✦ Army Study Current Affairs:-
10 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।
Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
10 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में किस भारतीय राजनेता को लंदन में आयोजित ‘इंडिया यूके अचीवर्स अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है?
A. अमित शाह
B. जयंत चौधरी
C. एस. जयशंकर
D. पीयूष गोयल
उत्तर: B) जयंत चौधरी
व्याख्या:
• केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को भारत-UK द्विपक्षीय संबंधों और कौशल विकास क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 02. हाल ही में ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ का आयोजन कहाँ किया गया?
A. जालंधर
B. अमृतसर
C. लुधियाना
D. मोहाली
उत्तर: D) मोहाली
व्याख्या:
• इस समिट का आयोजन मोहाली के प्लाक्षा यूनिवर्सिटी में किया गया।
• सम्मेलन का मुख्य फोकस स्टार्टअप, एग्री-टेक और आईटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ाना था।
प्रश्न 03. किस भारतीय बैंक ने महिलाओं के लिए 500 मिलियन डॉलर का सिंडिकेटेड सोशल लोन शुरू किया है?
A. पंजाब नेशनल बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. HDFC बैंक
D. बैंक ऑफ बड़ौदा
उत्तर: B) भारतीय स्टेट बैंक
व्याख्या:
• SBI ने महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से यह सामाजिक ऋण सुविधा शुरू की है।
• इस पहल का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करना और लैंगिक समानता को बढ़ाना है।
प्रश्न 04. ससून बंदरगाह के आधुनिकीकरण के लिए महाराष्ट्र सरकार ने किस देश की कंपनियों से समझौता किया है?
A. जापान
B. जर्मनी
C. फिनलैंड
D. इजराइल
उत्तर: C) फिनलैंड
व्याख्या:
• महाराष्ट्र सरकार ने बंदरगाह के आधुनिकीकरण के लिए फिनलैंड की कंपनियों से समझौता किया है।
• इस परियोजना का उद्देश्य मत्स्य उद्योग और समुद्री व्यापार को आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करना है।
प्रश्न 05. ‘अस्मिता’ पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
A. शिक्षा मंत्रालय
B. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
C. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
D. गृह मंत्रालय
उत्तर: C) युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
व्याख्या:
• इस पहल का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेलों में सशक्त बनाना है।
• इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं को ट्रेनिंग और संसाधन उपलब्ध कराये जाते हैं।
प्रश्न 06. भारतीय रेलवे ने सभी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है?
A. रेल साथी (Rail Saathi)
B. सुपर रेलवन ऐप (Super RailOne App)
C. इंडियन रेल कनेक्ट (Indian Rail Connect)
D. सफर ऐप (Safar App)
उत्तर: B) सुपर रेलवन ऐप (Super RailOne App)
व्याख्या:
• इस ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस और अन्य सुविधाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलती हैं।
• इसका उद्देश्य यात्रियों को सरल और एक ही जगह डिजिटल सेवाएँ प्रदान करना है।
प्रश्न 07. WHO ने हाल ही में किस देश को अमेरिका महाद्वीप का पहला कुष्ठ रोग मुक्त देश घोषित किया है?
A. ब्राजील
B. अर्जेंटीना
C. चिली
D. मेक्सिको
उत्तर: C) चिली
व्याख्या:
• चिली ने सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों के माध्यम से कुष्ठ रोग उन्मूलन में सफलता प्राप्त कर ली।
• विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आधिकारिक रूप से चिली को कुष्ठ रोग मुक्त बता दिया है।
प्रश्न 08. उज्बेकिस्तान के किस खिलाड़ी ने प्राग इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव 2026 में ‘मास्टर्स’ खिताब जीता?
A. आर. प्रज्ञानंद
B. विदित गुजराती
C. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव
D. डी. गुकेश
उत्तर: C) नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव
व्याख्या:
• उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने इस शतरंज प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
प्रश्न 09. हाल ही में किन भारतीय राज्यों ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया है?
A. उत्तर प्रदेश और बिहार
B. कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
C. राजस्थान और मध्य प्रदेश
D. केरल और तमिलनाडु
उत्तर: B) कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
• बच्चों में डिजिटल लत को रोकने के लिए इस कानूनी प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा गया है।
• इस प्रस्ताव में आयु सत्यापन और ऑनलाइन सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर दिया गया है।
प्रश्न 10. हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘जल महोत्सव 2026’ का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कहाँ से किया?
A. वाराणसी, उत्तर प्रदेश
B. नवसारी, गुजरात
C. नागपुर, महाराष्ट्र
D. जयपुर, राजस्थान
उत्तर: B) नवसारी, गुजरात
व्याख्या:
• जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम की शुरुआत गुजरात के नवसारी से की गई।
• इसका उद्देश्य वर्षा जल संचयन और जल संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 11. हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित 9वें ‘अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि कौन रहे?
A. नरेंद्र मोदी
B. द्रौपदी मुर्मू
C. अमित शाह
D. रघुवर दास
उत्तर: B) द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या:
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनजातीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया।
• उन्होंने संताली भाषा और ओल चिकी लिपि के संवर्धन की आवश्यकता बताई।
प्रश्न 12. ‘चिप्स टू स्टार्टअप्स (C2S)’ कार्यक्रम किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
A. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
B. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
C. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
D. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
उत्तर: C) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
व्याख्या:
• इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेमीकंडक्टर डिजाइन क्षेत्र में कुशल इंजीनियर तैयार करना है।
• यह भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
प्रश्न 13. हाल ही में DGCA ने उत्तर प्रदेश के किस आगामी हवाई अड्डे को ‘पब्लिक यूज़ कैटेगरी’ का लाइसेंस प्रदान किया है?
A. कुशीनगर हवाई अड्डा
B. अयोध्या हवाई अड्डा
C. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
D. बरेली हवाई अड्डा
उत्तर: C) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
व्याख्या:
• लाइसेंस मिलने के बाद इस हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा।
• यह परियोजना उत्तर भारत के लॉजिस्टिक्स और पर्यटन क्षेत्र को मजबूती देगी।
प्रश्न 14. फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘फिट इंडिया कार्निवल’ के दूसरे संस्करण का आयोजन कहाँ हो रहा है?
A. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली
B. ईडन गार्डन्स, कोलकाता
C. मरीन ड्राइव, मुंबई
D. कांतिरवा स्टेडियम, बेंगलुरु
उत्तर: A) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली
व्याख्या:
• इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
• इसमें खेल गतिविधियाँ, योग सत्र और पारंपरिक व्यायाम शामिल किए गए।
प्रश्न 15. हाल ही में प्राग इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव 2026 की ‘चैलेंजर्स’ श्रेणी में भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने कौन सा स्थान प्राप्त किया?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
उत्तर: C) तीसरा
व्याख्या:
• भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रश्न 16. T-20 विश्व कप 2026 के पूरे टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ किसे चुना गया?
A. विराट कोहली
B. जसप्रीत बुमराह
C. संजू सैमसन
D. हार्दिक पांड्या
उत्तर: C) संजू सैमसन
व्याख्या:
• T-20 विश्व कप 2026 का‘मैन ऑफ द सीरीज’ संजू सैमसन को चुना गया
• महत्वपूर्ण मैचों में उनके प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
प्रश्न 17. भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘अस्मिता’ (ASMITA) पहल का प्रमुख लक्ष्य क्या है?
A. किसानों को ऋण देना
B. महिला एथलीटों को सशक्त बनाना
C. डिजिटल साक्षरता बढ़ाना
D. अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देना
उत्तर: B) महिला एथलीटों को सशक्त बनाना
व्याख्या:
• इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को खेलों में समान अवसर और उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
• यह कार्यक्रम खेल क्षेत्र में लैंगिक समानता और महिला भागीदारी को बढ़ावा देता है।
प्रश्न 18. हाल ही में ICC पुरुष T-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच का आयोजन किस स्टेडियम में किया गया?
A. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
B. वानखेड़े स्टेडियम
C. नरेंद्र मोदी स्टेडियम
D. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
उत्तर: C) नरेंद्र मोदी स्टेडियम
व्याख्या:
• विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का फाइनल आयोजित किया गया।
• यह आयोजन भारत की अंतरराष्ट्रीय खेल मेजबानी क्षमता को दर्शाता है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 09 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 07 March 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

