के UPI क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट कॉरिडोर की शुरुआत हुई है?

A. मालदीव
B. श्रीलंका
C. मॉरीशस
D. सिंगापुर

उत्तर: A) मालदीव

व्याख्या:

  • भारत के UPI और मालदीव के फावरा के बीच सीमा-पार डिजिटल भुगतान सुविधा शुरू की गई है।
  • इससे दोनों देशों के नागरिक QR Code के माध्यम से आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।

प्रश्न 27. लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ने वाले ‘बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य’ की सुरक्षा के लिए 14 देशों का गठबंधन किसने बनाया है?

A. सऊदी अरब
B. मिस्र
C. यूएई
D. भारत

उत्तर: A) सऊदी अरब

व्याख्या:

  • सऊदी अरब ने लाल सागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए बहुराष्ट्रीय समुद्री गठबंधन बनाया गया है।
  • बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य लाल सागर और अदन की खाड़ी के बीच स्थित है।

प्रश्न 28. गणित क्षेत्र के सर्वोच्च ‘एबेल पुरस्कार 2026’ से किस प्रसिद्ध गणितज्ञ को सम्मानित किया गया है?

A. लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई
B. मारिया कोरिना मचाडो
C. गर्ड फाल्टिंग्स
D. टोबी केर्स्स

उत्तर: C) गर्ड फाल्टिंग्स

व्याख्या:

  • गर्ड फाल्टिंग्स को बीजगणितीय ज्यामिति में योगदान के लिए एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • एबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक पुरस्कार है।

प्रश्न 29. हाल ही में ‘BRICS वेव्स बाजार’ का आयोजन किस शहर में शुरू हुआ है?

A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. बेंगलुरु
D. कोलकाता

उत्तर: B) मुंबई

व्याख्या:

  • BRICS देशों के सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए BRICS वेव्स बाजार का आयोजन मुंबई में हुआ।
  • BRICS के मूल सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं।

प्रश्न 30. एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किस भारतीय राज्य में किया जाएगा?

A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. अरुणाचल प्रदेश
D. सिक्किम

उत्तर: C) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन अरुणाचल प्रदेश में किया जाएगा।

प्रश्न 31. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर T47 पैरा-दौड़ में 10.71 सेकंड का समय निकालकर किस भारतीय पैरा-एथलीट ने स्वर्ण पदक जीता?

A. दिलीप गावित
B. शोमन राणा
C. हर्ष सिंह
D. ऋषिकांत सिंह

उत्तर: A) दिलीप गावित

व्याख्या:

  • दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर T47 पैरा-दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
  • T47 वर्ग ऊपरी अंगों से संबंधित विकलांगता वाले पैरा-एथलीटों के लिए होता है।

प्रश्न 32. 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में कौन सा स्थान हासिल किया?

A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा

उत्तर: D) चौथा

व्याख्या:

  • भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कुल 39 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।
  • भारतीय खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी और एथलेटिक्स के साथ साथ अन्य खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया।

प्रश्न 33. भारत की प्रमुख निजी विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन बने हैं?

A. पीटर एल्बर्स
B. विल वॉल्श
C. राहुल भाटिया
D. आलोक सिंह

उत्तर: B) विल वॉल्श

व्याख्या:

  • इंडिगो ने विल वॉल्श को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
  • इंडिगो भारत की प्रमुख घरेलू एयरलाइन कंपनियों में शामिल है और इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है।

प्रश्न 34. सशस्त्र बलों के कर्मियों को त्वरित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए देश के पहले ‘मिलिट्री मेडिसिन विभाग’ की स्थापना कहाँ की गई है?

A. नई दिल्ली
B. लखनऊ
C. पुणे
D. देहरादून

उत्तर: B) लखनऊ

व्याख्या:

  • देश का पहला मिलिट्री मेडिसिन विभाग कमांड अस्पताल, लखनऊ में स्थापित किया गया है।
  • इस विभाग का काम सशस्त्र बलों के कर्मियों को तेजी से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

प्रश्न 35. BWF पैरा वर्ल्ड सर्किट ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 की पदक तालिका में कौन सा देश पहले स्थान पर रहा?

A. ब्राजील
B. चीन
C. भारत
D. जापान

उत्तर: C) भारत

व्याख्या:

  • भारत ने ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 की पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

प्रश्न 36. अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली बल्लेबाज कौन बनी हैं?

A. स्मृति मंधाना
B. हरमनप्रीत कौर
C. शेफाली वर्मा
D. जेमिमा रोड्रिग्स

उत्तर: C) शेफाली वर्मा

व्याख्या:

  • शेफाली वर्मा ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है।
  • वे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

प्रश्न 37. कृषि और किसान कल्याण को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने ‘पीएम-किसान योजना’ को किस साल तक जारी रखने को मंजूरी दी है?

A. 2028-29
B. 2029-30
C. 2030-31
D. 2031-32

उत्तर: C) 2030-31

व्याख्या:

  • केंद्र सरकार ने पीएम-किसान योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दी है।
  • इस योजना में तहत .पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रश्न 38. ‘BRICS शिक्षा शिखर सम्मेलन 2026’ का आयोजन भारत के किस शहर में किया गया?

A. जयपुर
B. नई दिल्ली
C. भोपाल
D. भुवनेश्वर

उत्तर: D) भुवनेश्वर

व्याख्या:

  • BRICS शिक्षा शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन भुवनेश्वर में किया गया।
  • इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अकादमिक सहयोग बढ़ाना है।

प्रश्न 39. भारत का पहला सरकार समर्थित ‘प्रोटेक्शन एंड इंडेम्निटी’ समुद्री बीमा उत्पाद किस क्षेत्र के लिए लॉन्च किया गया है?

A. समुद्री नौवहन क्षेत्र
B. सड़क परिवहन
C. नागरिक उड्डयन
D. रेल अवसंरचना

उत्तर: A) समुद्री नौवहन क्षेत्र

व्याख्या:

  • भारत का पहला सरकार समर्थित ‘प्रोटेक्शन एंड इंडेम्निटी’ समुद्री बीमा उत्पाद समुद्री नौवहन क्षेत्र के लिए शुरू किया गया।
  • यह जहाजरानी कंपनियों को समुद्री दुर्घटनाओं और कानूनी दायित्वों से जुड़े जोखिमों में सुरक्षा देता है।

प्रश्न 40. भारत में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने हेतु हर साल ‘भारतीय अंगदान दिवस’ कब मनाया जाता है?

A. 1 अगस्त
B. 2 अगस्त
C. 3 अगस्त
D. 4 अगस्त

उत्तर: C) 3 अगस्त

व्याख्या:

  • भारत में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 अगस्त को राष्ट्रीय अंगदान दिवस मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक अंगदान के लिए प्रेरित करना और भ्रांतियों को दूर करना है।

प्रश्न 41. हाल ही में चीन ने परमाणु संलयन अनुसंधान के लिए दुनिया का सबसे बड़ा कौन सा उपकरण सफलतापूर्वक विकसित किया?

A. सुपरकंडक्टिंग चुंबक
B. क्वांटम कंप्यूटर
C. अंतरिक्ष दूरबीन
D. न्यूट्रिनो डिटेक्टर

उत्तर: A) सुपरकंडक्टिंग चुंबक

व्याख्या:

  • चीन ने परमाणु संलयन अनुसंधान के लिए अत्यधिक शक्तिशाली सुपरकंडक्टिंग चुंबक विकसित किया।
  • इसका उपयोग कृत्रिम सूर्य जैसी परियोजनाओं में प्लाज्मा को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 42. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में जूडो स्पर्धा में भारत के लिए पहला ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी कौन बने हैं?

A. ऋषिकांत सिंह
B. हर्ष सिंह
C. सर्वेश कुशारे
D. अश्मिता डे

उत्तर: B) हर्ष सिंह

व्याख्या:

  • हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम जूडो मुकाबले में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

प्रश्न 43. 306 साल पुराना गिनीज रिकॉर्ड तोड़कर मात्र 18 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा पुरुष प्रोफेसर बनने वाले व्यक्ति कौन हैं?

A. नाथन थॉमस
B. पवन चंदना
C. टॉम क्रूज़
D. जॉन स्मिथ

उत्तर: A) नाथन थॉमस

व्याख्या:

  • नाथन थॉमस 18 साल की उम्र में सबसे युवा पुरुष कॉलेज प्रोफेसर बनने के कारण चर्चा में रहे।
  • उन्होंने गणित के क्षेत्र में अध्यापन से संबंधित उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान बनाया।

प्रश्न 44. किस राज्य की प्रसिद्ध पारंपरिक ‘पिथोरा चित्रकला’ को आधिकारिक GI Tag प्रदान किया गया है?

A. गुजरात
B. बिहार
C. हिमाचल प्रदेश
D. राजस्थान

उत्तर: A) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात की पिथोरा चित्रकला को GI Tag प्रदान किया गया है।
  • यह राठवा और भिलाला जनजातीय समुदायों की पारंपरिक दीवार चित्रकला है।

प्रश्न 45. ‘कैडरे हुरन इंडिया महिला नेतृत्व सूची 2026’ की ‘यंगेस्ट लीडर’ श्रेणी में पहला स्थान किसने हासिल किया?

A. पायल नाग
B. शीतल देवी
C. अवनी लेखरा
D. मनु भाकर

उत्तर: B) शीतल देवी

व्याख्या:

  • पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने कैडरे हुरन इंडिया महिला नेतृत्व सूची में सबसे युवा लीडर का स्थान प्राप्त किया।
  • शीतल देवी बिना हाथों के तीरंदाजी करने वाली विश्व की चर्चित पैरा एथलीट हैं।

प्रश्न 46. हाल ही में दिवंगत न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह लिबरहान किस प्रसिद्ध जांच आयोग के अध्यक्ष थे?

A. लिबरहान आयोग
B. शाह आयोग
C. नानावती आयोग
D. मुखर्जी आयोग

उत्तर: A) लिबरहान आयोग

व्याख्या:

  • न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह लिबरहान बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच के लिए गठित लिबरहान आयोग के अध्यक्ष थे।
  • यह भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले जांच आयोगों में से एक था।

प्रश्न 47. अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल द्वारा ‘ऑपरेशन शॉक वेव’ कहाँ चलाया गया?

A. पंजाब
B. राजस्थान (बीकानेर)
C. गुजरात
D. जम्मू-कश्मीर

उत्तर: B) राजस्थान (बीकानेर)

व्याख्या:

  • ऑपरेशन शॉक वेव राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र में सीमा पार तस्करी रोकने के लिए चलाया गया।
  • अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और ड्रोन आधारित तस्करी पर कार्रवाई करना था।

प्रश्न 48. हाल ही में भारतीय नौसेना का नया उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

A. ए. एन. प्रमोद
B. तेजपाल सिंह
C. मनीष चड्ढा
D. हरजीत अग्रवाल

उत्तर: A) ए. एन. प्रमोद

व्याख्या:

  • वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद को अगस्त 2026 में भारतीय नौसेना का उप प्रमुख का नियुक्त किया गया।

प्रश्न 49. कपड़ा मंत्रालय द्वारा ‘हैंडलूम टेक्नोलॉजी’ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किस संस्थान में किया गया?

A. IIT मद्रास
B. IIT दिल्ली
C. IIT बॉम्बे
D. IIT कानपुर

उत्तर: B) IIT दिल्ली

व्याख्या:

  • कपड़ा मंत्रालय ने IIT दिल्ली में हैंडलूम टेक्नोलॉजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया।
  • इसका उद्देश्य हथकरघा क्षेत्र में तकनीक, डिजाइन नवाचार और गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 50. भारत में हर साल ‘राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?

A. 5 अगस्त
B. 6 अगस्त
C. 7 अगस्त
D. 8 अगस्त

उत्तर: C) 7 अगस्त

व्याख्या:

  • 7 अगस्त 2021 को नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था।
  • 7 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भी मनाया जाता है।

प्रश्न 51. कला और संगीत में योगदान के लिए किस प्रसिद्ध भारतीय वायलिन वादक को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?

A. नरेंद्र मोदी
B. एस. जयशंकर
C. एल. सुब्रमण्यम
D. हरिप्रसाद चौरसिया

उत्तर: C) एल. सुब्रमण्यम

व्याख्या:

  • प्रसिद्ध भारतीय वायलिन वादक डॉ. एल. सुब्रमण्यम को भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक संबंधों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

प्रश्न 52. प्रथम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन वर्ष 1930 में किस देश के हैमिल्टन शहर में किया गया था?

A. कनाडा
B. इंग्लैंड
C. ऑस्ट्रेलिया
D. न्यूजीलैंड

उत्तर: A) कनाडा

व्याख्या:

  • प्रथम राष्ट्रमंडल खेल वर्ष 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में आयोजित किए गए थे।
  • भारत ने पहली बार वर्ष 1934 में लंदन में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया था।

प्रश्न 53. ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026’ में विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट किस देश का घोषित किया गया है?

A. सिंगापुर
B. जापान
C. फ्रांस
D. जर्मनी

उत्तर: A) सिंगापुर

व्याख्या:

  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर का पासपोर्ट विश्व का सबसे शक्तिशाली घोषित किया गया।
  • सिंगापुर के पासपोर्ट धारक बड़ी संख्या में देशों में वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं।

प्रश्न 54. नीति आयोग द्वारा जारी ‘राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक’ के अनुसार भारत में गरीबी में सबसे तीव्र गिरावट किस राज्य में दर्ज की गई है?

A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. मध्य प्रदेश
D. ओडिशा

उत्तर: A) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक में उत्तर प्रदेश में गरीबी में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
  • MPI में स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के आधार पर गरीबी का आकलन किया जाता है।

प्रश्न 55. HIV और सिफलिस के मां से बच्चे में होने वाले संचरण को पूरी तरह समाप्त करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश कौन सा बना है?

A. डेनमार्क
B. स्वीडन
C. फिनलैंड
D. फ्रांस

उत्तर: A) डेनमार्क

व्याख्या:

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेनमार्क को HIV और सिफलिस के मां से बच्चे में संचरण को समाप्त करने वाला पहला यूरोपीय संघ देश घोषित किया।
  • इस उपलब्धि को वर्टिकल ट्रांसमिशन उन्मूलन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रश्न 56. ‘भारत-यूके विजन 2035’ के तहत भारत में कहाँ ‘ऑफशोर विंड’ ऊर्जा परियोजनाएं विकसित की जाएंगी?

A. गुजरात
B. तमिलनाडु
C. A और B दोनों
D. महाराष्ट्र

उत्तर: C) A और B दोनों

व्याख्या:

  • भारत-यूके विजन 2035 के तहत गुजरात और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में ऑफशोर विंड परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।
  • इसका उद्देश्य भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता और समुद्री पवन ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाना है।

प्रश्न 57. भारतीय वायुसेना ने अपने हेलीकॉप्टर बेड़े के युद्धक कौशल को परखने के लिए ‘रोटर क्लच 3’ अभ्यास कहाँ आयोजित किया?

A. गुजरात
B. राजस्थान (पोखरण)
C. पंजाब
D. उत्तराखंड

उत्तर: B) राजस्थान (पोखरण)

व्याख्या:

  • भारतीय वायुसेना ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘रोटर क्लच 3’ अभ्यास आयोजित किया।
  • पोकरण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहाँ भारत ने वर्ष 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण किए थे।

प्रश्न 58. ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की एथलीट कौन बनी हैं?

A. तनवी शर्मा
B. साइना नेहवाल
C. उन्नति हुड्डा
D. अनाहत सिंह

उत्तर: A) तनवी शर्मा

व्याख्या:

  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनवी शर्मा ने ताइपे ओपन का महिला एकल खिताब जीता।
  • वे इस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं।

प्रश्न 59. केंद्रीय सतर्कता आयोग में कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त किसे नियुक्त किया गया?

A. ए. एस. राजीव
B. प्रशांत महापात्र
C. प्रदीप रावत
D. ललन सिंह

उत्तर: A) ए. एस. राजीव

व्याख्या:

  • ए. एस. राजीव को कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया।
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना 1964 में हुई और इसे 2003 में वैधानिक दर्जा मिला।

प्रश्न 60. तेलंगाना में प्राणहिता नदी पर प्रस्तावित ‘तुमुरी डिटरी बैराज’ किस परियोजना का हिस्सा है?

A. कालेश्वरम परियोजना
B. डॉ. बी.आर. अंबेडकर परियोजना
C. नागार्जुन सागर परियोजना
D. पोलावरम परियोजना

उत्तर: B) डॉ. बी.आर. अंबेडकर परियोजना

व्याख्या:

  • तुमुरी डिटरी बैराज प्राणहिता नदी पर प्रस्तावित डॉ. बी.आर. अंबेडकर बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का हिस्सा है।
  • इस परियोजना से तेलंगाना और महाराष्ट्र के कृषि क्षेत्रों को सिंचाई लाभ मिलने की संभावना है।

प्रश्न 61. हाल ही में अपने आधिकारिक नाम और संप्रभुता को लेकर चर्चा में रहा ‘रिपब्लिक ऑफ नाउरू’ किस महासागर में स्थित एक द्वीप देश है?

A. प्रशांत महासागर
B. हिन्द महासागर
C. अटलांटिक महासागर
D. आर्कटिक महासागर

उत्तर: A) प्रशांत महासागर

व्याख्या:

  • नाउरू प्रशांत महासागर के माइक्रोनेशिया क्षेत्र में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है।
  • यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य और क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटे देशों में शामिल है।

प्रश्न 62. दुर्लभ ‘क्लाउडेड लेपर्ड’ के संरक्षण के लिए किस पूर्वोत्तर राज्य ने एक विशेष मिशन शुरू किया है?

A. असम
B. मेघालय
C. मणिपुर
D. नागालैंड

उत्तर: B) मेघालय

व्याख्या:

  • मेघालय सरकार ने क्लाउडेड लेपर्ड के संरक्षण के लिए विशेष मिशन शुरू किया।
  • क्लाउडेड लेपर्ड मेघालय का राज्य पशु है और यह पूर्वोत्तर भारत के वनों में पाया जाता है।

प्रश्न 63. हाल ही में माओवादियों और नक्सलियों के पुनर्वास के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन नवजीवन’ का संबंध किस राज्य से है?

A. झारखंड
B. आंध्र प्रदेश
C. छत्तीसगढ़
D. तेलंगाना

उत्तर: A) झारखंड

व्याख्या:

  • झारखंड में माओवादियों और नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऑपरेशन नवजीवन चलाया गया।
  • इसका उद्देश्य हिंसा छोड़ने वाले उग्रवादियों को मुख्यधारा से जोड़ना और पुनर्वास सुविधा देना है।

प्रश्न 64. स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के प्रभाव से किस उपग्रह पर एक नया क्रेटर बना है?

A. मंगल
B. शुक्र
C. चंद्रमा
D. बुध

उत्तर: C) चंद्रमा

व्याख्या:

  • स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के प्रभाव से चंद्रमा की सतह पर एक नया क्रेटर बन गया।

प्रश्न 65. ईरान में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. विक्रम मिस्री
B. विश्वेश नेगी
C. अजीत डोभाल
D. पवन चंदना

उत्तर: B) विश्वेश नेगी

व्याख्या:

  • विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 66. दक्षिण भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माण यूनिट का शिलान्यास किस शहर में किया गया है?

A. चेन्नई
B. विशाखापट्टनम
C. कोच्चि
D. बेंगलुरु

उत्तर: B) विशाखापट्टनम

व्याख्या:

  • दक्षिण भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माण यूनिट का शिलान्यास विशाखापट्टनम में किया गया।

प्रश्न 67. हाल ही में दिवंगत डॉ. डी. वाई. पाटिल का संबंध प्राथमिक रूप से किस क्षेत्र से था?

A. खेल एवं राजनीति
B. शिक्षा एवं समाज सेवा
C. पत्रकारिता
D. कृषि अनुसंधान

उत्तर: B) शिक्षा एवं समाज सेवा

व्याख्या:

  • डॉ. डी. वाई. पाटिल का प्रमुख संबंध शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र से था।
  • उन्होंने अनेक मेडिकल, इंजीनियरिंग और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना में योगदान दिया।

प्रश्न 68. शोधकर्ताओं ने सी-हॉर्स की नई प्रजाति ‘हिप्पोकैंपस अमांडा विंसेंट’ की खोज किस राज्य के तटीय क्षेत्र में की है?

A. गोवा
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: C) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • समुद्री जीव विज्ञानियों ने तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में सी-हॉर्स की नई प्रजाति की खोज की।

प्रश्न 69. अगस्त 2026 में भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति द्वारा निर्धारित की गई नई रेपो रेट कितनी है?

A. 5.15%
B. 5.25%
C. 5.50%
D. 6.50%

उत्तर: B) 5.25%

व्याख्या:

  • RBI की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट 5.25% निर्धारित की।
  • रेपो रेट वह दर है, जिस पे भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकाल के लिए ऋण देता है।

प्रश्न 70. जम्मू-कश्मीर की किस प्रसिद्ध धार्मिक परंपरा और उत्सव को ‘राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ का दर्जा दिया गया?

A. भैरव यात्रा
B. खीर भवानी मेला
C. अमरनाथ यात्रा
D. ट्यूलिप फेस्टिवल

उत्तर: A) भैरव यात्रा

व्याख्या:

  • जम्मू-कश्मीर की भैरव यात्रा को राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया गया।
  • माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरव मंदिर की यात्रा की धार्मिक मान्यता जुड़ी हुई है।

प्रश्न 71. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत की ओर से सर्वाधिक 15 व्यक्तिगत पदक जीतने का रिकॉर्ड किस महान निशानेबाज के नाम है?

A. नीरज चोपड़ा
B. जसपाल राणा
C. अभिनव बिंद्रा
D. गगन नारंग

उत्तर: B) जसपाल राणा

व्याख्या:

  • महान निशानेबाज जसपाल राणा के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए सर्वाधिक 15 व्यक्तिगत पदक जीतने का रिकॉर्ड है।
  • उन्होंने इन खेलों में 9 स्वर्ण पदक भी जीते हैं।

प्रश्न 72. हाल ही में किस राज्य सरकार ने शबद प्लान स्पेस 2.0 और वेगस प्लेटफॉर्म के जरिए AI-आधारित गवर्नेंस पहल शुरू की है?

A. केरल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. तेलंगाना

उत्तर: A) केरल

व्याख्या:

  • केरल सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में AI-आधारित गवर्नेंस के लिए नई पहल शुरू की है।
  • इसका उद्देश्य शासन में पारदर्शिता, तेजी और डिजिटल सेवाओं को बढ़ाना है।

प्रश्न 73. अंतरिक्ष विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘COSPAR विक्रम साराभाई मेडल’ जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी हैं?

