Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 3, 2026

Follow

03 January 2026 Current Affairs in Hindi | Army GD, SSC, Air Force, Navy

✦ Army Study Current Affairs :-

03 जनवरी 2026 करंट अफेयर्स (03 January 2026 Current Affairs) हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

ये प्रश्न Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायक होते हैं। Army Study ने आपकी तैयारी को सरल और प्रभावी बनाने के लिए 03 जनवरी 2026 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित Current Affairs Questions तैयार किए हैं, जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।


✦ 03 January 2026 Current Affairs MCQ’s:-


प्रश्न 01. हाल ही में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A. शक्तिकांत दास
B. रघुराम राजन
C. दिनेश कुमार खारा
D. अजय त्यागी

उत्तर: C) दिनेश कुमार खारा

व्याख्या:

  • दिनेश कुमार खारा को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) ट्रस्ट बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • NPS ट्रस्ट, पेंशन फंड का प्रबंधन और निवेश की निगरानी करता है।

प्रश्न 02. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन किन दो स्टेशनों के बीच चलाई जाएगी?

A. गुवाहाटी – हावड़ा
B. दिल्ली – मुंबई
C. चेन्नई – बेंगलुरु
D. पटना – लखनऊ

उत्तर: A) गुवाहाटी – हावड़ा

व्याख्या:

  • भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता (हावड़ा) के बीच अपनी यात्रा करेगी।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्रा को आधुनिक सुविधाओं के साथ आसान बनाएगी।

प्रश्न 03. DRDO के 68वें स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री ने किस महत्वाकांक्षी वायु रक्षा पहल को उल्लेखित किया?

A. आकाश प्राइम
B. आयरन डोम
C. त्रिशूल
D. सुदर्शन चक्र

उत्तर: D) सुदर्शन चक्र

व्याख्या:

  • DRDO के 68वें स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री ने ‘सुदर्शन चक्र’ वायु रक्षा पहल को रेखांकित किया।
  • यह भारत की बहु-स्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की योजना है।

प्रश्न 04. सीमा सड़क संगठन (BRO) के नए महानिदेशक के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई
B. लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह
C. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान
D. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

उत्तर: B) लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह

व्याख्या:

  • लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने हाल ही में सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक का पदभार संभाला है।
  • BRO सामरिक सड़कों और सीमावर्ती बुनियादी ढांचे के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

प्रश्न 05. केरल साहित्य महोत्सव 2026 में ‘Guest of Honour’ के रूप में किसे आमंत्रित किया गया है?

A. कल्पना चावला
B. सुनीता विलियम्स
C. टिम पीक
D. राकेश शर्मा

उत्तर: B) सुनीता विलियम्स

व्याख्या:

  • प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) सुनीता विलियम्स को केरल साहित्य महोत्सव 2026 में Guest of Honour होंगी।
  • यह महोत्सव साहित्य, विज्ञान और वैश्विक विचारों का संगम है।

प्रश्न 06. भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आधिकारिक शीर्षक क्या है?

A. प्रबोधन का मार्ग/Path of Enlightenment
B. बुद्ध के अवशेष/Relics of Buddha
C. प्रकाश और कमल: जागृत व्यक्ति के अवशेष/Light and Lotus: Relics of the Awakened Being
D. पवित्र भारत/Sacred India

उत्तर: C) प्रकाश और कमल: जागृत व्यक्ति के अवशेष/Light and Lotus: Relics of the Awakened Being

व्याख्या:

  • भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का शीर्षक ‘प्रकाश और कमल: जागृत व्यक्ति के अवशेष’ रखा गया।
  • इस प्रदर्शनी का उद्घाटन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री ने किया ।

प्रश्न 07. तमिलनाडु में 2026 का पहला जलीकट्टू आयोजन कहाँ आयोजित जाएगा?

A. थाचनकुरिची गाँव
B. अलंगानल्लूर
C. मदुरै
D. सलेम

उत्तर: A) थाचनकुरिची गाँव

व्याख्या:

  • 2026 पहला जलीकट्टू आयोजन तमिलनाडु के थाचनकुरिची गाँव में किया जाएगा।
  • जलीकट्टू तमिलनाडु की पारंपरिक सांस्कृतिक खेल प्रतियोगिता है।

प्रश्न 08. 29वीं नेशनल स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2025 में अंडर-17 यूथ गर्ल्स वर्ग का स्वर्ण पदक किसने जीता?

A. काम्या कार्तिकेयन
B. एमीरा खोसला
C. साक्षी मलिक
D. अवनी लेखरा

उत्तर: B) एमीरा खोसला

व्याख्या:

  • एमीरा खोसला ने नेशनल स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2025 में अंडर-17 यूथ गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन बेंगलुरु में हुआ था।

प्रश्न 09. हाल ही में भारत ने किस देश को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान प्राप्त कर लिया है?

A. जर्मनी
B. फ्रांस
C. यूके
D. जापान

उत्तर: D) जापान

व्याख्या:

  • जापान को पीछे छोड़कर भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है।
  • यह उपलब्धि मौजूदा GDP के आकार के आधार पर दर्ज की गई है।

प्रश्न 10. हाल ही में दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय कौन बनी हैं?

A. अवनी लेखरा
B. काम्या कार्तिकेयन
C. अरुणिमा सिन्हा
D. बछेंद्री पाल

उत्तर: B) काम्या कार्तिकेयन

व्याख्या:

  • 18 साल की काम्या कार्तिकेयन ने 27 दिसंबर 2025 को दक्षिणी ध्रुव की यात्रा पूरी की।

यह Daily Current Affairs Army GD, Agniveer, SSC GD, Airforce Group X/Y, Navy MR/SSR और अन्य राज्य स्तरीय पुलिस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपकी आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs, MCQ और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।

अगर आपका सपना Army GD, SSC, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाने का है, तो Army Study के Live Courses और Test Series (मात्र ₹99) से जुड़कर अपनी वर्दी तक का सफ़र शुरू करें।


3 thoughts on “03 January 2026 Current Affairs in Hindi | Army GD, SSC, Air Force, Navy”

Leave a Comment