Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 31, 2026

Follow

31 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

31 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


31 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट में ISM धनबाद को मिनरल और माइनिंग इंजीनियरिंग श्रेणी में कौनसा स्थान मिला हैं?

A. 18 वां
B. 19 वां
C. 20 वां
D. 21 वां

उत्तर: D) 21 वां

व्याख्या:

  • QS World University Rankings by Subject 2025 में IIT (ISM) धनबाद ने Mineral & Mining Engineering में 21वां स्थान प्राप्त किया। भारत में यह इस श्रेणी में प्रथम स्थान पर है।

प्रश्न 02. हाल ही में IIED के खाद्य सुरक्षा सूचकांक में प्रथम स्थान पर कौन रहा?

A. डेनमार्क
B. भारत
C. आइसलैंड
D. न्यूजीलैंड

उत्तर: C) आइसलैंड

व्याख्या:

  • खाद्य सुरक्षा सूचकांक में आइसलैंड पहले स्थान पर रहा। भारत इसमें 102वें स्थान पर रहा।

प्रश्न 03. हाल ही में भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच “होर्मुज जलडमरूमध्य” में कौनसा ऑपरेशन चलाया?

A. ऑपरेशन सागर बंधु
B. ऑपरेशन ब्रह्म
C. ऑपरेशन सिंधु
D. ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा

उत्तर: D) ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा

व्याख्या:

  • भारत आने वाले कच्चे तेल, LPG और LNG वाले मालवाहक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा चलाया।

प्रश्न 04. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेंगे ये किस देश में आयोजित होने वाला है?

A. ब्रिटेन
B. रूस
C. फ्रांस
D. आस्ट्रेलिया

उत्तर: C) फ्रांस

व्याख्या:

  • 2026 के G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस में भाग लेंगे
  • हाल के आयोजन: 2025–कनाडा, 2024–इटली, 2023–जापान

प्रश्न 05. हाल ही में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?

A. नितिन गडकरी
B. द्रोपदी मुर्मू
C. नरेन्द्र मोदी
D. अमित शाह

उत्तर: C) नरेन्द्र मोदी

व्याख्या:

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

प्रश्न 06. हाल ही में किसे डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

A. जो बाइडन
B. विनोद सिन्हा
C. आदित्य रंजन
D. पुनीत गुप्ता

उत्तर: D) पुनीत गुप्ता

व्याख्या:

  • पुनीत गुप्ता को DNPA (Digital News Publishers Association) का अध्यक्ष बनाया गया। यह संस्था डिजिटल समाचार प्रकाशकों का शीर्ष संगठन है।

प्रश्न 07. 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमेरिकी डॉलर नोट पर पहली बार किसके हस्ताक्षर होंगे?

A. जो बाइडन
B. बराक ओबामा
C. डोनाल्ड ट्रंप
D. उपयुक्त सभी

उत्तर: C) डोनाल्ड ट्रंप

व्याख्या:

  • अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर डॉलर नोटों पर शामिल किए जाने की घोषणा की गई है।
  • अमेरिकी डॉलर के नोटों पर वित्त मंत्री (Treasury Secretary) के हस्ताक्षर होते है।

प्रश्न 08. हाल ही में किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश ने नवजात शिशुओं के लिए ‘ANMOL योजना’ शुरू की हैं?

A. जम्मू कश्मीर
B. मुंबई
C. चंडीगढ़
D. दिल्ली

उत्तर: D) दिल्ली

व्याख्या:

  • दिल्ली सरकार ने ANMOL योजना शुरू की है। इसमें नवजात शिशुओं की आनुवंशिक बीमारियों की जांच की जाती है।

प्रश्न 09. हाल ही में वैज्ञानिकों ने प्रारंभिक मियोसीन युग के 42 घोंघा प्रजातियों की पहचान कहां की हैं?

A. कर्नाटक
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. मणिपुर

उत्तर: B) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 42 घोंघों की प्रजातियां खोजी गई है।
  • यह खोज प्राचीन जैव विविधता और जलवायु इतिहास समझने में अहम है।

प्रश्न 10. हाल ही में महिलाओं और ट्रांसजेंडर ई-ऑटो चालकों के लिए ‘दुर्गा योजना’ कहाँ शुरू की गई है?

