Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 27, 2026

Follow

Oscar Awards 2026 Winners List: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के विजेता, रिकॉर्ड और पूरी जानकारी

98th Oscar Awards 2026:-

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2026) का आयोजन 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के Dolby Theatre में भव्य रूप से किया गया। Conan O’Brien ने इस समारोह की मेजबानी की। इस बार कार्यक्रम में Priyanka Chopra, Robert Downey Jr., Chris Evans, Anne Hathaway और Javier Bardem जैसे बड़े सितारे प्रेजेंटर के रूप में नज़र आए।

इस साल फिल्म सिनर्स (Sinners) ने Titanic, La La Land और All About Eve जैसी फिल्मों के 14 नॉमिनेशन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। फिल्म सिनर्स को रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन मिले। वहीं वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another) को 13 नॉमिनेशन मिले और यह फिल्म अंत में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बनी।


✦ Oscars 2026 की टॉप फिल्में:-

Oscars 2026 में कुछ फिल्मों ने ख़ास प्रदर्शन किया और अपनी मजबूत पहचान बनाई।

वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another)

इस फिल्म ने 6 अवॉर्ड जीते और यह इस साल की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बनी। इसे Best Picture, Best Director और Best Adapted Screenplay अवॉर्ड मिले।

सिनर्स (Sinners)

इस फिल्म को 16 नॉमिनेशन मिले, जो एक नया रिकॉर्ड है। सिनर्स ने 4 अवॉर्ड जीते इनमे Best Actor, Best Original Screenplay और Best Cinematography अवॉर्ड शामिल हैं।

फ्रैंकेंस्टाइन (Frankenstein)

फ्रैंकेंस्टाइन को Best Production Design, Costume Design और Makeup & Hairstyling के लिए 3 अवॉर्ड मिले।


✦ Oscar Awards क्या हैं?

ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards) जिन्हें Academy Awards कहा जाता है, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार हैं। इनकी शुरुआत 1929 में Academy of Motion Picture Arts and Sciences द्वारा की गई थी। हर साल ये अवॉर्ड फिल्म इंडस्ट्री में बहतरीन काम करने वाले कलाकारों, निर्देशकों और तकनीकी विशेषज्ञों को दिए जाते हैं। ऑस्कर जीतना किसी भी कलाकार के लिए एक सपना होता है। यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि मेहनत, प्रतिभा और रचनात्मकता का सम्मान है।


✦ Oscars 2026 Winners (विजेताओं की सूची):-

श्रेणीविजेता
सर्वश्रेष्ठ फिल्मवन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेतामाइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) – सिनर्स (Sinners)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीजेसी बकले (Jessie Buckley) – हैमनेट (Hamnet)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेताशॉन पेन (Sean Penn) – वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्रीएमी मैडिगन (Amy Madigan) – वेपन्स (Weapons)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशकपॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) – वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्मकेपॉप डेमन हंटर्स (Kpop Demon Hunters)
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्मसेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value)
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्रीमिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन (Mr. Nobody Against Putin)
सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्लेसिनर्स (Sinners) – रयान कूग्लर (Ryan Coogler)
सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल गीतगोल्डन (Golden) – केपॉप डेमन हंटर्स (Kpop Demon Hunters)
सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोरसिनर्स (Sinners)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफीसिनर्स (Sinners)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंगवन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another)
सर्वश्रेष्ठ साउंडएफ1 (F1)
सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्सअवतार: फायर एंड ऐश (Avatar: Fire and Ash)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइनफ्रैंकेंस्टाइन (Frankenstein)
सर्वश्रेष्ठ कास्टिंगवन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप & हेयरफ्रैंकेंस्टाइन (Frankenstein)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनफ्रैंकेंस्टाइन (Frankenstein)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्टद गर्ल हू क्राइड पर्ल्स (The Girl Who Cried Pearls)
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्टऑल द एम्प्टी रूम्स (All the Empty Rooms)

✦ Oscars 2026 में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां:-

माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) ने ‘सिनर्स (Sinners)’ में अपने डबल रोल के लिए Best Actor का अवॉर्ड जीता, जो उनके करियर का पहला ऑस्कर है। वहीं जेसी बकले (Jessie Buckley) ने ‘हैमनेट (Hamnet)’ के लिए Best Actress जीतकर पूरे अवॉर्ड सीजन में अपनी शानदार पकड़ बनाए रखी।

सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ (Autumn Durald Arkapaw) ने इतिहास रच दिया। वह इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत महिला बनीं, जिन्होंने ‘सिनर्स (Sinners)’ के लिए यह सम्मान हासिल किया।

इसके अलावा एक और खास बात यह रही कि Best Casting कैटेगरी को पहली बार ऑस्कर में शामिल किया गया, जिसे कैसेंड्रा कुलुकुंडिस (Cassandra Kulukundis) ने ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another)’ के लिए जीता।


Leave a Comment