✦ Army Study Current Affairs:-
05 March 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
05 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में विकसित की जा रही 850 मेगावाट क्षमता की रतले जलविद्युत परियोजना किस नदी पर स्थित है?
A. झेलम
B. रावी
C. चिनाब
D. सतलुज
उत्तर: C) चिनाब
व्याख्या:
• रतले जलविद्युत परियोजना जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर विकसित की जा रही है।
• यह 850 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना है।
प्रश्न 02. हाल ही में भारत की राजकीय यात्रा पर आए अलेक्जेंडर स्टब किस देश के राष्ट्रपति हैं?
A. स्वीडन
B. फिनलैंड
C. नॉर्वे
D. डेनमार्क
उत्तर: B) फिनलैंड
व्याख्या:
• अलेक्जेंडर स्टब फिनलैंड के राष्ट्रपति हैं, उन्होंने हाल ही में भारत की राजकीय यात्रा के दौरान भारत-फिनलैंड संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
प्रश्न 03. हाल ही में किस भारतीय संस्थान ने अपना 176वां स्थापना दिवस मनाया?
A. भारतीय सर्वेक्षण विभाग
B. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
C. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण
D. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
उत्तर: C) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण
व्याख्या:
• भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) की स्थापना वर्ष 1851 में हुई थी और 2026 में इसने अपने 176 वर्ष पूरे किए हैं।
• यह संस्था भारत में खनिज संसाधनों की खोज, भू-वैज्ञानिक अनुसंधान और राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक डेटा प्रबंधन में अहम भूमिका निभाती है।
प्रश्न 04. हाल ही में ‘माई भारत बजट प्रतियोगिता 2026’ में सर्वाधिक युवा भागीदारी के साथ शीर्ष स्थान किस जिले ने प्राप्त किया?
A. लेह
B. इंदौर
C. वाराणसी
D. राजौरी
उत्तर: D) राजौरी
व्याख्या:
• जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले ने माई भारत बजट प्रतियोगिता 2026 में सबसे अधिक युवा सहभागिता दर्ज कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।
• इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में बजट, आर्थिक नीतियों और राजकोषीय प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रश्न 05. हाल ही में एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) ने डोप टेस्ट से बचने के कारण किस भारतीय एथलीट पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया है?
A. पूजा आत्माराम
B. पारुल चौधरी
C. ललिता बाबर
D. ज्योति याराजी
उत्तर: A) पूजा आत्माराम
व्याख्या:
• भारतीय लंबी दूरी की एथलीट पूजा आत्माराम को डोपिंग जांच से बचने के आरोप में एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट द्वारा तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
प्रश्न 06. हाल ही में ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी हैं?
A. हरमनप्रीत कौर
B. स्मृति मंधाना
C. जेमिमा रोड्रिग्स
D. शैफाली वर्मा
उत्तर: B) स्मृति मंधाना
व्याख्या:
• भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।
प्रश्न 07. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘युवा संगम’ पहल का संचालन किस मंत्रालय द्वारा किया जाता है?
A. संस्कृति मंत्रालय
B. युवा मामले और खेल मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. गृह मंत्रालय
उत्तर: C) शिक्षा मंत्रालय
व्याख्या:
• युवा संगम कार्यक्रम भारत सरकार के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है।
• इसका उद्देश्य 18 से 30 वर्ष के युवाओं को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा और भाषाओं से परिचित कराना है।
प्रश्न 08. हाल ही में लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
A. जगदंबिका पाल
B. रविशंकर प्रसाद
C. मनीष तिवारी
D. टी.आर. बालू
उत्तर: B) रविशंकर प्रसाद
व्याख्या:
• लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 18वीं लोकसभा के लिए विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को नियुक्त किया है।
• यह समिति संसद या उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जांच करती है।
प्रश्न 09. हाल ही में किस संग्रहालय ने 16वीं शताब्दी की कांस्य प्रतिमा ‘संत थिरुमनकाई अलवर’ भारत को वापस सौंपी है?
