✦ Army Study Current Affairs :-
02 जनवरी 2026 करंट अफेयर्स (02 January 2026 Current Affairs) हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
ये प्रश्न Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायक होते हैं। Army Study ने आपकी तैयारी को सरल और प्रभावी बनाने के लिए 02 जनवरी 2026 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित Current Affairs Questions तैयार किए हैं, जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।
✦ 02 January 2026 Current Affairs MCQ’s:-
प्रश्न 01. 1 जनवरी 2026 से किस देश ने यूरो को आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपना लिया है?
A. रोमानिया
B. क्रोएशिया
C. बुल्गारिया
D. चेक गणराज्य
उत्तर: C) बुल्गारिया
व्याख्या:
- बुल्गारिया ने 01 जनवरी 2026 से यूरोपीय संघ द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों को पूरा करने के बाद यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाया है।
- बुल्गारिया अब यूरो मुद्रा संघ (Eurozone) का 21वां सदस्य देश बन गया है।
प्रश्न 02. हाल ही में DRDO द्वारा विकसित स्वदेशी ‘प्रलय’ मिसाइल किस प्रकार की मिसाइल है?
A. सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (Supersonic cruise missile)
B. क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल (Quasi-ballistic missile)
C. पनडुब्बी से प्रक्षेपित मिसाइल (Submarine-launched missile)
D. हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल (Air-to-air missile)
उत्तर: B) क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल
व्याख्या:
- ‘प्रलय’ एक सतह से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल है।
- इसे दुश्मन की एयर डिफेंस प्रणाली को भेदने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
प्रश्न 03. पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव कौन बनी है?
A. टीना डाबी
B. अनु गर्ग
C. नंदिनी चक्रवर्ती
D. स्मिता सभरवाल
उत्तर: C) नंदिनी चक्रवर्ती
व्याख्या:
- 1994 बैच की IAS अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव बनी हैं।
- उन्होंने 01 जनवरी 2026 को यह पद संभाला है, इससे पहले राज्य के गृह सचिव के रूप में कार्यरत थीं।
प्रश्न 04. हाल ही में भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of Air Staff) के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. एयर मार्शल नागेश कपूर
B. एयर मार्शल वी.आर. चौधरी
C. एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह
D. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित
उत्तर: A) एयर मार्शल नागेश कपूर
व्याख्या:
- एयर मार्शल नागेश कपूर को भारतीय वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है।
- वे वायु सेना के आधुनिकीकरण और रणनीतिक योजनाओं की निगरानी करेंगे।
प्रश्न 05. किस सरकारी दूरसंचार कंपनी ने हाल ही में देशव्यापी VoWiFi सेवा शुरू की है?
A. MTNL
B. BSNL
C. Reliance Jio
D. Bharti Airtel
उत्तर: B) BSNL
व्याख्या:
- BSNL
नेदेशव्यापी VoWiFi सेवा शुरू की है, यह VoWiFi सेवा कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में वाई-फाई के माध्यम से कॉलिंग की सुविधा देती है। - यह पहल 4G विस्तार और 5G तैयारी का हिस्सा है।
प्रश्न 06. हाल ही में ‘ज्योति-बिंदु अंतरराष्ट्रीय कला केंद्र’ का उद्घाटन कहाँ किया गया?
A. वाराणसी
B. गांधीनगर
C. गुवाहाटी
D. नई दिल्ली
उत्तर: C) गुवाहाटी
व्याख्या:
- केंद्रीय गृह मंत्री ने गुवाहाटी में इस कला केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया।
- यह कला केंद्र पूर्वोत्तर भारत की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
प्रश्न 07. 2025 FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भारत ने कौन सा पदक जीता?
A. स्वर्ण
B. रजत
C. कांस्य
D. कोई पदक नहीं
उत्तर: C) कांस्य
व्याख्या:
- 2025 की FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया।
- यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय शतरंज में भारत की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है।
प्रश्न 08. महंगे स्थायी चुंबकों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने हाल ही में किस पहल को मंजूरी दी है?
A. फेम-II योजना
B. PM-मित्र योजना
C. एकीकृत विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र (PLI संदर्भ)
D. सागरमाला परियोजना
उत्तर: C) एकीकृत विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र (PLI संदर्भ)
व्याख्या:
- यह पहल दुर्लभ पृथ्वी आधारित स्थायी चुंबकों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
- यह स्थायी चुंबक EV, पवन ऊर्जा और रक्षा प्रणालियों के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं।
प्रश्न 09. हाल ही में रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. प्रदीप गौड़
B. सलीम अहमद
C. वी.के. यादव
D. सतीश अग्निहोत्री
उत्तर: B) सलीम अहमद
व्याख्या:
- सलीम अहमद को नवरत्न PSU रेल विकास निगम लिमिटेड का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। सलीम इससे पहले NBCC (नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) में निदेशक थे।
- RVNL भारतीय रेलवे की प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं को लागू करने के लिए जिम्मेदार संस्था है।
प्रश्न 10. 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक किस खिलाड़ी ने जीता?
A. श्रेयसी सिंह
B. राजेश्वरी कुमारी
C. नीरज डांडा
D. मनीषा कीर
उत्तर: C) नीरज डांडा
व्याख्या:
- 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में नीरज डांडा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- यह प्रतियोगिता डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली में आयोजित की गई थी।
यह Daily Current Affairs Army GD, Agniveer, SSC GD, Airforce Group X/Y, Navy MR/SSR और अन्य राज्य स्तरीय पुलिस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपकी आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs, MCQ और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।
अगर आपका सपना Army GD, SSC, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाने का है, तो Army Study के Live Courses और Test Series (मात्र ₹99) से जुड़कर अपनी वर्दी तक का सफ़र शुरू करें।


Hi sir
Hii Gaurav,
Army Study apki kis prakar sahayeta kar sakta h