✦ Army Study Current Affairs:-
07 February 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
✦ 7 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताब किस टीम ने जीता?
A. दिल्ली कैपिटल्स
B. यूपी वारियर्स
C. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
D. मुंबई इंडियंस
उत्तर: C) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
व्याख्या:
- WPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।
प्रश्न 02. अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का फाइनल कहाँ खेला गया?
A. जोहान्सबर्ग
B. हरारे
C. सिडनी
D. मुंबई
उत्तर: B) हरारे
व्याख्या:
- अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 के फाइनल का आयोजन जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे किया गया।
- यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रमुख मंच है।
प्रश्न 03. हाल ही में Global Teacher Prize 2026 से किस भारतीय शिक्षिका को सम्मानित किया गया?
A. सुधा मूर्ति
B. सोनम वांगचुक
C. रंजीत सिंह दिसाले
D. रूबल नागी
उत्तर: D) रूबल नागी
व्याख्या:
- रूबल नागी को शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
- Global Teacher Prize शिक्षा क्षेत्र का एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
प्रश्न 04. शीतकालीन ओलंपिक 2026 के लिए भारत से किसे मशाल वाहक चुना गया है?
A. अभिनव बिंद्रा
B. पी.वी. सिंधु
C. नीरज चोपड़ा
D. मेरी कॉम
उत्तर: A) अभिनव बिंद्रा
व्याख्या:
- अभिनव बिंद्रा को शीतकालीन ओलंपिक 2026 के लिए भारत से मशाल वाहक चुना गया है।
- अभिनव बिंद्रा भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं।
प्रश्न 05. राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण किसने जीता?
A. कर्णम मल्लेश्वरी
B. बिंदिया रानी देवी
C. जेरेमी लालरिनुंगा
D. मीराबाई चानू
उत्तर: D) मीराबाई चानू
व्याख्या:
- मीराबाई चानू भारोत्तोलन (Weightlifting) में ओलंपिक पदक विजेता हैं।
- उनकी यह जीत आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अहम है।
प्रश्न 06. अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ घटाकर कितना कर दिया है?
A. 25%
B. 12%
C. 10%
D. 18%
उत्तर: D) 18%
व्याख्या:
- अमेरिका ने भारत से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया है।
- इस निर्णय से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
प्रश्न 07.हाल ही में Airports Authority Board की पहली महिला सदस्य कौन बनी हैं?
A. अलका मित्तल
B. निवेदिता दुबे
C. रोशनी नादर
D. सोमा मंडल
उत्तर: B) निवेदिता दुबे
व्याख्या:
- निवेदिता दुबे Airports Authority Board की पहली महिला सदस्य बनी हैं।
- इससे पहले वे कोलकाता के पूर्वी क्षेत्र में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थीं।
प्रश्न 08. हाल ही में ‘Pilloo AI’ पहल किस राज्य सरकार ने शुरू की है?
A. कर्नाटक
B. तेलंगाना
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु
उत्तर: C) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
- Pilloo AI भारत का पहला वॉयस आधारित बिलिंग और अकाउंटिंग AI Agent है।
- इसका उद्देश्य व्यापारियों के लिए डिजिटल बाधाओं को दूर करना और व्यापार करने में आसानी लाना है।
प्रश्न 09. दुनिया का पहला निजी स्पेस स्टेशन ‘Haven-1’ किस देश की कंपनी विकसित कर रही है?
A. अमेरिका
B. चीन
C. जापान
D. रूस
उत्तर: A) अमेरिका
व्याख्या:
- Haven-1 को अमेरिकी निजी कंपनी Vast द्वारा विकसित किया जा रहा है।
- इसका लक्ष्य अंतरिक्ष यात्रियों और शोधकर्ताओं को रहने और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जगह प्रदान करना है।
प्रश्न 10. भारत की पहली LNG-डीजल डुअल फ्यूल DEMU ट्रेन का शुभारंभ कहाँ से हुआ?
A. लखनऊ
B. चेन्नई
C. अहमदाबाद
D. वाराणसी
उत्तर: C) अहमदाबाद
व्याख्या:
- भारत की पहली LNG-डीजल डुअल फ्यूल DEMU ट्रेन का शुभारंभ अहमदाबाद से हुआ।
- यह ट्रेन LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) के उपयोग से डीजल की खपत लगभग 40% तक कम करती है।
- यह ट्रेन हरित ऊर्जा और ईंधन दक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 06 January 2026 Current Affairs Quiz
➞ 05 February 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


1 thought on “7 February 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”