अग्निवीर 4 साल नहीं कर सकते शादी। सरकार द्वारा जारी नए नियम के अनुसार अग्निवीरों को अपनी 4 साल की सेवा अवधि के दौरान शादी की अनुमति नहीं होगी। यह नियम उन सभी युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अग्निवीर के रूप में सेवा देने का सपना देख रहे हैं।
✦ अग्निवीर योजना में शादी को लेकर नया नियम क्या है ?
➞ निर्देशों के अनुसार:–
अग्निवीर योजना के अंतर्गत भर्ती होने वाले युवाओं के लिए सरकार द्वारा एक नया अपडेट है। हाल ही में सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि अग्निवीरों को 4 साल की सेवा में शादी करने की अनुमति नहीं होगी।
- अग्निवीरों का सेवाकाल 4 वर्ष का है।
- इस अवधि में किसी भी अग्निवर को शादी की अनुमति नहीं है।
- यदि कोई अग्निवीर सेवा के दौरान शादी करता है, तो वह स्थायी सैनिक बनने के लिए अयोग्य माना जाएगा।
- 4 साल की सेवा पूरी होने के बाद 25% अग्निवीरों को स्थायी सेना में चयन का मौका मिलेगा।
- स्थायी चयन पूरी तरह मेरिट, अनुशासन और प्रदर्शन पर आधारित रहेगा।
✦ सरकार ने यह नियम क्यों बनाया?
सरकार का मानना है कि अग्निवीर योजना का उद्देश्य युवाओं को:
- उच्च स्तरीय सैन्य प्रशिक्षण देना,
- अनुशासन और जिम्मेदारी विकसित करना,
- सेवा अवधि में पूरी तरह राष्ट्रसेवा पर केंद्रित रखना है
शादी जैसी पारिवारिक जिम्मेदारियां सेनिको का सेवा के दौरान ध्यान भटका सकती हैं, इसी कारण यह नियम लागू किया गया है।