A. अन्नपूर्णा देवी बर्मन
B. अन्नपूर्णा सुब्रमण्यम
C. प्रवीण शेख
D. बरखा सुब्बा

उत्तर: B) अन्नपूर्णा सुब्रमण्यम

व्याख्या:

  • खगोल वैज्ञानिक डॉ. अन्नपूर्णा सुब्रमण्यम COSPAR विक्रम साराभाई मेडल पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम में स्थित है।

प्रश्न 74. राष्ट्रमंडल खेल 2026 के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक बनने का गौरव किसे मिला?

A. जैस्मिन लंबोरिया
B. मीराबाई चानू
C. लवलीना बोरगोहेन
D. अरुंधती चौधरी

उत्तर: A) जैस्मिन लंबोरिया

व्याख्या:

  • मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया राष्ट्रमंडल खेल 2026 के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक बनीं।
  • भारतीय दल के शेफ डी मिशन के रूप में रोहित राजपाल ने भूमिका निभाई।

प्रश्न 75. जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35A को संसद द्वारा किस साल समाप्त किया गया था?

A. 2018
B. 2019
C. 2020
D. 2021

उत्तर: B) 2019

व्याख्या:

  • 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी कर के विशेष दर्जा समाप्त किया गया था। बाद में 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों का दर्जा दिया गया।

प्रश्न 76. हाल ही में दिवंगत प्रदीप रावत का संबंध किस क्षेत्र से था?

A. गायक
B. अभिनेता
C. लेखक
D. फिल्म निर्देशक

उत्तर: B) अभिनेता

व्याख्या:

  • प्रदीप रावत का संबंध रंगमंच और फिल्म अभिनय के क्षेत्र से था।
  • उन्होंने भारतीय सिनेमा और थिएटर में अपने अभिनय से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रश्न 77. अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में स्थित किस झील को राज्य की पहली और भारत की 101वीं रामसर साइट घोषित किया गया है?

A. गलौ झील
B. सुराताल
C. पाका झील
D. सांगेत्सर झील

उत्तर: A) गलौ झील

व्याख्या:

  • अरुणाचल प्रदेश की गलौ झील को राज्य की पहली रामसर साइट के रूप में मान्यता मिली।
  • रामसर स्थल अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियां होती हैं।

प्रश्न 78. कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में महिला एकल का खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता है?

A. मनिका बत्रा
B. यशस्विनी घोरपड़े
C. श्रीजा अकुला
D. नेहा अग्रवाल

उत्तर: B) यशस्विनी घोरपड़े

व्याख्या:

  • भारतीय खिलाड़ी यशस्विनी घोरपड़े ने कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में महिला एकल खिताब जीता।

प्रश्न 79. प्रसिद्ध पुस्तक ‘द सेज हू रिमैजिन्ड: द लाइफ लेसंस एंड लिगेसी ऑफ श्री नारायण गुरु’ के लेखक कौन हैं?

A. शशि थरूर
B. डी. वाई. चंद्रचूड़
C. अरुंधती रॉय
D. विक्रम सेठ

उत्तर: A) शशि थरूर

व्याख्या:

  • यह पुस्तक प्रसिद्ध लेखक और सांसद शशि थरूर ने लिखी है।
  • श्री नारायण गुरु ने लोगों को एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर का संदेश दिया था।

प्रश्न 80. सौर ऊर्जा और महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘दीप्ति योजना’ शुरू की है?

A. मध्य प्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. ओडिशा
D. राजस्थान

उत्तर: B) छत्तीसगढ़

व्याख्या:

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने सौर ऊर्जा और महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दीप्ति योजना शुरू की।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को पर्यावरण अनुकूल आजीविका से जोड़ना है।

प्रश्न 81. भारतीय नौसेना में शामिल किए गए दूसरे स्वदेशी ‘डाइविंग सपोर्ट वेसल’ का क्या नाम है?

A. INS निस्तार
B. INS निपुण
C. INS विक्रांत
D. INS मछलीपट्टनम

उत्तर: B) INS निपुण

व्याख्या:

  • भारतीय नौसेना में शामिल दूसरे स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल का नाम INS निपुण है।
  • इसका उपयोग गहरे समुद्र में गोताखोरी और संकटग्रस्त पनडुब्बियों के बचाव कार्यों में किया जाता है।

प्रश्न 82. ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026’ में किस देश को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ का दर्जा दिया गया था?

