Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 14, 2026

Follow

14 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs :-

14 January 2026 Current Affairs:- हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की घटनाओं पर आधारित है, Current Affairs प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को सरल और प्रभावी बनाने के लिए Current Affairs MCQ तैयार किए हैं, जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।


✦ 14 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने कौनसा संयुक्त सैन्य नागरिक अभ्यास आयोजित किया?

A. युद्ध शक्ति
B. सांझा शक्ति
C. विजय प्रहार
D. दक्षिण विजय

उत्तर: B) सांझा शक्ति

व्याख्या:

  • यह अभ्यास सेना और नागरिक प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने पर केंद्रित था।
  • आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया इसके प्रमुख अभ्यास क्षेत्र रहे।

प्रश्न 02. हाल ही में IRENA की 16वीं महासभा बैठक का आयोजन कहाँ किया गया?

A. पेरिस
B. जिनेवा
C. अबू धाबी
D. नई दिल्ली

उत्तर: C) अबू धाबी

व्याख्या:

  • इस बैठक में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने पर चर्चा की गई।
  • इसमें स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण और जलवायु लक्ष्य मुख्य एजेंडा रहे।

प्रश्न 03. ‘योनेक्स–सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किस शहर में हुआ?

A. नई दिल्ली
B. बेंगलुरु
C. मुंबई
D. हैदराबाद

उत्तर: A) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • यह टूर्नामेंट BWF वर्ल्ड टूर का प्रमुख सुपर 750 इवेंट है, जिसमें शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेते हैं।
  • आयोजन स्थल नई दिल्ली का के.डी. जाधव इंडोर स्टेडियम रहा।

प्रश्न 04. हाल ही में ‘आत्मनिर्भर हणोल महोत्सव–2026’ गुजरात के किस जिले में आयोजित किया गया?

A. अहमदाबाद
B. सूरत
C. भावनगर
D. कच्छ

उत्तर: C) भावनगर

व्याख्या:

  • यह महोत्सव स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण कारीगरों को बाज़ार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
  • ‘वोकल फॉर लोकल’(Vocal for Local) अवधारणा को इसमें विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया।

प्रश्न 05. MeitY द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘भाषिणी’ कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. साइबर सुरक्षा
B. भारतीय भाषाओं के लिए AI टूल
C. डिजिटल भुगतान
D. स्टार्टअप फंडिंग

उत्तर: B) भारतीय भाषाओं के लिए AI टूल

व्याख्या:

  • भाषिणी पहल का लक्ष्य बहुभाषी डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाना है।
  • AI आधारित अनुवाद से भाषा बाधा कम होती है।

प्रश्न 06. हाल ही में किस टाइगर रिज़र्व का नाम डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया?

A. पेंच
B. सतपुड़ा
C. बांधवगढ़
D. रातापानी

उत्तर: D) रातापानी

व्याख्या:

  • डॉ. वाकणकर भीमबेटका शैलचित्रों की खोज के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • यह क्षेत्र जैव विविधता और पुरातात्विक महत्व के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 07. UNMISS में सेवा के लिए ‘UN Secretary-General’s Award 2025’ किस भारतीय अधिकारी को दिया गया?

A. मेजर स्वाति शांता कुमार
B. कर्नल मनप्रीत सिंह
C. कैप्टन शिवा चौहान
D. मेजर राधिका मेनन

उत्तर: A) मेजर स्वाति शांता कुमार

व्याख्या:

  • मेजर स्वाति शांता कुमार को दक्षिण सूडान में शांति स्थापना और नागरिक सुरक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सेवा सम्मानों में शामिल है।

प्रश्न 08. IIT कानपुर द्वारा विकसित भारत के पहले ‘लेग्ड मोबाइल मैनिपुलेटर’ का नाम क्या रखा गया है?

A. दक्ष
B. मित्र
C. स्कॉर्प
D. गरुड़

उत्तर: C) स्कॉर्प

व्याख्या:

  • ‘लेग्ड मोबाइल मैनिपुलेटर’ (Legged Mobile Manipulator) रोबोट कठिन इलाकों में चलने और वस्तुओं को संभालने के उद्देश्य से बनाया गया है।
  • रक्षा और आपदा राहत इसके प्रमुख उपयोग क्षेत्र हैं।

प्रश्न 09. हाल ही में मेघालय उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कौन बनी हैं?

A. हिमा कोहली
B. रेवती मोहिते डेरे
C. बेला त्रिवेदी
D. इंदिरा बनर्जी

उत्तर: B) रेवती मोहिते डेरे

व्याख्या:

  • रेवती मोहिते डेरे ने मेघालय उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  • उनकी नियुक्ति न्यायपालिका में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
  • इससे लैंगिक समानता को संस्थागत समर्थन मिलता है।

प्रश्न 10. Golden Globe Awards में TV Series के लिए सबसे कम उम्र में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर बनने वाले कलाकार कौन हैं?

A. ओवेन कूपर
B. जेरेमी एलन
C. इयान आर्मिटेज
D. फिन वोल्फहार्ड

उत्तर: A) ओवेन कूपर

व्याख्या:

  • ओवेन कूपर ने कम उम्र में यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल किया है।
  • ओवेन को यह अवार्ड Netflix की लिमिटेड सीरीज एडोलेसेंस (Adolescence) के लिए मिला है।
  • इस अवार्ड से उनके अभिनय को वैश्विक स्तर पर सराहा गया।

प्रश्न 11. हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े AI फिल्म पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

A. सैम ऑल्टमैन
B. डेविड फिंचर
C. क्रिस्टोफर नोलन
D. जुबैर जलासी

उत्तर: D) जुबैर जलासी

व्याख्या:

  • जुबैर जलासी को फिल्म निर्माण में AI के नवाचारी उपयोग के लिए यह सम्मान मिला।
  • उन्हें अपनी शॉर्ट फिल्म ‘Lily’ के लिए यह अवार्ड मिला।
  • यह पुरस्कार दुबई में आयोजित ‘1 बिलियन फॉलोअर्स समिट’ में दिया गया।
  • उनकी कृति ने जेनरेटिव AI की रचनात्मक क्षमता को दर्शाया है।

प्रश्न 12. केरल के अरालम को राज्य का पहला क्या घोषित किया गया है?

A. हाथी रिज़र्व
B. तितली अभयारण्य
C. समुद्री पार्क
D. ऑर्किड उद्यान

उत्तर: B) तितली अभयारण्य

व्याख्या:

  • अरालम क्षेत्र दुर्लभ तितली प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है।
  • यह पश्चिमी घाट की जैव विविधता संरक्षण में सहायक है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

13 January 2026 Current Affairs Quiz
12 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है, जो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और सफलता के लिए ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 की Test Series के साथ अपनी तैयारी को नई दिशा दें। सही मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएँ।


1 thought on “14 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment