Current Affairs by Army Study:-
31 दिसंबर 2025 करेंट अफेयर्स राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप रोज़ करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज और सरल बनाने के लिए 31 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित यह प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की गई है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।
प्रश्न 01. T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में 8 विकेट लेने वाले पहले पुरुष गेंदबाज कौन बने?
A. दीपेंद्र सिंह ऐरी
B. स्याम रहिमी
C. सोनम येशे
D. राशिद खान
उत्तर: C) सोनम येशे
व्याख्या:
• भूटान के गेंदबाज सोनम येशे ने T-20I में 8 विकेट लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
• यह उपलब्धि उन्होंने 2025 में म्यांमार के विरुद्ध मैच में हासिल की है।
प्रश्न 02. हाल ही में DRDO द्वारा पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR-120) का सफल परीक्षण कहाँ किया गया?
A. श्रीहरिकोटा
B. चांदीपुर
C. पोखरण
D. विशाखापत्तनम
उत्तर: B) चांदीपुर
व्याख्या:
• DRDO ने हाल ही में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR-120) का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में किया।
• LRGR-120 सिस्टम लंबी दूरी पर सटीक मारक क्षमता प्रदान करता है।
प्रश्न 03. ‘सिले हुए जहाज’ (Stitched Ship) INSV कौंडिन्य ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा कहाँ से शुरू की?
A. INSV तारिणी
B. INSV मदेई
C. INSV सुमेधा
D. INSV कौंडिन्य
उत्तर: D) INSV कौंडिन्य
व्याख्या:
• INSV कौंडिन्य जहाज प्राचीन भारतीय तकनीक पर आधारित है जिसमें कीलों का उपयोग नहीं होता है।
• इसने हाल ही में पोरबंदर से ओमान के मस्कट तक की यात्रा शुरू की।
प्रश्न 04. हाल ही में चर्चा का विषय बनी नरसापुरम लेस क्राफ्ट किस राज्य की पारंपरिक कला है?
A. तेलंगाना
B. तमिलनाडु
C. आंध्र प्रदेश
D. कर्नाटक
उत्तर: C) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
• यह आंध्र प्रदेश के गोदावरी क्षेत्र की प्रसिद्ध क्रोशिया कला है। हाल ही में यह निर्यात और GI-Tag चर्चाओं के कारण खबरों में है।
• यह हस्तकला मुख्य रूप से महिला कारीगरों द्वारा की जाती है।
प्रश्न 05. हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा पारदर्शिता के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?
A. ई-संजीवनी
B. राज-मेडी
C. ई-स्वास्थ्य संवाद
D. आरोग्य दर्पण
उत्तर: C) ई-स्वास्थ्य संवाद
व्याख्या:
• ई-स्वास्थ्य संवाद मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की डिजिटल निगरानी में सहायक है।
• इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य भ्रष्टाचार रोकना और डेटा प्रबंधन सुधारना को है।
प्रश्न 06. फरवरी 2026 में AI Impact Summit की मेजबानी कहाँ की जाएगी?
A. बेंगलुरु
B. हैदराबाद
C. नई दिल्ली
D. मुंबई
उत्तर: C) नई दिल्ली
व्याख्या:
• AI Impact Summit 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया जायेगा। इसमें वैश्विक विशेषज्ञ AI के प्रभावों पर चर्चा करेंगे।
• Summit का मुख्य उद्देश्य AI के नैतिक और नियामक ढाँचे को मजबूत करना है।
प्रश्न 07. हाल ही में 5वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की?
A. राजनाथ सिंह
B. अमित शाह
C. नरेंद्र मोदी
D. ओम बिरला
उत्तर: C) नरेंद्र मोदी
व्याख्या:
• 5वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।
• इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र के समन्वय को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
प्रश्न 08. माउंट एटना ज्वालामुखी, जिसमें हाल ही में विस्फोट हुआ किस देश में स्थित है?
A. इंडोनेशिया
B. जापान
C. इटली
D. आइसलैंड
उत्तर: C) इटली
व्याख्या:
• माउंट एटना इटली, यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।
• हाल ही में इसमें पुनः विस्फोट देखा गया है।
प्रश्न 09. हाल ही में भारतीय तटरक्षक अभ्यास RPREX-2025 कहाँ आयोजित हुआ?
A. कोच्चि
B. चेन्नई
C. मुंबई
D. पोर्ट ब्लेयर
उत्तर: C) मुंबई
व्याख्या:
• भारतीय तटरक्षक अभ्यास RPREX-2025 का आयोजन मुंबई में हुआ।
• इसका उद्देश्य समुद्री प्रदूषण से निपटने की क्षमता जांचना था, इसमें विभिन्न हितधारकों की भागीदारी रही।
प्रश्न 10. किस स्थान पर हाल ही में लगभग 2000 वर्ष पुराना बौद्ध स्थल खोजा गया?
A. लद्दाख
B. बारामूला
C. तवांग
D. सांची
उत्तर: B) बारामूला
व्याख्या:
• बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में लगभग 2000 वर्ष पुराना बौद्ध स्थल खोजा गया।
• यह खोज कुषाण काल में बौद्ध धर्म के प्रसार का प्रमाण है, खुदाई में स्तूप और प्राचीन संरचनाएँ मिलीं।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।

