Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 28, 2025

Follow

Army TA Bharti 2024-25 Maths Important Questions

Army TA Bharti का Exam, 12 जनवरी 2025 को होने वाला हैं इस एग्जाम को ध्यान में रखते हुए आपकी तैयारी को और बेहतरीन बनाने के लिए। Army Study Team ने Gk, Science, Maths के महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार किये है यह प्रश्न आपको Exam से पहले जरूर हल करके जाना हैं। इस पोस्ट में Army TA Bharti के Syllabus को ध्यान में रखते हुए, Maths के Army TA Very Important Questions साझा किये गये है | इन प्रश्नों को हल करके आप अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते है |

One-Liner Questions

Question-01 Ques-01

यदि किसी संख्या में 20% की वृद्धि की जाये तथा परिणामी संख्या में पुनः 20% की वृद्धि की जाये, तो कुल वृद्धि कितने प्रतिशत होगी ?

Answer : 44%
Question-02 Ques-02

किसी वस्तु पर दलाली की दर 4% से बढ़कर 5% होने पर भी एक दलाल की आय, अपरिवर्तित रही, उसके व्यापार में कितने प्रतिशत कमी आई ?

Answer : 20%
Question-03 Ques-03

किसी परिक्षा के लिए उत्तीर्णांक 40% है एक विद्यार्थी ने 185 अंक प्राप्त किये तथा वह 15 अंको से अनुतीर्ण हो गया, परीक्षा के अधिकतम अंक कितने है ?

Answer : 500
Question-04 Ques-04

सेब के मूल्य में 25% कमी होने पर एक ग्राहक को रूपये 240 में 2 किग्रा अधिक सेव मिलते है, घटा मूल्य प्रति किग्रा. कितना है ?

Answer : 30
Question-05 Ques-05

किसी परीक्षा में A तथा B क्रमशः अधिकतम अंको का 60% तथा 30% अंक प्राप्त करते है, इनके प्राप्तांको का योग 783 है, परीक्षा में पूर्णांक कितने थे ?

Answer : 870
Question-06 Ques-06

एक परीक्षार्थी 30% अंक प्राप्त करके 5 अंको से अनुतीर्ण हो जाता है,एक अन्य विद्यार्थी 40% अंक प्राप्त करके आवश्यक न्यूनतम अंको से 10 अंक अधिक प्राप्त करता है, उतीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक कितने है ?

Answer : 150
Question-07 Ques-07

किसी कक्षा के 72% विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान तथा 44% ने गणित विषय चुना, यदि प्रत्येक विद्यार्थी ने जीव विज्ञान तथा गणित में से कम से कम एक विषय चुना हो तथा 40 विद्यार्थियो ने ये दोनों विषय चुने हो, तो कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं ?

Answer : 250
Question-08 Ques-08

एक परीक्षा में 42% अभ्यर्थी गणित में तथा 52% अभ्यर्थी अंग्रेजी में अनुतीर्ण हुए यदि 17% अभ्यर्थी दानों विषयों में अनुतीर्ण हुए हो तथा दोनों विषय में 46 अभ्यर्थी उतीर्ण हुए हो , तो कुल अभ्यर्थियो की संख्या कितनी है ?

Answer : 200
Question-09 Ques-09

राम अपनी मासिक आय का 20% अपनी घरेलू आवश्यकताओं पर, शेष आय का 15% पुस्तको पर तथा शेष आय का 30% कपड़ों पर खर्च करता है, अब उसके पास रू 9520 बचते है, उसकी मासिक आय कितनी है ?

Answer : 20000
Question-10 Ques-10

यदि A की आय का 5% = B की आय का 15% तथा B की आय का 10% = C की आय का 20% हो तथा B की आय रू8000 हो, तो तीनों की कुल आय कितनी है ?

Answer : 36000
Question-11 Ques-11

किसी सम्पति का मूल्य प्रति वर्ष उसके प्रारम्भिक वर्ष की तुलना में 10% कम हो जात है, यदि सम्पति का वर्तमान मूल्य रू 8100 हो, तो 2 वर्ष पहले उसका मूल्य कितना था ?

Answer : 10000
Question-12 Ques-12

एक आयत की लम्बाई में 20% वृद्धि करने तथा चौड़ाई में 20% कमी करने पर इसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत कमी आयेगी ?

Answer : 4%
Question-13 Ques-13

किसी वृत की त्रिज्या में 50% वृद्धि होने पर इसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी ?

Answer : 125%
Question-14 Ques-14

निम्नलिखित संख्याओं का औसत कितना होगा ? 76, 48, 84 ,66, 70, 64

Answer : 68%
Question-15 Ques-15

यदि 25, 32, 16, 40, X और 5 का औसत 21 है तो X का मान कितना होगा ?

Answer : 50
Question-16 Ques-16

5 क्रमागत संख्याओं का औसत X है, यदि अगली दों संख्याये मिला ली जायें, तो औसत में क्या परिवर्तन होगा ?

Answer : 1 वृद्धि
Question-17 Ques-17

5 संख्याओं का औसत 65 है, इनमें से प्रथम दो संख्याओं का औसत 81 तथा अन्तिम दो संख्याओं का औसत 38 है, तीसरी संख्या क्या है ?

Answer : 87
Question-18 Ques-18

किसी कक्षा के विद्यार्थियो का औसत प्राप्तांक 68 है, कक्षा में लड़कियों का औसत प्राप्तांक 80 तथा लड़कों का औसत प्राप्तांक 60 है, कक्षा में कितने प्रतिशत विद्यार्थी लड़के है ?

Answer : 60%
Question-19 Ques-19

A, B तथा C की औसत आयु 20 वर्ष है, यदि A तथा B की औसत आयु 19 वर्ष हो, तो C की आयु कितनी है ?

Answer : 22
Question-20 Ques-20

3 लड़कों की औसत आयु 16 वर्ष है, यदि उनकी आयु का अनुपात 4 : 5 : 7 हो, तो सबसे छोटे लड़के की आयु कितनी है ?

Answer : 12
Question-21 Ques-21

एक कक्षा के 45 विद्यार्थी है जिनमें से 30 लड़के तथा शेष लड़कियॉ है यदि लड़कियों का औसत भार 45 किग्रा तथा लड़को का औसत भार 52 किग्रा. हो, तो सम्पूर्ण कक्षा का औसत भार लगभग कितना है ?

Answer : 49.66
Question-22 Ques-22

आठ लड़कों के समूह में से एक लड़का चला गया तथा 56 किग्रा. भार वाला नया लड़का समूह में सम्मिलित हो गया, इससे समूह के औसत भार में 2.5 किग्रा. की वृद्धि हो गई, नये लड़के का भार कितना है ?