A. मध्यप्रदेश
B. गुजरात
C. दिल्ली
D. कर्नाटक

उत्तर: C) दिल्ली

व्याख्या:

  • महिलाओं और ट्रांसजेंडर को रोजगार देना और ई-वाहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने दुर्गा योजना शुरू की है।

प्रश्न 11. 2026 में ‘IPL’ के कौनसे संस्करण का आयोजन होगा?

A. 18वें
B. 19वें
C. 20वें
D. 21वें

उत्तर: B) 19वें

व्याख्या:

  • IPL 2026 का आयोजन 19वें संस्करण के रूप में होगा।
  • IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी।

प्रश्न 12. हाल ही में मनोरोगों का भारत का पहला डेटाबेस CALM-Brain कहां लॉन्च किया गया हैं?

A. कोलकाता
B. चंडीगढ़
C. बेंगलुरु
D. नई दिल्ली

उत्तर: C) बेंगलुरु

व्याख्या:

  • CALM-Brain भारत का पहला मानसिक स्वास्थ्य डेटाबेस (Mental Health Database) है। इसे बेंगलुरु में लॉन्च किया गया है।

प्रश्न 13. हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने किसके सहयोग से स्टार्टअप सहायता प्लेटफॉर्म लॉन्च किया हैं?

A. PhonePe
B. Google Pay
C. Razorpay
D. Airtel Pay

उत्तर: C) Razorpay

व्याख्या:

  • स्टार्टअप को डिजिटल वित्तीय सहायता देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने Razorpay के साथ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।

प्रश्न 14. वित्त वर्ष 2027 में भारत की अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर कितनी हैं?

A. 6.5%
B. 8.2%
C. 7.1%
D. 5.9%

उत्तर: C) 7.1%

व्याख्या:

  • FY 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि दर 7.1% अनुमानित है।
  • भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

प्रश्न 15. भारत सरकार ने हाल ही में संशोधित जलवायु योजना किस अवधि के लिए मंजूर की है?

A. 2025–30
B. 2028–32
C. 2031–35
D. 2035–40

उत्तर: C) 2031–35

व्याख्या:

  • जलवायु योजना 2031–2035 अवधि के लिए स्वीकृत की गई।
  • इसका लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 16. पेरिस ओलिम्पिक पदक विजेता ‘राज कुमार पाल’ को किस पद पर नियुक्त किया जाएगा?

A. उप–कलेक्टर
B. सहायक आयुक्त
C. पुलिस उपाधीक्षक
D. खेल निदेशक

उत्तर: C) पुलिस उपाधीक्षक

व्याख्या:

  • राज कुमार पाल को DSP (पुलिस उपाधीक्षक) बनाया जाएगा।

प्रश्न 17. पेरियासामी कुमारन को किस देश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया हैं?

A. ऑस्ट्रेलिया
B. कनाडा
C. इंग्लैंड
D. न्यूजीलैंड

उत्तर: C) इंग्लैंड

व्याख्या:

  • पेरियासामी कुमारन को इंग्लैंड में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 18. दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड से हाल ही में किन्हें सम्मानित किया गया है?

A. रजनीकांत
B. नंदामुरी बालकृष्ण
C. अमिताभ बच्चन
D. कमल हासन

उत्तर: B) नंदामुरी बालकृष्ण

व्याख्या:

  • नंदामुरी बालकृष्ण को उनके फिल्मी योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 19. हाल ही में ट्रांसजेंडर महिलाओं और यौन विकास में भिन्नताएं वाले खिलाड़ियों पर किस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बैन लगाया गया हैं?

A. ओलंपिक्स 2028
B. कॉमनवेल्थ गेम्स
C. एशियाई खेल 2026
D. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप

उत्तर: A) ओलंपिक्स 2028

व्याख्या:

  • ओलंपिक्स 2028 (लॉस एंजिल्स) में कुछ श्रेणियों में भागीदारी नियम लागू किए गए।
  • यह निर्णय निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धा संतुलन से जुड़ा है।

प्रश्न 20. अमृत भारत स्टेशन योजना कब शुरू की गयी थी। जिसके तहत 1338 स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जाएगा?

A. 2020
B. 2022
C. 2021
D. 2023

उत्तर: B) 2022

व्याख्या:

  • अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत दिसंबर 2022 में हुई।
  • इसके तहत 1338 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

30 March 2026 Current Affairs Quiz
28 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment