Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 8, 2026

Follow

07 January 2026 Current Affairs in Hindi | Important Questions | SSC | Army | GD Exams

✦ Army Study Current Affairs :-

07 January 2026 Current Affairs in Hindi:- हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की घटनाओं पर आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अत्यंत महत्वपूर्ण Current Affairs है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को सरल और प्रभावी बनाने के लिए 07 जनवरी 2026 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित Current Affairs प्रश्न तैयार किए हैं जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना हैं।


✦ 07 January 2026 Current Affairs MCQ’s:-


प्रश्न 01. जनवरी 2026 में भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा करने वाले जर्मनी के चांसलर कौन हैं?

A. ओलाफ स्कोल्ज़
B. फ्रेडरिक मर्ज
C. एंजेला मर्केल
D. रॉबर्ट हेबेक

उत्तर: B) फ्रेडरिक मर्ज

व्याख्या:

  • चांसलर बनने के बाद फ्रेडरिक मर्ज (Frederick Merge) अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत आए।
  • यह यात्रा भारत-जर्मनी रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 02. हालिया अध्ययनों में केरल (पश्चिमी घाट) में पाई जाने वाली किस दुर्लभ मेंढक प्रजाति को ‘विलुप्त होने के कगार’ पर बताया गया है?

A. पर्पल फ्रॉग
B. डांसिंग फ्रॉग
C. गैलेक्सी फ्रॉग
D. बुश फ्रॉग

उत्तर: C) गैलेक्सी फ्रॉग

व्याख्या:

  • गैलेक्सी फ्रॉग (Melanobatrachus indicus) एक दुर्लभ प्रजाति है जो केवल केरल के पश्चिमी घाट क्षेत्र में पाई जाती है।
  • मानवीय गतिविधियों और आवास विनाश के कारण इनकी संख्या बहुत तेजी से घट गई है।

प्रश्न 03. हाल ही में किस देश ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर रोक लगाने की घोषणा की है?

A. नेपाल
B. पाकिस्तान
C. बांग्लादेश
D. अफगानिस्तान

उत्तर: C) बांग्लादेश

व्याख्या:

  • जनवरी 2026 से घरेलू कारणों के कारण बांग्लादेश में IPL के टीवी और डिजिटल प्रसारण पर रोक लगा दी गई है।
  • यह निर्णय राष्ट्रीय खेल प्राथमिकताओं और नीतिगत कारणों से जुड़ा माना जा रहा है।

प्रश्न 04. ‘100 मिलियन जॉब्स’ पहल का उद्देश्य क्या है, जिसे नैसकॉम (NASSCOM) के Co-Founder हरीश मेहता ने समर्थन दिया है?

A. सरकारी नौकरियों का विस्तार
B. स्टार्टअप को टैक्स छूट
C. बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन
D. विदेशी कंपनियों का अधिग्रहण

उत्तर: C) बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन

व्याख्या:

  • ‘100 Million Jobs’ पहल का लक्ष्य भारत में 10 करोड़ नए रोजगार अवसर पैदा करना है।
  • यह उद्योग-नेतृत्व वाली पहल कौशल विकास और भविष्य की नौकरियों और उनसे सम्बंधित Skills पर केंद्रित है।

प्रश्न 05. हाल ही में 55 दुर्लभ साहित्यिक कृतियों का विमोचन किस संस्थान द्वारा किया गया, जिनका उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया?

A. नेशनल बुक ट्रस्ट
B. साहित्य अकादमी
C. केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान
D. ICCR

उत्तर: C) केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान

व्याख्या:

  • केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर (CIIL) ने इन 55 दुर्लभ पुस्तकों का प्रकाशन 5 शास्त्रीय भाषाओं में किया है।
  • ये कृतियाँ भारत की शास्त्रीय भाषाओं में प्रकाशित दुर्लभ साहित्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।
  • इसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा और भाषाई विरासत का संरक्षण है।

प्रश्न 06. भारत ऊर्जा सप्ताह (India Energy Week 2026) का चौथा संस्करण किस राज्य में आयोजित किया जाएगा?

A. महाराष्ट्र
B. गोवा
C. गुजरात
D. कर्नाटक

उत्तर: B) गोवा

व्याख्या:

  • भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 का चौथा संस्करण गोवा में आयोजित हो रहा है। यह भारत का प्रमुख वैश्विक ऊर्जा मंच है।
  • इस आयोजन में ऊर्जा संक्रमण, हरित ऊर्जा और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा होती है।

प्रश्न 07. भारत का सबसे बड़ा एकीकृत अंतर्देशीय ‘रेनबो ट्राउट’ मछली फार्म कहाँ शुरू किया गया है?

A. उत्तराखंड
B. हिमाचल प्रदेश
C. जम्मू और कश्मीर
D. रंगा रेड्डी, तेलंगाना

उत्तर: D) रंगा रेड्डी, तेलंगाना

व्याख्या:

  • यह फार्म तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में शुरू किया गया है। यह भारत का पहला उष्णकटिबंधीय फार्म है जो आधुनिक RAS (रीसर्क्युलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम) तकनीक पर आधारित है।
  • इससे मछली उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 08. आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना ने वर्ष 2026 को किस रूप में मनाने की घोषणा की है?

A. सीमा सुरक्षा वर्ष
B. आत्मनिर्भरता वर्ष
C. नेटवर्किंग और डेटा सेंट्रिसिटी वर्ष
D. रक्षा नवाचार वर्ष

उत्तर: C) नेटवर्किंग और डेटा सेंट्रिसिटी वर्ष

व्याख्या:

  • भारतीय सेना ने युद्धक्षेत्र में डिजिटल क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से साल 2026 को नेटवर्किंग और डेटा सेंट्रिसिटी वर्ष (Year of Networking and Data Centricity) घोषित किया है।

प्रश्न 09. हाल ही में चर्चा में रहा ‘जस्टिस मिशन 2025’ किससे संबंधित है?

A. संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन
B. नासा का अंतरिक्ष मिशन
C. चीन का ताइवान के पास सैन्य अभ्यास
D. भारत का न्याय सुधार कार्यक्रम

उत्तर: C) चीन का ताइवान के पास सैन्य अभ्यास

व्याख्या:

  • जस्टिस मिशन 2025 (Justice Mission 2025) चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) द्वारा ताइवान के चारों ओर किया गया एक संयुक्त सैन्य अभ्यास था।
  • यह अभ्यास चीन की थल, जल और वायु सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जो विशेषज्ञों द्वारा ताइवान के लिए चेतावनी माना जा रहा है।

प्रश्न 10. राष्ट्रीय युवा दिवस किस महान व्यक्तित्व की जयंती पर मनाया जाता है?

A. भगत सिंह
B. सुभाष चंद्र बोस
C. स्वामी विवेकानंद
D. सरदार पटेल

उत्तर: C) स्वामी विवेकानंद

व्याख्या:

  • 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में मनाया जाता है।

यह Daily Current Affairs MCQ प्रश्न Army GD, Agniveer, SSC GD, Airforce और Navy परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

अगर आपका सपना Army GD, SSC, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाने का है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 में Test Series से जुड़कर अपनी तैयारी को सही दिशा दें।
Download Army Study App


1 thought on “07 January 2026 Current Affairs in Hindi | Important Questions | SSC | Army | GD Exams”

Leave a Comment