Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 4, 2025

Follow

04 October 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

04 October 2025 Current Affairs करेंट अफेयर्स 2025 में भारत और विश्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम चर्चा में रहे। हाल ही में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को देश का पहला विवाह मुक्त जिला घोषित किया गया, वहीं आंध्रप्रदेश को वैश्विक पर्यटन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। सुरक्षा के क्षेत्र में प्रवीन रंजन ने CISF के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया और गौरव बनर्जी का कार्यकाल Sony Pictures Network India के MD व CEO के रूप में अगस्त 2029 तक बढ़ा दिया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन के सामाजिक कार्यकर्ता मैक्सिम बुटकेविच को वाल्लाव हावेल यूरोपीय पुरस्कार दिया गया और कनाडा ने G7 शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी की।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महाराष्ट्र में भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम स्थापित होने जा रहा है, वहीं भारत-अमेरिका ने पहली बार टाइगर क्लॉ वायुसेना अभ्यास आयोजित किया। चीन ने दुनिया का सबसे ऊँचा हुआजियांग कैन्यन ब्रिज बनाया और भारत ने अपना पहला राष्ट्रीय बायोफाउंड्री नेटवर्क लॉन्च किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत ECOSOC का सदस्य चुना गया, जबकि कोहिमा को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया। इसके अलावा एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली ने रेमन मैगसेसे पुरस्कार जीता, NCC के महानिदेशक बने वीरेंद्र बक्स, और केरल पर्यटन ने PATA गोल्ड अवॉर्ड 2025 हासिल किया। ये सभी घटनाएं आने वाली परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।


प्रश्न 01. किस राज्य के बालोद जिले को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया गया?

a) केरल
b) छत्तीसगढ़
c) सिक्किम
d) मणिपुर

उत्तर: b) छत्तीसगढ़

व्याख्या:

  • छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया गया।
  • यह पहल बाल विवाह रोकथाम और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रश्न 02. हाल ही में आयोजित वैश्विक पर्यटन पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया?

a) महाराष्ट्र
b) सिक्किम
c) आंध्रप्रदेश
d) उत्तरप्रदेश

उत्तर: c) आंध्रप्रदेश

व्याख्या:

  • आंध्रप्रदेश को वैश्विक पर्यटन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

प्रश्न 03. किन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया?

a) आर. एस. भट्टी
b) प्रवीन रंजन
c) नितेश कुमार
d) राजेन्द्र सिंह

उत्तर: b) प्रवीन रंजन

व्याख्या:

  • प्रवीन रंजन ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक का पदभार संभाला।
  • इससे पहले आर. एस. भट्टी इस पद पर कार्यरत थे।

प्रश्न 04. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के MD और CEO गौरव बनर्जी का कार्यकाल कब तक बढ़ाया गया है?

a) जनवरी 2026
b) अगस्त 2028
c) जनवरी 2030
d) अगस्त 2029

उत्तर: d) अगस्त 2029

व्याख्या:

  • गौरव बनर्जी का कार्यकाल सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया में अगस्त 2029 तक बढ़ाया गया है।
  • वे MD और CEO के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

प्रश्न 05. हाल ही में मैक्सिम बुटकेविच को शीर्ष यूरोपीय अधिकार पुरस्कार “वाल्लाव हावेल” से सम्मानित किया गया, इनका संबंध किस देश से है?

a) यूक्रेन
b) फिलीस्तीन
c) इजरायल
d) लेबनान

उत्तर: a) यूक्रेन

व्याख्या:

  • मैक्सिम बुटकेविच यूक्रेन के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
  • उन्हें वाल्लाव हावेल यूरोपीय मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 06. G7 शिखर सम्मेलन 2025 किसकी मेजबानी में हुआ?

a) इंग्लैंड
b) भारत
c) कनाडा
d) श्रीलंका

उत्तर: c) कनाडा

व्याख्या:

  • वर्ष 2025 का G7 शिखर सम्मेलन कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में आयोजित हुआ।
  • इसमें अमेरिका, जापान, जर्मनी, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा शामिल रहे।

प्रश्न 07. INS गुलजार में भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम कहाँ पर प्रारम्भ होगा?

a) मध्यप्रदेश
b) महाराष्ट्र
c) केरल
d) तमिलनाडु

उत्तर: b) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र में INS गुलजार पर भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम स्थापित किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य समुद्री जैव विविधता को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 08. हाल ही में भारतीय वायुसेना ने पहली बार किस देश के साथ विशेष संयुक्त अभ्यास “टाइगर क्लॉ” आयोजित किया है?

a) भारत व अमेरिका
b) भारत व फ्रांस
c) भारत व बांग्लादेश
d) भारत व श्रीलंका

उत्तर: a) भारत व अमेरिका

व्याख्या:

  • भारतीय वायुसेना ने अमेरिका के साथ “टाइगर क्लॉ” संयुक्त अभ्यास आयोजित किया।
  • इसका उद्देश्य दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच सहयोग और क्षमता वृद्धि है।

प्रश्न 09. हाल ही में दुनिया के सबसे ऊँचे 2050 फीट “हुआजियांग ग्रेड कैन्यन ब्रिज” का उद्घाटन कहाँ हुआ?

a) भारत
b) अमेरिका
c) चीन
d) जापान

उत्तर: c) चीन

व्याख्या:

  • चीन में 2050 फीट ऊँचे “हुआजियांग ग्रेड कैन्यन ब्रिज” का उद्घाटन हुआ।
  • यह दुनिया का सबसे ऊँचा पुल है जिसकी लंबाई लगभग 504.6 किमी है।

प्रश्न 10. हाल ही में भारत का पहला “राष्ट्रीय बायोफाउंड्री नेटवर्क” किसने लॉन्च किया?

a) नरेंद्र मोदी
b) मनसुख मांडविया
c) डॉ. जितेंद्र सिंह
d) राजनाथ सिंह

उत्तर: c) डॉ. जितेंद्र सिंह

व्याख्या:

  • डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत का पहला “राष्ट्रीय बायोफाउंड्री नेटवर्क” लॉन्च किया।
  • यह नेटवर्क विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल है।

प्रश्न 11. हाल ही में भारत को वर्ष 2026-28 के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की किस संस्था का सदस्य चुना गया है?

a) ECOSOC
b) UNDP
c) UNESCO
d) WHO

उत्तर: a) ECOSOC

व्याख्या:

  • भारत को 2026-28 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) का सदस्य चुना गया है।
  • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क (USA) में है और सदस्य देशों की संख्या 54 है।

प्रश्न 12. राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और महिला सुरक्षा सूचकांक (NARI) 2025 के अनुसार भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है?

a) मुंबई
b) विशाखापट्टनम
c) भुवनेश्वर
d) कोहिमा

उत्तर: d) कोहिमा

व्याख्या:

  • NARI 2025 रिपोर्ट के अनुसार नागालैंड की राजधानी कोहिमा को भारत का सबसे सुरक्षित शहर माना गया।
  • यह रिपोर्ट महिला सुरक्षा और सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित है।

प्रश्न 13. हाल ही में रेमन मैगसेसे पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय संगठन कौन सा बना है?

a) गूंज
b) सेव द चिल्ड्रन इंडिया
c) एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली
d) पहल

उत्तर: c) एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली

व्याख्या:

  • राजस्थान आधारित एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली को रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • यह संगठन वंचित और गरीब लड़कियों के लिए शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य करता है।

प्रश्न 14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा RSS की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कितने रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया है?

a) 150
b) 100
c) 50
d) 200

उत्तर: b) 100

व्याख्या:

  • RSS की स्थापना 1925 में हुई थी और 2025 में इसके 100 वर्ष पूर्ण हुए।
  • इस अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया जिस पर “भारत माता” का चित्र अंकित है।

प्रश्न 15. NCC के महानिदेशक का पदभार हाल ही में किसने ग्रहण किया है?

a) राजेन्द्र सिंह
b) राजू श्रीवास्तव
c) नितेश कुमार
d) वीरेंद्र बत्स

उत्तर: d) वीरेंद्र बत्स

व्याख्या:

  • वीरेंद्र बत्स ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
  • जनवरी 2025 में लखनऊ, उत्तरप्रदेश में आयोजित समारोह में यह पदभार ग्रहण किया गया।

प्रश्न 16. 2028 तक भारत के उपग्रह संचार (Satcom) बाजार का प्रस्तावित मानांकन कितना है?

a) 5 बिलियन
b) 15 बिलियन
c) 20 बिलियन
d) 10 बिलियन

उत्तर: c) 20 बिलियन

व्याख्या:

  • 2028 तक भारत का सैटकॉम बाजार 20 बिलियन डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है।
  • यह अनुमान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।

प्रश्न 17. “वूमेन इन सिनेमा” पहल के अंतर्गत किस भारतीय अभिनेत्री को कान्स 2025 में सम्मानित किया गया?

a) दीपिका पादुकोण
b) आलिया भट्ट
c) जैकलीन फर्नांडिस
d) प्रियंका चोपड़ा

उत्तर: c) जैकलीन फर्नांडिस

व्याख्या:

  • जैकलीन फर्नांडिस को फ्रांस के कान्स फिल्म समारोह 2025 में “वूमेन इन सिनेमा” पहल के अंतर्गत सम्मानित किया गया।
  • यह पहल गुनित मोंगा द्वारा शुरू की गई थी।

प्रश्न 18. हाल ही में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने “राफे एमफाइबर ड्रोन” निर्माण इकाई का उद्घाटन कहाँ किया?

a) मुंबई
b) बेंगलुरु
c) नोएडा
d) हैदराबाद

उत्तर: c) नोएडा

व्याख्या:

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरप्रदेश के नोएडा सेक्टर 81 में राफे एमफाइबर ड्रोन निर्माण इकाई का उद्घाटन किया।
  • इसका उद्देश्य भारत में ड्रोन निर्माण और रक्षा क्षमता को बढ़ाना है।

प्रश्न 19. हाल ही में “अभ्यास प्रहार 2025” कहाँ आयोजित किया गया?

a) लद्दाख
b) सिक्किम
c) अरुणाचल प्रदेश
d) उत्तराखंड

उत्तर: c) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • अभ्यास प्रहार 2025 का आयोजन अरुणाचल प्रदेश में हुआ।
  • यह अभ्यास भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सेना के सहयोग से हुआ।

प्रश्न 20. हाल ही में सबसे आकर्षक सोशल मीडिया अभियान श्रेणी में PATA गोल्ड अवॉर्ड 2025 किसने जीता?

a) उत्तराखंड पर्यटन
b) हिमाचल पर्यटन
c) तमिलनाडु पर्यटन
d) केरल पर्यटन

उत्तर: d) केरल पर्यटन

व्याख्या:

  • केरल पर्यटन को PATA गोल्ड अवॉर्ड 2025 प्रदान किया गया।
  • केरल भारत का पहला पूर्णत: डिजिटल स्मार्ट राज्य भी बना है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 04 अक्टूबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

Leave a Comment