Army Study icon Image

By: Army Study

On: December 30, 2025

Follow

30 December 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

30 दिसंबर 2025 करेंट अफेयर्स राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप रोज़ करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज और सरल बनाने के लिए 30 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित यह प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की गई है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।


प्रश्न 01. FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 में पुरुष वर्ग का खिताब किसने अपने नाम किया?

A. डी. गुकेश
B. मैग्नस कार्लसन
C. आर. प्रज्ञाननंदा
D. हिकारु नाकामुरा

उत्तर: B) मैग्नस कार्लसन

व्याख्या:

• विश्व शतरंज के धुरंधर मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
• महिला वर्ग में यह खिताब रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याकिना ने अपने नाम किया है।


प्रश्न 02. हाल ही में किस देश ने रूस की सहायता से ‘फज्र-2’ व ‘कौसर’ उपग्रह लॉन्च किए?

A. पाकिस्तान
B. तुर्की
C. ईरान
D. संयुक्त अरब अमीरात

उत्तर: C) ईरान

व्याख्या:

• ईरान ने हाल ही में रूस की सहायता से ‘फज्र-2’ व ‘कौसर’ उपग्रह लॉन्च किए है। यह ईरान के बढ़ते अंतरिक्ष कार्यकर्मों का हिस्सा है।
• लॉन्च रूस की रॉकेट तकनीक के सहयोग से हुआ।


प्रश्न 03. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी है?

A. स्मृति मंधाना
B. शैफाली वर्मा
C. दीप्ति शर्मा
D. हरमनप्रीत कौर

उत्तर: A) स्मृति मंधाना

व्याख्या:

• स्मृति मंधाना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनी है।
• स्मृति से पहले यह उपलब्धि मिताली राज ने हासिल की थी।


प्रश्न 04. हाल ही में भारत का पहला पूर्णत: स्वदेशी MRI स्कैनर किस कंपनी ने विकसित किया है?

A. जोहो कॉर्पोरेशन
B. वोक्सेलग्रिड्स
C. टाटा मेडिकल सिस्टम्स
D. सीमेंस हेल्थकेयर

उत्तर: B) वोक्सेलग्रिड्स

व्याख्या:

• वोक्सेलग्रिड्स ने भारत का पहला स्वदेशी MRI स्कैनर विकसित किया है। इसकी क्षमता 1.5 टेस्ला है।
• यह स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘Make in India’ को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


प्रश्न 05. हाल ही में चर्चा का विषय रही ‘कोल्लेरू झील’ किस राज्य में स्थित है?

A. तेलंगाना
B. ओडिशा
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: D) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

• कोल्लेरू झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। यह प्रवासी पक्षियों का प्रमुख प्राकृतिक आवास है।
• हाल ही में अतिक्रमण के बढ़ते मुद्दों के कारण यह झील सुर्खियों में रही।


प्रश्न 06. पार्वती-अरगा पक्षी अभ्यारण्य को किस राज्य द्वारा इको-सेंसिटिव जोन घोषित किया गया है?

A. पंजाब
B. उत्तर प्रदेश
C. हरियाणा
D. राजस्थान

उत्तर: B) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

• प्रवासी पक्षियों के संरक्षण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने पार्वती-अरगा पक्षी अभ्यारण्य को इको-सेंसिटिव जोन घोषित किया है।
• यह एक महत्वपूर्ण रामसर स्थल भी है।


प्रश्न 07. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) एथलीट्स कमीशन की अध्यक्ष कौन नियुक्त हुईं है?

A. पी.वी. सिंधु
B. साइना नेहवाल
C. कैरोलिना मारिन
D. ताई त्ज़ु-यिंग

उत्तर: A) पी.वी. सिंधु

व्याख्या:

• इस पद पर पी.वी. सिंधु खिलाड़ियों के वैश्विक हित संरक्षण की बड़ी भूमिका निभाएँगी।
• पी.वी. सिंधु दो बार की ओलंपिक पदक विजेता है।


प्रश्न 08. बिहार का पहला सुपरकंप्यूटर ‘परम रुद्र’ कहाँ स्थापित किया गया है?

A. NIT पटना
B. पटना विश्वविद्यालय
C. IIT पटना
D. AIIMS पटना

उत्तर: C) IIT पटना

व्याख्या:

• बिहार का पहला सुपरकंप्यूटर ‘परम रुद्र’ IIT पटना में स्थापित किया गया है।
• यह उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और शोध क्षमता बढ़ाएगा। यह राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत स्थापित।


प्रश्न 09. हाल ही में बनी दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग तियानशान शेंगली टनल किस देश में है?

A. चीन
B. जापान
C. स्विट्ज़रलैंड
D. अमेरिका

उत्तर: A) चीन

व्याख्या:

• चीन ने झिंजियांग में 22.13 किमी लंबी तियानशान शेंगली टनल को खोल दिया है, अब यह दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग बन गई है।


प्रश्न 10. हाल ही में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए किन वकीलों को ASG नियुक्त किया गया है?

A. दविंदर पाल सिंह
B. कनकमेडला रविंद्र कुमार
C. अनिल कौशिक
D. उपरोक्त सभी

उत्तर: D) उपरोक्त सभी

व्याख्या:

• केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में तीन वरिष्ठ वकीलों दविंदर पाल सिंह, कनकमेडला रविंद्र कुमार और अनिल कौशिक को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) नियुक्त किया है।
• तीनों वरिष्ठ वकील भारत संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, ये मुख्य कानूनी मामलों की पैरवी करेंगे।


उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।

Leave a Comment