Current Affairs by Army Study:-
27 दिसंबर 2025 करेंट अफेयर्स राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप रोज़ करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 27 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की गई है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।
प्रश्न 01. भारत में Google Search Trend 2025 की सूची में सबसे ज़ियादा सर्च किया जाने वाला शब्द कौन सा है ?
A. क्रिकेट
B. संविधान
C. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
D. जेमिनी (Gemini)
उत्तर: D) जेमिनी (Gemini)
व्याख्या:
- Google की 2025 की ‘India’s Year in Search’ सूची में Google Gemini भारत के सबसे ज़ियादा खोजे गए विषयों में है।
- यह AI-आधारित Tool और Platform लोगों की डिजिटल जिज्ञासा का बड़ा अहम हिस्सा रहा।
प्रश्न 02. SAFF महिला क्लब चैंपियनशिप 2025 में भारत के पहले महिला फुटबॉल क्लब ने कौन सा खिताब जीता?
A. ओडिशा एफसी
B. सेथु एफसी
C. गोकुलम केरल एफसी
D. ईस्ट बंगाल एफसी
उत्तर: B) सेथु एफसी
व्याख्या:
- SAFF महिला क्लब चैंपियनशिप 2025 का खिताब सेथु एफसी ने जीता।
- यह प्रतियोगिता दक्षिण एशियाई क्लब स्तरीय फुटबॉल में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
प्रश्न 03. वर्ष 2025 का फीफा अरब कप किस देश ने जीता?
A. मिस्र
B. कतर
C. ट्यूनीशिया
D. मोरक्को
उत्तर: D) मोरक्को
व्याख्या:
- फीफा अरब कप 2025 का खिताब मोरक्को ने अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता अरब देशों की प्रमुख फुटबॉल प्रतिस्पर्धा मानी जाती है।
- मोरक्को ने इस जीत से क्षेत्रीय फुटबॉल में अपनी श्रेष्ठता स्थापित की है।
प्रश्न 04. व्हीलचेयर का उपयोग करने वाली पहली अंतरिक्ष यात्री बनने वाली माइकला बेंटहॉस किस देश की हैं?
A. अमेरिका
B. जर्मनी
C. ब्रिटेन
D. फ्रांस
उत्तर: B) जर्मनी
व्याख्या:
- जर्मनी की माइकला बेंटहॉस अंतरिक्ष मिशन में यात्रा करने वाली पहली व्हीलचेयर उपयोगकर्ता बनने जा रही हैं।
- यह सबको शामिल करने वाले अंतरिक्ष अभियानों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रश्न 05. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय स्टार्टअप अंतरिक्ष से मिसाइल ट्रैकिंग उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है?
A. दिगंतरा
B. स्काईरूट एयरोस्पेस
C. अग्निकुल कॉसमॉस
D. ध्रुव स्पेस
उत्तर: A) दिगंतरा
व्याख्या:
- दिगंतरा (Digantara) एक भारतीय स्पेस टेक स्टार्टअप है, जो स्पेस से मिसाइल और अंतरिक्षीय वस्तुओं की निगरानी पर काम कर रहा है।
- इसका उद्देश्य अंतरिक्ष आधारित सुरक्षा और स्थिति जागरूकता को विकसित और मज़बूत करना है।
प्रश्न 06. काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक AI-संचालित सुरक्षा में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम कौन सा है?
A. हार्मनी ओएस (HarmonyOS)
B. आईओएस (iOS)
C. एंड्रॉयड (Android)
D. विंडोज मोबाइल (Windows Mobile)
उत्तर: C) एंड्रॉयड (Android)
व्याख्या:
- काउंटरपॉइंट रिसर्च ने 2025 में एंड्रॉयड OS को AI-आधारित सुरक्षा प्रदर्शन में सबसे बेहतर बताया है।
- जाँच में स्पैम, मालवेयर और डेटा संरक्षण जैसे सुरक्षा तत्व शामिल थे।
प्रश्न 07. H-1B वीजा चयन प्रक्रिया में लॉटरी सिस्टम हटाकर वेतन और कौशल-आधारित प्राथमिकता प्रणाली किस देश ने लागू की है?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
B. कनाडा
C. यूनाइटेड किंगडम (UK)
D. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: A) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
व्याख्या:
- अमेरिका ने H-1B वीजा चयन में लॉटरी की जगह वेतन और कौशल-आधारित प्राथमिकता लागू की है।
- इसका उद्देश्य उच्च-कुशल और उच्च वेतन वाले पेशेवरों को प्राथमिकता देना है।
प्रश्न 08. ‘ब्लैक-2’ संचार उपग्रह को ISRO ने किस रॉकेट से लॉन्च किया है?
A. PSLV-C60
B. LVM3-M5
C. GSLV-F15
D. SSLV-D4
उत्तर: B) LVM3-M5
व्याख्या:
- ब्लैक-2 संचार उपग्रह को ISRO के LVM3-M5 लॉन्च वाहन से सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
- यह उपग्रह भारत की संचार क्षमता और डिजिटल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करेगा।
प्रश्न 09. हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा किस शहर को राज्य का नया जिला घोषित कर दिया गया है?
A. गोहाना
B. मानेसर
C. डबवाली
D. हांसी
उत्तर: D) हांसी
व्याख्या:
- हरियाणा सरकार ने हांसी को नया जिला घोषित किया है जो पहले हिसार जिले का हिस्सा था।
- इससे प्रशासनिक कार्यों एवं स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और आसानी रहेगी।
प्रश्न 10. 98वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की किस फिल्म को भेजा गया है?
A. लापता लेडीज
B. होमबाउंड
C. महाराजा
D. कांतारा
उत्तर: C) होमबाउंड
व्याख्या:
- 98वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की फिल्म ‘होमबाउंड’ को आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नोमिनेट किया गया है।
- फिल्म की कहानी, निर्देशन और आलोचनात्मक सराहना के कारण इस फिल्म का चयन किया गया है।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।