Answer : 76
Question-23 Ques-23

20 लड़कों के एक समूह के औसत भार की गणना 89.55 किग्रा की गई, बाद में ज्ञात हुआ कि एक लड़के के 87 किग्रा. भार के स्थान पर 78 किग्रा. पढ़ा गया सही औसत भार कितना है ?

Answer : 90
Question-24 Ques-24

प्रथम 97 प्राकृत संख्या का औसत ज्ञात करों ?

Answer : 49
Question-25 Ques-25

20 मूल्यों का औसत 18 है। यदि प्रत्येक मूल्य में से 3 घटा दिया जाए तो नया औसत क्या होगा ?

Answer : 15
Question-26 Ques-26

एक कक्षा के 20 छात्रों की आयु का औसत 15 वर्ष है। यदि अध्यापक की आयु शामिल कर ली जाये तो औसत में एक बढ़ जाता है तो अध्यापक की आयु बताओं ?

Answer : 36
Question-27 Ques-27

पाँच लगातार संख्याओं का योग 190 है तो सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए ?

Answer : 40
Question-28 Ques-28

A तथा B की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः 4ः5 है 5 वर्ष बाद यह अनुपात क्रमशः 5ः6 हो जायेगा, A की वर्तमान आयु कितनी है ?

Answer : 20
Question-29 Ques-29

सीता तथा गीता की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः 8ः9 है तथा इनकी आयु का योग 68 वर्ष है 10 वर्ष बाद इनकी आयु का अनुपात क्या होगा ?

Answer : 21:23
Question-30 Ques-30

सरिता की वर्तमान आयु उसके पुत्र की आयु से 5 गुनी है, 5 वर्ष पहले उसकी आयु उसके पुत्र की उस समय की आयु का 25 गुना थी, सरिता की वर्तमान आयु कितनी है ?

Answer : 30
Question-31 Ques-31

यदि गुलजार की वर्तमान आयु में से 6 घटाकर शेषफल को 18 से भाग दे तो अनूप की आयु प्राप्त होती है, महेश की आयु 5 वर्ष है तथा अनूप महेश से 2 वर्ष छोटा है, गुलजार की वर्तमान आयु कितनी है ?

Answer : 60
Question-32 Ques-32

एक पुस्तक का क्रय मूल्य रू.110 तथा विक्रय मूल्य रू.123.20 है, इसे बेचने पर पुस्तक विक्रेता को कितने प्रतिशत लाभ होगा ?

Answer : 12%
Question-33 Ques-33

आदित्य ने एक गाय रू. 8580 में बेचकर 4% लाभ कमाया उसने यह गाय कितने रूपये में खरीदी ?

Answer : 8250
Question-34 Ques-34

एक कुर्सी को रू. 873 में बेचने से विक्रेता को 10% हानि होती है, कुर्सी क्रय-मूल्य कितना है ?

Answer : 970
Question-35 Ques-35

एक घड़ी को रू.2880 में बेचने पर एक व्यक्ति को 10% हानि होती है, वह इसे कितने में बेचे कि उसे 5% लाभ हो ?

Answer : 3360
Question-36 Ques-36

यदि किसी वस्तु को 5% हानि की अपेक्षा 10% लाभ पर बेचा जाता तो विक्रेता को रू.75 अधिक मिलते है, वस्तु का क्रय मूल्य कितना है ?

Answer : 500
Question-37 Ques-37

एक व्यक्ति ने दो घोड़ों में से प्रत्येक को रू. 32500 में बेचा, उसे एक घोड़े पर 15% लाभ तथा दूसरे पर 15% हानि हुई, कुल सौदे पर उसे कितने प्रतिशत लाभ अथवा हानि हुई ?

Answer : 2.25%
Question-38 Ques-38

एक हलवाई अपने सामान को क्रयमूल्य पर ही बेचता है, परन्तु वह 1 किग्रा. के स्थान पर 900 ग्राम तोलता है, उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए ?

Answer : 11.11%
Question-39 Ques-39

यदि 15 वस्तुओं का क्रय मूल्य 12 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर हो, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए ?

Answer : 25%
Question-40 Ques-40

एक फल विक्रेता ने रू.15 के 6 की दर से केले खरीद कर रू.12 के 4 की दर से बेच दिये, उसका लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए ?

Answer : 20%
Question-41 Ques-41

यदि किसी वस्तु के क्रय-मूल्य तथा विक्रय मूल्य का अनुपात 10:11 हो, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा ?

Answer : 10%
Question-42 Ques-42

144 पैन बेचने पर मोनिका को 6 पेनो के विक्रय मूल्य के बराबर हानि होती है, हानि प्रतिशत कितनी है ?

Answer : 4%
Question-43 Ques-43

राम एक टेलिविजन 3000 रु. में बेचने पर 25 प्रतिशत लाभ पाता है तो उसका क्रय मूल्य क्या होगा ?

Answer : 2400
Question-44 Ques-44

एक वस्तु को 10% हानि बेचा जाता है यदि 120 रू. अधिक में बेचा जाता तो 10% का लाभ होता हैं। तो क्रय मूल्य ज्ञात किजिए ?

Answer : 600
Question-45 Ques-45

एक आदमी को एक 660 रु पर बेचने पर 40 रु. कि हानि होती है तो हानि प्रतिशत ज्ञात किजिए ?

Answer : 5.71%
Question-46 Ques-46

एक आदमी एक वस्तु 960 रू में बेचने पर 20% की हानि होती है तो 20% के लाभ पर बेचना हो तो कितने रू में बेचेगा ?

Answer : 1440
Question-47 Ques-47

दो वस्तुओं का विक्रय मूल्य समान है तथा एक को 25% लाभ पर तथा दूसरी को 25% हानि पर बेचा जाता है तो सौदे में क्या हुआ ?

Answer : 6.25%
Question-48 Ques-48

20% तथा 5% के दो क्रमवार बट्टों के किस एकमात्र बट्टे के समतुल्य है ?

Answer : 24%
Question-49 Ques-49

20%, 25% तथा 10% के तीन क्रमिक बट्टों के समतुल्य एकमात्र बट्टा क्या होगा ?

Answer : 46%
Question-50 Ques-50

यदिं a:b = 3:4 तथा b:c = 8:9 हो तो a:c = ?

Answer : 2:3
Question-51 Ques-51

16 तथा 24 का तृतीयानुपाती क्या है ?

