Army Study icon Image

By: Army Study

On: February 3, 2026

Follow

3 February 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

03 February 2026 Current Affairs:- हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की घटनाओं पर आधारित है, Current Affairs प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को सरल और प्रभावी बनाने के लिए Current Affairs MCQ तैयार किए हैं, जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।


✦ 3 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में भारतीय रेलवे का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ASC अर्जुन’ कहाँ तैनात किया गया है?

A. नई दिल्ली
B. विशाखापत्तनम
C. चेन्नई
D. मुंबई

उत्तर: B) विशाखापत्तनम

व्याख्या:

भारतीय रेलवे ने पहला ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ASC अर्जुन’ विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर तैनात किया है।
• यह रोबोट यात्रियों की सहायता और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में सहायता करेगा।


प्रश्न 02. केंद्रीय बजट 2026-27 में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए किस मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है?

A. Semicon India 1.0
B. ISM 2.0
C. Digital India 2.0
D. Bharat Chip Mission

उत्तर: B) ISM 2.0

व्याख्या:

ISM 2.0 इंडिया सेमीकंडकक्टर मिशन का दूसरा चरण है। इसका लक्ष्य भारत को चिप निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाना है।
• इस मिशन के तहत फैब इकाइयों को वित्तीय सहायता और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।


प्रश्न 03. बजट 2026 में कृषि क्षेत्र के लिए किस AI आधारित उन्नत टूल के लॉन्च की घोषणा की गई है?

A. कृषक मित्र AI
B. डिजिटल एग्री हब
C. भारत VISTAAR
D. एग्रो सेंस 2026

उत्तर: C) भारत VISTAAR

व्याख्या:

• यह टूल किसानों को मौसम और बाजार से जुड़ी जानकारी देगा।
• यह आधुनिक डेटा आधारित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देगा।


प्रश्न 04. ‘दुर्लभ मृदा गलियारे’ किन चार राज्यों में विकसित किए जाएंगे?

A. राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
B. ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
C. असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड
D. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड

उत्तर: B) ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु

व्याख्या:

• इन राज्यों में दुर्लभ मृदा खनिजों के बड़े भंडार हैं।
• ये खनिज रक्षा और हाई-टेक उद्योगों के लिए जरूरी हैं।


प्रश्न 05. प्रो रेसलिंग लीग 2026 की ट्रॉफी किस टीम ने अपने नाम की?

A. पंजाब रॉयल्स
B. दिल्ली सुल्तांस
C. हरियाणा थंडर्स
D. यूपी दंगल

उत्तर: C) हरियाणा थंडर्स

व्याख्या:

• हरियाणा थंडर्स ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की।
• यह लीग भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होती है।


प्रश्न 06. हाल ही में ‘Squash on Fire Open’ प्रतियोगिता का खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?

A. जोशना चिनप्पा
B. दीपिका पल्लीकल
C. अनाहत सिंह
D. तन्वी खन्ना

उत्तर: C) अनाहत सिंह

व्याख्या:

• अनाहत सिंह ने वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता है।
• वह भारत की उभरती युवा स्क्वैश खिलाड़ी हैं।


प्रश्न 07. पेन्नैयार नदी से जुड़ा जल विवाद किन दो राज्यों के बीच है?

A. आंध्र प्रदेश – तेलंगाना
B. तमिलनाडु – कर्नाटक
C. महाराष्ट्र – गोवा
D. केरल – तमिलनाडु

उत्तर: B) तमिलनाडु – कर्नाटक

व्याख्या:

• यह एक अंतर-राज्यीय जल विवाद है।
• इसके समाधान हेतु ट्रिब्यूनल का गठन किया गया है।


प्रश्न 08. SAIL ने लोकोमोटिव से जुड़ा समझौता किस कंपनी के साथ किया है?

A. IRCON
B. RVNL
C. RITES Limited
D. CONCOR

उत्तर: C) RITES Limited

व्याख्या:

• यह समझौता रखरखाव और लीजिंग से संबंधित है।
• इससे लॉजिस्टिक्स प्रणाली बेहतर होगी।


प्रश्न 09. ‘कट्टम कांजीवरम’ साड़ी भारत के किस राज्य की पहचान है?

A. कर्नाटक
B. आंध्र प्रेदश
C. तमिलनाडु
D. केरल

उत्तर: C) तमिलनाडु

व्याख्या:

• यह साड़ी कांचीपुरम क्षेत्र की प्रसिद्ध कला है।
• यह भारतीय हथकरघा विरासत का प्रतीक है।


प्रश्न 20. उत्तराखंड में UCC अध्यादेश 2026 संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लागू किया गया?

A. अनुच्छेद 123
B. अनुच्छेद 213
C. अनुच्छेद 356
D. अनुच्छेद 368

उत्तर: B) अनुच्छेद 213

व्याख्या:

• अनुच्छेद 213 राज्यपाल को विधानसभा सत्र न होने पर अध्यादेश जारी करने की संवैधानिक शक्ति प्रदान करता है।
• इसी प्रावधान के अंतर्गत उत्तराखंड ने UCC अध्यादेश लागू कर देश का पहला राज्य बनने का कदम उठाया।


पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

02 February 2026 Current Affairs Quiz
31 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार किए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। निरंतर अभ्यास के माध्यम से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ और समझ मजबूत होती है, जिससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन और सफलता मिलती है।

यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाना है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 की Test Series के साथ अपनी तैयारी को सही दिशा और गति दें। सही मार्गदर्शन और दैनिक अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

4 thoughts on “3 February 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment