Current Affairs by Army Study:-
15 दिसंबर 2025 के करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर घटित कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। प्रमुख खबरों में 2025 का इफको साहित्य सम्मान वरिष्ठ कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को मिला, पारंपरिक कताई-बुनाई लिए प्रसिद्ध पोंडुरु खादी(आंध्र प्रदेश), वोरेयुर कॉटन साड़ी व थूयमल्ली चावल (तमिलनाडु) को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्रदान किया गया। हालिया NTCA रिपोर्ट 2025 के अनुसार मध्य प्रदेश में सर्वाधिक बाघ मृत्यु दर्ज हुई है। इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को SIES राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार से सम्मानित किया गया, और महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की फुटबॉल पहल ‘प्रोजेक्ट महादेवा’, जिसका शुभारंभ लियोनेल मेसी ने किया।
इसके अलावा, लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS), पकिस्तान में विभाजन के बाद पहली बार शुरू हुआ संस्कृत पाठ्यक्रम, 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में रायज़ा ढिल्लों को मिला स्वर्ण पदक, तथा राजकुमार गोयल को भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति किया गया। साथ ही, बस्तर ओलंपिक 2025, मुंबई में आयोजित Global Chess League, और स्टीफन प्रेस्नर की भारत के नए UN Resident Coordinator के रूप में नियुक्ति, अहम ख़बरों में शामिल है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की द्रष्टि से महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 01. वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित इफको साहित्य सम्मान (IFFCO Sahitya Samman) किस वरिष्ठ कथाकार को दिया गया?
a) ममता कालिया
b) मैत्रेयी पुष्पा
c) कृष्णा सोबती
d) चित्रा मुद्गल
उत्तर: b) मैत्रेयी पुष्पा
व्याख्या:
- कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को ग्रामीण जीवन, स्त्री-अनुभव और मानवीय संवेदना को स्वर देने वाली व्यापक साहित्यिक रचनाओ के लिए इफको साहित्य सम्मान 2025 दिया जाएगा।
- यह सम्मान भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) द्वारा दिया जाता है।
प्रश्न 02. हाल ही में भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्रदान ‘पोंडुरु खादी’ किस राज्य से सम्बंधित है?
a) ओडिशा
b) कर्नाटक
c) आंध्र प्रदेश
d) तमिलनाडु
उत्तर: c) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
- पोंडुरु खादी का संबंध आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पोंडुरु गांव से है।
- यह अपनी पारंपरिक कताई-बुनाई और हाथ से बुने हुए सूती कपड़े के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 03. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में किस राज्य में बाघों की सर्वाधिक मृत्यु दर्ज की गई है?
a) कर्नाटक
b) महाराष्ट्र
c) मध्य प्रदेश
d) उत्तराखंड
उत्तर: c) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- हालिया आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश में 48 बाघों की मौतें दर्ज की गई, जो अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक है।
- मृत्यु के कारणों में प्राकृतिक कारण और मानव-वन्यजीव संघर्ष शामिल हैं।
प्रश्न 04. सार्वजनिक नेतृत्व (Public Leadership) के लिए SIES राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
a) नवीन पटनायक
b) एकनाथ शिंदे
c) योगी आदित्यनाथ
d) हिमंत बिस्वा सरमा
उत्तर: d) हिमंत बिस्वा सरमा
व्याख्या:
- हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हैं। इन्हें वर्ष 2025 का 28वां श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार (SIES Sri Chandrasekarendra Saraswathi National Eminence Award) प्रदान किया गया है।
- उन्हें सुशासन और जनकल्याण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 05. फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कौन-सी पहल शुरू की, जिसमें लियोनेल मेसी ने भी भाग लिया?
a) प्रोजेक्ट महादेवा
b) प्रोजेक्ट स्काईवॉक
c) प्रोजेक्ट शिवाजी
d) प्रोजेक्ट गोल
उत्तर: a) प्रोजेक्ट महादेवा
व्याख्या:
- महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों से युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन, उनके पोषण और उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ये पहल शुरू की है।
- इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ लियोनेल मेसी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से की।
प्रश्न 06. पाकिस्तान के किस विश्वविद्यालय ने विभाजन के बाद पहली बार संस्कृत का पाठ्यक्रम शुरू किया है?
a) कराची विश्वविद्यालय
b) इस्लामाबाद विश्वविद्यालय
c) फैसलाबाद विश्वविद्यालय
d) लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज
उत्तर: d) लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज
व्याख्या:
- लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज LUMS ने मानविकी विभाग के अंतर्गत संस्कृत पाठ्यक्रम शुरू किया है।
- यहाँ संस्कृत भाषा के साथ-साथ हिंदू पौराणिक ग्रंथों (महाभारत और भगवद गीता) का अध्ययन भी कराया जाएगा।
प्रश्न 07. किस महिला खिलाड़ी ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला स्कीट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता?
a) रायज़ा ढिल्लों
b) मनु भाकर
c) ईशा सिंह
d) अनीषा सैय्यद
उत्तर: a) रायज़ा ढिल्लों
व्याख्या:
- हरियाणा की रायज़ा ढिल्लों ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- रायजा ढिल्लों ने फाइनल में 56 शॉट लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रश्न 08. हाल ही में भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a) यशवर्धन कुमार सिन्हा
b) राजकुमार गोयल
c) हीरालाल सामरिया
d) सुनील चंद्रा
उत्तर: b) राजकुमार गोयल
व्याख्या:
- 15 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजकुमार गोयल को भारत का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया।
- राज कुमार गोयल 1990 बैच के IASअधिकारी हैं, जो पहले केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय में न्याय विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे।
प्रश्न 09. हाल ही में बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन किस राज्य में किया गया?
a) तेलंगाना
b) झारखंड
c) छत्तीसगढ़
d) ओडिशा
उत्तर: c) छत्तीसगढ़
व्याख्या:
- इस आयोजन में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी भाग लिया।
- इसका उद्देश्य सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ना है।
प्रश्न 10. ग्लोबल चेस लीग (Global Chess League) का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
a) चेन्नई
b) कोलकाता
c) मुंबई
d) पुणे
उत्तर: c) मुंबई
व्याख्या:
- यह एक मिश्रित टीम प्रारूप वाली अंतरराष्ट्रीय शतरंज लीग है।
- इसका उद्देश्य शतरंज को अधिक लोकप्रिय और आकर्षक बनाना है।
प्रश्न 11. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के लिए नए UN Resident Coordinator के रूप में किसे नियुक्त किया है?
a) डेविड मलोन
b) स्टीफन प्रेस्नर
c) अजय चिब्बर
d) सिडनी मैकलॉफलिन
उत्तर: b) स्टीफन प्रेस्नर
व्याख्या:
- UN Resident Coordinator भारत में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के कार्यों का समन्वय करता है।
- यह नियुक्ति भारत में UN की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए की गई है।
प्रश्न 12. ‘वोरेयुर कॉटन साड़ी’ और ‘थूयमल्ली चावल’ को GI टैग किस राज्य से संबंधित होने के कारण मिला है?
a) केरल
b) आंध्र प्रदेश
c) कर्नाटक
d) तमिलनाडु
उत्तर: d) तमिलनाडु
व्याख्या:
- वोरेयुर कॉटन साड़ी तमिलनाडु की पारंपरिक हथकरघा साड़ी है।
- थूयमल्ली चावल राज्य की एक प्राचीन और सुगंधित किस्म है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप प्रतिदिन Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 15 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।