Answer : 36
Question-52 Ques-52

6 तथा 54 के बीच मध्यानुपाती क्या है ?

Answer : 18
Question-53 Ques-53

0.02 तथा 0.32 के बीच मध्यानुपाती क्या है ?

Answer : 0.08
Question-54 Ques-54

3ः5 के प्रत्येक पद में छोटी से छोटी कौन-सी संख्या जोड़े कि नई संख्यायें 3ः4 के अनुपात में हो ?

Answer : 3
Question-55 Ques-55

दो संख्यायें 1ः3 के अनुपात में है यदि इनका योगफल 240 हो तो इनका अन्तर कितना है ?

Answer : 120
Question-56 Ques-56

किसी धन को A, B तथा C में 3:5:7 के अनुपात में बाँटा गया है यदि C का भाग, A के भाग से 1600 रू. अधिक हो, तो B का भाग कितना है ?

Answer : 2000
Question-57 Ques-57

एक व्यक्ति के खर्च और बचत का अनुपात 26ः3 है, यदि उसकी मासिक आय रू. 14500 हो, तो उसकी मासिक बचत कितनी है ?

Answer : 2500
Question-58 Ques-58

यदि 1/5 : 1/x =1/x : 1/1.25 हो, तो X = ?

Answer : 2.5
Question-59 Ques-59

किसी समय पर 1.4 मीटर ऊँचाई के एक लड़के की परछाई की लम्बाई 1.2 मीटर है, इसी समय पर एक भवन की परछाई की लम्बाई 5.4 मीटर है, भवन की ऊँचाई कितनी है ?

Answer : 6.3
Question-60 Ques-60

तीन कारों द्वारा 1:2:3 के अनुपात में दूरी तय की गई , यदि यात्रा के समय का अनुपात 3:2:1 हो तो उनकी चालों का अनुपात क्या है ?

Answer : 1:3:9
Question-61 Ques-61

12 पुरूष एक कार्य को 24 दिनों में पूरा करते है, 8 पुरूष इस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकेंगे ?

Answer : 36
Question-62 Ques-62

18 बच्चे एक कार्य को 12 दिन में समाप्त कर सकते है, इसी कार्य को 8 दिन में समाप्त करने के लिए कितने बच्चे लगाने होंगे ?

Answer : 27
Question-63 Ques-63

एक कैंप में भाग लेने वाले 1600 व्यक्तियों के लिए 60 दिन की खाद्य सामग्री है, परन्तु इस कैंप में केवल 1200 व्यक्ति भाग ले सके, यह खाद्य सामग्री कितने दिनों में समाप्त होगी ?

Answer : 80
Question-64 Ques-64

21 जिल्दसाज 1400 पुस्तकों की जिल्द 15 दिन में तैयार कर सकते है, 800 पुस्तकों की जिल्द 20 दिन में तैयार करने के लिए कितने जिल्दसाज चाहियें ?

Answer : 9
Question-65 Ques-65

एक व्यक्ति एक काम को 90 दिन में पूरा करते है, यदि 15 व्यक्ति कम हो जायें तो 10 दिन अधिक लगेंगे, आरम्भ में कितने व्यक्ति थे ?

Answer : 150
Question-66 Ques-66

यदि 7 मकड़ी 7 दिन में 7 जाल बुनें, तो 1 मकड़ी 1 जाल कितने दिन में बनायेगी ?

Answer : 7
Question-67 Ques-67

एक सैनिक शिविर में 95 सैनिकों के लिए 200 दिन की खाद्य-सामग्री थी, 5 दिन बाद 30 सैनिक दूसरे कैम्प में चले गये, अब यह खाद्य-सामग्री और कितने दिनों के लिए पर्याप्त होगी ?

Answer : 285
Question-68 Ques-68

एक सैनिक शिविर में 500 सैनिकों के लिए 27 दिन की खाद्य-सामग्री थी, 3 दिन बाद 300 सैनिक और आ गये, शेष सामग्री कितने दिनों के लिए पर्याप्त होगी ?

Answer : 15
Question-69 Ques-69

A किसी कार्य को 12 दिन में समाप्त कर सकता है, A की तुलना में B, 60% अधिक कार्यकुशल है, उसी कार्य को पूरा करने में B कितने दिन लेगा ?

Answer : 7.5
Question-70 Ques-70

A किसी कार्य को 10 दिन में समाप्त कर सकता है जबकि B इसे 15 दिन में समाप्त कर सकता है, दोनों मिलकर इस कार्य को कितने दिन में समाप्त कर सकेंगें ?

Answer : 6
Question-71 Ques-71

यदि A तथा B मिलकर किसी कार्य को 15 दिन में समाप्त करें तथा B अकेला इस कार्य को 20 दिन में समाप्त करें, तो A अकेला इस कार्य को कितने दिन में समाप्त करेगा ?

Answer : 60
Question-72 Ques-72

तपस मिहिर से दुगुनी गति से कार्य करता है, यदि वे दोनों मिलकर किसी कार्य को 12 दिन में पूरा करे, तो तपस अकेला उसे कितने समय में पूरा कर सकेगा ?

Answer : 36
Question-73 Ques-73

A और B मिलकर किसी कार्य को 8 दिन में पूरा कर सकते है, B अकेला उसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकता है, B अकेला इस कार्य में पूरे 4 दिन लगा रहता है, इसके पश्चात् A अकेला उसे पूरा करनें में कितने दिन और लेगा ?

Answer : 16
Question-74 Ques-74

A अकेला एक कार्य को 16 दिन में समाप्त कर सकता है जबकि B अकेला इस कार्य को 12 दिन में समाप्त कर सकता है, यदि A कार्य आरम्भ करे तथा वे एक दिन छोड़कर एक दिन बारी-बारी से काम करें, तो सारा कार्य कितने दिन में समाप्त होगा ?

Answer : 14 3/4
Question-75 Ques-75

एक स्कूटर सवार 54 किमी. प्रति घण्टा की चाल से 1 मिनट में कितनी दूरी तय करेगा ?

Answer : 900 m
Question-76 Ques-76

मैं अपने घर से कॉलेज के लिए एक निश्चित समय पर चलता हूँ, यदि मैं 5 किमी. प्रति घण्टा की चाल से चलूं तो मुझे 7 मिनट की देरी हो जाती है, परन्तु, यदि मैं 6 किमी. प्रति घण्टा की चाल से चलूं तो ठीक समय से 5 मिनट पहले पहुँचता हूँ, मेरे घर से कॉलेज की दूरी (किमी. में) कितनी है ?

Answer : 6
Question-77 Ques-77

एक व्यक्ति कार द्वारा नगर A से नगर B तक 72 किमी.प्रति घण्टा की चाल से जाता है वह नगर B से नगर A तक 48 किमी. प्रति घण्टा की चाल से वापिस लौटता है, पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल कितनी है ?

Answer : 57.6
Question-78 Ques-78

दो रेलगाड़ियों की चाल 6ः7 के अनुपात में है, यदि दूसरी रेलगाड़ी 4 घण्टें में 364 किमी. चले, तो पहली रेलगाड़ी की चाल कितनी है ?

Answer : 78
Question-79 Ques-79

एक ट्रेन 75 किलोमिटर प्रति घेंटे कि गति से यात्रा करती है ये 45 मिनट में कितने किलोमिटर में कितना सफर तय करेगी ?

Answer : 56.25
Question-80 Ques-80

एक चोर 8 किमी 1 घंटे की रफ्तार से भाग रहा है जिसका पीछा एक पुलिसवाला 10 किमी 1 घंटे की रफ्तार से कर रहा है यदि चोर शुरू से 100 मीटर आगे था तो पुलिसवाला उसे कितने समय में पकड़ लेगा ?

Answer : 3 मिनट
Question-81 Ques-81

एक आदमी 600 मीटर पूल को 5मिनट में पार कर लेता है तो बाताओं आदमी किस गति से चल रहा है ? (किमी प्रति घंटे में)

Answer : 7.2
Question-82 Ques-82

144 मीटर लम्बी रेलगाडी 12 Sec में एक पुल पार करती है तो उसकी गति ज्ञात कीजिए ? (मीटर प्रति सेकण्ड)

Answer : 13
Question-83 Ques-83

250 मीटर लम्बी एक रेलगाडी किसी खम्भे को पार करने में 12 सेंकण्ड का समय लेती है तो रेलगाडी की सापेक्ष गति किमी. घंटा में ज्ञात करों ?

Answer : 75
Question-84 Ques-84

अपनी सामान्य चाल का 3/4 चाल से चलने पर कोई व्यक्ति अपने कार्यालय सामान्य समय की तुलना में 20 मिनट देरी से पहुँचता है उसके द्वारा अपने कार्यालय पहुँचने में लिए जाने वाला सामान्य समय कितना है ?

Answer : 60 मिनट
Question-85 Ques-85

विश्रामों को छोडकर एक बस की गति 64 किमी. प्रति घण्टा है और विश्रामों सहित बस की गति 48 किमी. प्रति घण्टा है, प्रत्येक 1 घण्टे में बस कितने समय विश्राम के लिए रूकती है ?

Answer : 15 मिनट
Question-86 Ques-86

कार A ने 400 किमी. की दूरी 8 घण्टे में तय की तथा कार B ने 9 घण्टे में कार A से 720 किमी. अधिक दूरी तय की, तो कार A कार B की गति का अनुपात कितना है ?

Answer : 5:8
Question-87 Ques-87

किसी दूरी को तय किये जाने वाले समय में 20% कमी करने हेतु एक कार चालक को कार की चाल में कितने प्रतिशत वृद्धि करनी होगी ?

Answer : 25%
Question-88 Ques-88

72 किमी./घण्टा की चाल से जा रही 60 मीटर लम्बी रेलगाड़ी एक बिजली के खम्भे को कितनी देर में पार कर लेगी ? (सेकण्ड़ में)

Answer : 3
Question-89 Ques-89

350 मीटर लम्बी रेलगाड़ी 54 किमी./घण्टा चाल से 250 मीटर लम्बी गुफा को कितनी देर में पार कर लेगी ? (सेकण्ड़ में )

Answer : 40
Question-90 Ques-90

एक रेलगाड़ी 120 मीटर लम्बे प्लेटफार्म को 10 सैकण्ड में तथा एक खम्भें को 4 सैकण्ड में पार करती है, चाल किमी./घण्टा में ज्ञात कीजिए ?

Answer : 72
Question-91 Ques-91

64 किमी./घण्टा की चाल से जा रही 200 मीटर लम्बी रेलगाड़ी अपने सामने से 8 किमी./घण्टा की चाल से भागे आ रहे व्यक्ति को कितनी देर में पार कर लेगी ? (सेकण्ड़ में)

Answer : 10
Question-92 Ques-92

100 मीटर लम्बी एक रेलगाड़ी अपनी विपरीत दिशा से 5 किमी. प्रति घण्टा की चाल से अपनी ओर आते हुए व्यक्ति को 6 सैकण्ड में पार कर जाती है, गाड़ी की चाल क्या है ?

Answer : 55 km/hr
Question-93 Ques-93

126 मीटर तथा 114 लम्बी दो रेलगाड़ियाँ विपरीत दिशाओं में क्रमानुसार 30 किमी./घण्टा तथा 42 किमी./घण्टा की चाल से जा रही है, मिलने के कितने समय बाद वे एक दूसरे को पार कर लेंगी ?

Answer : 12 सै.
Question-94 Ques-94

रू.14.40 प्रति किग्रा. के गेहूँ को रू11.40 प्रति किग्रा. के गेहूँ के साथ किस अनुपात में मिलाया जाये की मिश्रण का मूल्य रू 12.60 प्रति किग्रा. हो जाये ?

Answer : 2:3
Question-95 Ques-95

रू. 36 प्रति लीटर के दूध के साथ पानी किस अनुपात में मिलाया जाये कि मिश्रण का मूल्य रू. 28 प्रति लीटर हो जाये ?

Answer : 7:2
Question-96 Ques-96

पानी के साथ सिप्रिट को किस अनुपात में मिलाया जाये कि मिश्रण को लागत मूल्य पर बेचने से 16 2/3% लाभ मिले ?

Answer : 1:6
Question-97 Ques-97

सिप्रिट के साथ पानी किस अनुपात में मिलाया जाये कि मिश्रण को लागत मूल्य पर बेचने से 20% लाभ हो ?

Answer : 1:6
Question-98 Ques-98

एक डिब्बे में 50 किग्रा. दूध है उसमें से 5 किग्रा. दूध निकाल कर उतना ही पानी भर दिया गया, इस प्रक्रिया को दो बार और दोहराया गया, अन्त में डिब्बे में कितना दूध बचा ?

Answer : 36.45
Question-99 Ques-99

(51+52+53+⋯+100)=?

Answer : 3775
Question-100 Ques-100

संख्या (2137)^753 में इकाई का अंक क्या है ?

Answer : 7
Question-101 Ques-101

867943 में 7 स्थानीय तथा जातीय मान में क्या अन्तर है ?

Answer : 6993
Question-102 Ques-102

689235 में 9 तथा 3 के स्थानीय मानों का अन्तर कितना है ?

Answer : 8970
Question-103 Ques-103

सबसे छोटी अभाज्य संख्या कौन-सी है ?

Answer : 1
Question-104 Ques-104

संख्याओं 1, 2, 3,4,....., 98, 99,100 को परस्पर गुणा किया जाता है, गुणनफल के दाई और अन्त में शून्यों की संख्या कितनी होगी ?

Answer : 24
Question-105 Ques-105

भाग की एक क्रिया में भागफल 403, भाजक 100 तथा शेषफल 58 है, भाज्य कितना है ?

Answer : 40358
Question-106 Ques-106

किसी संख्या को 136 से भाग देने पर शेषफल 36 प्राप्त होता है, उसी संख्या को यदि 17 से भाग दें तो शेषफल क्या होगा ?

Answer : 2
Question-107 Ques-107

(17)^200 को 18 से भाग देने पर शेषफल क्या होगा ?

Answer : 1
Question-108 Ques-108

(25)^25 को 26 से भाग देने पर शेषफल क्या होगा ?

Answer : 25
Question-109 Ques-109

* का छोटे से छोटा मान क्या होगा कि संख्या 6735*1 पूर्णतया 9 से विभक्त हो जाये ?

Answer : 5
Question-110 Ques-110

यदि 671*483 पूर्णतया 9 से विभक्त हो, तो * के स्थान पर कौन-सा अंक होगा ?

Answer : 5
Question-111 Ques-111

18,45,72 का म.स. ज्ञात करों ?

Answer : 9
Question-112 Ques-112

12,24,30 का ल.स ज्ञात करों ?

Answer : 120
Question-113 Ques-113

सबसें छोटा अंक ज्ञात करों 21, 42, 72 और 96 से विभाजित करनें पर कुछ भी शेषफल न बचें ?

Answer : 2016
Question-114 Ques-114

7/9, 14/15, 7/10 का महत्तम समापवर्तक कितना है ?

Answer : 7/90
Question-115 Ques-115

9/10, 12/25, 18/35, 21/40 का महत्तम समापवर्तक कितना है ?

Answer : 3/1400
Question-116 Ques-116

तीन संख्यायें 1:2:3 के अनुपात में है तथा इनका महत्तम समापवर्तक 12 है, ये संख्यायें है ?

Answer : 12, 24, 36
Question-117 Ques-117

105,165, 285, 1365 का महत्तम समापवर्तक कितना है ?

Answer : 15
Question-118 Ques-118

0 तथा 6 का महत्तम समापवर्तक कितना है ? 0, 6, 3 या अपरिभाषित

Answer : अपरिभाषित
Question-119 Ques-119

8, 9,12,15, 20, 25 का लघुत्तम समापवर्त्य कितना होगा ?

Answer : 1800
Question-120 Ques-120

1/3, 3/5, 4/7, 9/13 का लघुत्तम समापवर्त्य कितना है ? 1/54, 10/27, 20/3 या इनमें से कोई नहीं

Answer : इनमें से कोई नहीं
Question-121 Ques-121

दो संख्याओं के महत्तम समापवर्तक तथा लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 8 तथा 48 है, यदि इनमें से एक संख्या 24 हो, तो दूसरी संख्या क्या होगी ?

Answer : 16
Question-122 Ques-122

दो संख्यायें 3:4 के अनुपात में है तथा इनका लघुत्तम समापवर्त्य 84 है, इनमें से बड़ी संख्या कौन-सी होगी ?

Answer : 28
Question-123 Ques-123

वह छोटी से छोटी संख्या कौन-सी है जिसे 8, 9, 12, 15 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 1 शेष बचे ?

Answer : 361
Question-124 Ques-124

किसी दूध वाले की एक टंकी में 75 लीटर तथा दूसरी टंकी में 45 लीटर दूध है, उस बड़े से बड़े बर्तन की माप क्या होगी जो दोनों टंकियों के दूध को पूरा-पूरा माप सके ?

Answer : 15 लीटर
Question-125 Ques-125

दो टंकियों की धारिता क्रमशः 120 लीटर तथा 56 लीटर है, वह बड़े से बड़े बर्तन की माप क्या होगी जो दोनां टंकियों के दूध को पूरा-पूरा माप सके ?

Answer : 8000 घन सेमी.
Question-126 Ques-126

78 सेमी.,104 सेमी., 117 सेमी. तथा 169 सेमी. लम्बी धातु की चार छड़ों को अधिकतम लम्बाई की बराबर छड़ों में काटने पर प्राप्त सभी छड़ों की अधिकतम संख्या कितनी होगी ?

Answer : 36
Question-127 Ques-127

अमित,सुचेता और नीति एक वृताकार रास्ते के गिर्द एक ही बिंदु से एक साथ दोड़ना आरम्भ करते है तथा क्रमशः 18, 24 और 32 सेकण्ड में एक चक्कर पूरा करते है,वे तीनों कितने समय बाद प्रारभिंक बिंदु पर मिलेंगे ?

Answer : 288 सैकण्ड
Question-128 Ques-128

टीनू दर्जी एक महिला के स्कर्ट बनाने के लिए किसी चौड़ाई के कपड़े का उपयोग करता है परन्तु उसे याद नही कि सही चौडाई 32 इंच थी अथवा 36 इंच क्या तुम उसे कपड़ा खरीदने मे सहायता दे सकते हो ताकि वह कपड़ा दानों दशाओं में प्रयोग किया जा सके ?

Answer : 288 इंच
Question-129 Ques-129

6010-6000÷10=?

Answer : 5410
Question-130 Ques-130

845 का 3/5 तथा 333 का 2/3 का अन्तर कितना है ?

Answer : 285
Question-131 Ques-131

एक परीक्षा में एक विद्यार्थी को किसी संख्या का 3/14 ज्ञात करना था त्रुटिवश उसने उस संख्या का 3/4 ज्ञात किया, जो सही उत्तर से 150 अधिक था वह संख्या है ?

Answer : 280
Question-132 Ques-132

12 प्लेटों तथा 9 चम्मचों का कुल मूल्य 339 रू. हो, तो 4 प्लेटो तथा 3 चम्मचों का मूल्य कितना होगा ?

Answer : 113
Question-133 Ques-133

यदि किसी वर्ग का क्षेत्रफल 144 वर्गमीटर है तो उसकी भुजा कितनी होगी ?

Answer : 12
Question-134 Ques-134

20 किग्रा. के डिब्बे में 40 ग्राम की कितनी गोलिया रखी जा सकती है ?

Answer : 500
Question-135 Ques-135

r त्रिज्या वाले गोले का सम्पूर्ण पृष्ठ क्या होगा ?

Answer : (4πr)^2
Question-136 Ques-136

18, 45, 72 का म.स. क्या होगा ?

Answer : 9
Question-137 Ques-137

9 महिलाएं एक काम को 21 दिन में करती है। तो 7 महिलाएं उसी काम को कितने दिन में पूरा करेगी ?

Answer : 27
Question-138 Ques-138

tan45° का मान कितना होता है ?

Answer : 1
Question-139 Ques-139

एक रेलगाड़ी 40 Km/hr की चाल से चल रही है। तो 18 सेकण्ड में कितनी दूरी तय करेगी ?

Answer : 200 Km
Question-140 Ques-140

Log 1 का मान क्या होगा ?

Question-141 Ques-141

किसी संख्या का 40%, 20 है तो उस संख्या का 25 प्रतिशत कितना होगा ?

Answer : 12.5
Question-142 Ques-142

किसी आयत की लम्बाई में 10 प्रतिशत की वृद्धि और चौड़ाई में 10 प्रतिशत की कमी कर दी जाए तो उसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की कमी या वृद्धि होगी ?

Answer : 1% कमी
Question-143 Ques-143

किसी त्रिभुज का एक कोण समकोण है तथा दूसरा कोण 50° है तो तीसरा कोण क्या होगा ?

Answer : 40°
Question-144 Ques-144

बेलन का आयतन होता है ?

Answer : (πr)^2h
Question-145 Ques-145

एक आयत का क्षेत्रफल 180 है और लंबाई 10 है तो उसका परिमाप क्या होगा ?

Answer : 56
Question-146 Ques-146

34×36×0×10 तो =?

Question-147 Ques-147

20a +15 =13a + 43 में a का मान क्या होगा ?

Answer : 4
Question-148 Ques-148

1 से 50 तक संख्याओं का योग क्या होगा ?

Answer : 1275
Question-149 Ques-149

राम का वेतन, मोहन से वेतन से 25 प्रतिशत अधिक है तो बताओं मोहन का वेतन राम के वेतन से कितना प्रतिशत कम हैं ?

Answer : 20%
Question-150 Ques-150

18 वस्तुओं का क्र.मू. 20 वस्तुओं के वि.मू. के बराबर है तो लाभ/हानि प्रतिशत बताओं ?

Answer : 10% लाभ
Question-151 Ques-151

किस राशि का 15 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से 8 मास का साधारण ब्याज 54रु. हो जाएगा ?

Answer : 480
Question-152 Ques-152

कोई राशि 10 प्रतिशत की दर से कितने समय में तिगुनी हो जायेगी ? (वर्ष में )

Answer : 20
Question-153 Ques-153

क्रिकेट की 15 पारियों की औसत संख्या कुछ थी परन्तु 16 वीं पारी में 70 रन बनाये गये। जिससे उनकी औसत रन संख्या में 3 की वृद्धि हो गई। तो बताओं 15वीं पारी का औसत कितना था ?

Answer : 22
Question-154 Ques-154

पांच लगातार सम संख्याओं का औसत 40 हैं तो सबसे बड़ी संख्या क्या हैं ?

Answer : 44
Question-155 Ques-155

18 : 12 : : 21 : X में X का मान बताओं ?

Answer : 14
Question-156 Ques-156

20 व्यक्ति किसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकते है। तो बताओं 25 व्यक्ति उसे कितने दिन में में पूरा कर सकते है ?

Answer : 9
Question-157 Ques-157

A नल किसी टंकी को 4 घंटे में व B नल उसे 6 घंटे में भर सकते है। यदि दोनों नल एक साथ खोल दिए जाए तो बताओं टंकी कितने समय में भर जायेगी ?

Answer : 12/5 घंटे
Question-158 Ques-158

एक रेलगाड़ी की चाल 72 Km/h है तो इसकी चाल m/sec. में बताओ?

Answer : 20
Question-159 Ques-159

tan60° का मान होगा ?

Answer : √3
Question-160 Ques-160

अभिषेक की आयु काजल की आयु की तिगुनी है 10 वर्ष बाद अभिषेक की आयु काजल की आयु की दुगुनी हो जाएगी। तो अभिषेक की आयु 5 वर्ष बाद क्या होगी ?

Answer : 35
Question-161 Ques-161

एक वर्गाकार खेत की प्रत्येक भुजा को 10 मीटर मापा गया तब खेत का परिमाप ज्ञात करें ?

Answer : 40 मीटर
Question-162 Ques-162

घन का आयतन ज्ञात कीजिए ? जिसकी भुजा 6 सेमी. है।

Answer : 216 m^3
Question-163 Ques-163

2π/5 के कोण का मान कितना होगा ?

Answer : 72°
Question-164 Ques-164

एक टेलीविजन को 200 रु. मे खरीदा गया तथा 350रु. में बेच दिया गया तो लाभ प्रतीशत ज्ञात कीजिए ?

Answer : 75%
Question-165 Ques-165

40 लड़कों की औसत आयु 20 वर्ष है एक लड़के के आ जाने से औसत आयु एक वर्ष बढ जाती है तो नए लड़के की आयु ज्ञात करें ?

Answer : 62
Question-166 Ques-166

B की कार्यक्षमता A से दो गुनी है । किसी कार्य को 6 दिन में कर देता है। तो दोनों मिलकर उस काम को कितने दिन में कर देंगे ?

Answer : 4
Question-167 Ques-167

एक समकोण त्रिभुज जिसका आधार 3 सेमी. और लम्ब 4 से.मी. हो तो कर्ण क्या होगा ?

Answer : 5 सेमी.
Question-168 Ques-168

8000रु. 5 प्रतिशत ब्याज की दर पर कितने वर्षो में 10,000 रू. हो जायेगें ?

Answer : 5 वर्ष
Question-169 Ques-169

एक गोला जिसकी त्रिज्याओं में 2ः3 का अनुपात है तो उनके आयतन में क्या अनुपात होगा ?

Answer : 8:27
Question-170 Ques-170

(50़+70) का 20% कितना होगा ?

Answer : 24
Question-171 Ques-171

वृत्त का व्यास 14cm हो तो क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ?

Answer : 154 m^2
Question-172 Ques-172

18 किमी./घं. को मी/से. में बदलों ?

Answer : 5 मी/से.
Question-173 Ques-173

रमेश व नरेश किसी कार्य को 6 दिन में पूरा कर सकते है यदि अकेला रमेश उसे 10 दिन में पूरा कर सकता है। तो बताओं अकेला नरेश कितने दिनों में पूरा करेगा ?

Answer : 15
Question-174 Ques-174

तीन दर्जन केलो का मूल्य 90रू. है तो 6 केलो का मूल्य होगा ?

Answer : 15
Question-175 Ques-175

488रू. का 25% होगा ?

Answer : 112
Question-176 Ques-176

बेलन का आयतन 462 cm3 है व त्रिज्या 3.5 सेमी. है तो ऊंचाई ज्ञात करों ?

Answer : 12 cm
Question-177 Ques-177

साधारण ब्याज की दर बताओं जिस पर 1706 रू. 20 वर्षो में 3412 हो जाते है ?

Answer : 5%
Question-178 Ques-178

1/4+1/2 का मान ज्ञात करों ?

Answer : 3/4
Question-179 Ques-179

राम ने एक सीडी 750रू. में खरीद और 825रू. में बेच दी मुनाफे का प्रतिशत होगा ?

Answer : 10%
Question-180 Ques-180

कोई धन साधारण ब्याज की दर से कितने समय में दुगुना हो जाएगा ? यदि दर प्रतिशत 10/3 वार्षिक हो।

Answer : 30
Question-181 Ques-181

एकशंकु के आयतन का सूत्र क्या होता है ?

Answer : 1/3 πr^2 h
Question-182 Ques-182

360° के कोण को कहा जाएगा ?

Answer : पूर्ण कोण
Question-183 Ques-183

यदि 25 आदमी किसी काम को 24 दिनों में करते है तो बताओं कितने आदमी इस काम को 20 दिनों में कर सकेंगे ?

Answer : 30
Question-184 Ques-184

एक त्रिभुज ABC में कोण A=30°, B=90°है तो C = ?

Answer : 30°
Question-185 Ques-185

1331 का घनमूल ज्ञात करों ?

Answer : 11
Question-186 Ques-186

यदि 3 पुरूष या 7 औरत किसी काम को 32 दिन में कर सकते है। तो इस काम को 6 पुरूष और 2 औरत कितने दिन में करेंगे ?

Answer : 14
Question-187 Ques-187

दो संख्याओं का योग 65 है और उनका अनुपात 6ः7 है वे संख्याएं क्या होगी ?

Answer : 30, 35
Question-188 Ques-188

किसी संख्या के वर्ग में (28)^2 जोड़ने पर 1808 आता है वह संख्या है ?

Answer : 32
Question-189 Ques-189

किसी कक्षा में 30% छात्र संस्कृत में 25% छात्र अंग्रेजी में अनुतीर्ण हुए। यदि दोनों विषयों में 10% छात्र अनुतीर्ण हुए हो तो बताओं दोनो विषयों में कुल कितने % छात्र उतीर्ण हुए ?

Answer : 55%
Question-190 Ques-190

5 घण्टा एक दिन का कितना % है ?

Answer : 20.83%
Question-191 Ques-191

2रू. में 3रू. की दर से केले खरीदकर 4रू. में 5 की दर से बेच दियें तो लाभ/हानि बताओं ?

Answer : 20%
Question-192 Ques-192

पांच के पहले सात गुणजों का औसत क्या होगा ज्ञात कीजिए ?

Answer : 20
Question-193 Ques-193

A की कार्य क्षमता B से 20% कम है यदि B उसे 16 दिन में कर सकता है तो बताओ A उसे कितने दिनों में कर सकता है ?

Answer : 20
Question-194 Ques-194

एक वर्ग की भुजा में 20% की वृद्धि कर दी जाती है तो बताओं इसके नये क्षेत्रफल व पुराने क्षेत्रफल में क्या अनुपात होगा ?

Answer : 36:25
Question-195 Ques-195

दो संख्याओं का योग 16 तथा अन्तर 10 है तो उसके वर्गो का अन्तर होगा ?

Answer : 160
Question-196 Ques-196

140×140-60×280+60×60 हल करों ?

Answer : 6400
Question-197 Ques-197

निम्न में पूर्ण वर्ग संख्या कौनसी है ? 35, 111, 125, 441

Answer : 441
Question-198 Ques-198

क्र.मू. व वि.मू. का अनुपात 5ः4 है हानि प्रतिशत बताओं ?

Answer : 20%
Question-199 Ques-199

19 संख्याओं का औसत 24 है यदि प्रत्येक संख्या को 3 गुणा कर दें तो नया औसत क्या होगा ?

Answer : 72
Question-200 Ques-200

a:b=3:2 तथा b:c=5:4 हो तो a:b:c क्या होगा ?

Answer : 15:10:8
Question-201 Ques-201

9 सेवों का मूल्य 40रू. है तो बताओं 6 दर्जन सेवों का मूल्य क्या होगा ?

Answer : 320
Question-202 Ques-202

राम ने 525रू. में वस्तु बेचकर 5 प्रतिशत लाभ कमाया उसकी लागत क्या होगी ?

Answer : 500
Question-203 Ques-203

0.03×0.15 = ?

Answer : 0.0045
Question-204 Ques-204

यदि x=6, y=3 हो तो x^2+y^2+2xy का मान मताओं ?

Answer : 81
Question-205 Ques-205

यदि वृत की परिधि 88 मी. हो तो त्रिज्या कितनी होगी ?

Answer : 14 मी.
Question-206 Ques-206

59312 में 3 का स्थानीय मान और जातीय मान का अंतर क्या होगा ?

Answer : 297
Question-207 Ques-207

मीरा की माता की आयु मीरा से इस समय चार गुनी है 5 वर्ष बाद उसकी माता की आयु उससे तीन गुनी हो जाएगी इस समय मीरा की आयु क्या है ?

Answer : 10
Question-208 Ques-208

गोले का आयतन बताइए ?

Answer : 4/3 πr^3
Question-209 Ques-209

किसी आयताकार पार्क की लम्बाई 100 मी. है और चौड़ाई 80 मी. है और उसके चारों ओर अंदर 10 मी. चौड़ा रास्ता है। तो उसके रास्ते का क्षेत्रफल कितना होगा ? (वर्गमीटर)

Answer : 3200
Question-210 Ques-210

41 से 60 की सभी संख्याओं का योगा होगा ?

Answer : 1010
Question-211 Ques-211

एक व्यापारी को 17 बैग चावल के 1020 रू. में बेचने पर 51 रू. की हानि होती है तो फिर एक बैग की क्या कीमत है ?

Answer : 63
Question-212 Ques-212

वह बड़ी से बड़ी संख्या क्या है, जिसमें 30, 53, 99 को विभाजित करने पर एकसमान शेषफल बचें ?

