✦ Army Study Current Affairs:-
06 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।
Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
06 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में लोसर महोत्सव 2026 का आयोजन कहाँ किया गया?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. सिक्किम
C. हिमाचल प्रदेश
D. गोवा
उत्तर: C) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
- लोसर महोत्सव तिब्बती बौद्ध समुदाय का नववर्ष उत्सव है। यह विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश की लाहौल-स्पीति घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मनाया जाता है।
- इस उत्सव में ‘छम’ (मुखौटा नृत्य), धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक भोजन प्रमुख आकर्षण केंद्र होते हैं।
प्रश्न 02. फरवरी 2026 में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं?
A. मिताली राज
B. हरमनप्रीत कौर
C. शैफाली वर्मा
D. सूजी बेट्स
उत्तर: B) हरमनप्रीत कौर
व्याख्या:
- हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रही हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और T-20 में 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
- उन्हें महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।
प्रश्न 03. भारत के किस राज्य का स्थापना दिवस 20 फरवरी 2026 को मनाया जाता है?
A. कर्नाटक
B. गुजरात
C. अरुणाचल प्रदेश
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: C) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या:
- 20 फरवरी 1987 के दिन अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था।
- इससे पहले इस क्षेत्र को ‘नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA)’ के नाम से जाना जाता था।
प्रश्न 04. हाल ही में देश की पहली ह्यूमेनिटी फर्स्ट AI सिटी कहाँ स्थापित की जा रही है?
A. नासिक
B. अगरतला
C. बेंगलुरु
D. कटक
उत्तर: C) बेंगलुरु
व्याख्या:
- बेंगलुरु भारत का प्रमुख IT और स्टार्टअप केंद्र है। यहाँ देश की पहली ह्यूमेनिटी फर्स्ट AI सिटी स्थापित की जा रही है।
- यहाँ कई वैश्विक टेक कंपनियों के मुख्यालय और अनुसंधान केंद्र स्थित हैं।
प्रश्न 05. अर्थशॉट पुरस्कार 2026 के मेजबान शहर के रूप में हाल ही में किसे चुना गया है?
A. मुंबई
B. पणजी
C. अहमदाबाद
D. नई दिल्ली
उत्तर: A) मुंबई
व्याख्या:
- अर्थशॉट पुरस्कार 2026 की मेजबानी मुंबई करेगा।
- यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भारत की बढ़ती हुई वैश्विक भूमिका को दर्शाता है।
- इस पुरस्कार की शुरुआत प्रिंस विलियम द्वारा की गई थी।
प्रश्न 06. नेशनल राफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 हाल ही में कहाँ शुरू हुई?
A. लद्दाख
B. गोवा
C. जम्मू कश्मीर
D. चंडीगढ़
उत्तर: C) जम्मू कश्मीर
व्याख्या:
- नेशनल राफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले में सिंध नदी पर शुरू हुई।
- इस आयोजन का उद्देश्य साहसिक पर्यटन (Adventure Tourism) को बढ़ावा देना है
प्रश्न 07. भारत का पहला स्वदेशी कैडेट प्रशिक्षण जहाज ‘कृष्णा’ हाल ही में कहाँ लॉन्च किया गया?
A. चेन्नई
B. भोपाल
C. कोलकाता
D. मुंबई
उत्तर: A) चेन्नई
व्याख्या:
- भारत का पहला स्वदेशी कैडेट प्रशिक्षण जहाज ‘कृष्णा’ चेन्नई में लॉन्च किया गया है।
- इसमें भारतीय नौसेना के कैडेटों को वास्तविक परिचालन और तकनीकी समुद्री प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रश्न 08. हाल ही में ज्वारीय बाढ़ को राज्य विशिष्ट आपदा घोषित करने वाला देश का पहला राज्य कौनसा है?
A. बिहार
B. केरल
C. गोवा
D. कर्नाटक
उत्तर: B) केरल
व्याख्या:
- केरल सरकार ने तटीय क्षेत्रों में आने वाली ज्वारीय बाढ़ (Tidal Flooding) को आधिकारिक रूप से ‘राज्य-विशिष्ट आपदा’ घोषित किया है।
- अब इस आपदा से प्रभावित लोगों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के माध्यम से मुआवजा और राहत सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रश्न 09. किस राज्य को हाल ही में नक्सल मुक्त राज्य घोषित किया गया है?
A. पंजाब
B. बिहार
C. छत्तीसगढ़
D. हरियाणा
उत्तर: B) बिहार
व्याख्या:
- बिहार के मुंगेर जिले में अंतिम सक्रिय माओवादी कमांडर सुरेश कोडा के आत्मसमर्पण के बाद राज्य को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है।
- सरकार द्वारा सुरक्षा अभियान और विकास योजनाओं के माध्यम से इसे नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रश्न 10. मणिशंकर मुखोपाध्याय ‘शंकर’ जिनका हाल ही में देहांत हो गया, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे?
A. इतिहास
B. साहित्य
C. फिल्म निर्देशन
D. खेल
उत्तर: B) साहित्य
व्याख्या:
- मणिशंकर मुखोपाध्याय प्रसिद्ध बंगाली लेखक थे जिन्हें ‘शंकर’ नाम से जाना जाता है।
- उनकी प्रसिद्ध कृतियों में ‘चौरंगी’ और ‘सीमाबद्ध’ शामिल हैं।
प्रश्न 11. किसे ‘CEO of the year 2026’ पुरस्कार के लिए चुना गया ?
A. हर्षित अग्रवाल
B. पुनित सिंह
C. सुबोध गुप्ता
D. आशा शर्मा
उत्तर: C) सुबोध गुप्ता
व्याख्या:
- सुबोध गुप्ता को उनके नेतृत्व, व्यापारिक नवाचार और कंपनी के मुनाफे में वृद्धि के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- यह पुरस्कार कॉर्पोरेट जगत में बेहतरीन रणनीतिक सोच और कर्मचारी कल्याण के समन्वय के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 12. हाल ही में संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन 2026 का आयोजन कहाँ किया गया?
A. नई दिल्ली
B. मुम्बई
C. शिलांग
D. अगरतला
उत्तर: D) अगरतला
व्याख्या:
- यह आयोजन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हुआ।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य राज्यों में सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना था।
प्रश्न 13. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कहाँ से जीवंत ग्राम कार्यक्रम–II का शुभारंभ किया गया?
A. मणिपुर
B. केरल
C. असम
D. गुजरात
उत्तर: C) असम
व्याख्या:
- गृह मंत्री अमित शाह ने इसके दूसरे चरण की शुरुआत असम से की।
- इसका उद्देश्य चीन सीमा से सटे गांवों का बुनियादी ढांचा विकसित करना है ताकि सीमावर्ती गांवों से पलायन रुके और वहां पर्यटन व आधुनिक सुविधाएं पहुँच सके।
प्रश्न 14. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति ‘यून सुक येओल’ को हाल ही में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है?
A. उत्तर कोरिया
B. दक्षिण कोरिया
C. चीन
D. ईरान
उत्तर: B) दक्षिण कोरिया
व्याख्या:
- सत्ता के दुरुपयोग और असंवैधानिक गतिविधियों के आरोपों में दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘यून सुक येओल’ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानूनों के तहत इससे पहले भी कई राष्ट्रपतियों को जेल की सजा हो चुकी है।
प्रश्न 15. लॉरेन डाउन किस देश की क्रिकेटर हैं, जिन्होंने हाल ही में संन्यास लिया है?
A. न्यूजीलैंड
B. ऑस्ट्रेलिया
C. इंग्लैंड
D. दक्षिण अफ्रीका
उत्तर: A) न्यूजीलैंड
व्याख्या:
- लॉरेन डाउन न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल ही में क्रिकेटर से संन्यास ले लिया है।
- उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण मैच खेले हैं।
प्रश्न 16. भारत के किस IIT संस्थान ने दुबई में AI इनोवेशन सेंटर को लॉन्च किया है?
A. IIT कानपुर
B. IIT रूड़की
C. IIT दिल्ली
D. IIT मद्रास
उत्तर: D) IIT मद्रास
व्याख्या:
- IIT मद्रास चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित भारत का प्रमुख तकनीकी संस्थान है।
- IIT मद्रास ने वैश्विक स्तर पर विस्तार करते हुए दुबई में अपना AI इनोवेशन सेंटर खोला है। यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक है।
प्रश्न 17. माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग के CEO के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. संजया वर्मा
B. आशा शर्मा
C. रितेश कुमार
D. काजल सिंह
उत्तर: B) आशा शर्मा
व्याख्या:
- आशा शर्मा को हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग वर्टिकल का CEO नियुक्त किया गया है।
- उनकी नियुक्ति गेमिंग उद्योग में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और क्लाउड गेमिंग को नए स्तर पर ले जाने के लिए की गई है।
प्रश्न 18. विंटर ओलंपिक 2026 में कौनसा देश पदक तालिका में शीर्ष पर रहा है?
A. नॉर्वे
B. यूनाइटेड स्टेट
C. नीदरलैंड
D. इटली
उत्तर: A) नॉर्वे
व्याख्या:
- इटली में आयोजित विंटर ओलंपिक 2026 में नॉर्वे ने सर्वाधिक स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
प्रश्न 19. अटल बिहारी वाजपेयी : द एटरनल स्टेट्समैन नामक पुस्तक का विमोचन हाल ही में किसके द्वारा किया गया?
A. नरेंद्र मोदी
B. सी.पी. राधाकृष्णन
C. द्रौपदी मुर्मू
D. अमित शाह
उत्तर: B) सी.पी. राधाकृष्णन
व्याख्या:
- इस पुस्तक का विमोचन महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने किया।
- इस पुस्तक में अटल बिहारी वाजपेयी जी के राजनीतिक सफर, उनकी कविताओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का संकलन किया गया है।
प्रश्न 20. देश के पहले ‘नमो भारत RRTS’ का उद्घाटन हाल ही में कहाँ किया गया?
A. मेरठ
B. नई दिल्ली
C. मुम्बई
D. लखनऊ
उत्तर: A) मेरठ
व्याख्या:
- देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का विस्तार मेरठ तक किया गया है।
- यह दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा समय को कम कर देगा।
- यह ट्रेन 180 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने में सक्षम है और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 05 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 02 March 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

