✦ Army Study Current Affairs:-
11 February 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
11 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में किस देश को ‘बायोफैच 2026’ में ‘कंट्री ऑफ द ईयर’ सम्मान प्रदान किया गया?
A. जर्मनी
B. अमेरिका
C. ब्राजील
D. भारत
उत्तर: B) भारत
व्याख्या:
- ‘बायोफैच’ विश्व का प्रमुख जैविक व्यापार मेला है, बायोफैच 2026 में भारत को ‘कंट्री ऑफ द ईयर’ का अवार्ड मिला।
- यह सम्मान जैविक कृषि, निर्यात वृद्धि और सतत कृषि मॉडल में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
प्रश्न 02. ISRO के चंद्रयान-4 मिशन के लिए चंद्रमा पर किस लैंडिंग साइट को चुना है?
A. शिव शक्ति पॉइंट
B. टाइको क्रेटर
C. मॉन्स माउटन
D. शैकलटन क्रेटर
उत्तर: C) मॉन्स माउटन
व्याख्या:
- चंद्रयान-4 मिशन के लिए+ मॉन्स माउटन लैंडिंग के लिए चुना गया है। यह दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित एक वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
- चंद्रयान-4 सैंपल रिटर्न मिशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य चंद्रमा की मिट्टी को पृथ्वी पर लाना है।
प्रश्न 03. ‘मिशन शक्ति अभियान’ मुख्य रूप से किस राज्य सरकार की प्रमुख पहल है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. बिहार
उत्तर: B) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।
- इस अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, हेल्पलाइन और कानूनी सहायता जैसी पहलें चलाई जाती हैं।
प्रश्न 04. दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. अशोक कुमार
B. विनीत जोशी
C. आर. के. गुप्ता
D. मनीष गर्ग
उत्तर: A) अशोक कुमार
व्याख्या:
- वरिष्ठ IAS अधिकारी अशोक कुमार को दिल्ली का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- यह नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु की गई है।
प्रश्न 05. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज किस देश के लिए घोषित किया गया है?
A. मालदीव
B. मॉरीशस
C. सेशेल्स
D. मेडागास्कर
उत्तर: C) सेशेल्स
व्याख्या:
- सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है।
- घोषित पैकेज का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 06. भारतीय सेना ने विशेष बैंकिंग सेवाओं के लिए किस बैंक के साथ MoU किया हैं?
A. भारतीय स्टेट बैंक
B. HDFC बैंक
C. IDFC फर्स्ट बैंक
D. पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर: C) IDFC फर्स्ट बैंक
व्याख्या:
- भारतीय सेना ने विशेष बैंकिंग सेवाओं के लिए IDFC फर्स्ट बैंक के साथ MoU किया हैं।
- इस समझौते के तहत सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों को विशेष वेतन खाते और बीमा सुविधाएं मिलेंगी।
प्रश्न 07. हाल ही में डाक विभाग ने म्यूचुअल फंड वितरण के लिए किस संस्था के साथ समझौता किया है?
A. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज
B. नीति आयोग
C. सेबी
D. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
उत्तर: D) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
व्याख्या:
- इस पहल का उद्देश्य डाकघरों के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है।
- ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में निवेश की पहुंच बढ़ाने के लिए यह समझौता किया गया है।
प्रश्न 08. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने का प्रावधान है?
A. अनुच्छेद 93
B. अनुच्छेद 94(c)
C. अनुच्छेद 100
D. अनुच्छेद 102
उत्तर: B) अनुच्छेद 94(c)
व्याख्या:
- अनुच्छेद 94(c) के अनुसार लोकसभा के तत्कालीन सदस्यों के बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा अध्यक्ष को हटाया जा सकता है।
- यह प्रावधान संसदीय जवाबदेही और संवैधानिक संतुलन सुनिश्चित करता है।
प्रश्न 09. ‘मेलघाट टाइगर रिजर्व’ भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. ओडिशा
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर: A) महाराष्ट्र
व्याख्या:
- मेलघाट टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में स्थित है।
- यह क्षेत्र बाघ संरक्षण और जैव विविधता परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जाता है।
प्रश्न 10. लिम्फैटिक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का संबंध किस बीमारी से है?
A. डेंगू
B. मलेरिया
C. हाथीपांव
D. चिकनगुनिया
उत्तर: C) हाथीपांव
व्याख्या:
- लिम्फैटिक फाइलेरिया को आम भाषा में ‘हाथीपांव’ कहा जाता है, जो मच्छर जनित रोग है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बड़े पैमाने पर दवा वितरण अभियान के माध्यम से इसके उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 10 February 2026 Current Affairs Quiz
➞ 09 January 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