A. कतर
B. फ्रांस
C. संयुक्त अरब अमीरात
D. रूस

उत्तर: A) कतर

व्याख्या:

  • नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 में कतर को गेस्ट ऑफ ऑनर कंट्री का दर्जा दिया गया।
  • इस आयोजन का उद्देश्य भारत और अन्य देशों के बीच साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान बढ़ाना है।

प्रश्न 83. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आधिकारिक शुभंकर क्या था?

A. पेरी
B. फिन्नी
C. शेरा
D. मिराइतोवा

उत्तर: B) फिन्नी

व्याख्या:

  • ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आधिकारिक शुभंकर फिन्नी था।
  • यह शुभंकर स्कॉटलैंड के पौराणिक और सांस्कृतिक प्रतीक से प्रेरित था।

प्रश्न 84. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की पहली महिला महानिदेशक कौन नियुक्त हुई हैं?

A. नीतू शर्मा
B. वर्षा अशोक अगलावे
C. शील नागू
D. आंगवांग

उत्तर: B) वर्षा अशोक अगलावे

व्याख्या:

  • वर्षा अशोक अगलावे को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • GSI की स्थापना वर्ष 1851 में हुई थी और इसका मुख्यालय कोलकाता में है।

प्रश्न 85. शहरी क्षेत्रों में छत पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ हेतु कितना प्रारंभिक बजट स्वीकृत किया गया है?

A. ₹5,070 करोड़
B. ₹10,000 करोड़
C. ₹12,500 करोड़
D. ₹15,000 करोड़

उत्तर: A) ₹5,070 करोड़

व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए ₹5,070 करोड़ का प्रारंभिक बजट स्वीकृत किया गया।
  • योजना का उद्देश्य घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर बिजली खर्च कम करना है।

प्रश्न 86. देश का पहला ‘AI सिटी’ किस भारतीय शहर में विकसित किया जा रहा है?

A. लखनऊ
B. हैदराबाद
C. बेंगलुरु
D. पुणे

उत्तर: A) लखनऊ

व्याख्या:

  • लखनऊ को भारत के पहले AI सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य AI अनुसंधान, स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 87. भारत सरकार द्वारा देश भर में टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए कौन सा राष्ट्रीय मिशन क्रियान्वित किया जा रहा है?

A. राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन
B. हरित क्रांति 2.0
C. जैविक भारत योजना
D. मृदा स्वास्थ्य मिशन

उत्तर: A) राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन

व्याख्या:

  • देश में टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन चलाया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न 89. ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026’ में विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट किस देश का घोषित किया गया है?

A. सिंगापुर
B. जापान
C. फ्रांस
D. जर्मनी

उत्तर: A) सिंगापुर

व्याख्या:

  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर का पासपोर्ट विश्व का सबसे शक्तिशाली घोषित किया गया।
  • यह सूचकांक पासपोर्ट धारकों की वीजा-मुक्त यात्रा पहुंच के आधार पर तैयार किया जाता है।

प्रश्न 90. भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा ‘नमो भारत’ किन दो शहरों के मध्य संचालित की जा रही है?

A. दिल्ली से मेरठ
B. मुंबई से अहमदाबाद
C. बेंगलुरु से मैसूर
D. दिल्ली से आगरा

उत्तर: A) दिल्ली से मेरठ

व्याख्या:

  • नमो भारत सेवा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर पर संचालित की जा रही है।
  • यह सेवा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रा समय को कम करने के लिए विकसित की गई है।

प्रश्न 91. ISRO द्वारा सूर्य का अध्ययन करने के लिए भेजे गए पहले समर्पित भारतीय अंतरिक्ष मिशन का क्या नाम है?

A. आदित्य-L1
B. सूर्ययान-1
C. हेलीयोस-X
D. अर्क-L1

उत्तर: A) आदित्य-L1

व्याख्या:

  • आदित्य-L1 भारत का सूर्य के अध्ययन के लिए पहला समर्पित अंतरिक्ष मिशन है।
  • इसे 2 सितंबर 2023 को PSLV-C57 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया था।

प्रश्न 92. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा घोषित ‘अमृत धरोहर योजना’ का मुख्य उद्देश्य किसका संरक्षण करना है?

A. रामसर आर्द्रभूमियां
B. पश्चिमी घाट के वन
C. प्रवाल भित्तियां
D. मैंग्रोव वनस्पति

उत्तर: A) रामसर आर्द्रभूमियां

व्याख्या:

  • अमृत धरोहर योजना का उद्देश्य रामसर आर्द्रभूमियों के संरक्षण और उनके उपयोग को बढ़ावा देना है।
  • इसके माध्यम से आर्द्रभूमियों में जैव विविधता संरक्षण और Eco-टूरिज्म को प्रोत्साहित किया जाता है।

प्रश्न 93. WHO द्वारा आधिकारिक तौर पर ‘ट्रेकोमा’ मुक्त घोषित किया गया दक्षिण-पूर्व एशिया का नया देश कौन सा है?

A. नेपाल
B. भारत
C. बांग्लादेश
D. म्यांमार

उत्तर: C) बांग्लादेश

व्याख्या:

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बांग्लादेश को ट्रेकोमा को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने के लिए मान्यता दी।
  • ट्रेकोमा आंखों का एक जीवाणु संक्रमण है, जो गंभीर स्थिति में दृष्टिहीनता का कारण बन सकता है।

प्रश्न 94. भारत का कौन सा राज्य अपनी इंटरनेट सेवा ‘KFON’ शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है?

A. केरल
B. तमिलनाडु
C. कर्नाटक
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: A) केरल

व्याख्या:

  • केरल ने KFON परियोजना के माध्यम से व्यापक इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की पहल की है।
  • इसका उद्देश्य सरकारी संस्थानों को जोड़ना और पात्र परिवारों को हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना है।

प्रश्न 95. Global Peace Index 2026 में विश्व का सबसे शांत देश किसे घोषित किया गया है?

A. आइसलैंड
B. डेनमार्क
C. आयरलैंड
D. न्यूजीलैंड

उत्तर: A) आइसलैंड

व्याख्या:

  • Global Peace Index 2026 में आइसलैंड विश्व का सबसे शांतिपूर्ण देश घोषित किया गया है।
  • यह सूचकांक सुरक्षा, संघर्ष और सैन्यीकरण जैसे कारकों के आधार पर तैयार किया जाता है।

प्रश्न 96. भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल बस का व्यावसायिक संचालन किस शहर में शुरू किया गया?

A. लेह
B. नई दिल्ली
C. पुणे
D. शिमला

उत्तर: A) लेह

व्याख्या:

  • भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल बस का व्यावसायिक संचालन लेह, लद्दाख में शुरू किया गया।

प्रश्न 97. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने किस रोग के इलाज में ‘स्टेम सेल थेरेपी’ के अनियंत्रित प्रयोग पर रोक लगाई है?

A. ऑटिज्म
B. अल्जाइमर
C. कैंसर
D. पार्किंसंस

उत्तर: A) ऑटिज्म

व्याख्या:

  • सर्वोच्च न्यायालय ने ऑटिज्म के इलाज में स्टेम सेल थेरेपी के अनियंत्रित प्रयोग पर रोक लगाई।
  • ऑटिज्म एक न्यूरो-विकासात्मक स्थिति है, जो संवाद, सामाजिक संपर्क और व्यवहार को प्रभावित कर सकती है।

प्रश्न 98. केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी ‘आर्थिक सर्वेक्षण’ के अनुसार भारत वैश्विक स्तर पर दुनिया की कौन सी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है?

A. तीसरी
B. चौथी
C. पांचवीं
D. छठी

उत्तर: C) पांचवीं

व्याख्या:

  • आर्थिक आंकड़ों के अनुसार भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
  • भारत से बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान शामिल हैं।

प्रश्न 99. रात में काम करने वाली और यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘निर्भया निशा’ पहल किस राज्य पुलिस द्वारा शुरू की गई है?

A. तमिलनाडु
B. केरल
C. कर्नाटक
D. महाराष्ट्र

उत्तर: B) केरल

व्याख्या:

  • केरल पुलिस ने रात में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया निशा पहल शुरू की है।
  • यह पहल रात के समय संकट में फंसी महिलाओं को त्वरित सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित है।

प्रश्न 100. ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय टेलीकॉम एक्सीलेंस अवार्ड 2025’ से किसे सम्मानित किया गया है?

A. अमता टेक्नोलॉजीज
B. फिनारा
C. A और B दोनों
D. टेक महिंद्रा

उत्तर: C) A और B दोनों

व्याख्या:

  • अमता टेक्नोलॉजीज और फिनारा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय टेलीकॉम एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार 5G/6G संचार नेटवर्क और स्वदेशी दूरसंचार नवाचार में योगदान के लिए दिया जाता है।

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs पर मजबूत पकड़ होना बेहद जरूरी है। रोज़ महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने और हल करने से Confidence, Speed और Score बेहतर होता है। इसलिए इन प्रश्नों को केवल एक बार पढ़कर न छोड़ें, बल्कि समय समय पर Revision जरूर करें।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन पाना है, तो नियमित अभ्यास के साथ सही Guidance भी जरूरी है। Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को और मजबूत बनाएं। रोज़ाना प्रश्नों का अभ्यास करें, Test दें और अपनी गलतियों को सुधारें।

सही Guidance और नियमित मेहनत के लिए अभी Army Study App Download करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment