Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 13, 2026

Follow

13 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

13 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


13 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘जल महोत्सव’ का आयोजन कब शुरू किया गया?

A. 5 मार्च 2026
B. 2 मार्च 2026
C. 12 मार्च 2026
D. 8 मार्च 2026

उत्तर: D) 8 मार्च 2026

व्याख्या:

  • जल शक्ति मंत्रालय के ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘जल महोत्सव’ की शुरुआत की है।
  • जल महोत्सव का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।

प्रश्न 02. हाल ही में गूँज 2026 युवा महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया?

A. जम्मू-कश्मीर
B. मणिपुर
C. पंजाब
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर: A) जम्मू-कश्मीर

व्याख्या:

  • ‘गूँज 2026’ युवा महोत्सव का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू-कश्मीर में किया गया।
  • इसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना है।

प्रश्न 03. GAIL Limited के MD और चेयरमैन के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. आलोक रंजन
B. सुनील मित्तल
C. दीपक गुप्ता
D. पंकज जैन

उत्तर: C) दीपक गुप्ता

व्याख्या:

  • दीपक गुप्ता को GAIL (Gas Authority of India Limited) का नया चेयरमैन एवं MD नियुक्त किया गया है।
  • GAIL की स्थापना 16 अगस्त 1984 को हुई थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और यह भारत की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी है।

प्रश्न 04. हाल ही में माउंट आबू का नाम बदलकर आबूराज कर दिया गया है, यह किस राज्य में है?

A. त्रिपुरा
B. राजस्थान
C. कर्नाटक
D. उत्तराखण्ड

उत्तर: B) राजस्थान

व्याख्या:

  • माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है हाल ही में इसका नाम बदलकर आबूराज के दिया गया है।
  • यह स्थान दिलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की झील और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के कारण प्रसिद्ध है।

प्रश्न 05. ‘जन औषधि सप्ताह’ का आयोजन कब से कब तक होता है?

A. 1 – 7 मार्च
B. 2 – 8 मार्च
C. 3 – 9 मार्च
D. 1 – 9 मार्च

उत्तर: A) 1 – 7 मार्च

व्याख्या:

  • भारत में 1 से 7 मार्च तक ‘जन औषधि सप्ताह’ मनाया जाता है, इसमें सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता बढाई जाती है।
  • यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के अंतर्गत चलाया जाता है।

प्रश्न 06. पलामू टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ‘वनजीवी दीदी’ पहल शुरू की गई है, यह टाइगर रिजर्व कहाँ स्थित है?

A. मध्यप्रदेश
B. कर्नाटक
C. बिहार
D. झारखण्ड

उत्तर: D) झारखण्ड

व्याख्या:

  • पलामू टाइगर रिजर्व झारखण्ड के लातेहार जिले में स्थित है। यह भारत के प्रारंभिक टाइगर रिजर्वों में से एक है।
  • ‘वनजीवी दीदी’ पहल के तहत स्थानीय महिलाओं को वन्यजीव संरक्षण और निगरानी कार्यों से जोड़ा जा रहा है।

प्रश्न 07. 11वें रायसीना डायलॉग के मुख्य अतिथि कौन थे?

A. ब्रिटेन
B. डेनमार्क
C. फिनलैंड
D. न्यूजीलैंड

उत्तर: C) फिनलैंड

व्याख्या:

  • रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
  • यह भारत का प्रमुख भू-राजनीतिक और वैश्विक नीति सम्मेलन है। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 08. हाल ही में सतत विकास लक्ष्यों पर नीति आयोग ने किसके साथ चर्चा अभिलेख पर हस्ताक्षर किया है?

A. JICA
B. NDB
C. IMF
D. ADB

उत्तर: A) JICA

व्याख्या:

  • नीति आयोग ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को तेज करने हेतु सहयोग समझौता किया है।
  • इस साझेदारी का उद्देश्य अवसंरचना विकास, सामाजिक परियोजनाओं और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 09. हाल ही में भारत का पहला AI आधारित स्किल सेंसस ‘सक्षम’ किस राज्य ने लॉन्च किया है?

A. उत्तर प्रदेश
B. गुजरात
C. महाराष्ट्र
D. मध्यप्रदेश

उत्तर: C) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • युवाओं के कौशल और रोजगार क्षमता का डेटा एकत्र करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने AI-आधारित स्किल सेंसस ‘सक्षम’ लॉन्च किया है।
  • इसका उद्देश्य युवाओं के कौशल के अनुसार रोजगार और कौशल विकास योजनाएँ तैयार करना है।

प्रश्न 10. हाल ही में शतरंज में भारत के 93वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?

A. राहुल वी.एस.
B. आर्यन वार्ष्णेय
C. आराव डेंगला
D. इलमपार्थी ए.आर.

उत्तर: C) आराव डेंगला

व्याख्या:

  • आराव डेंगला ने FIDE के सभी मानकों को पूरा कर भारत के 93वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि हासिल की है।

प्रश्न 11. ‘डोल जात्रा महोत्सव’ किस राज्य में मनाया जाता है?

