Current Affairs by Army Study:-
02 October 2025 Current Affairs हाल ही में देश-विदेश की कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित है।, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता और अब तक कुल 9 बार यह खिताब अपने नाम किया। BCCI के 37वें अध्यक्ष के रूप में मिथुन मनहास की नियुक्ति हुई। रक्षा क्षेत्र में, भारतीय सेना ने 199वां गनर्स डे मनाया और राजस्थान में अमोघ फ्यूरी अग्नि अभ्यास किया। वहीं, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अरुणाचल प्रदेश में पहला स्वदेशी भू-तापीय संयंत्र स्थापित करने की घोषणा हुई और भारत ने मॉरीशस के साथ उपग्रह ट्रैकिंग स्टेशन पर समझौता किया। प्रमुख ख़बरें है।
इसके अलावा, कई सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाएँ भी चर्चा में रहीं। विश्व पैरा एथलेटिक्स में शैलेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता और विश्व जूनियर स्क्वैश में अनाहत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, भारत-ब्रिटेन ने CETA समझौता किया और यूरोपीय संसद में फिल्म ‘फलो’ को LUX ऑडियंस अवॉर्ड मिला। वहीं, RBI ने बैंकों को 31 अक्टूबर 2025 तक नया डोमेन अपनाने का निर्देश दिया ताकि ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके।
प्रश्न 01. भारत ने हाल ही में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता है, अब तक भारत ने कितनी बार एशिया कप जीता है?
a) पाँच
b) सात
c) नौ
d) दस
उत्तर: c) नौ
व्याख्या:
- भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब पाकिस्तान को हराकर जीता और अब तक कुल 9 बार यह खिताब जीता है।
- इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल थीं और “प्लेयर ऑफ द सीरीज” अभिषेक शर्मा बने।
प्रश्न 02. किसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का 37वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
a) वीरेन्द्र सहवाग
b) मिथुन मनहास
c) सचिन तेंदुलकर
d) राजीव शुक्ला
उत्तर: b) मिथुन मनहास
व्याख्या:
- BCCI के 37वें अध्यक्ष के रूप में मिथुन मनहास को नियुक्त किया गया।
- BCCI का मुख्यालय मुंबई में है और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अग्रकर हैं।
प्रश्न 03. भारतीय सेना ने 199वां गनर्स डे किस दिन मनाया गया?
a) 26 सितम्बर 2025
b) 27 सितम्बर 2025
c) 28 सितम्बर 2025
d) 29 सितम्बर 2025
उत्तर: c) 28 सितम्बर 2025
व्याख्या:
- भारतीय सेना ने 28 सितम्बर 2025 को 199वां गनर्स डे मनाया।
- यह दिवस आर्टिलरी रेजीमेंट (तोपखाना रेजीमेंट) की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 04. भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी 50 किलोवाट का भू-तापीय संयंत्र कहाँ स्थापित होगा?
a) सिक्किम
b) मणिपुर
c) उत्तरप्रदेश
d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: d) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या:
- भारत का पहला स्वदेशी भू-तापीय संयंत्र अरुणाचल प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।
- यह संयंत्र 68°C से कम तापमान पर कार्य करेगा और पर्यावरण हितैषी होगा।
प्रश्न 05. हाल ही में भारत सरकार ने किसके साथ ऐतिहासिक CETA समझौता किया?
a) ब्रिटेन
b) ऑस्ट्रेलिया
c) अमेरिका
d) इंग्लैंड
उत्तर: a) ब्रिटेन
व्याख्या:
- भारत ने ब्रिटेन के साथ CETA समझौता किया।
- इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को मजबूत करना है।
प्रश्न 06. विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?
a) विपिन कुमार
b) शिपनंदन यादव
c) लोकेश शर्मा
d) शैलेश कुमार
उत्तर: d) शैलेश कुमार
व्याख्या:
- शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स 2025 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
- यह आयोजन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ और ब्रांड एम्बेसडर कंगना रनौत थीं।
प्रश्न 07. मैकिन्से एंड कंपनी और BOF की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार 2028 तक भारत की UHNW आबादी में कितने प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद है?
a) 30%
b) 50%
c) 40%
d) 60%
उत्तर: b) 50%
व्याख्या:
- रिपोर्ट के अनुसार 2028 तक भारत की Ultra High Net Worth Individual (UHNW) आबादी में 50% वृद्धि की संभावना है।
- यह भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और समृद्ध वर्ग के विकास का संकेत है।
प्रश्न 08. यूरोपीय संसद में आयोजित 2025 समारोह में किस फिल्म को LUX ऑडियंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
a) अनोरा
b) फ्लो
c) द ब्रूटलिस्ट
d) एमिलिया
उत्तर: b) फ्लो
व्याख्या:
- यूरोपीय संसद में आयोजित समारोह में फिल्म “फ्लो ” को LUX ऑडियंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार दर्शकों की पसंद के आधार पर दिया जाता है।
प्रश्न 09. भारत की पहली खनिज अन्वेषण लाइसेंस नीलामी और AI संचालित अन्वेषण हैकाथॉन का शुभारंभ कहाँ किया गया?
a) आंध्रप्रदेश
b) महाराष्ट्र
c) तेलंगाना
d) गोवा
उत्तर: d) गोवा
व्याख्या:
- भारत की पहली खनिज अन्वेषण लाइसेंस नीलामी और AI संचालित हैकाथॉन का शुभारंभ गोवा में हुआ।
- इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया और राज्यपाल अशोक गजपति राजू थे।
प्रश्न 10. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस देश के खिलाफ प्रतिबंधों को फिर से सक्रिय किया है?
