06 November 2025 Current Affairs » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: November 8, 2025

Follow

06 November 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

06 नवंबर 2025 करेंट अफेयर्स में वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर घटित कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित ख़बरें दी गई है। इनमें भारतीय साहित्यकार रामदरश मिश्र का 102 वर्ष की आयु में निधन हुआ, भारतीय नौसेना में गुरुचरन सिंह को चीफ ऑफ पर्सनल नियुक्त किया गया। फिडे शतरंज विश्व कप का नाम भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथ आनंद के सम्मान में रखा गया है। इसके अलावा, गोवा में अंतरराष्ट्रीय लवणता सम्मेलन 2.0 आयोजित हुआ, और जनजातीय गौरव पखवाड़ा (1–15 नवंबर) की घोषणा जनजातीय कार्य मंत्रालय ने की। चीन ने पहली बार थोरियम से यूरेनियम ईंधन रूपांतरण कर तकनीकी उपलब्धि हासिल की है, आयुष्मान भारत योजना दुनिया की नंबर 1 स्वास्थ्य योजना बनी है।

संजय गर्ग को भारतीय मानक ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया, और सोनम वांगचुक टाइम पत्रिका के 100 प्रभावशाली जलवायु नेताओं में शामिल हुए। नौरादेही अभयारण्य को भारत में तीसरा चीता गृह घोषित किया गया। एशिया-प्रशांत (APEC) शिखर सम्मेलन का आयोजन दक्षिण कोरिया में हुआ, वहीं सामिया सुलुह हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। टाटा मोटर्स ने शैलेश चंद्र को नया सीईओ नियुक्त किया, और आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन में स्पीड स्केटिंग मैराथन में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।


प्रश्न 01. रामदरश मिश्र का हाल ही में देहांत हो गया, वह क्या थे?

a) खिलाड़ी
b) राजनीतिज्ञ
c) वैज्ञानिक
d) साहित्यकार

उत्तर: d) साहित्यकार

व्याख्या:

  • रामदरश मिश्र प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार थे, जिनका हाल ही में निधन हुआ।
  • वे गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से थे और 102 वर्ष की आयु में उनका देहांत हुआ।

प्रश्न 02. अंतरराष्ट्रीय लवणता सम्मेलन 2.0 का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया?

a) महाराष्ट्र
b) हरियाणा
c) मध्यप्रदेश
d) गोवा

उत्तर: d) गोवा

व्याख्या:

  • यह सम्मेलन 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित किया गया।
  • इसका उद्देश्य मिट्टी व जल में लवणता समस्या का समाधान करना था।

प्रश्न 03. भारतीय नौसेना के “चीफ ऑफ पर्सनल” के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

a) संजय भल्ला
b) गुरुचरन सिंह
c) मनप्रीत चौधरी
d) अशोक राठी

उत्तर: b) गुरुचरन सिंह

व्याख्या:

  • गुरुचरन सिंह को भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ पर्सनल (COP) के रूप में नियुक्त किया गया।
  • इससे पहले वाइस एडमिरल गुरुचरन सिंह को मई 2024 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) का कमांडेंट नियुक्त किया गया था।

प्रश्न 04. फिडे शतरंज विश्व कप ट्रॉफी का नाम बदलकर हाल ही में किसके नाम पर रखा गया है?

a) आर वैशाली
b) डी गुकेश
c) विश्वनाथ आनंद
d) आर प्रग्गानंदा

उत्तर: c) विश्वनाथ आनंद

व्याख्या:

  • ट्रॉफी का नाम पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथ आनंद के नाम पर रखा गया है।
  • फिडे पुरुष शतरंज विश्व कप 2025 का आयोजन गोवा में होगा।

प्रश्न 05. जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा कब से कब तक जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा?

a) 01–15 नवंबर
b) 01–30 नवंबर
c) 01–07 नवंबर
d) 01–21 नवंबर

उत्तर: a) 01–15 नवंबर

व्याख्या:

  • इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय नायकों और संस्कृति को आगे बढ़ाना है।
  • केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम हैं।

प्रश्न 06. हाल ही में दुनिया में पहली बार थोरियम से यूरेनियम ईंधन में सफलतापूर्वक रूपांतरण किसने किया है?

a) रूस
b) चीन
c) जापान
d) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: b) चीन

व्याख्या:

  • चीन ने यह सफलता पिघले नमक रिएक्टर के माध्यम से हासिल की।
  • यह एक कैमरा-संचालित जमीनी उपग्रह परियोजना का हिस्सा था।

प्रश्न 07. तीनों सेनाओं द्वारा “पूर्व प्रचंड प्रहार” अभ्यास कहाँ आयोजित किया जाएगा?

a) मणिपुर
b) त्रिपुरा
c) असम
d) अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: d) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • इस अभ्यास का आयोजन अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य तीनों सेनाओं के सामरिक समन्वय, तकनीकी अनुकूलन व संयुक्त शक्ति का प्रदर्शन करना है।

प्रश्न 08. हाल ही में 12 करोड़ से अधिक परिवारों के साथ कौनसी योजना दुनिया की नंबर 1 स्वास्थ्य योजना बनी है?

a) आयुष्मान भारत
b) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
c) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन
d) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

उत्तर: a) आयुष्मान भारत

व्याख्या:

  • इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह योजना 23 सितंबर 2018 को शुरू की गई थी।