A. केरल
B. तमिलनाडु
C. आंध्र प्रदेश
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: D) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • डोल जात्रा (डोल पूर्णिमा) मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में मनाया जाने वाला प्रमुख धार्मिक उत्सव है।
  • यह उत्सव भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है तथा होली के आसपास रंगों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है।

प्रश्न 12. हाल ही में केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा लॉन्च ‘महात्मा : ए ग्रेट कम्युनिकेटर’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

A. मोहर बसु
B. शिखर धवन
C. मनोज मुकुंद नरवणे
D. धीरज कांकड़िया

उत्तर: D) धीरज कांकड़िया

व्याख्या:

  • डॉ. धीरज कांकड़िया द्वारा लिखित पुस्तक ‘Mahatma: A Great Communicator’ में महात्मा गांधी के संचार कौशल का विश्लेषण किया गया है।
  • इसमें बताया गया है कि गांधीजी ने कैसे संचार और जनसंपर्क के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन में बदल दिया था।

प्रश्न 13. हाल ही में राष्ट्रपति मुर्मू ने लखपति बिटिया स्कीम, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड और मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना कहाँ लॉन्च की है?

A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. दिल्ली
D. जम्मू-कश्मीर

उत्तर: C) दिल्ली

व्याख्या:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘लखपति बिटिया’ योजना का शुभारंभ किया है।
  • ये पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

प्रश्न 14. हाल ही में AI आधारित मोबाइल प्लेटफॉर्म ‘Finsider’ किस कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया?

A. Reliance
B. Tata
C. Airtel
D. PhonePe

उत्तर: A) Reliance (रिलायंस)

व्याख्या:

  • Reliance समूह की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने AI आधारित ‘Finsider’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
  • यह प्लेटफॉर्म AI और Data Analytics की सहायता से उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत वित्तीय सलाह और निवेश सुझाव प्रदान करता है।

प्रश्न 15. हाल ही में बढ़ते इंसान–जंगली संघर्ष को दूर करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हनुमान’ किसने लॉन्च किया है?

A. हरियाणा
B. मध्यप्रदेश
C. आंध्र प्रदेश
D. केरल

उत्तर: C) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने मानव और वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हनुमान शुरू किया है।
  • इस परियोजना में AI आधारित निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण सुनिश्चित किया जाता है।

प्रश्न 16. हाल ही में भारत के इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर द्वारा ट्रेडिंग किए जाने वाले पहले ब्लू बॉन्ड LKR का सम्बन्ध किससे है?

A. नेपाल
B. थाईलैंड
C. श्रीलंका
D. मॉरीशस

उत्तर: C) श्रीलंका

व्याख्या:

  • श्रीलंका के DFCC बैंक द्वारा जारी ब्लू बॉन्ड को GIFT City (गुजरात) के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया है।
  • ब्लू बॉन्ड का उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिकी संरक्षण और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 17. हाल ही में ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत भारत सरकार ने 9 चीतों का आयात किया है?

A. नाइजीरिया
B. सोमालिया
C. केन्या
D. बोत्सवाना

उत्तर: D) बोत्सवाना

व्याख्या:

  • प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत ने बोत्सवाना सहित अफ्रीकी देशों से चीतों को आयात किया है।
  • इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पुनर्स्थापित किया गया है।

प्रश्न 18. हाल ही में US बेस्ड सैपियन लैब्स की ग्लोबल माइंड हेल्थ इन 2025 की स्टडी में भारतीय युवाओं को कौनसा स्थान मिला है?

A. 58वां
B. 62वां
C. 60वां
D. 61वां

उत्तर: C) 60वां

व्याख्या:

  • सैपियन लैब्स की ग्लोबल माइंड हेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारतीय युवाओं की मानसिक स्वास्थ्य रैंकिंग 60वें स्थान पर है।
  • रिपोर्ट में बताया गया कि डिजिटल जीवनशैली, सामाजिक दबाव और आर्थिक परिस्थितियाँ मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं।

प्रश्न 19. हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने किसे ‘Word of the Year 2025’ घोषित किया है?

A. 67
B. रेज बेट
C. पेरासोशल
D. वाइब कोडिंग

उत्तर: B) रेज बेट

व्याख्या:

  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने “Rage Bait” को Word of the Year 2025 घोषित किया।
  • इसका अर्थ है ऐसा ऑनलाइन कंटेंट जो जानबूझकर लोगों में गुस्सा या तीखी प्रतिक्रिया उत्पन्न करने के लिए बनाया जाता है

प्रश्न 20. हाल ही में साइबर क्राइम नेटवर्क को खत्म करने के लिए ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ किसने शुरू किया है?

A. आंध्र प्रदेश
B. तेलंगाना
C. तमिलनाडु
D. केरल

उत्तर: B) तेलंगाना

व्याख्या:

  • तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ शुरू किया है।
  • इस अभियान का लक्ष्य ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग और संगठित साइबर अपराध नेटवर्क को खत्म करना है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

12 March 2026 Current Affairs Quiz
11 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment