Current Affairs by Army Study:-
27 नवम्बर 2025 करेंट अफेयर्स में हाल ही में देश और विदेश में हुईं महत्वपूर्ण घटनाएँ शामिल हैं। इनमें हाल ही में हरियाणा के रेवाड़ी में पेलेट प्लांट का उद्घाटन किया गया जो स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 26 नवंबर को संविधान दिवस 2025 मनाया गया, जिसके माध्यम से नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। खेल जगत में, जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए अंतरराष्ट्रीय टीमें समयपूर्व भारत पहुँचीं, जिससे आयोजन की तैयारी को गति मिलने की उम्मीद है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को NALSA का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
INS विक्रांत अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू के लिए कोलंबो पहुँचा, जिसे दो देशों के बीच समुद्री साझेदारी की प्रगति के रूप में देखा जा रहा है। जनसंख्या नीति की दिशा में सुधार करते हुए लिथुआनिया ने जन्मदर बढ़ाने हेतु कर छूट और सामाजिक उपायों का प्रस्ताव रखा। सांस्कृतिक गतिविधियों में कुरुक्षेत्र में ‘पाँचजन्य’ स्मारक का उद्घाटन और गोवा में 56वें IFFI के दौरान भारत के पहले AI फिल्म महोत्सव का शुभारंभ। खेल उपलब्धियों में भारत ने टोक्यो डेफेलिम्पिक शूटिंग में रिकॉर्ड 16 पदक जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। वहीं ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो को 27 वर्ष 3 महीने की सजा सुनाई गई जो वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रश्न 01. रेवाड़ी, हरियाणा में पेलेट प्लांट का उद्घाटन किसने किया?
a. नरेंद्र मोदी
b. प्रह्लाद जोशी
c. नितिन गडकरी
d. मनोहर लाल खट्टर
उत्तर: b) प्रह्लाद जोशी
व्याख्या:
- उद्घाटन केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किया।
- यह प्लांट स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरंभ किया गया।
प्रश्न 02. संविधान दिवस 2025 कब मनाया गया?
a. 25 नवंबर
b. 22 नवंबर
c. 27 नवंबर
d. 26 नवंबर
उत्तर: d) 26 नवंबर
व्याख्या:
- भारत में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 26 नवंबर 1949 को संविधान लागू करने की औपचारिक स्वीकृति दी गई थी।
प्रश्न 03. जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए टीमें भारत कब पहुँचीं?
a. टूर्नामेंट के बाद
b. टूर्नामेंट से पहले
c. फाइनल मैच के दिन
d. उद्घाटन समारोह के बाद
उत्तर: b) टूर्नामेंट से पहले
व्याख्या:
- टीमें प्रतियोगिता शुरू होने से पहले भारत पहुँचीं।
- उद्देश्य भारत में अभ्यास और वातावरण के अनुसार तैयारी करना था।
प्रश्न 04. नालसा के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
a. दीपक मिश्रा
b. डी.वाई. चंद्रचूड़
c. विक्रम नाथ
d. संजय कर्ण
उत्तर: c) विक्रम नाथ
व्याख्या:
- न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को नालसा का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- नालसा का उद्देश्य गरीब एवं वंचित लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।
प्रश्न 05. अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2025 के लिए INS विक्रांत किस देश पहुँचा?
a. जापान
b. कोलंबो
c. सिंगापुर
d. फ्रांस
उत्तर: b) कोलंबो
व्याख्या:
- INS विक्रांत कोलंबो (श्रीलंका) बंदरगाह पहुँचा।
- यह नौसैनिक सहयोग को मजबूती देने हेतु एक महत्वपूर्ण यात्रा थी।
प्रश्न 06. राष्ट्रीय जन्म दर बढ़ाने हेतु कर छूट और सामाजिक उपाय प्रस्तावित करने वाला देश कौन है?
a. भारत
b. फ्रांस
c. लिथुआनिया
d. ब्राज़ील
उत्तर: c) लिथुआनिया
व्याख्या:
- लिथुआनिया ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए कर छूट और सामाजिक योजनाओं का सुझाव दिया।
- घटती जन्मदर की समस्या से निपटना इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य है।
प्रश्न 07. प्रधानमंत्री मोदी ने कुरुक्षेत्र में कौन-सा स्मारक उद्घाटित किया?
a. पाँचजन्य स्मारक
b. महाभारत गैलरी
c. गीता भवन
d. ब्रह्मसरोवर टॉवर
उत्तर: a) पाँचजन्य स्मारक
व्याख्या:
- PM मोदी ने कुरुक्षेत्र में पाँचजन्य स्मारक का उद्घाटन किया।
- यह स्मारक धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
प्रश्न 08. 56वें IFFI में भारत का पहला AI फिल्म महोत्सव कहाँ आयोजित हुआ?
a. मुंबई
b. दिल्ली
c. गोवा
d. हैदराबाद
उत्तर: c) गोवा
व्याख्या:
- गोवा में AI फिल्म फेस्टिवल और AI हैकथॉन की शुरुआत की गई।
- उद्देश्य फिल्म और तकनीक क्षेत्र में नवीनता को बढ़ावा देना था।
प्रश्न 09. टोक्यो डेफेलिम्पिक निशानेबाज़ी अभियान में भारत ने कितने पदक जीते?
a. 10
b. 12
c. 16
d. 18
उत्तर: c) 16
व्याख्या:
- भारत ने रिकॉर्ड 16 पदक जीते।
- यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
प्रश्न 10. ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो को कितने वर्षों की सजा सुनाई गई?
a. 20 वर्ष
b. 22 वर्ष
c. 25 वर्ष
d. 27 वर्ष 3 महीने
उत्तर: d) 27 वर्ष 3 महीने
व्याख्या:
- उन्हें चुनाव संबंधी अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद सजा सुनाई गई।
- कुल सजा अवधि 27 वर्ष 3 महीने निर्धारित की गई।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 27 नवंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