A. ब्रिटिश म्यूजियम, लंदन
B. लौवर म्यूजियम, पेरिस
C. मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम, न्यूयॉर्क
D. एशमोलियन संग्रहालय, ऑक्सफोर्ड
उत्तर: D) एशमोलियन संग्रहालय, ऑक्सफोर्ड
व्याख्या:
• ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एशमोलियन संग्रहालय ने 16वीं शताब्दी की दुर्लभ कांस्य प्रतिमा ‘संत थिरुमनकाई अलवर’ भारत को लौटा दी है।
• यह प्रतिमा मूल रूप से तमिलनाडु के एक मंदिर से संबंधित थी और शोध के बाद इसे भारत सरकार को सौंपा गया।
प्रश्न 10. ‘विश्व वन्यजीव दिवस 2026’ की थीम क्या रखी गई है?
A. वन्यजीवों का डिजिटल नवाचार
B. पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली
C. औषधीय और सुगंधित पौधे: स्वास्थ्य, विरासत और आजीविका का संरक्षण
D. भविष्य के लिए प्रजातियों का संरक्षण
उत्तर: C) औषधीय और सुगंधित पौधे: स्वास्थ्य, विरासत और आजीविका का संरक्षण
व्याख्या:
• विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च को मनाया जाता है।
• वर्ष 2026 की थीम औषधीय और सुगंधित पौधों की जैव विविधता, स्वास्थ्य और आजीविका में उनकी भूमिका को उजागर करती है।
प्रश्न 11. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने ALH MK-III हेलीकॉप्टर और VL-Shtil मिसाइलों के लिए लगभग कितने करोड़ रुपये का रक्षा समझोता किया हैं?
A. 3,500 करोड़
B. 4,200 करोड़
C. 5,083 करोड़
D. 6,100 करोड़
उत्तर: C) 5,083 करोड़
व्याख्या:
• रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना के लिए ALH MK-III हेलीकॉप्टर तथा VL-Shtil मिसाइलों के लिए लगभग 5,083 करोड़ रुपये की डील साइन की है।
प्रश्न 12. ‘ASMITA लीग’ का विशेष संस्करण हाल ही में किस अवसर पर घोषित किया गया है?
A. राष्ट्रीय खेल दिवस
B. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
C. गणतंत्र दिवस
D. विश्व स्वास्थ्य दिवस
उत्तर: B) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
व्याख्या:
• खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ASMITA लीग के विशेष संस्करण की घोषणा की है।
• ASMITA का पूरा नाम Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action है, इसका उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है।
प्रश्न 13. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसने शपथ ग्रहण की है?
A. बी.आर. शर्मा
B. शांतमनु
C. अटल डुल्लू
D. नलिन प्रभात
उत्तर: B) शांतमनु
व्याख्या:
• पूर्व IAS अधिकारी शांतमनु को जम्मू-कश्मीर का राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
• उन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा शपथ दिलाई गई और उनका कार्यकाल 5 वर्ष निर्धारित किया गया है।
प्रश्न 14. हाल ही में अवैध अतिक्रमण हटाने के कारण चर्चा में रहा ‘कोल्लेरू वन्यजीव अभयारण्य’ किस राज्य में स्थित है?
A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. आंध्र प्रदेश
D. ओडिशा
उत्तर: C) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
• कोल्लेरू झील और वन्यजीव अभयारण्य आंध्र प्रदेश के कृष्णा और पश्चिम गोदावरी जिलों के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि क्षेत्र है।
• सर्वोच्च न्यायालय ने इस रामसर स्थल से अवैध मछली तालाबों और अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए हैं।
प्रश्न 15. पूर्व केंद्रीय मंत्री के. पी. उन्नीकृष्णन को किस ऐतिहासिक घटना के दौरान भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए याद किया जाता है?
A. 1971 का भारत-पाक युद्ध
B. 1990 का खाड़ी युद्ध एयरलिफ्ट
C. कारगिल युद्ध 1999
D. ऑपरेशन विजय
उत्तर: B) 1990 का खाड़ी युद्ध एयरलिफ्ट
व्याख्या:
• के. पी. उन्नीकृष्णन 6 बार सांसद रहे और उन्होंने वी.पी. सिंह सरकार में दूरसंचार तथा नौवहन मंत्री के रूप में कार्य किया।
• 1990 के खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत और इराक में फंसे हजारों भारतीयों की सुरक्षित वापसी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 02 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 28 February 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

