Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 30, 2026

Follow

30 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

30 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


30 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. जनता दल-U के अध्यक्ष के रूप में हाल ही में किसे चुना गया है?

A. निशांत कुमार
B. नीतीश कुमार
C. चिराग पासवान
D. शिवशंकरी

उत्तर: B) नीतीश कुमार

व्याख्या:

  • नीतीश कुमार को पुनः जनता दल-U का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
  • वे बिहार के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और मजबूत राजनीतिक नेतृत्व रखते हैं।

प्रश्न 02. 35वें सरस्वती सम्मान से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया?

A. रामकुमार मुखोपाध्याय
B. शिवशंकरी
C. प्रभा वर्मा
D. साधु भद्रेशदास स्वामी

उत्तर: A) रामकुमार मुखोपाध्याय

व्याख्या:

  • रामकुमार मुखोपाध्याय को उनकी साहित्यिक कृति के लिए 35वां सरस्वती सम्मान दिया गया।
  • यह सम्मान के.के. बिड़ला फाउंडेशन (स्थापना 1991) द्वारा दिया जाता है और इसमें 15 लाख रुपये की राशि शामिल है।

प्रश्न 03. BRICS द्वारा किसे ‘महिला सशक्तिकरण ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

A. कल्पना सोरेन
B. सफीना हुसैन
C. ममता यादव
D. आशा कुमारी

उत्तर: A) कल्पना सोरेन

व्याख्या:

  • कल्पना सोरेन को BRICS द्वारा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।

प्रश्न 04. हाल ही में ‘कृषि सखी’ पहल किसने शुरू की?

A. NABARD
B. AIC
C. LIC
D. SBI

उत्तर: B) AIC

व्याख्या:

  • यह पहल Agriculture Insurance Company (AIC) द्वारा शुरू की गई है।
  • इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कृषि बीमा और फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

प्रश्न 05. हाल ही में ‘गौ-टेक 2026’ का आयोजन कहाँ किया गया?

A. मुम्बई
B. नई दिल्ली
C. पुणे
D. जयपुर

उत्तर: C) पुणे

व्याख्या:

  • जैविक खेती और गौ-आधारित कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘गौ-टेक 2026’ का आयोजन पुणे (महाराष्ट्र) में किया गया।

प्रश्न 06. हाल ही में ‘मुलगाओ केलबाई पेठ उत्सव’ कहाँ आयोजित हुआ है?

A. केरल
B. तेलंगाना
C. गोवा
D. ओडिशा

उत्तर: C) गोवा

व्याख्या:

  • यह उत्सव गोवा की पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है और राज्य की लोक परंपराओं और पर्यटन आकर्षण को दर्शाता है।

प्रश्न 07. वन उत्पादों के लिए ‘प्रमाण सर्टिफिकेशन’ प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?

A. महाराष्ट्र
B. आंध्र प्रदेश
C. केरल
D. कर्नाटक

उत्तर: B) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • वन उत्पादों के लिए प्रमाण सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना आंध्र प्रदेश है।
  • यह टिकाऊ वन प्रबंधन (SFM) और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है।

प्रश्न 08. हाल ही में ‘अनलाइकली पैराडाइज’ पुस्तक का विमोचन हुआ है, इसका संबंध किससे है?

A. संजय राउत
B. कैलाश सत्यार्थी
C. मनोज नरवणे
D. डीवाई चंद्रचूड़

उत्तर: A) संजय राउत

व्याख्या:

  • यह पुस्तक संजय राउत द्वारा लिखी गई है।
  • इसमें समकालीन राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण किया गया है।

प्रश्न 09. हाल ही में प्रोजेक्ट ‘वायु बाण’ किसके द्वारा किया गया?

A. DRDO
B. वायुसेना
C. ISRO
D. नौसेना

उत्तर: B) वायुसेना

व्याख्या:

  • भारतीय वायुसेना (IAF) ने ड्रोन और हेलीकॉप्टर आधारित आधुनिक युद्ध प्रणाली से जुड़ा प्रोजेक्ट ‘वायु बाण’ शुरू किया है।

प्रश्न 10. हालिया रिपोर्ट के अनुसार IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम कौन सी बनी है?

A. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
B. मुम्बई इंडियंस
C. चेन्नई सुपर किंग्स
D. कोलकाता नाइट राइडर्स

उत्तर: B) मुम्बई इंडियंस

व्याख्या:

  • नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस सबसे महंगी IPL टीम बनी है।
  • टीम की वैल्यू ब्रांड वैल्यू, प्रदर्शन और फैन बेस पर निर्भर करती है।

प्रश्न 11. लियोनेल जोस्पिन किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे, जिनका 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. इटली
D. स्पेन

उत्तर: A) फ्रांस

व्याख्या:

  • लियोनेल जोस्पिन फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री (1997–2002) रहे।
  • उन्होंने आर्थिक और सामाजिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 12. SHG बैंक लिंकेज 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार किस बैंक को दिया गया है?

A. कर्नाटक ग्रामीण बैंक
B. SBI
C. बैंक ऑफ बड़ौदा
D. पंजाब नेशनल बैंक

उत्तर: A) कर्नाटक ग्रामीण बैंक

व्याख्या:

  • कर्नाटक ग्रामीण बैंक को SHG लिंकिंग और ग्रामीण महिलाओं के वित्तीय समावेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है।

प्रश्न 13. पश्चिम एशिया संकट के चलते किस देश ने हाल ही में ऊर्जा आपातकाल घोषित किया?

A. फिलीपींस
B. जापान
C. दक्षिण कोरिया
D. इंडोनेशिया

उत्तर: A) फिलीपींस

व्याख्या:

  • फिलीपींस ने पश्चिम एशिया संकट के चलते ऊर्जा आपातकाल घोषित किया
  • इसका उद्देश्य ईंधन कीमतों को नियंत्रित करना और आपूर्ति बनाए रखना है।

प्रश्न 14. देश की पहली शीत रेगिस्तानी नदी तट बहाली परियोजना कहाँ लॉन्च की गई है?

A. कर्नाटक
B. राजस्थान
C. पंजाब
D. लद्दाख

उत्तर: D) लद्दाख

व्याख्या:

  • लद्दाख में देश की पहली शीत रेगिस्तानी नदी तट बहाली परियोजना शुरू हुई है।
  • इसका लक्ष्य सिंधु नदी के पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना है।

प्रश्न 15. के. गोविंदा भट्ट किस लोकनृत्य से संबंधित थे, जिनका 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

A. कुचिपुड़ी
B. यक्षगान
C. कथकली
D. भरतनाट्यम

उत्तर: B) यक्षगान

व्याख्या:

  • के. गोविंदा भट्ट यक्षगान के प्रसिद्ध कलाकार थे। उन्होंने कर्नाटक की पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई

प्रश्न 16. बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं घर पर देने के लिए किस राज्य में ‘दुआरे चिकित्सा पहल’ शुरू की गई है?

A. कर्नाटक
B. पश्चिम बंगाल
C. बिहार
D. असम

उत्तर: B) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने यह पहल शुरू की।
  • इसका उद्देश्य घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

प्रश्न 17. हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन कहाँ शुरू हुआ है?

A. यूएई
B. कैमरून
C. सिंगापुर
D. स्विट्जरलैंड

उत्तर: D) स्विट्जरलैंड

व्याख्या:

  • WTO का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) स्विट्जरलैंड (जिनेवा) में आयोजित होना है।
  • WTO वैश्विक व्यापार नियमों को नियंत्रित करने वाला प्रमुख संगठन है।

प्रश्न 18. हाल ही में USA की मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के अनुसार 68% अनुमोदन के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है?

A. डोनाल्ड ट्रम्प
B. नरेन्द्र मोदी
C. गाय परमेलिन
D. किंग जोन

उत्तर: B) नरेन्द्र मोदी

व्याख्या:

  • नरेन्द्र मोदी वैश्विक सर्वे में सबसे लोकप्रिय नेता (68% अनुमोदन) रहे।
  • Morning Consult सर्वे वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता रैंकिंग जारी करता है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

28 March 2026 Current Affairs Quiz
27 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment