✦ Army Study Current Affairs:-
26 February 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
26 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में ‘Jelly AIIP’, ‘SAMUDRA 2.0’ मोबाइल ऐप और ‘SIVAS’ अर्ली वार्निंग सिस्टम हाल ही में कहाँ लॉन्च किए गए?
A. पुणे
B. बेंगलुरु
C. हैदराबाद
D. कोलकाता
उत्तर: C) हैदराबाद
व्याख्या:
- भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने अपने स्थापना दिवस पर हैदराबाद में इन उन्नत डिजिटल सेवाओं तथा नए संस्थागत लोगो का अनावरण किया।
- इन सेवाओं का उद्देश्य जेलीफ़िश ब्लूम, स्वेल-सर्ज और मौसम आधारित समुद्री खतरों की सटीक पूर्व चेतावनी देकर मछुआरों व तटीय समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 02. अमेरिका के हार्टविक कॉलेज के शोधकर्ताओं ने नवपाषाण युग के प्राचीन कंकालों की खोज किस राज्य में की है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु
उत्तर: B) कर्नाटक
व्याख्या:
- प्रो. नमिता एस. सुगंधि के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने कर्नाटक के बल्लारी जिले के टेकलकोटा में लगभग 5,000 वर्ष पुराने मानव कंकाल और मिट्टी के बर्तनों की खोज की।
- यह स्थल दक्षिण भारत में नवपाषाण से लौह युग तक मानव सभ्यता के निरंतर विकास और दफन संस्कारों को समझने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रश्न 03. हाल ही में भारत सरकार ने कहाँ दो नए टेलीस्कोप NLST और NLOT को मंजूरी दी है?
A. सिक्किम
B. अरुणाचल प्रदेश
C. जम्मू-कश्मीर
D. लद्दाख
उत्तर: D) लद्दाख
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने लद्दाख के मेराक और हनले क्षेत्रों में इन दोनों विशाल दूरबीनों की स्थापना को मंजूरी दी है।
- NLST सूर्य की संरचना का अध्ययन करेगा जबकि NLOT गहरे अंतरिक्ष अवलोकन में सहायक होगा; यह परियोजना ‘आदित्य-L1’ मिशन की पूरक मानी जा रही है।
प्रश्न 04. हाल ही में केन्द्र सरकार ने GDP और IIP के लिए कौनसा बेस ईयर निर्धारित किया?
A. 2021-22
B. 2022-23
C. 2023-24
D. 2024-25
उत्तर: B) 2022-23
व्याख्या:
- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने GDP और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार वर्ष को 2011-12 से बदलकर 2022-23 करने का निर्णय लिया।
- आधार वर्ष परिवर्तन का उद्देश्य बदलते उपभोग पैटर्न और औद्योगिक संरचना को अद्यतन रूप में प्रतिबिंबित करना है।
प्रश्न 05. हाल ही में भारत के सबसे कम उम्र के मेल एनालॉग एस्ट्रोनॉट कौन बने है?
A. गोपीचंद थोटाकुरा
B. आदित्य पांड्या
C. शुभांशु शुक्ला
D. राकेश शर्मा
उत्तर: B) आदित्य पांड्या
व्याख्या:
- 17 वर्षीय आदित्य पांड्या ने गुजरात के धोलावीरा में 8 दिवसीय चंद्र आवास सिमुलेशन मिशन पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की।
- मिशन के दौरान उन्होंने अंतरिक्ष जैसी परिस्थितियों में स्मार्ट हैबिटेट और IoT आधारित प्रणालियों का परीक्षण किया।
प्रश्न 06. हाल ही में चर्चा में रही पुस्तक ‘Four Stars of Destiny’ का संबंध किससे है?