a) अफगानिस्तान
b) ईरान
c) रूस
d) इजराइल
उत्तर: b) ईरान
व्याख्या:
- संयुक्त राष्ट्र ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को फिर से सक्रिय किया।
- ईरान के राष्ट्रपति मशूद पजेश्कियन हैं और इसकी नई राजधानी मशरान बनाई जा रही है।
प्रश्न 11. हाल ही में 2025 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में किसने 15 साल बाद देश के लिए कांस्य पदक जीता है?
a) अजय सिंह
b) अनाहत सिंह
c) दीपिका पल्लिकल
d) विपिन कुमार
उत्तर: b) अनाहत सिंह
व्याख्या:
- अनाहत सिंह ने 2025 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- 2010 में दीपिका पल्लिकल ने 15 वर्ष पहले भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।
प्रश्न 12. हाल ही में चेन्नई शहर में पहले समुद्री सिमुलेशन केंद्र का उद्घाटन किसने किया?
a) केंद्रीय मंत्री
b) जल मंत्री
c) प्रधानमंत्री
d) राष्ट्रपति
उत्तर: a) केंद्रीय मंत्री
व्याख्या:
- चेन्नई में पहले समुद्री सिमुलेशन केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय जल परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने किया।
- यह केंद्र पत्तन, पोत, बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय के अधीन स्थापित किया गया।
प्रश्न 13. हाल ही में चर्चा में रही परमाणु ऊर्जा परियोजना जिसकी क्षमता 4×700 मेगावाट है, कहाँ स्थित है?
a) भीलवाड़ा
b) बांसवाड़ा
c) छत्तीसगढ़
d) डूंगरपुर
उत्तर: b) बांसवाड़ा
व्याख्या:
- राजस्थान के बांसवाड़ा में 4×700 मेगावाट की क्षमता वाली परमाणु ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई।
- यह राजस्थान की दूसरी परमाणु ऊर्जा परियोजना है, पहली चित्तौड़गढ़ (रावतभाटा) में स्थित है।
प्रश्न 14. हाल ही में किस राष्ट्रीय उद्यान में जन्मी पहली वयस्क मादा चीता “मुखी” का जन्म हुआ?
a) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
b) कूनो राष्ट्रीय उद्यान
c) मानस राष्ट्रीय उद्यान
d) सुंदरवन टाइगर रिजर्व
उत्तर: b) कूनो राष्ट्रीय उद्यान
व्याख्या:
- मध्यप्रदेश स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार वयस्क मादा चीता “मुखी” का जन्म हुआ।
- चीते नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए थे।
प्रश्न 15. हाल ही में RBI का डिप्टी गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
a) मिथुन मनहास
b) शिरीष चंद्र मूर्ति
c) कनाड दास
d) आर. वेंकटरमणि
उत्तर: b) शिरीष चंद्र मूर्ति
व्याख्या:
- शिरीष चंद्र मूर्ति को हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया।
- इनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा और इन्होंने राजेश्वर राव का स्थान लिया।
प्रश्न 16. हाल ही में पहला बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव कहाँ प्रारंभ हुआ है?
a) ढाका
b) कुआलालंपुर
c) नई दिल्ली
d) बैंकॉक
उत्तर: c) नई दिल्ली
व्याख्या:
- पहला बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- BIMSTEC की स्थापना 1997 में हुई थी और इसके सदस्य देशों की संख्या 7 है।
प्रश्न 17. हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हुआ है?
a) झारखंड
b) छत्तीसगढ़
c) तमिलनाडु
d) केरल
उत्तर: a) झारखंड
व्याख्या:
- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन हुआ।
- वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन हैं।
प्रश्न 18. हाल ही में भारतीय सेना ने अमोघ फ्यूरी अग्नि अभ्यास कहाँ किया है?
a) सिक्किम
b) अरुणाचल प्रदेश
c) राजस्थान
d) लद्दाख
उत्तर: c) राजस्थान
व्याख्या:
- भारतीय सेना ने राजस्थान में अमोघ फ्यूरी अग्नि अभ्यास आयोजित किया।
- इस अभ्यास में आधुनिक हथियारों और युद्धक रणनीतियों का प्रदर्शन किया गया।
प्रश्न 19. भारत सरकार ने हिन्द महासागर के किस देश के साथ उपग्रह ट्रैकिंग स्टेशन स्थापित करने का समझौता किया है?
a) मॉरीशस
b) मालदीव
c) श्रीलंका
d) सेशेल्स
उत्तर: a) मॉरीशस
व्याख्या:
- भारत और मॉरीशस ने उपग्रह ट्रैकिंग स्टेशन स्थापित करने का समझौता किया।
- राजधानी पोर्ट लुइस है और प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम हैं।
प्रश्न 20. भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत के सभी बैंकों को निर्देशित किया है कि वे अपने वर्तमान डोमेन को बदलना कब तक पूरा करें?
a) 31 अक्टूबर 2025
b) 31 दिसम्बर 2025
c) 31 मार्च 2025
d) 31 नवम्बर 2025
उत्तर: a) 31 अक्टूबर 2025
व्याख्या:
- RBI ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे 31 अक्टूबर 2025 तक अपने डोमेन को बदलें।
- इसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकना है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 02 अक्टूबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।