✦ Army Study Current Affairs:-
17 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।
Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
17 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में भारत सरकार ने यूरेनियम आपूर्ति समझौता किसके साथ में किया है?
A. चीन
B. रूस
C. कनाडा
D. अर्जेंटीना
उत्तर: C) कनाडा
व्याख्या:
- भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) और Cameco कंपनी (कनाडा) के बीच यूरेनियम आपूर्ति को लेकर समझौता हुआ है।
- 2027 से 2035 तक आपूर्ति से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और परमाणु क्षमता को मजबूती मिलेगी।
प्रश्न 02. महाराष्ट्र के पालघर केमिकल यूनिट से हाल ही में जिस जहरीली गैस का रिसाव हुआ वह जहरीली गैस कौनसी है?
A. हाइड्रोजन सल्फाइड
B. स्टायरीन वेपर
C. मिथाइल आइसोसाइनेट
D. ओलियम
उत्तर: D) ओलियम
व्याख्या:
- पालघर (बोइसर MIDC) की केमिकल यूनिट से ओलियम गैस का रिसाव हुआ।
- ओलियम (Fuming Sulphuric Acid) अत्यधिक संक्षारक होती है और घना धुआं बनाती है।
प्रश्न 03. हाल ही में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने जनगणना 2027 के लिए कौनसे मैस्कॉट (शुभंकर) का अनावरण किया है?
A. जया और विजय
B. प्रगति और विकास
C. फ्रीजेस
D. मौली
उत्तर: B) प्रगति और विकास
व्याख्या:
- डिजिटल जनगणना 2027 के लिए ‘प्रगति’ और ‘विकास’ मैस्कॉट (शुभंकर) लॉन्च किए गए है।
- यह लैंगिक समानता और समावेशी विकास का प्रतीक हैं।
प्रश्न 04. अंतर्राष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
A. 1 मार्च
B. 5 मार्च
C. 3 मार्च
D. 7 मार्च
उत्तर: B) 5 मार्च
व्याख्या:
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य युवाओं में हथियारों के खतरे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रश्न 05. हाल ही में दिवंगत ‘एच. के. दुआ’ का संबंध किस पेशे से था?
A. पत्रकार
B. एम्बेसडर
C. दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के मीडिया सलाहकार
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर: D) उपर्युक्त सभी
व्याख्या:
- एच. के. दुआ एक वरिष्ठ पत्रकार और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता थे।
- वे राजदूत (डेनमार्क) और पूर्व प्रधानमंत्रियों के मीडिया सलाहकार भी रहे।
प्रश्न 06. हाल ही में येलोस्टोन नेशनल पार्क में दुनिया के सबसे बड़े एसिडिक गीजर ‘इचिनस’ में विस्फोट हुआ है, ये किस देश में स्थित है?
A. इटली
B. USA
C. चिली
D. जापान
उत्तर: B) USA
व्याख्या:
- हाल ही में Yellowstone National Park (USA) में स्थित Echinus Geyser सक्रिय हुआ है।
- यह नोरिस गीजर बेसिन में स्थित और अत्यधिक अम्लीय जल वाला गीजर है।
प्रश्न 07. हाल ही में स्टार्टअपब्लिंक ने इनोवेटर्स बिजनेस एनवायरमेंट इंडेक्स (IBEI) 2026 में भारत को कौनसा स्थान मिला है?
A. 52वां
B. 53वां
C. 54वां
D. 55वां
उत्तर: C) 54वां
व्याख्या:
- StartupBlink IBEI 2026 में भारत 54वें स्थान पर रहा।
- भारत दक्षिण एशिया में शीर्ष और स्टार्टअप इकोसिस्टम में तेजी से उभर रहा है।
प्रश्न 08. भारत का पहला रिवराइन लाइटहाउस (नदी आधारित प्रकाशस्तंभ) किस राष्ट्रीय जलमार्ग पर प्रारंभ होगा?
A. NW-1
B. NW-2
C. NW-3
D. NW-4
उत्तर: B) NW-2
व्याख्या:
- यह लाइटहाउस ब्रह्मपुत्र नदी (NW-2) पर बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य रात में सुरक्षित नेविगेशन सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 09. हाल ही में महिला एंटरप्रेन्योर्स और स्टार्टअप्स के लिए ‘herSTART 5.0’ किसने लॉन्च किया है?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: A) गुजरात
व्याख्या:
- GUSEC (Gujarat University) ने herSTART 5.0 लॉन्च किया।
- यह महिला स्टार्टअप्स को फंडिंग और मेंटरशिप प्रदान करता है।
प्रश्न 10. ‘कसावा ब्राउन स्ट्रीक डिजीज’ जो हाल ही में चर्चा में रही, इसका संबंध किससे है?
A. व्हाइट फ्लाई बेमिसिया टैबसी
B. मोजेक वायरस
C. स्पॉटेड विल्ट वायरस
D. क्लोरोसिस वायरस
उत्तर: A) व्हाइट फ्लाई बेमिसिया टैबसी
व्याख्या:
- यह रोग Whitefly (Bemisia tabaci) द्वारा फैलता है। यह कसावा की जड़ों में सड़न (Necrosis) उत्पन्न कर फसल नष्ट करता है।
प्रश्न 11. हाल ही में ब्रेन को प्रोसेसर के लिए ‘मुनशॉट’ प्रोजेक्ट किसने लॉन्च किया है?
A. IIT हैदराबाद
B. IIT मद्रास
C. IISc बेंगलुरु
D. IIT कानपुर
उत्तर: C) IISc बेंगलुरु
व्याख्या:
- IISc बेंगलुरु ने Moonshot Project शुरू किया।
- इसका उद्देश्य न्यूरोमॉर्फिक (इंसानी दिमाग जैसा) प्रोसेसर विकसित करना है।
प्रश्न 12. हाल ही में हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 में सर्वाधिक अरबपतियों की सूची में भारत को कौनसा स्थान मिला है?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
उत्तर: C) तीसरा
व्याख्या:
- Hurun Rich List 2026 में भारत तीसरे स्थान पर है।
- यह आर्थिक वृद्धि और उद्योग विस्तार को दर्शाता है।
प्रश्न 13. हाल ही में चर्चा में रहा ओशन थर्मल एनर्जी कन्वर्जन पर आधारित देश का पहला इंटीग्रेटेड प्लांट कहाँ पर है?
A. लक्षद्वीप
B. अंडमान-निकोबार
C. दमन-दीव
D. पुडुचेरी
उत्तर: A) लक्षद्वीप
व्याख्या:
- भारत का पहला OTEC प्लांट कवरत्ती (लक्षद्वीप) में स्थापित है।
- यह समुद्री तापमान अंतर से बिजली उत्पादन करता है।
प्रश्न 14. हाल ही में मेगालिथिक लेटराइट रॉक-कट चैंबर की खोज कहाँ की गई है?
A. तेलंगाना
B. केरल
C. गुजरात
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: B) केरल
व्याख्या:
- मलप्पुरम (केरल) में 2000 वर्ष पुराने मेगालिथिक चैंबर मिले।
- यह लौह युग और प्राचीन संस्कृति को समझने में महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 15. हेल्थकेयर सर्विसेज की पहुँच को आसन करने के लिए MeHEALTH ऐप किसने लॉन्च किया है?
A. आंध्र प्रदेश
B. केरल
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु
उत्तर: B) केरल
व्याख्या:
- केरल सरकार ने MeHEALTH ऐप लॉन्च किया।
- इसमें OPD बुकिंग, टेलीमेडिसिन और रिपोर्ट एक्सेस सुविधा मिलेगी।
प्रश्न 16. हाल ही में ‘ईरान का नया सुप्रीम लीडर’ किसे चुना गया है?
A. हेथम बिन तारिक
B. मोजतबा खामनेई
C. शेख मोहम्मद बिन जायद
D. सलमान बिन अब्दुल अजीत
उत्तर: B) मोजतबा खामनेई
व्याख्या:
- मोजतबा खामनेई का नाम ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व से जुड़ी चर्चाओं में प्रमुख है।
- सुप्रीम लीडर देश का सर्वोच्च राजनीतिक और धार्मिक पद होता है।
प्रश्न 17. SIPRI रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-25 के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश कौनसा है?
A. यूक्रेन
B. भारत
C. सऊदी अरब
D. कतर
उत्तर: A) यूक्रेन
व्याख्या:
- SIPRI रिपोर्ट के अनुसार 2021-25 के बीच यूक्रेन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश था।
- रूस-यूक्रेन युद्ध इसका मुख्य कारण है।
प्रश्न 18. हाल ही में किस राज्य के देबरीगढ़ सेंचुरी में दूसरा इंडियन बाइसन फेस्ट आयोजित हुआ है?
A. झारखण्ड
B. असम
C. ओडिशा
D. त्रिपुरा
उत्तर: C) ओडिशा
व्याख्या:
- देबरीगढ़ अभयारण्य (ओडिशा) में यह फेस्ट आयोजित हुआ।
- इसका उद्देश्य गौर (Indian Bison) संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 19. हाल ही में वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर में 4000 m गहराई पर ‘डार्क ऑक्सीजन’ की खोज की है, इसका निर्माण किससे होता है?
A. फोटोसिंथेसिस
B. कोरल रीफ
C. पॉलीमेटेलिक नोड्यूल
D. समुद्री जीव
उत्तर: C) पॉलीमेटेलिक नोड्यूल
व्याख्या:
- डार्क ऑक्सीजन बिना सूर्य प्रकाश के उत्पन्न होती है।
- यह पॉलीमेटेलिक नोड्यूल द्वारा इलेक्ट्रोकेमिकल प्रक्रिया से बनती है।
प्रश्न 20. भारत ने सूखे से राहत के लिए किस देश को 1000 मीट्रिक टन चावल की सहायता भेजी है?
A. मलावी
B. नेपाल
C. दक्षिण अफ्रीका
D. म्यांमार
उत्तर: A) मलावी
व्याख्या:
- भारत ने मलावी को 1000 मीट्रिक टन चावल भेजा। यह सहायता एल-नीनो से उत्पन्न सूखा और खाद्य संकट से निपटने हेतु दी गई।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 16 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 14 March 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

