Current Affairs by Army Study:-
20 दिसंबर 2025 के करेंट अफेयर्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटित महत्वपूर्ण घटनाओं पर केंद्रित हैं। हालिया ख़बरों में झारखंड द्वारा हरियाणा को हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतना और ईशान किशन की शतकीय पारी खास उपलब्धि है। रक्षा व तकनीक के क्षेत्र में IIT दिल्ली के छात्र द्वारा विकसित ‘हनुमंता एक्सो-1’ एक्सोस्केलेटन, जो सैनिकों का बोझ 80% तक कम कर सकता है, एक बड़ा सफल आविष्कार माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर NASA Space Apps Challenge 2025 में भारतीय टीम फोटोनिक्स ओडिसी की जीत ने हासिल की।
‘द बैंकर’ पत्रिका द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा को 2025 का‘बेस्ट बैंक इन इंडिया’ का चुना जाना, शाश्वत शर्मा को एयरटेल इंडिया का नया MD & CEO चुना गया साथ ही Google Pay और Axis Bank का UPI-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड लांच हुआ, गोरखपुर में भारत का पहला वन विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है, भारत और UAE के बीच ‘डेजर्ट साइक्लोन’ सैन्य अभ्यास, यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करता है। और सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट का 2025 का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट घोषित किया गया। ये खबरें परीक्षा-दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
प्रश्न 01. हाल ही में किस टीम ने हरियाणा को हराकर इतिहास में पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है?
A. मुंबई
B. कर्नाटक
C. झारखंड
D. पंजाब
उत्तर: C) झारखंड
व्याख्या:
- हाल ही में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है।
- कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेली।
प्रश्न 02. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के छात्र ने सैनिकों का बोझ 80% तक कम करने के लिए कौन सा उपकरण विकसित किया है?
A. रक्षक सूट-2
B. हनुमंता एक्सो-1
C. आयरन डोम एक्सो
D. गरुड़ कवच
उत्तर: B) हनुमंता एक्सो-1
व्याख्या:
- ‘हनुमंता एक्सो-1’ एक एक्सोस्केलेटन डिवाइस है जो सैनिकों की शारीरिक क्षमता बढ़ाता है।
- यह भारी वजन उठाने में मदद कर बोझ को 80% तक कम करता है।
प्रश्न 03. ‘द बैंकर’ पत्रिका द्वारा किस बैंक को ‘बेस्ट बैंक इन इंडिया’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A. भारतीय स्टेट बैंक
B. HDFC बैंक
C. बैंक ऑफ बड़ौदा
D. ICICI बैंक
उत्तर: C) बैंक ऑफ बड़ौदा
व्याख्या:
- ‘द बैंकर’ पत्रिका ने बैंक ऑफ बड़ौदा को ‘बेस्ट बैंक इन इंडिया’ के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
- यह सम्मान उत्कृष्ट वित्तीय प्रदर्शन और सेवाओं के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 04. जनवरी 2026 से एयरटेल इंडिया के नए MD और CEO के रूप में कौन कार्यभार संभालेंगे?
A. शाश्वत शर्मा
B. गोपाल विट्टल
C. सुनील मित्तल
D. एन. चंद्रशेखरन
उत्तर: A) शाश्वत शर्मा
व्याख्या:
- भारती एयरटेल ने शाश्वत शर्मा को जनवरी 2026 से नया MD और CEO नियुक्त किया है।
- वे कंपनी की भविष्य की रणनीतियों का नेतृत्व करेंगे।
प्रश्न 05. हाल ही में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून से पास होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनी हैं?
A. अवनी चतुर्वेदी
B. शिवांगी सिंह
C. भावना कंठ
D. साई जाधव
उत्तर: D) साई जाधव
व्याख्या:
- साई जाधव IMA देहरादून से पास आउट होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।
- यह भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है।
प्रश्न 06. नासा के इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025 में किस भारतीय टीम ने सैटेलाइट इंटरनेट कॉन्सेप्ट चैलेंज जीता है?
A. टीम इंडस
B. फोटोनिक्स ओडिसी
C. स्पेस किड्ज इंडिया
D. एस्ट्रो सैट टीम
उत्तर: B) फोटोनिक्स ओडिसी
व्याख्या:
- ‘फोटोनिक्स ओडिसी’ ने सैटेलाइट इंटरनेट कॉन्सेप्ट में जीत हासिल की।
- टीम ने उन्नत और व्यावहारिक तकनीकी समाधान प्रस्तुत किया।
प्रश्न 07. किस फिनटेक कंपनी ने हाल ही में एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में UPI-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?
A. PhonePe
B. Paytm
C. CRED
D. Google Pay
उत्तर: D) Google Pay
- गूगल पे और एक्सिस बैंक ने मिलकर UPI-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया।
- इससे UPI के माध्यम से क्रेडिट कार्ड भुगतान संभव होगा।
प्रश्न 08. भारत में पहला वन विश्वविद्यालय किस शहर में स्थापित किया जाएगा?
A. गोरखपुर
B. भोपाल
C. देहरादून
D. रांची
उत्तर: A) गोरखपुर
व्याख्या:
- भारत का पहला वन विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थापित किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य वन प्रबंधन, संरक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 09. ‘डेजर्ट साइक्लोन’ सैन्य अभ्यास किन दो देशों के बीच आयोजित किया गया?
A. भारत–ओमान
B. भारत–कतर
C. भारत–UAE
D. भारत–सऊदी अरब
उत्तर: C) भारत–UAE
व्याख्या:
- डेजर्ट साइक्लोन अभ्यास भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आयोजित हुआ।
- यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करता है।c
प्रश्न 10. वर्ष 2025 के लिए दुनिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट किसे घोषित किया गया है?
A. दुबई एयरपोर्ट
B. चांगी एयरपोर्ट
C. हीथ्रो एयरपोर्ट
D. हांगकांग एयरपोर्ट
उत्तर: B) चांगी एयरपोर्ट
व्याख्या:
- सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट 2025 का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना।
- यह सेवा गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 11. एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) जेपी मॉर्गन किस शहर में स्थापित करेगा?
A. पुणे
B. हैदराबाद
C. बेंगलुरु
D. मुंबई
उत्तर: D) मुंबई
व्याख्या:
- जेपी मॉर्गन ने मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा GCC स्थापित करने की घोषणा की है।
- इससे वित्तीय सेवाओं में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रश्न 12. वर्ष 2025 के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ घरेलू एयरलाइन का पुरस्कार किसे मिला है?
A. इंडिगो
B. विस्तारा
C. एयर इंडिया
D. अकासा एयर
उत्तर: C) एयर इंडिया
व्याख्या:
- एयर इंडिया को 2025 की सर्वश्रेष्ठ घरेलू एयरलाइन चुना गया है।
- यह सेवा गुणवत्ता और नेटवर्क विस्तार के लिए जाना जाता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप प्रतिदिन Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 20 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।
Notes army gd