✦ Army Study Current Affairs:-
24 January 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं खेल जगत की घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को आसान, सटीक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से Current Affairs MCQs तैयार किए हैं, जिनसे संबंधित प्रश्न आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की पूरी संभावना है।
✦ 24 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. T-20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के हटने पर किस यूरोपीय टीम को शामिल किया गया?
A. आयरलैंड
B. स्कॉटलैंड
C. नीदरलैंड
D. इटली
उत्तर: B) स्कॉटलैंड
व्याख्या:
- ICC ने बांग्लादेश के टूर्नामेंट के स्थान पर स्कॉटलैंड को T-20 विश्व कप 2026 में शामिल किया है।
- यह T20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा।
प्रश्न 02. 77वीं गणतंत्र दिवस 2026 परेड में DRDO द्वारा पहली बार किस अत्याधुनिक समुद्री मिसाइल क्षमता का प्रदशन किया जाएगा?
A. आकाश-एनजी मिसाइल
B. पृथ्वी-II बैलिस्टिक मिसाइल
C. लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल
D. निर्भय क्रूज़ मिसाइल
उत्तर: C) लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल
व्याख्या:
- DRDO द्वारा विकसित यह हाइपरसोनिक मिसाइल लंबी दूरी पर स्थित दुश्मन के जहाजों को नष्ट करने में सक्षम है।
- यह क्षमता भारतीय नौसेना की प्रतिरोधक और आक्रामक शक्ति को दर्शाती है।
प्रश्न 03. ‘ऑपरेशन मेगाबुर’ हाल ही में किस क्षेत्र में नक्सल विरोधी कार्रवाई के लिए चर्चा में रहा?
A. सारंडा जंगल, झारखंड
B. कोरापुट, ओडिशा
C. बस्तर, छत्तीसगढ़
D. गढ़चिरौली, महाराष्ट्र
उत्तर: A) सारंडा जंगल, झारखंड
व्याख्या:
- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में स्थित सारंडा के जंगलों में CRPF और राज्य पुलिस द्वारा यह संयुक्त अभियान चलाया गया।
- इस ऑपरेशन का उद्देश्य घने जंगलों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को रोकना था।
प्रश्न 04. ‘कमला’ और ‘पूसा डीएसटी’ (Pusa DST) नामक नई किस्में किस फसल से संबंधित हैं?
A. गेहूं
B. मक्का
C. सरसों
D. धान
उत्तर: D) धान
व्याख्या:
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा विकसित धान की ये जीनोम-संपादित किस्में बेहतर रोग प्रतिरोध और उपज देती हैं।
- कम पानी में अधिक उत्पादन के लिए इन्हें जलवायु-अनुकूल बनाया गया है।
प्रश्न 05. व्यक्तिगत श्रेणी में ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026’ किसे मिला?
A. राजेंद्र सिंह
B. लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के
C. डॉ. रणदीप गुलेरिया
D. सोनम वांगचुक
उत्तर: B) लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के
व्याख्या:
- लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के को कठिन आपदा अभियानों में नेतृत्व और साहस के लिए सम्मानित किया गया।
- इस पुरस्कार के तहत उन्हें 5 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
प्रश्न 06. जनगणना 2027 के प्रथम चरण में नागरिकों से कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
A. 33
B. 31
C. 25
D. 40
उत्तर: A) 33
व्याख्या:
- जनगणना 2027 पूरी तरह से डिजिटल होगी। इसके पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास सुविधाओं से जुड़े 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रश्न 07. दुनिया का सबसे प्राचीन रॉक आर्ट किस देश के मुना द्वीप पर पाया गया है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. दक्षिण अफ्रीका
C. इंडोनेशिया
D. ब्राजील
उत्तर: C) इंडोनेशिया
व्याख्या:
- इंडोनेशिया के मुना द्वीप पर दुनिया का सबसे प्राचीन रॉक आर्ट खोजा गया है।
- यह रॉक आर्ट (शैलचित्र) प्रारंभिक मानव सभ्यता की कहानी कहने की क्षमता का प्रमाण है।
- यह मानव इतिहास के अध्ययन में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
प्रश्न 08. Numbeo Safety Index 2026 के अनुसार भारत का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है?
A. गांधीनगर
B. मंगलुरु
C. चेन्नई
D. पुणे
उत्तर: B) मंगलुरु
व्याख्या:
- Numbeo Safety Index 2026 के अनुसार भारत का सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा कर्नाटक के मंगलुरु शहर को मिला है।
- कम अपराध दर, मजबूत कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा धारणा के आधार पर मंगलुरु को यह शीर्ष स्थान मिला है।
प्रश्न 09. एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स 2026 में भारत की रैंक क्या है?
A. तीसरी
B. चौथी
C. आठवीं
D. छठी
उत्तर: D) छठी
व्याख्या:
- एशिया में औद्योगिक उत्पादन और क्षमता में वृद्धि के चलते भारत ने इस इंडेक्स में छठा स्थान हासिल किया है।
- ‘मेक इन इंडिया’ से औद्योगिक क्षमता में सुधार आया है।
- चीन और जापान अभी शीर्ष पर बने हुए हैं।
प्रश्न 10. दावोस में घोषित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पहल किससे संबंधित है?
A. कूटनीतिक शांति मंच
B. वैश्विक सैन्य गठबंधन
C. आर्थिक सहायता कोष
D. पर्यावरण संधि
उत्तर: A) कूटनीतिक शांति मंच
व्याख्या:
- इस पहल का उद्देश्य दुनिया भर के संघर्ष क्षेत्रों में शांति स्थापित करना है।
- प्रमुख विश्व नेताओं को संवाद के लिए एक मंच पर लाया जाएगा।
प्रश्न 11. किस राज्य ने गुटखा और निकोटीन युक्त खाद्य उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है?
A. बिहार
B. पंजाब
C. ओडिशा
D. राजस्थान
उत्तर: C) ओडिशा
व्याख्या:
- ओडिशा सरकार ने राज्य में मुंह के कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुटखा और पान मसाला के निर्माण व बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
- इस निर्णय का लक्ष्य युवाओं को नशीले उत्पादों से दूर रखना है।
प्रश्न 12. राष्ट्रपति भवन में शास्त्रीय भाषाओं के संरक्षण हेतु किस नए परिसर का उद्घाटन किया गया है?
A. ज्ञान सरोवर
B. भाषा भवन
C. साहित्य सदन
D. ग्रंथ कुटीर
उत्तर: D) ग्रंथ कुटीर
व्याख्या:
- शास्त्रीय भाषाओं की दुर्लभ पांडुलिपियों और प्राचीन पुस्तकों को संरक्षित रखने के लिए ग्रंथ कुटीर परिसर का उद्घाटन किया गया है।
- यहाँ शोधकर्ताओं को अध्ययन हेतु महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध होंगे।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 23 January 2026 Current Affairs Quiz
➞ 22 January 2026 Current Affairs Quiz
ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार किए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। निरंतर अभ्यास के माध्यम से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ और समझ मजबूत होती है, जिससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन और सफलता मिलती है।
यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाना है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 की Test Series के साथ अपनी तैयारी को सही दिशा और गति दें। सही मार्गदर्शन और दैनिक अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