A. मनोज मुकुंद नरवणे
B. सी. पी. राधाकृष्णन
C. प्रमोद सावंत
D. मोहर बसु
उत्तर: A) मनोज मुकुंद नरवणे
व्याख्या:
- भारतीय सेना के 28वें प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपने सैन्य जीवन और नेतृत्व अनुभवों को इस पुस्तक में साझा किया है।
- पुस्तक में रक्षा रणनीति, निर्णय प्रक्रिया और भविष्य की सैन्य चुनौतियों पर विशेष प्रकाश डाला गया है।
प्रश्न 07. हाल ही में “शारदा रिवर कॉरिडोर” का शिलान्यास किसने किया है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. पंजाब
D. लद्दाख
उत्तर: B) उत्तराखंड
व्याख्या:
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के टनकपुर में लगभग 3,300 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया।
- इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन, साहसिक खेल और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 08. हाल ही में एशियन डेवलपमेंट बैंक ने ब्रह्मपुत्र की बाढ़ और कटाव के मैनेजमेंट के लिए किसे $182 मिलियन का ऋण देने की घोषणा की है?
A. पश्चिम बंगाल
B. अरुणाचल प्रदेश
C. असम
D. त्रिपुरा
उत्तर: C) असम
व्याख्या:
- एशियाई विकास बैंक ने असम में बाढ़ और भूमि कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए यह वित्तीय सहायता स्वीकृत की।
- निधि का उपयोग तट सुरक्षा, पूर्वानुमान प्रणाली और जलवायु-लचीले बुनियादी ढांचे के निर्माण में किया जाएगा।
प्रश्न 09. किस राज्य सरकार द्वारा ‘Padhai With AI’ नामक पहल शुरू की गई है?
A. सिक्किम
B. मणिपुर
C. हिमाचल प्रदेश
D. पंजाब
उत्तर: C) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु AI आधारित यह पहल प्रारंभ की।
- इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को व्यक्तिगत व तकनीक-संचालित शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराना है।
प्रश्न 10. देश का पहला ‘म्यूजिकल रोड’ कहाँ बनाया जाएगा?
A. नई दिल्ली
B. गांधीनगर
C. कोलकाता
D. मुम्बई
उत्तर: D) मुम्बई
व्याख्या:
- मुंबई में प्रस्तावित इस सड़क पर वाहन निर्धारित गति से गुजरने पर विशेष धुन सुनाई देगी।
- इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और गति सीमा का पालन सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 11. ऊन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य हाल ही में कौनसा बना है?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. मध्यप्रदेश
D. गुजरात
उत्तर: A) राजस्थान
व्याख्या:
- राजस्थान देश के कुल ऊन उत्पादन में लगभग 40–50% योगदान देता है।
- राज्य की भौगोलिक परिस्थितियाँ और उन्नत भेड़ पालन तकनीक इसे अग्रणी बनाती हैं।
प्रश्न 12. एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता?
A. अपर्ण सिंह
B. प्राची गायकवाड़
C. एड्रियन कर्माकर
D. पूजा यादव
उत्तर: C) एड्रियन कर्माकर
व्याख्या:
- एड्रियन कर्माकर ने 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन स्पर्धा में 352.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- यह उपलब्धि भारतीय जूनियर निशानेबाजी प्रतिभाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है।
प्रश्न 13. हाल ही में केन्द्र सरकार ने कितने 5 सॉंट राफेल जेट्स के लिए 3.25 लाख करोड़ रु. की डील को मंजूरी दी?
A. 94
B. 104
C. 114
D. 124
उत्तर: C) 114
व्याख्या:
- भारत सरकार ने वायुसेना की क्षमता सुदृढ़ करने के लिए 114 राफेल जेट की खरीद को मंजूरी दी है।
- यह सौदा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को और मजबूत करता है।
प्रश्न 14. हाल ही में श्रीनगर के बाद देश का दूसरा ट्यूलिप गार्डन कहाँ प्रारंभ हुआ है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखण्ड
C. सिक्किम
D. असम
उत्तर: A) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
- हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में देश का दूसरा प्रमुख ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खोला गया है।
- इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ पुष्प कृषि क्षेत्र में भी नई संभावनाएँ विकसित होंगी।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 25 February 2026 Current Affairs Quiz
➞ 24 February 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

