✦ Army Study Current Affairs:-
28 February 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
28 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. गुजरात की ‘गिफ्ट सिटी’ का मुखिया हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. हसमुख अधिया
B. पंकज झा
C. उदय कोटक
D. राजीव कुमार
उत्तर: C) उदय कोटक
व्याख्या:
• उदय कोटक को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जो गांधीनगर में स्थित भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) है।
• वे भारत सरकार में पूर्व वित्त सचिव रह चुके हैं और उनकी नियुक्ति से GIFT City को वैश्विक वित्तीय हब के रूप में सशक्त बनाने की दिशा में रणनीतिक गति मिलने की उम्मीद है।
प्रश्न 02. संताली लिपि ‘ओल चिकी’ के शताब्दी वर्ष पर ₹100 का स्मारक डाक टिकट किसने जारी किया?
A. नरेन्द्र मोदी
B. द्रौपदी मुर्मू
C. अमित शाह
D. धर्मेंद्र प्रधान
उत्तर: B) द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या:
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ₹100 का स्मारक डाक टिकट जारी किया।
• यह लिपि 1925 में रघुनाथ मुर्मू द्वारा विकसित की गई थी और संताली भाषा को संवैधानिक मान्यता प्राप्त है।
प्रश्न 03. बिहार सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कितनी राशि का बजट पेश किया है?
A. 3,47,589 करोड़
B. 3,92,100 करोड़
C. 4,10,000 करोड़
D. 2,89,500 करोड़
उत्तर: A) 3,47,589 करोड़
व्याख्या:
• बिहार सरकार ने 2026-27 के लिए ₹3.47 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया।
• बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष बल दिया गया है।
प्रश्न 04. नई दिल्ली में आयोजित एशियाई राइफल/पिस्तौल चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
A. 85
B. 94
C. 101
D. 70
उत्तर: B) 94
व्याख्या:
• नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 94 पदक जीते।
• भारत ने 51 स्वर्ण, 23 रजत और 20 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
प्रश्न 05. फरवरी 2026 में किस देश ने सुरक्षा कारणों से WhatsApp पर प्रतिबंध लगा दिया?
A. ब्राजील
B. तुर्की
C. भारत
D. रूस
उत्तर: D) रूस
व्याख्या:
• रूस ने डेटा सुरक्षा नियमों और स्थानीय कानूनों के अनुपालन से जुड़े मुद्दों के कारण WhatsApp पर प्रतिबंध लगाया।
• यह कदम डिजिटल संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के अंतर्गत उठाया गया।
प्रश्न 06. भारत सरकार के दिए निर्देशानुसार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कितने छंद गाना अनिवार्य कर दिया है ?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 8
उत्तर: C) 6
व्याख्या:
• सरकार द्वारा औपचारिक अवसरों पर 6 छंद गाना अनिवार्य कर दिया गया है।
• यह गीत बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनंदमठ’ से लिया गया है और 1896 में पहली बार गाया गया था।
प्रश्न 07. किस राज्य सरकार द्वारा भूमि अभिलेखों पर QR कोड लागू करने की घोषणा की गई है?
A. कर्नाटक
B. ओडिशा
C. गोवा
D. सिक्किम
उत्तर: B) ओडिशा
व्याख्या:
• ओडिशा सरकार ने भूमि रिकॉर्ड की पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने हेतु QR कोड आधारित प्रणाली लागू करने की घोषणा की।
• यह पहल डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस सुधारों का हिस्सा है।
प्रश्न 08. RBI ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के MD और CEO के रूप में किसे पुनः नियुक्त किया है?
A. संजय अग्रवाल
B. आदित्य रंजन
C. सौरभ कुमार
D. मुकेश त्रिपाठी
उत्तर: A) संजय अग्रवाल
व्याख्या:
• भारतीय रिजर्व बैंक ने संजय अग्रवाल को पुनः MD एवं CEO नियुक्ति की मंजूरी दी।
• वे बैंक के संस्थापक हैं और उनके नेतृत्व में बैंक का विस्तार हुआ है।
प्रश्न 09. ‘आर्कटिक सेंट्री मिशन’ हाल ही में किस संगठन द्वारा शुरू किया गया?
A. ISRO
B. BRICS
C. NATO
D. UNICEF
उत्तर: C) NATO
व्याख्या:
• नाटो ने आर्कटिक क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु यह मिशन आरंभ किया।
• फिनलैंड और स्वीडन के सदस्य बनने के बाद आर्कटिक क्षेत्र की रणनीतिक महत्ता बढ़ी है।
प्रश्न 10. भारत का पहला ब्रेल लिपि वाला प्रीमियम क्रेडिट कार्ड हाल ही में किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?
A. SBI कार्ड
B. HDFC कार्ड
C. BOB कार्ड
D. ICICI कार्ड
उत्तर: C) BOB कार्ड
व्याख्या:
• बैंक ऑफ बड़ौदा की सहायक कंपनी BOB कार्ड ने यह सुविधा शुरू की।
• यह पहल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नॉर्थ ईस्ट की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन कहाँ किया?
A. मणिपुर
B. असम
C. त्रिपुरा
D. सिक्किम
उत्तर: B) असम
व्याख्या:
• असम के डिब्रूगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह सुविधा स्थापित की गई।
• यह सैन्य विमानों की आपातकालीन लैंडिंग के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 12. हाल ही में वेनेजुएला का तेल इम्पोर्ट करने के लिए US लाइसेंस किसने हासिल किया है ?
A. ONGC
B. BPCL
C. HPCL
D. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
उत्तर: D) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
व्याख्या:
• रिलायंस को विशेष लाइसेंस प्राप्त हुआ जिससे वह प्रतिबंधों के बीच वैधानिक रूप से तेल आयात कर सके।
• इससे रिफाइनिंग लागत में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा।
प्रश्न 13.इंडियन आर्मी इंटरनेशनल मिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप IMACC 2026 को कौनसे संस्करण की मेजबानी करेगी ?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
उत्तर: A) पहला
व्याख्या:
• भारतीय सेना ने IMACC का उद्घाटन संस्करण आयोजित किया।
• इसका उद्देश्य सैन्य सहयोग और साहसिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 14. हाल ही में WHO द्वारा प्री-क्वालिफाई की गई ‘nOPV2’ वैक्सीन किस रोग से संबंधित है?
A. डेंगू
B. मलेरिया
C. पोलियो
D. बर्ड फ्लू
उत्तर: C) पोलियो
व्याख्या:
• nOPV2 एक नोवल ओरल पोलियो वैक्सीन है।
• यह टाइप-2 पोलियो वायरस के खिलाफ अधिक आनुवंशिक स्थिरता प्रदान करती है।
प्रश्न 15. हाल ही में केंद्र सरकार ने रोड एक्सीडेंट के बाद तुरंत मेडिकल मदद के लिए कौनसी योजना प्रारंभ की है ?
A. PMJAY
B. PM-RAHAT
C. PMUY
D. PM SVANidhi
उत्तर: B) PM-RAHAT
व्याख्या:
• इस योजना के तहत निर्धारित सीमा तक कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
• इसका उद्देश्य ‘गोल्डन ऑवर’ में त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।
प्रश्न 16. हाल ही में कश्मीरी पंडित समुदाय ‘हेरथ पोश्त’ त्योहार का आयोजन हुआ है, इसका संबंध किससे है ?
A. होली
B. गणेश चतुर्थी
C. दुर्गा अष्टमी
D. महाशिवरात्रि
उत्तर: D) महाशिवरात्रि
व्याख्या:
• कश्मीरी पंडित समुदाय महाशिवरात्रि को ‘हेरथ’ के रूप में मनाता है।
• यह भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक है।
प्रश्न 17. हाल ही में असम राइफल्स डॉग स्क्वाड में कौनसी नस्लें शामिल की गई ?
A. जर्मन शेफर्ड व लेब्राडोर
B. डोबरमैन व पग
C. तणखुल हुई व कोम्बाई
D. बुलडॉग व बीगल
उत्तर: C) तणखुल हुई व कोम्बाई
व्याख्या:
• मणिपुर की तणखुल हुई और तमिलनाडु की कोम्बाई नस्ल को शामिल किया गया।
• ये नस्लें कठिन परिस्थितियों में कार्य करने के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं।
प्रश्न 18. भारत की पहली जलमग्न सड़क-सह-रेल सुरंग किस राज्य में बनाई जाएगी?
A. असम
B. महाराष्ट्र
C. बिहार
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर: A) असम
व्याख्या:
• ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे ट्विन-ट्यूब सुरंग परियोजना को मंजूरी मिली।
• यह गोहपुर और नुमालीगढ़ को जोड़ेगी।
प्रश्न 19. भारत का पहला राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय हाल ही में कहाँ स्थापित किया जाएगा?
A. अयोध्या
B. मथुरा
C. गोरखपुर
D. आगरा
उत्तर: B) मथुरा
व्याख्या:
• यह संग्रहालय उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थापित किया जा रहा है।
• इसमें गौ-संस्कृति से संबंधित डिजिटल व भौतिक प्रदर्शनी होंगी।
प्रश्न 20. “ताज महोत्सव” का आयोजन हाल ही में कहाँ शुरू हुआ है ?
A. मुंबई
B. अलीगढ़
C. आगरा
D. लखनऊ
उत्तर: C) आगरा
व्याख्या:
• ताज महोत्सव 2026 की थीम ‘वंदे मातरम – राष्ट्र की परंपरा और गौरव’ रखी गई।
• यह महोत्सव भारतीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करता है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 27 February 2026 Current Affairs Quiz
➞ 26 February 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