प्रश्न 09. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने सभी स्कूलों में कौनसी कक्षा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग पर पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है?

a) कक्षा 1
b) कक्षा 2
c) कक्षा 3
d) कक्षा 4

उत्तर: c) कक्षा 3

व्याख्या:

  • यह पाठ्यक्रम सत्र 2026–27 से लागू किया जाएगा।
  • घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा की गई।

प्रश्न 10. हाल ही में दुनिया का पहला सफेद इबेरियन लिंक्स कहाँ देखा गया है?

a) स्पेन
b) पुर्तगाल
c) नॉर्वे
d) आइसलैंड

उत्तर: a) स्पेन

व्याख्या:

  • यह दुर्लभ लिंक्स अंडालुसिया क्षेत्र में देखा गया है।
  • इस प्रजाति में रंग परिवर्तन एक आनुवंशिक स्थिति के कारण होता है।

प्रश्न 11. हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक पद पर किसे नियुक्त किया गया है?

a) विश्वजीमत सहाय
b) बी. शिवकुमार
c) नीरज चौपड़ा
d) संजय गर्ग

उत्तर: d) संजय गर्ग

व्याख्या:

  • संजय गर्ग 1994 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं।
  • उन्हें हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 12. हाल ही में टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली जलवायु नेताओं में किसे शामिल किया गया है?

a) संजीव कपूर
b) सोनम वांगचुक
c) सुनील अमृत
d) सोनाली घोष

उत्तर: b) सोनम वांगचुक

व्याख्या:

  • सोनम वांगचुक लद्दाख निवासी पर्यावरणविद् हैं।
  • इन्हें टाइम पत्रिका की 100 प्रभावशाली जलवायु नेताओं की सूची में स्थान मिला है।

प्रश्न 13. हाल ही में चीतों का तीसरा घर किस अभयारण्य को घोषित किया गया है?

a) गांधी सागर
b) कुन्हो
c) नौरादेही
d) चम्बल

उत्तर: c) नौरादेही

व्याख्या:

  • मध्यप्रदेश के नौरादेही अभयारण्य को तीसरा चीता गृह घोषित किया गया है।
  • यह निर्णय 17 सितंबर 2022 को शुरू हुई “चीता परियोजना” के अंतर्गत लिया गया।

प्रश्न 14. पहले BWF एयर बैडमिंटन विश्व कप का आयोजन हाल ही में कहाँ होगा?

a) इजिप्ट
b) नॉर्वे
c) चीन
d) संयुक्त अरब अमीरात

उत्तर: d) संयुक्त अरब अमीरात

व्याख्या:

  • इस आयोजन का स्थान शारजाह शहर (UAE) होगा।
  • यह आयोजन प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियम परिसर में किया जाएगा।

प्रश्न 15. चावांग कूट महोत्सव का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया?

a) मिजोरम
b) मेघालय
c) सिक्किम
d) मणिपुर

उत्तर: d) मणिपुर

व्याख्या:

  • यह महोत्सव कुकी, चिन, मिजो जनजातियों द्वारा फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
  • चावांग कूट महोत्सव 1 नवंबर को आयोजित किया गया।

प्रश्न 16. एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?

a) भारत
b) चीन
c) दक्षिण कोरिया
d) बांग्लादेश

उत्तर: c) दक्षिण कोरिया

व्याख्या:

  • सम्मेलन का आयोजन ग्योंगजू शहर में किया गया।
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।

प्रश्न 17. सामिया सुलुह हसन ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की है?

a) ईराक
b) तंजानिया
c) इथियोपिया
d) रोमानिया

उत्तर: b) तंजानिया

व्याख्या:

  • सामिया सुलुह हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति हैं।
  • वे लगातार दूसरी बार इस पद पर निर्वाचित हुई हैं।

प्रश्न 18. फीफा ने 2026 विश्व कप के लिए तीन आधिकारिक मैस्कॉट जारी किए हैं, इनमें से “मेपल” नामक जानवर कौन-सा देश प्रतिनिधित्व करता है?

a) बाल्ड ईगल
b) जगुआर
c) मूस
d) शेर

उत्तर: c) मूस

व्याख्या:

  • मेपल (Moose) कनाडा का प्रतिनिधित्व करता है।
  • वहीं बाल्ड ईगल USA और जगुआर मेक्सिको का प्रतीक है।

प्रश्न 19. टाटा मोटर्स के नए अतिरिक्त निदेशक, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

a) पी.बी. बालाजी
b) शैलेश चंद्र
c) एन. चंद्रशेखरन
d) गुंटर बुशेक

उत्तर: b) शैलेश चंद्र

व्याख्या:

  • शैलेश चंद्र को 1 अक्टूबर 2025 से तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।
  • वे टाटा मोटर्स के ईवी एवं पैसेंजर व्हीकल्स डिवीजन के प्रमुख भी हैं।

प्रश्न 20. आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन में 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा?

a) पुरुषों की 500 मीटर दौड़
b) पुरुषों की 1000 मीटर दौड़
c) पुरुषों की 42 किलोमीटर मैराथन
d) पुरुषों की 10000 मीटर दौड़

उत्तर: c) पुरुषों की 42 किलोमीटर मैराथन

व्याख्या:

  • उन्होंने चीन में आयोजित विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में यह स्वर्ण पदक जीता।
  • मैराथन दौड़ की दूरी 42.195 किमी (26 मील 285 गज) होती है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 06 नवंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

Leave a Comment