Army Study icon Image

By: Army Study

On: December 26, 2025

Follow

26 December 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

26 दिसंबर 2025 करेंट अफेयर्स राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप रोज़ करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 26 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की गई है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।


प्रश्न 01. भारतीय नौसेना में हाल ही में शामिल किए गए तीसरे स्वदेशी ASW शैलो वाटर क्राफ्ट कौनसा है?

A. INS अर्नाला
B. INS एंड्रोथ
C. INS अंजदीप
D. INS अमिनी

उत्तर: C) INS अंजदीप

व्याख्या:

  • हाल ही में भारतीय नौसेना ने ‘INS अंजदीप’ को तीसरे स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट के रूप में शामिल किया है।
  • INS अंजदीप तटीय रक्षा और उप-सतही अभियानों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

प्रश्न 02. हाल ही में ‘सुशासन दिवस’ पर किस जगह ₹5 में भोजन उपलब्ध कराने वाली 100 ‘अटल कैंटीन’ की शुरुआत की गई हैं?

A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D. दिल्ली

उत्तर: D) दिल्ली

व्याख्या:

  • दिल्ली सरकार ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर 100 अटल कैंटीनों की शुरुआत की है।
  • इन कैंटीनों में श्रमिकों और गरीब नागरिकों को मात्र 5 रूपए में पौष्टिक भोजन दिया जाएगा।

प्रश्न 03. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2025 के लिए किस खिलाड़ी की सिफारिश की गई है?

A. हार्दिक सिंह
B. पी.आर. श्रीजेश
C. मनप्रीत सिंह
D. हरमनप्रीत सिंह

उत्तर: A) हार्दिक सिंह

व्याख्या:

  • भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और मिडफील्डर हार्दिक सिंह की 2025 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है।
  • यह सम्मान खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।

प्रश्न 04. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के संविधान का किस भाषा में अनुवाद जारी किया है?

A. डोगरी
B. मैथिली
C. बोडो
D. संथाली

उत्तर: D) संथाली

व्याख्या:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान का संथाली भाषा (ओल चिकी) में अनुवाद जारी किया, जिससे संविधान की जनजातीय समुदायों तक पहुंच बेहतर होगी।
  • संथाली भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है।

प्रश्न 05. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पर्यावरण मंत्रालय ने हाल ही में किस पर्वत श्रृंखला में नए खनन पट्टों पर प्रतिबंध लगाया है?

A. पश्चिमी घाट
B. विंध्याचल
C. अरावली
D. सतपुड़ा

उत्तर: C) अरावली

व्याख्या:

  • सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वतमाला को संरक्षित वन क्षेत्र घोषित कर दिया है और नए खनन पट्टों पर रोक लगाया है।
  • यह कदम जैव विविधता और पर्यावरण रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 06. एक ही मिनट में 490 ‘फुल-एक्सटेंशन पंच’ मारकर किसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया ?

A. दीपांकर यादव
B. विजेंदर सिंह
C. अमित पंघाल
D. शिवा थापा

उत्तर: A) दीपांकर यादव

व्याख्या:

  • दीपांकर यादव ने सिर्फ़ एक ही मिनट में 490 फुल-एक्सटेंशन पंच मारकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  • यह उपलब्धि उनकी शारीरिक शक्ति और गति का सबूत है।

प्रश्न 07. किस राज्य सरकार ने कक्षा 6 से 12 तक की स्कूल सभाओं में समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य किया है?

A. मध्य प्रदेश
B. राजस्थान
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा

उत्तर: C) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों में जागरूकता और पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए रोज़ समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य किया।
  • यह नियम प्रतिदिन की प्रार्थना सभा में लागू किया जायेगा।

प्रश्न 08. “महामना वांग्मय” किस महान व्यक्तित्व की अंतिम संकलन श्रृंखला है, जिसका विमोचन उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया?

A. अटल बिहारी वाजपेयी
B. पंडित मदन मोहन मालवीय
C. पंडित दीनदयाल उपाध्याय
D. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

उत्तर: B) पंडित मदन मोहन मालवीय

व्याख्या:

  • BHU के संस्थापक पंडित मालवीय जी के लेखों व भाषणों का दस्तावेजी संग्रह “महामना वांग्मय” है।
  • इसे राष्ट्रीय और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

प्रश्न 09. हाल ही में ‘अटल स्मृति न्यास सोसाइटी’ का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A. राम नाथ कोविंद
B. राजनाथ सिंह
C. एम. वेंकैया नायडू
D. सुमित्रा महाजन

उत्तर: C) एम. वेंकैया नायडू

व्याख्या:

  • पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को अटल जी की स्मृतियों और विचारों के संरक्षण हेतु नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  • यह संस्था का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में अटल जी की दूरदृष्टि को आगे बढ़ाना है।

प्रश्न 10. हाल ही में ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव कौन बनी है?

A. अनु गर्ग
B. सुजाता कार्तिकेय
C. अपराजिता सारंगी
D. ऊषा पाधी

उत्तर: A) अनु गर्ग

व्याख्या:

  • वरिष्ठ IAS अधिकारी अनु गर्ग ने ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव बनी है।
  • मुख्य सचिव नियुक्त बनने से पहले अनु गर्ग विकास आयुक्त और जल संसाधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्य कर रही थी।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।

2 thoughts on “26 December 2025 Current Affairs”

Leave a Comment