✦ Army Study Current Affairs:-
07 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
07 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. देश की पहली स्वदेशी कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना किस राज्य में स्थापित की गई है?
A. झारखंड
B. ओडिशा
C. छत्तीसगढ़
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर: B) ओडिशा
व्याख्या:
- देश की पहली स्वदेशी कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना की शुरुआत ओडिशा के झारसुगुड़ा में की गई है।
- यह कोयला गैसीकरण के जरिए उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा देती है।
प्रश्न 02. हाल ही में भारतीय बैंकों में S & P Global CSA रैंकिंग में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है?
A. बैंक ऑफ बड़ौदा
B. केनरा बैंक
C. यश बैंक
D. इंडसइंड बैंक
उत्तर: C) यश बैंक
व्याख्या:
- यश बैंक ने S&P Global CSA रैंकिंग में भारतीय बैंकों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
- यह रैंकिंग ESG (Environmental, Social, Governance) प्रदर्शन के आधार पर दी जाती है।
प्रश्न 03. हाल ही में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए डेनिस मंतुरोव किस देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री हैं?
A. बेलारूस
B. रूस
C. यूक्रेन
D. कनाडा
उत्तर: B) रूस
व्याख्या:
- डेनिस मंतुरोव रूस के प्रथम उपप्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भारत की आधिकारिक यात्रा की।
- यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 04. हाल ही में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने DISHA कार्यक्रम के तहत ‘न्याय सेतु’ AI चैटबॉट और मेस्कॉट ‘दीक्षिका’ का अनावरण कहाँ किया है?
A. मुम्बई
B. अहमदाबाद
C. नई दिल्ली
D. चेन्नई
उत्तर: C) नई दिल्ली
व्याख्या:
- डिजिटल माध्यम से आम नागरिकों को कानूनी सहायता उपलब्ध करने के लिए नई दिल्ली में ‘न्याय सेतु’ AI चैटबॉट लॉन्च किया गया।
प्रश्न 05. हाल ही में US मेजर लीग क्रिकेट में शामिल होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
A. दिनेश कार्तिक
B. रविचंद्रन अश्विन
C. शुभमन गिल
D. ईशान किशन
उत्तर: B) रविचंद्रन अश्विन
व्याख्या:
- रविचंद्रन अश्विन मेजर लीग क्रिकेट (USA) से जुड़ने वाले प्रमुख भारतीय खिलाड़ी बने।
- यह लीग अमेरिका में क्रिकेट के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रश्न 06. ‘राष्ट्रपति पुलिस ध्वज’ पुरस्कार के लिए हाल ही में किस राज्य की पुलिस को चुना गया है?
A. उत्तरप्रदेश
B. कर्नाटक
C. ओडिशा
D. मेघालय
उत्तर: C) ओडिशा
व्याख्या:
- ओडिशा पुलिस को President’s Police Colour से सम्मानित किया गया।
- यह पुलिस बलों के लिए सर्वोच्च सम्मान है।
प्रश्न 07. अप्रैल 2026 के दौरान किसे ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्रदान किया गया है?
A. कानपुर विश्वविद्यालय
B. अलीगढ़ विश्वविद्यालय
C. NCERT
D. BHU
उत्तर: C) NCERT
व्याख्या:
- सरकार ने हाल ही में NCERT को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्रदान किया है।
- इससे संस्थान को डिग्री प्रदान करने और पाठ्यक्रम तय करने की स्वायत्तता मिलती है।
प्रश्न 08. एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?
A. भारत
B. मंगोलिया
C. चीन
D. इंडोनेशिया
उत्तर: B) मंगोलिया
व्याख्या:
- एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन मंगोलिया में हुआ।
- इसमें एशिया के कई देशों के शीर्ष मुक्केबाजों ने भाग लिया।
प्रश्न 09. उत्तर भारत के पहले ‘ग्लास ब्रिज’ का निर्माण किस राज्य में किया जाएगा?
A. हरियाणा
B. उत्तरप्रदेश
C. पंजाब
D. हिमाचल प्रदेश
उत्तर: C) पंजाब
व्याख्या:
- उत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज पंजाब में भाखड़ा नंगल क्षेत्र के पास बनाया जाएगा।
- यह पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।
प्रश्न 10. हाल ही में ‘स्कूल चले हम’ अभियान किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है?
A. उत्तरप्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. उत्तराखण्ड
D. महाराष्ट्र
उत्तर: B) मध्यप्रदेश
व्याख्या:
- मध्यप्रदेश सरकार ने ‘स्कूल चले हम’ अभियान शुरू किया।
- इसका लक्ष्य छात्रों का 100% नामांकन और ड्रॉपआउट कम करना है।
प्रश्न 11. हाल ही में IndiGo का नया CEO किसे नियुक्त किया गया है?
A. विलियम वॉल्श
B. पीटर एल्बर्स
C. सिद्धार्थ अग्रवाल
D. सुधांशु मेहरा
उत्तर: B) पीटर एल्बर्स
व्याख्या:
- पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) को IndiGo का नया CEO चुना गया हैं।
- वे अगस्त 2026 से पदभार संभालेंगे।
प्रश्न 12. हाल ही में भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने किसके विरुद्ध ‘Qdenga वैक्सीन’ को मंजूरी दी है?
A. टीबी
B. डेंगू
C. मलेरिया
D. चिकनगुनिया
उत्तर: B) डेंगू
व्याख्या:
- Qdenga वैक्सीन डेंगू के चारों प्रकारों के खिलाफ प्रभावी है।
- इसे जापान की Takeda कंपनी ने विकसित किया है।
प्रश्न 13. हाल ही में यामाहा म्यूजिक इंडिया का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
A. ए आर रहमान
B. अरिजीत सिंह
C. सोनू निगम
D. शंकर महादेवन
उत्तर: A) ए आर रहमान
व्याख्या:
- ए आर रहमान को यामाहा म्यूजिक इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
- वे ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार हैं (‘जय हो’ के लिए)।
प्रश्न 14. हाल ही में ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ कब मनाया गया है?
A. 30 मार्च
B. 31 मार्च
C. 01 अप्रैल
D. 02 अप्रैल
उत्तर: D) 02 अप्रैल
व्याख्या:
- विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया है।
- इसका उद्देश्य ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) के प्रति जागरूकता और अधिकारों को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 15. एक्सेस नाउ की इंटरनेट शटडाउन रिपोर्ट 2025 में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. पांचवां
उत्तर: B) दूसरा
व्याख्या:
- भारत इंटरनेट शटडाउन के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर रहा।
- यह मुद्दा डिजिटल अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा है।
प्रश्न 16. मिन आंग हवाइंग को हाल ही में किस देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है?
A. थाईलैंड
B. कंबोडिया
C. लाओस
D. म्यांमार
उत्तर: D) म्यांमार
व्याख्या:
- मिन आंग हवाइंग म्यांमार के सैन्य नेता हैं।
- उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति की भूमिका भी संभाली है।
प्रश्न 17. हाल ही में वाशिंगटन डीसी के मेयर पद की दौड़ में शामिल होने वाली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार कौन बनी है?
A. निक्की हेली
B. ऋणी संपत
C. प्रिया कृष्णा
D. सीमा वर्मा
उत्तर: B) ऋणी संपत
व्याख्या:
- ऋणी संपत (Rini Sampath) भारतीय मूल की उम्मीदवार हैं।
- वे वाशिंगटन डीसी मेयर चुनाव में प्रमुख दक्षिण एशियाई चेहरा बनीं।
प्रश्न 18. ‘सिल्वर कार्ड’ योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए किस राज्य सरकार ने शुरू की है?
A. उत्तरप्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. कर्नाटक
उत्तर: A) उत्तरप्रदेश
व्याख्या:
- उत्तरप्रदेश सरकार ने ‘सिल्वर कार्ड’ योजना शुरू की।
- इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को बस यात्रा में छूट दी जाती है।
प्रश्न 19. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के अनुसार 2026 में भारत की अनुमानित जीडीपी विकास दर कितनी रहने का अनुमान है?
A. 6.8 प्रतिशत
B. 7.0 प्रतिशत
C. 7.2 प्रतिशत
D. 7.5 प्रतिशत
उत्तर: C) 7.2 प्रतिशत
व्याख्या:
- ADB ने भारत की GDP वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया है।
- यह मजबूत आर्थिक विकास और निवेश वृद्धि को दर्शाता है।
प्रश्न 20. हाल ही में भारत के नए राजस्व सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. अजय भूषण पांडे
B. संजय मल्होत्रा
C. राजीव कुमार
D. अरविंद श्रीवास्तव
उत्तर: D) अरविंद श्रीवास्तव
व्याख्या:
- अरविंद श्रीवास्तव को भारत का नया राजस्व सचिव नियुक्त किया गया।
- यह पद देश की कर और वित्तीय नीति के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 06 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 04 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

