Current Affairs by Army Study:-
17 दिसंबर 2025 के करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर घटित कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। प्रमुख खबरों में NCAER के नए महानिदेशक के रूप में सुरेश गोयल को नियुक्ति किया गया, पंडित तरुण भट्टाचार्य राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण 2025 से सम्मानित, तथा केंद्र सरकार ने मनरेगा के स्थान पर VB-GRAM G विधेयक पास किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में मनु भाकर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर, तलवंडी साबो व श्री आनंदपुर साहिब को ‘पवित्र शहर’ घोषित किया गया।
इसके अलावा, राष्ट्रपति ने विजय दिवस पर ‘परम वीर दीर्घा’ का उद्घाटन किया, रक्षा पेंशन के लिए SPARSH पोर्टल लांच किया गया, छत्तीसगढ़ के कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया, तथा HBTU कानपुर के वैज्ञानिकों ने डाई कचरे से भूजल को बचाने के लिए जैविक फिल्टर विकसित किया है। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की द्रष्टि से महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 01. हाल ही में नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के नए महानिदेशक (DG) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. सुरेश गोयल
B. अमित सिंह
C. राजेश कुमार
D. विकास खन्ना
उत्तर: A) सुरेश गोयल
व्याख्या:
- सुरेश गोयल को NCAER का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। NCAER भारत का प्रमुख आर्थिक शोध संस्थान है।
- सुरेश गोयल इससे पहले वह नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट (NHIT) के MD और CEO थे।
प्रश्न 02. वर्ष 2025 के ‘राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण’ सम्मान से किसे सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
A. पंडित शिवकुमार शर्मा
B. हरिप्रसाद चौरसिया
C. उस्ताद अमजद अली खान
D. पंडित तरुण भट्टाचार्य
उत्तर: D) पंडित तरुण भट्टाचार्य
व्याख्या:
- पंडित तरुण भट्टाचार्य प्रख्यात संतूर वादक हैं।
- यह सम्मान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
प्रश्न 03. हाल ही में केंद्र सरकार ने मनरेगा के स्थान पर कोनसा नया विधेयक पास किया है?
A. प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना
B. विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VB-GRAM G)
C. ग्राम विकास स्वरोजगार विधेयक
D. आत्मनिर्भर ग्रामीण आजीविका मिशन
उत्तर: B) विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VB-GRAM G)
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने मनरेगा के स्थान पर VB-GRAM G विधेयक लोकसभा में पेश किया है।
- इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।
प्रश्न 04. राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक किस खिलाड़ी ने जीता?
A. ईशा सिंह
B. राही सरनोबत
C. मनु भाकर
D. रिदम सांगवान
उत्तर: C) मनु भाकर
व्याख्या:
- मनु भाकर ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज हैं।
- उन्होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 05. हाल ही में पंजाब सरकार ने किन 3 शहरों को ‘पवित्र शहर’ घोषित किया है?
A. लुधियाना, जालंधर, पटियाला
B. अमृतसर, तलवंडी साबो, श्री आनंदपुर साहिब
C. मोहाली, बठिंडा, पठानकोट
D. फिरोजपुर, संगरूर, मानसा
उत्तर: B) अमृतसर, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब
व्याख्या:
- ये शहर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
- इनके लिए विशेष संरक्षण और विकास योजनाएं लागू होंगी।
प्रश्न 06. हाल ही में विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने किस नई दीर्घा का उद्घाटन किया?
A. अमर जवान दीर्घा
B. शौर्य चक्र दीर्घा
C. परम वीर दीर्घा
D. रणबांकुरे दीर्घा
उत्तर: C) परम वीर दीर्घा
व्याख्या:
- यह दीर्घा परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित है।
- इसका उद्घाटन राष्ट्रपति भवन में किया गया।
प्रश्न 07. ‘SPARSH’ पोर्टल रक्षा मंत्रालय की किस पहल से संबंधित है?
A. हथियार खरीद
B. रक्षा पेंशनभोगियों के डिजिटल समाधान
C. सीमा सुरक्षा
D. सैनिक भर्ती
उत्तर: B) रक्षा पेंशनभोगियों के डिजिटल समाधान
व्याख्या:
- SPARSH पोर्टल रक्षा पेंशन को डिजिटल बनाता है।
- इससे पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित होता है।
प्रश्न 08. हाल ही में कोपरा जलाशय को किस राज्य का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया है?
A. छत्तीसगढ़
B. झारखंड
C. ओडिशा
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: A) छत्तीसगढ़
व्याख्या:
- कोपरा जलाशय छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना है।
- यह राज्य के आर्द्रभूमि संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
प्रश्न 09. VB-GRAM G योजना में सामान्य राज्यों के लिए केंद्र और राज्य का वित्तीय अनुपात कितना है?
A. 50:50
B. 75:25
C. 90:10
D. 60:40
उत्तर: D) 60:40
व्याख्या:
- केंद्र सरकार 60 प्रतिशत खर्च वहन करेगी।
- राज्य सरकार 40 प्रतिशत योगदान देगी।
प्रश्न 10. किस संस्थान के वैज्ञानिकों ने हाल ही में डाई कचरे से भूजल को बचाने के लिए जैविक फिल्टर विकसित किया है?
A. IIT कानपुर
B. NIT इलाहाबाद
C. HBTU कानपुर
D. BHU वाराणसी
उत्तर: C) HBTU कानपुर
व्याख्या:
- HBTU के वैज्ञानिकों ने जैविक फिल्टर तकनीक विकसित की।
- यह तकनीक भूजल प्रदूषण को कम करने में सहायक होगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप प्रतिदिन Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 17 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।