Army Study icon Image

By: Army Study

On: February 6, 2026

Follow

6 February 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

06 February 2026 Current Affairs:- हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की घटनाओं पर आधारित है, Current Affairs प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को सरल और प्रभावी बनाने के लिए Current Affairs MCQ तैयार किए हैं, जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।


✦ 6 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. किस यूरोपीय देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कानूनी प्रतिबंध लागू किया है?

A. फ्रांस
B. स्पेन
C. इटली
D. जर्मनी

उत्तर: B) स्पेन

व्याख्या:

  • स्पेन सरकार ने बच्चों को साइबर बुलिंग, डिजिटल लत और हानिकारक कंटेंट से बचाने के लिए 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कानूनी प्रतिबंध लगाया है।
  • यह फैसला बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
  • इसका उद्देश्य साइबर बुलिंग और डिजिटल लत को कम करना है।

प्रश्न 02. भारत ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में किस टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है?

A. पाकिस्तान
B. ऑस्ट्रेलिया
C. अफगानिस्तान
D. इंग्लैंड

उत्तर: C) अफगानिस्तान

व्याख्या:

  • भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 10वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है।
  • भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है।

प्रश्न 03. सहकारी मॉडल पर आधारित भारत के पहले राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म का नाम क्या है?

A. सहकार टैक्सी
B. भारत टैक्सी
C. इंडिया राइड
D. ग्राम कैब

उत्तर: B) भारत टैक्सी

व्याख्या:

  • ‘भारत टैक्सी‘ प्लेटफॉर्म ड्राइवरों के हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • इसे केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है ताकि परिवहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रश्न 04. सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

A. झारखंड
B. मध्य प्रदेश
C. ओडिशा
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: C) ओडिशा

व्याख्या:

  • ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित यह रिजर्व दुर्लभ काले बाघों (‘मेलानिस्टिक टाइगर्स’) के लिए प्रसिद्ध है।
  • यह UNESCO के बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा है।

प्रश्न 05. 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहली बार सम्मानित होने वाली आध्यात्मिक हस्ती कौन है?

A. ए.आर. रहमान
B. रिकी केज
C. दलाई लामा
D. ज़ाकिर हुसैन

उत्तर: C) दलाई लामा

व्याख्या:

  • तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके शांति, करुणा और आध्यात्मिकता पर आधारित विशेष ऑडियो एल्बम के लिए प्रथम ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रश्न 06. शीतकालीन ओलंपिक 2026 का आयोजन कौनसे शहरों में होगा?

A. पेरिस – ल्योन
B. बीजिंग – झांगजियाकौ
C. मिलान – कोर्टिना डी’एम्पेज़ो
D. वैंकूवर – व्हिसलर

उत्तर: C) मिलान – कोर्टिना डी’एम्पेज़ो

व्याख्या:

  • शीतकालीन ओलंपिक 2026 का आयोजन इटली के दो शहरों मिलान और कोर्टिना डी’एम्पेज़ो में संयुक्त रूप से होगा।
  • दो शहरों के नाम पर आधारित यह पहला शीतकालीन ओलंपिक होगा।

प्रश्न 07. हाल ही में आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

A. महाराजा रणजीत सिंह एयरपोर्ट
B. गुरु नानक देव एयरपोर्ट
C. श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट
D. शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट

उत्तर: C) श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट

व्याख्या:

  • जालंधर, पंजाब के आदमपुर सिविल टर्मिनल का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट‘ कर दिया गया है।
  • धार्मिक आस्थाओं और समाज सुधारक गुरु रविदास जी के प्रति जनभावनाओं को सम्मान देने के लिए ये निर्णय लिया गया है।

प्रश्न 08. हाल ही में भारतीय सेना और ITBP का संयुक्त अभ्यास ‘अग्नि परीक्षा’ कहाँ हुआ?

A. लद्दाख
B. उत्तराखंड
C. अरुणाचल प्रदेश
D. सिक्किम

उत्तर: C) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • सेना और ITBP के बीच संयुक्त अभ्यास ‘अग्नि परीक्षा’ अरुणाचल प्रदेश में किया गया।
  • यह अभ्यास LAC के पास आयोजित किया गया।

प्रश्न 09. हर साल विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?

A. 1 फरवरी
B. 2 फरवरी
C. 5 फरवरी
D. 10 फरवरी

उत्तर: B) 2 फरवरी

व्याख्या:

  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस, रामसर सम्मेलन की स्मृति में मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य जल और जैव विविधता के संतुलन और आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न 10. हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नए मुख्य महाप्रबंधक कौन बने है?

A. अमित कुमार
B. सर्वेश रंजन
C. राजीव वर्मा
D. सुनील मेहता

उत्तर: B) सर्वेश रंजन

व्याख्या:

  • सर्वेश रंजन को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। उन्हें बैंक के रणनीतिक संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रश्न 11. कियारा आडवाणी किस वैश्विक ब्यूटी ब्रांड की भारतीय एंबेसडर बनीं है?

A. लोरियल पेरिस
B. मेबेलिन न्यू यॉर्क
C. लैक्मे
D. मैक

उत्तर: B) मेबेलिन न्यू यॉर्क

व्याख्या:

  • ‘मेबेलिन न्यू यॉर्क’ ने भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए अभिनेत्री कियारा आडवाणी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

प्रश्न 12. भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान का मुख्यालय कहाँ है?

A. गुवाहाटी
B. शिलांग
C. कोलकाता
D. ईटानगर

उत्तर: B) शिलांग

व्याख्या:

  • भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान (Eastern Air Command) का मुख्यालय मेघालय की राजधानी शिलांग में है।
  • यह कमान भारत की पूर्वी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की हवाई सुरक्षा और चीन व म्यांमार सीमा पर निगरानी रखती है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

05 February 2026 Current Affairs Quiz
03 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार किए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। निरंतर अभ्यास के माध्यम से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ और समझ मजबूत होती है, जिससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन और सफलता मिलती है।

यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाना है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 की Test Series के साथ अपनी तैयारी को सही दिशा और गति दें। सही मार्गदर्शन और दैनिक अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

2 thoughts on “6 February 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment