✦ Army Study Current Affairs :-
16 January 2026 Current Affairs में हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल से जुड़ी अहम खबरों को समाहित किया गया है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए करंट अफेयर्स की मजबूत पकड़ होना ज़रूरी है, क्योंकि यह परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Army Study ने इन Current Affairs MCQs को सरल, सटीक और परीक्षा-उपयोगी ढंग से तैयार किया है। ताकि छात्र प्रश्नों का अभ्यास कर सकें और अपनी तैयारी को एक मज़बूत दिशा दे सकें।
✦ 16 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में सीमा सुरक्षा बल के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. दलजीत सिंह चौधरी
B. प्रवीण कुमार
C. नितिन अग्रवाल
D. रश्मि शुक्ला
उत्तर: B) प्रवीण कुमार
व्याख्या:
- वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रवीण कुमार को BSF का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
- BSF सीमाओं की सुरक्षा और घुसपैठ रोकने का काम करता है।
प्रश्न 02. 78वें सेना दिवस 2026 की मुख्य परेड किस शहर में आयोजित हुई?
A. लखनऊ
B. बेंगलुरु
C. जयपुर
D. नई दिल्ली
उत्तर: C) जयपुर
व्याख्या:
- 2026 की सेना दिवस परेड जयपुर में हुई जो दिल्ली से बाहर आयोजन की नई परंपरा का हिस्सा है।
- सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में के.एम. करियप्पा भारतीय सेना के पहले Commander in Chief बने थे।
प्रश्न 03. Henley Passport Index 2026 में भारतीय पासपोर्ट की रैंक क्या रही?
A. 80वां
B. 78वां
C. 85वां
D. 82वां
उत्तर: A) 80वां
व्याख्या:
- Henley Passport Index 2026 में भारत को 80वां स्थान मिला।
- यह सूचकांक IATA के यात्रा डेटा पर आधारित है।
- भारतीय पासपोर्ट धारक लगभग 62 देशों में वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं।
प्रश्न 04. U-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 की मेजबानी कौन कर रहा है?
A. भारत-श्रीलंका
B. ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड
C. जिम्बाब्वे-नामीबिया
D. वेस्टइंडीज-अमेरिका
उत्तर: C) जिम्बाब्वे-नामीबिया
व्याख्या:
- ICC ने अफ्रीकी महाद्वीप में क्रिकेट विस्तार हेतु यह संयुक्त मेजबानी सौंपी है।
- यह टूर्नामेंट उभरते खिलाड़ियों को वैश्विक मंच देता है।
प्रश्न 05. मेंकेस रोग किस तत्व की कमी से होता है?
A. आयरन
B. जिंक
C. तांबा
D. कैल्शियम
उत्तर: C) तांबा
व्याख्या:
- यह आनुवंशिक रोग शरीर में तांबे के अवशोषण को बाधित करता है।
- इससे तंत्रिका तंत्र, बालों की संरचना और शारीरिक विकास प्रभावित होता है।
प्रश्न 06. हाल ही में ITBP के नए प्रमुख कौन बने?
A. शत्रुजीत सिंह कपूर
B. अनीश दयाल सिंह
C. राहुल रसगोत्रा
D. मनोज पांडे
उत्तर: A) शत्रुजीत सिंह कपूर
व्याख्या:
- शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
- ITBP उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करता है।
प्रश्न 07. हाल ही में NIA का नया महानिदेशक किसे चुना गया है?
A. दिनकर गुप्ता
B. राकेश अग्रवाल
C. सदानंद दाते
D. रवि सिन्हा
उत्तर: B) राकेश अग्रवाल
व्याख्या:
- राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राकेश अग्रवाल को नया महानिदेशक नियुक्त किया है।
- NIA आतंकवाद एवं राष्ट्रविरोधी अपराधों की जांच एजेंसी करती है।
प्रश्न 08. हाल ही में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ की शुरुआत किस राज्य ने की है?
A. दिल्ली
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. पंजाब
उत्तर: D) पंजाब
व्याख्या:
- इस योजना के तहत ₹10 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
- इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य खर्च से आम जनता को राहत देना है।
प्रश्न 09. अंतर्राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन 2026 कहाँ होगा?
A. कोच्चि
B. गुंटूर
C. जयपुर
D. मुंबई
उत्तर: A) कोच्चि
व्याख्या:
- कोच्चि मसाला व्यापार का वैश्विक केंद्र माना जाता है।
- सम्मेलन में गुणवत्ता व निर्यात मानकों पर चर्चा होगी।
प्रश्न 10. मकर विलक्कू उत्सव कहाँ मनाया जाता है?
A. तमिलनाडु
B. आंध्र
C. केरल
D. कर्नाटक
उत्तर: C) केरल
व्याख्या:
- सबरीमाला अयप्पा मंदिर का प्रमुख वार्षिक पर्व है।
- मकर ज्योति दर्शन इसका मुख्य आकर्षण है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 15 January 2026 Current Affairs Quiz
➞ 14 January 2026 Current Affairs Quiz
ये Daily Current Affairs MCQs उन अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स की समझ गहरी होती है और प्रश्नों को जल्दी समझने और सही उत्तर देने की क्षमता विकसित होती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता हासिल करना है, तो Army Study Live Courses और Test Series (मात्र ₹99) के माध्यम से अपनी तैयारी को नई दिशा दें। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App से जुड़ें और आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर कदम बढ़ाएँ।


Army GD