✦ Army Study Current Affairs :-
05 जनवरी 2026 करंट अफेयर्स (05 January 2026 Current Affairs) हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की घटनाओं पर आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अत्यंत महत्वपूर्ण Current Affairs है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को सरल और प्रभावी बनाने के लिए 05 जनवरी 2026 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित Current Affairs Questions तैयार किए हैं, जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।
✦ 05 January 2026 Current Affairs MCQ’s:-
प्रश्न 01. जनवरी 2026 में ‘खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026’ के दूसरे संस्करण का आयोजन कहाँ होने जा रहा है?
A. राधानगर बीच, अंडमान
B. शिवराजपुर बीच, गुजरात
C. घोघला बीच, दीव
D. मरीना बीच, चेन्नई
उत्तर: C) घोघला बीच, दीव
व्याख्या:
- खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 के दूसरे संस्करण का आयोजन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के घोघला बीच पर किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 5 से 10 जनवरी 2026 तक चलेगी।
- इस प्रतियोगिता में 2100 से अधिक एथलीट विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं।
प्रश्न 02. हाल ही में 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता?
A. अजय कुमार
B. अर्जुन सिंह चीमा
C. शुभम बिस्ला
D. सरबजोत सिंह
उत्तर: A) अजय कुमार
व्याख्या:
- सेना के निशानेबाज अजय कुमार ने 241.1 अंकों के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- रेलवे के शुभम बिस्ला को रजत और हरियाणा के अनमोल जैन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
प्रश्न 03. हाल ही में किस राज्य ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘एश्योर्ड पेंशन स्कीम’ (TAPS) लागू करने की घोषणा की है?
A. कर्नाटक
B. आंध्र प्रदेश
C. केरल
D. तमिलनाडु
उत्तर: D) तमिलनाडु
व्याख्या:
- तमिलनाडु सरकार ने ‘एश्योर्ड पेंशन स्कीम’ TAPS योजना लागू की है, जिसके तहत अंतिम वेतन का 50% पेंशन जाएगी।
- यह योजना OPS (पुरानी पेंशन योजना) और CPS (नई पेंशन योजना) के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए है।
प्रश्न 04. किस राज्य ने हाल ही में स्थानीय निकाय चुनावों में ‘दो बच्चों के नियम’ को समाप्त कर दिया है?
A. मध्य प्रदेश
B. तेलंगाना
C. असम
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर: B) तेलंगाना
व्याख्या:
- तेलंगाना विधानसभा ने पंचायत राज संशोधन विधेयक 2026 पारित किया, जिसमे ‘दो बच्चों के नियम’ को समाप्त कर दिया है।
- सरकार के अनुसार प्रजनन दर कम होने के कारण यह निर्होणय लेना ज़रूरी हो गया था।
प्रश्न 05. ‘कलई-II जलविद्युत परियोजना’ किस नदी पर प्रस्तावित है?
A. सुबनसिरी
B. ब्रह्मपुत्र
C. लोहित
D. तीस्ता
उत्तर: C) लोहित
व्याख्या:
- यह 1200 मेगावाट की परियोजना अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में स्थित है।
- यह क्षेत्र व्हाइट-बेलिड हेरॉन जैसे दुर्लभ पक्षी का आवास है।
प्रश्न 06. हाल ही में ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026’ से किसे सम्मानित किया गया?
A. आइशी पृषा बोरा
B. संजना कश्यप
C. रिद्धिमा पांडे
D. गीतांजलि राव
उत्तर: A) आइशी पृषा बोरा
व्याख्या:
- असम की आइशी पृषा बोरा को विज्ञान एवं तकनीक श्रेणी में यह सम्मान मिला।
- उन्होंने अपशिष्ट अखबारों से पेंसिल बनाने की मशीन विकसित की है।
प्रश्न 07. हाल ही में ‘भारत माता’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किसने किया?
A. ओम बिरला
B. द्रौपदी मुर्मू
C. राजनाथ सिंह
D. अरविंद केजरीवाल
उत्तर: C) राजनाथ सिंह
व्याख्या:
- ‘भारत माता’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन राजनाथ सिंह ने किया। यह कार्यक्रम दिल्ली विधानसभा में आयोजित हुआ।
- इसमें अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रश्न 08. DRDO की कौन सी पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) 8000 km से अधिक मारक क्षमता वाली है?
A. K-15
B. K-4
C. K-5
D. K-6
उत्तर: D) K-6
व्याख्या:
- K-6 पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल MIRV तकनीक से लैस है।
- यह भारत की समुद्री परमाणु क्षमता को मजबूत करेगी।
प्रश्न 09. ‘कॉन्सर्ट इकोनॉमी’ को बढ़ावा देने के लिए किस सेल का गठन किया गया है?
A. लाइव इवेंट्स डेवलपमेंट सेल
B. डिजिटल एंटरटेनमेंट सेल
C. क्रिएटिव इंडिया सेल
D. म्यूजिक एंड आर्ट्स प्रमोशन सेल
उत्तर: A) लाइव इवेंट्स डेवलपमेंट सेल
व्याख्या:
- यह सेल लाइव इवेंट्स के लिए सिंगल-विंडो सुविधा प्रदान करेगा।
- इसका लक्ष्य भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाना है।
प्रश्न 10. हाल ही में री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS) सुविधा का उद्घाटन कहाँ हुआ?
A. विशाखापत्तनम
B. हैदराबाद
C. कोच्चि
D. भुवनेश्वर
उत्तर: B) हैदराबाद
व्याख्या:
- यह भारत का पहला व्यावसायिक उष्णकटिबंधीय RAS ट्राउट फार्म है।
- इससे जलीय कृषि में तकनीकी क्रांति आएगी।
Daily Current Affairs Army GD, Agniveer, SSC GD, Airforce Group X/Y, Navy MR/SSR और अन्य राज्य स्तरीय पुलिस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है।
अगर आपका सपना Army GD, SSC, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाने का है, तो Army Study के Live Courses और Test Series (मात्र ₹99) से जुड़कर अपनी वर्दी तक का सफ़र शुरू करें।


A
My life army study