Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 13, 2026

Follow

13 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs :-

13 January 2026 Current Affairs में हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल से जुड़ी अहम खबरों को समाहित किया गया है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए करंट अफेयर्स की मजबूत पकड़ होना ज़रूरी है, क्योंकि यह परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Army Study ने इन Current Affairs MCQs को सरल, सटीक और परीक्षा-उपयोगी ढंग से तैयार किया है। ताकि छात्र प्रश्नों का अभ्यास कर सकें और अपनी तैयारी को एक मज़बूत दिशा दे सकें।


✦ 13 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. जनवरी 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी कौन बने?

A. जो रूट
B. रोहित शर्मा
C. विराट कोहली
D. स्टीव स्मिथ

उत्तर: C) विराट कोहली

व्याख्या:

  • विराट कोहली ने सभी प्रारूपों में 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन सबसे तेज पूरे किए।
  • यह उपलब्धि उन्होंने जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में हासिल की।

प्रश्न 02. ISRO के 2026 के पहले मिशन के तहत ‘EOS-N1’ उपग्रह को किस रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया?

A. GSLV-F14
B. PSLV-C62
C. LVM3-M5
D. PSLV-C60

उत्तर: B) PSLV-C62

व्याख्या:

  • EOS-N1 को PSLV-C62 से श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।
  • यह पृथ्वी अवलोकन और आपदा निगरानी के लिए उपयोगी है।

प्रश्न 03. ‘The Life and Legacy of Arun Jaitley’ पुस्तक किसने लिखी है?

A. सुमंत बत्रा
B. विक्रम संपत
C. शांतनु गुप्ता
D. रस्किन बॉन्ड

उत्तर: A) सुमंत बत्रा

व्याख्या:

  • यह पुस्तक अरुण जेटली के जीवन पर आधारित है।
  • इसमें उनके राजनीतिक सफर का विवरण है।

प्रश्न 04. ‘Grok AI’ को किस देश ने Deepfake और आपत्तिजनक सामग्री के कारण प्रतिबंधित किया?

A. तुर्की
B. चीन
C. ब्राज़ील
D. इंडोनेशिया

उत्तर: D) इंडोनेशिया

व्याख्या:

  • Grok AI से अश्लील Deepfake सामग्री बनाई जा रही थी।
  • सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे ब्लॉक किया है।

प्रश्न 05. ब्रिस्बेन इंटरनेशनल 2026 महिला एकल का खिताब किसने जीता?

A. इगा स्विटेक
B. कोको गफ
C. एरिना सबालेंका
D. एलाईना रिबाकिना

उत्तर: C) एरिना सबालेंका

व्याख्या:

  • उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और यह खिताब अपने नाम किया।
  • यह ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले उनकी तैयारी दिखाता है।

प्रश्न 06. भारत की पहली ‘डीप-टेक स्टार्टअप पॉलिसी’ किस राज्य ने शुरू की?

A. तेलंगाना
B. महाराष्ट्र
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु

उत्तर: D) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • यह डीप-टेक स्टार्टअप पॉलिसी (Deep-tech startup policy) उन्नत तकनीकी स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगी।
  • राज्य को वैश्विक इनोवेशन हब बनाने का लक्ष्य है।

प्रश्न 07. DRDO ने हाल ही में किस टैंक रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

A. MPATGM
B. हेलिना
C. नाग
D. अमोघा

उत्तर: A) MPATGM

व्याख्या:

  • यह मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है।
  • इसमें इन्फ्रारेड सीकर तकनीक का उपयोग किया गया है।

प्रश्न 08. UN महासचिव पुरस्कार 2025 किस भारतीय अधिकारी को मिला?

A. मेजर स्वाथी शांथा कुमार
B. कैप्टन शिवा चौहान
C. मेजर अभिलाषा बराक
D. भावना कंठ

उत्तर: A) मेजर स्वाथी शांथा कुमार

व्याख्या:

  • उन्हें जेंडर-समावेशी शांति अभियानों के लिए सम्मान मिला।
  • वह UNMISS में तैनात थीं।

प्रश्न 09. हाल ही में अरलम वन्यजीव अभयारण्य का नया नाम क्या रखा गया है?

A. अरलम टाइगर रिज़र्व
B. अरलम बर्ड पार्क
C. अरलम बटरफ्लाई सैंक्चुअरी
D. अरलम एलीफेंट रिज़र्व

उत्तर: C) अरलम बटरफ्लाई सैंक्चुअरी

व्याख्या:

  • यह केरल का पहला समर्पित तितली अभयारण्य है।
  • यहाँ तितलियों की कई दुर्लभ प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

प्रश्न 10. अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव तक पहुँचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनने का गौरव किसे प्राप्त हुआ?

A. शिवांगी पाठक
B. काम्या कार्तिकेयन
C. मालवथ पूर्णा
D. अरुणिमा सिन्हा

उत्तर: B) काम्या कार्तिकेयन

व्याख्या:

  • काम्या कार्तिकेयन ने मात्र 18 वर्ष की आयु में दक्षिणी ध्रुव तक पहुँचकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
  • यह सफलता साहसिक खेलों और ध्रुवीय अभियानों में भारत की बढ़ती वैश्विक भागीदारी को दर्शाती है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

12 January 2026 Current Affairs Quiz
10 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQs उन अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स की समझ गहरी होती है और प्रश्नों को जल्दी समझने और सही उत्तर देने की क्षमता विकसित होती है।

अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता हासिल करना है, तो Army Study Live Courses और Test Series (मात्र ₹99) के माध्यम से अपनी तैयारी को नई दिशा दें। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App से जुड़ें और आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर कदम बढ़ाएँ।


2 thoughts on “13 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment