Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 9, 2026

Follow

08 January 2026 Current Affairs in Hindi | Important Questions | Army GD | SSC GD | Defence Exams

✦ Current Affairs by Army Study:-

08 January 2026 Current Affairs in Hindi में हालिया प्रमुख घटनाओं को शामिल किया गया है, Army Study ने आपकी तैयारी को सरल और प्रभावी बनाने के लिए Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 08 जनवरी 2026 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित Current Affairs प्रश्न तैयार किए हैं जो आने वाली परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।


✦ 08 January 2026 Current Affairs MCQ’s:-


प्रश्न 01. भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का ट्रायल रन किस मार्ग पर प्रस्तावित है?

A. कालका–शिमला
B. जींद–सोनीपत
C. मुंबई–अहमदाबाद
D. वाराणसी–नई दिल्ली

उत्तर: B) जींद–सोनीपत

व्याख्या:

  • भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का परीक्षण हरियाणा के जींद–सोनीपत रूट पर किया जाएगा।
  • यह ट्रेन ‘ग्रीन रेलवे मिशन’(Green Railway Mission) का हिस्सा है।

प्रश्न 02. 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले 2026 के लिए थीम स्टेट किसे चुना गया है?

A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: A) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश को उसकी समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा के कारण 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले 2026 के लिए चुना गया है।
  • यह मेला हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित होता है।

प्रश्न 03. DRDO द्वारा विकसित ‘SWaDeS’ डिवाइस क्या काम करता है?

A. वर्षा जल संचयन
B. बर्फ पिघलाना
C. नदी जल शोधन
D. समुद्री जल को पीने योग्य बनाना

उत्तर: D) समुद्री जल को पीने योग्य बनाना

व्याख्या:

  • DRDO की जोधपुर प्रयोगशाला में SWaDeS (Sea Water Desalination System) विकसित किया गया है।
  • यह एक Portable seawater desalination system है।
  • यह डिवाइस समुद्री जल से नमक हटाकर उसे पीने लायक बनाता है।

प्रश्न 04. हाल ही में चर्चा में रहा ज्ञानगंगा वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है?

A. गुजरात
B. छत्तीसगढ़
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: C) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • जैव विविधता संरक्षण के कारण चर्चा में रहा ज्ञानगंगा वन्यजीव अभयारण्य, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित है।
  • यहाँ तेंदुआ और भालू जैसे वन्यजीव पाए जाते हैं।

प्रश्न 05. राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में डबल ट्रैप खिताब किसने जीता?

A. लक्ष्य श्योराण और वर्षा वर्मन
B. मोहम्मद असब और अनुष्का सिंह भाटी
C. पृथ्वीराज टोंडिमन और श्रेयसी सिंह
D. अभिषेक वर्मा और तेजस्विनी सावंत

उत्तर: B) मोहम्मद असब और अनुष्का सिंह भाटी

व्याख्या:

  • 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मोहम्मद असब ने पुरुषों का और अनुष्का सिंह भाटी ने महिलाओं का डबल ट्रैप स्वर्ण पदक जीता।

प्रश्न 06. इंडिया रेटिंग्स के अनुसार FY 2026-27 में भारत की अनुमानित GDP वृद्धि दर कितनी है?

A. 6.1%
B. 6.5%
C. 6.9%
D. 7.4%

उत्तर: C) 6.9%

व्याख्या:

  • ‘इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च’ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में FY 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 6.9% अनुमानित बताई है।
  • अनुमान घरेलू मांग और सरकारी पूंजीगत व्यय पर आधारित है।

प्रश्न 07. मिजोरम में खोजी गई ‘Calamaria mizoramensis’ किस जीव की नई प्रजाति है?

A. रीड सांप
B. मेंढक
C. छिपकली
D. मकड़ी

उत्तर: A) रीड सांप

व्याख्या:

  • मिजोरम में सांप की एक नई प्रजाति रीड सांप (Reed Snake) की खोज की गई है और इसका नाम राज्य के नाम पर ‘कैलामरिया मिजोरमनेसिस’ रखा गया है।

प्रश्न 08. ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना के तहत पहला ‘PM विश्वकर्मा स्टोर’ कहाँ शुरू हुआ?

A. हावड़ा
B. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
C. चेन्नई सेंट्रल
D. मुंबई CST

उत्तर: B) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

व्याख्या:

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देश का पहला ‘PM विश्वकर्मा स्टोर’ खोला गया है।
  • इसका उद्देश्य कारीगरों के उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध कराना है।
  • यह एक स्टेशन एक उत्पाद (OSOP) योजना का हिस्सा है।

प्रश्न 09. दुनिया का पहला मल्टीनेशनल IIT बनने की पहल किस IIT ने की है?

A. IIT दिल्ली
B. IIT कानपुर
C. IIT बॉम्बे
D. IIT मद्रास

उत्तर: D) IIT मद्रास

व्याख्या:

  • IIT मद्रास दुनिया का पहला ‘मल्टीनेशनल यूनिवर्सिटी’ बनने की पहल कर चूका है। हाल ही में IIT मद्रास ने ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन का उद्घाटन किया।
  • IIT मद्रास जांजीबार, तंजानिया में अंतरराष्ट्रीय कैंपस स्थापित कर चूका हैं।

प्रश्न 10. संगीत कलानिधि पुरस्कार 2026 के लिए किसे चुना गया है?

A. टी.एम. कृष्णा
B. बॉम्बे जयश्री
C. आर. के. श्रीरामकुमार
D. सुधा रघुनाथन

उत्तर: C) आर. के. श्रीरामकुमार

व्याख्या:

  • आर. के. श्रीरामकुमार को संगीत अकादमी, चेन्नई द्वारा 1 जनवरी 2026 को संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • वे कर्नाटक के प्रसिद्ध वायलिन वादक और संगीत विद्वान हैं।
  • यह कर्नाटक संगीत का सर्वोच्च सम्मान है।

ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न Army GD, Agniveer, SSC GD, Airforce और Navy परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं।
यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाना है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 की Test Series से जुड़कर अपनी तैयारी को सही दिशा दें।

Download Army Study App


1 thought on “08 January 2026 Current Affairs in Hindi | Important Questions | Army GD | SSC GD | Defence Exams”

Leave a Comment