✦ Army Study Current Affairs:-
01 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
01 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में चर्चा में रहा ‘पेमेंट्स विज़न 2028’ दस्तावेज़ किस संस्था द्वारा जारी किया गया है?
A. नीति आयोग
B. वित्त मंत्रालय
C. भारतीय रिज़र्व बैंक
D. सेबी
उत्तर: C) भारतीय रिज़र्व बैंक
व्याख्या:
- RBI द्वारा जारी यह विज़न डॉक्यूमेंट (Payments Vision 2028) डिजिटल भुगतान को सुरक्षित, सुलभ और किफायती बनाने पर आधारित है।
प्रश्न 02. ‘GARBH-Ini’ पहल किस क्षेत्र से संबंधित है?
A. अंतरिक्ष अनुसंधान
B. जैव प्रौद्योगिकी विभाग
C. कृषि उत्पादन
D. जल संरक्षण
उत्तर: B) जैव प्रौद्योगिकी विभाग
व्याख्या:
- यह पहल जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) द्वारा शुरू की गई है।
- इस पहल लक्ष्य प्री-टर्म जन्म की पहचान कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
प्रश्न 03. हाल ही में चर्चा में रहा ‘INS दूनागिरी’ किस श्रेणी का युद्धपोत है?
A. कोलकाता क्लास
B. नीलगिरि क्लास
C. तलवार क्लास
D. शिवालिक क्लास
उत्तर: B) नीलगिरि क्लास
व्याख्या:
- यह प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट जहाज है। यह भारतीय नौसेना की समुद्री रक्षा क्षमता को मजबूत करता है।
प्रश्न 04. ‘अनुवादिनी AI’ प्लेटफॉर्म का उपयोग किस क्षेत्र में किया जा रहा है?
A. रक्षा अनुसंधान
B. आयुर्वेदिक शोध सामग्री अनुवाद
C. कृषि डेटा विश्लेषण
D. मौसम पूर्वानुमान
उत्तर: B) आयुर्वेदिक शोध सामग्री अनुवाद
व्याख्या:
- केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) द्वारा इसे क्षेत्रीय भाषाओं में आयुर्वेद ज्ञान प्रसार के लिए उपयोग में लिया जा रहा है।
- अनुवादिनी AI (Anuvadini AI) कठिन चिकित्सा शब्दों का सही सही अनुवाद करने में सक्षम है।
प्रश्न 05. ‘IONS IMEX TTX 2026’ अभ्यास किसके द्वारा किया गया?
A. DRDO
B. भारतीय वायु सेना
C. भारतीय नौसेना
D. BSF
उत्तर: C) भारतीय नौसेना
व्याख्या:
- यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए आयोजित हुआ।
- इसमें आपदा प्रतिक्रिया और रणनीतिक तालमेल पर जोर दिया गया।
प्रश्न 06. ‘म्यूल अकाउंट’ पहचानने के लिए हाल ही में RBI द्वारा विकसित AI मॉडल का नाम क्या है?
A. FinSecure AI
B. MuleHunter.AI
C. BankShield AI
D. SecurePay AI
उत्तर: B) MuleHunter.AI
व्याख्या:
- यह AI मॉडल संदिग्ध बैंक खातों और धोखाधड़ी लेनदेन की पहचान कारने में माहिर है।
- इससे मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराधों पर नियंत्रण मिली है।
प्रश्न 07. ‘काली नाइट फ्रॉग’ (Nyctibatrachus kali) किस टाइगर रिजर्व में पाई गई नई मेंढक प्रजाति है?
A. बांधवगढ़
B. सुंदरवन
C. काली टाइगर रिजर्व
D. कान्हा
उत्तर: C) काली टाइगर रिजर्व
व्याख्या:
- काली टाइगर रिजर्व कर्नाटक में स्थित है। यहाँ काली नाइट फ्रॉग नामक एक नई मेंढक की प्रजाति खोजी गई है।
- यह प्रजाति पश्चिमी घाट में पाई गई है। इसकी खोज जैव विविधता संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 08. हाल ही में ‘प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स विधेयक 2026’ किस राज्य द्वारा पारित किया गया?
A. कर्नाटक
B. महाराष्ट्र
C. तेलंगाना
D. गुजरात
उत्तर: C) तेलंगाना
व्याख्या:
- यह कानून गिग श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और कानूनी संरक्षण देता है।
- इसमें पंजीकरण और शिकायत निवारण शामिल है।
प्रश्न 09. करिबा बांध, जहाँ फ्लोटिंग सोलर प्लांट प्रस्तावित है। किन देशों के बीच स्थित है?
A. केन्या–तंजानिया
B. जाम्बिया–जिम्बाब्वे
C. मिस्र–सूडान
D. दक्षिण अफ्रीका–नामीबिया
उत्तर: B) जाम्बिया–जिम्बाब्वे
व्याख्या:
- यह बांध ज़ाम्बेजी नदी पर स्थित है। इस पर 500MW का फ्लोटिंग सोलर परियोजना ऊर्जा प्रोजेक्ट स्हैथापित करने का प्रस्ताव है।
प्रश्न 10. ‘INS अग्रे’ किस प्रकार का युद्धपोत है?
A. एयरक्राफ्ट कैरियर
B. परमाणु पनडुब्बी
C. एंटी-सबमरीन शैलो वाटर क्राफ्ट
D. मिसाइल फ्रिगेट
उत्तर: C) एंटी-सबमरीन शैलो वाटर क्राफ्ट
व्याख्या:
- यह पोत उथले समुद्र में पनडुब्बियों की पहचान और नष्ट करने के लिए बनाया गया है।
- इसे GRSE, कोलकाता द्वारा विकसित किया गया है।
प्रश्न 11. COP-15 सम्मेलन में हाल ही में कितनी प्रजातियों को संरक्षण सूची में जोड़ा गया है?
A. 25
B. 32
C. 40
D. 60
उत्तर: C) 40
व्याख्या:
- 40 नई प्रजातियों को संरक्षण सूची में शामिल किया गया है।
- इसका उद्देश्य अवैध शिकार और व्यापार को नियंत्रित करना है।
प्रश्न 12. हाल ही में चर्चा में रहा नवेगाँव-नागझिरा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
A. मध्य प्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. महाराष्ट्र
D. ओडिशा
उत्तर: C) महाराष्ट्र
व्याख्या:
- यह रिजर्व गोंदिया और भंडारा जिलों में स्थित है। यह बाघ संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
प्रश्न 13. ‘वर्कला’ शहर को संयुक्त राष्ट्र की किस पहल में शामिल किया गया है?
A. स्मार्ट सिटी मिशन
B. क्लाइमेट एक्शन 2030
C. जीरो वेस्ट की ओर 20 शहर
D. ग्रीन अर्बन मिशन
उत्तर: C) जीरो वेस्ट की ओर 20 शहर
व्याख्या:
- वर्कला को अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चुना गया है।
- यह पहल का उद्देश्य कचरा प्रबंधन और कार्बन उत्सर्जन कम करना है।
प्रश्न 14. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत हाल ही में किस ईंधन के वितरण को अनुमति दी गई?
A. LPG
B. CNG
C. बायोफ्यूल
D. सुपीरियर केरोसिन तेल
उत्तर: D) सुपीरियर केरोसिन तेल
व्याख्या:
- सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सुपीरियर केरोसिन तेल वितरित करने की मंजूरी दी है।
- यह ईंधन उन क्षेत्रों के लिए स्वीकृत है जहाँ LPG उपलब्ध नहीं है।
प्रश्न 15. जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान नवाचार परिषद पुणे के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. डॉ. राजेश गोखले
B. डॉ. थॉमस पुकाडिल
C. डॉ. मनीषा इनामदार
D. डॉ. शर्मिला बापट
उत्तर: B) डॉ. थॉमस पुकाडिल
व्याख्या:
- मार्च 2026 में डॉ. थॉमस पुकाडिल को BRIC-NCCS, पुणे का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
- वे IISER पुणे में प्रोफेसर रह चुके हैं और कोशिका जीव विज्ञान व मेम्ब्रेन बायोकेमिस्ट्री में उत्कृष्ट शोध के लिए 2018 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित हैं।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 31 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 30 March 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Navy mr