Answer : 23
Question-213 Ques-213

एक मोटर साईकिल 140 मी. की दूरी 18 सैकण्ड में तय करती है। किमी./घंटा में गति ज्ञात करों ?

Answer : 28
Question-214 Ques-214

तीन संख्याओं का औसत 27 है। दूसरी पहली से 3 गुना और तीसरी 5 गुना है, तो संख्याएँ क्रमशः क्या होगी ?

Answer : 9, 27, 45
Question-215 Ques-215

प्रथम पाँच धनात्मक विषम संख्याओं का औसत क्या होगा ?

Answer : 5
Question-216 Ques-216

यदि 495 को 7 विभाजित किया जाये तो शेषफल क्या होगा ?

Answer : 5
Question-217 Ques-217

यदि एक समकोण त्रिभुज का लम्ब 8 सेमी. और उसका क्षेत्रफल 20 सेमी.^2 हो, तो आधार की लम्बाई क्या होगी ?

Answer : 5
Question-218 Ques-218

सात लड़कों की आयु का औसत 20 वर्ष है। यदि पहली 6 लड़कों की आयु का औसत 19 1/2 वर्ष है। तो 7 वें लड़के की आयु क्या होगी ?

Answer : 23
Question-219 Ques-219

यदि कोई घटना घटित नहीं हो सकती, तो उनकी संभावना ?

Question-220 Ques-220

ARISE शब्द के अक्षरों को कितनी बार व्यवस्थित किया जा सकता है ?

Answer : 120
Question-221 Ques-221

न्यूनतम अंक से 8788 को विभाजन करने पर भागफल एक पूर्ण घन होता है ?

Answer : 4
Question-222 Ques-222

हल करों - (102)^2

Answer : 10404
Question-223 Ques-223

साधारण ब्याज पर 5% की दर से एक धनराशि 4 वर्ष के बाद 900 रू. हो जाती है। वह धनराशि क्या है ?

Answer : 750
Question-224 Ques-224

35 मी./सैकण्ड को किमी./घंटा में बदलों ?

Answer : 126
Question-225 Ques-225

राज ने 100रू. में एक छाता खरीदकर 10 रू. के लाभ पर बेच दिया। छाते का विक्रय मूल्य क्या होगा ?

Answer : 110
Question-226 Ques-226

हल करों - 100 का 25% = ?

Answer : 25
Question-227 Ques-227

दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 11 और उनका लघुतम समापवर्तक 693 है। यदि उनमें से एक संख्या 77 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात करो ?

Answer : 99
Question-228 Ques-228

निम्न में से कौनसी संख्या पूर्ण वर्ग है ?

Answer : 1681
Question-229 Ques-229

यदि किसी अंक को 2 गुना किया जाये और उसमें 5 को जोड़ा जाये तो अंक 15 हो जाता है। तो अंक क्या होगा ?

Answer : 5
Question-230 Ques-230

यदि 20 आदमी एक कार्य को 20 दिन में करते है, तो बताओं उसी कार्य को 40 आदमी कितने दिन में करेंगे ?

Answer : 1
Question-231 Ques-231

6 आदमी एक काम को 7 दिन में पूरा कर सकते है, तो 21 आदमी उसी काम को कितने दिन में पूरा कर सकेंगे ?

Answer : 2
Question-232 Ques-232

दो संख्याओं का अंतर 2 है तो उनके वर्ग का अंतर 28 है। तो उनका योग ज्ञात करों ?

Answer : 14
Question-233 Ques-233

एक बहुभुज के 44 विकर्ण है। तो इसकी भुजाओं की संख्या बताओं ?

Answer : 11
Question-234 Ques-234

एक बल्लेबाज 12वीं पारी से 63 रन बनाता है। जिसके कारण उसका औसत 2 रन बढ़ जाता है। 12 वीं पारी के बाद नया औसत ज्ञात करें ?

Answer : 41
Question-235 Ques-235

एक त्रिभुज की परिधि 600 मी. है। यदि अनुपात 12 : 13 : 15 है। तो सबसे लम्बी भुजा ज्ञात करों ?

Answer : 225
Question-236 Ques-236

ज्ञात करो - 30% of (1500 + 600) = ?

Answer : 630
Question-237 Ques-237

यदि आयताकार क्षेत्र का क्षेत्रफल 560 सेमी.^2 और इसकी भुजा 20 सेमी. है, तो इसका परिमाप ज्ञाप करो ?

Answer : 96
Question-238 Ques-238

एक वस्तु को 6800 रू. में बेचने पर प्रशांत को 75% की हानि हुई। उस वस्तु का क्रय मूल्य क्या होगा ?

Answer : 27200
Question-239 Ques-239

एक पिता अपने पुत्र से 5 गुना है। उसका पुत्र 6 वर्ष का है। कितने वर्ष बाद वह अपने पुत्र से 4 गुना होगा ? (वर्ष)

Answer : 2
Question-240 Ques-240

41 से विभाज्य 5 अंकों की सबसे छोटी शेषफल 54 प्राप्त होता है। उसी संख्या में 16 से भाग देने पर कितना शेष प्राप्त होगा ?

Answer : 9
Question-241 Ques-241

दो धनात्मक संख्याओं के वर्ग का योग 181 है और उनके वर्ग का अंतर 19 है। दी गई दोनों संख्याओं का योग क्या होगा ?

Answer : 19
Question-242 Ques-242

70 प्रतिशत तथा 30 प्रतिशत की दो क्रमिक छूटें, कितनी मात्रा की एकल छूट के बराबर है ? (%)

Answer : 79%
Question-243 Ques-243

राम 8 दिन में रु. 125 अर्जित करता हैं और श्याम 10 दिन में रु. 140 अर्जित करता है, उनके द्वारा एक में अर्जन का अनुपात क्या हैं ?

Answer : 125:112
Question-244 Ques-244

यदि एक धनराशि को 3ः5 के अनुपात में विभाजित किया जाता है, इसमें बड़ा भाग 75 है तो धनराशि बताएं ?

Answer : 120
Question-245 Ques-245

एक समचतुर्भुज भुजा 5 सेमी. है तथा एक विकर्ण 8 सेमी. है, का क्षेत्रफल (सेमी^2 में) क्या हैं ?

Answer : 48
Question-246 Ques-246

किस संख्या को 65 से भाग देने पर शेषफल 43 प्राप्त होता है। यदि उसे 13 से भाग दे, तो शेषफल क्या होगा ?

Answer : 4
Question-247 Ques-247

132 के धनात्मक गुणनखंड कितने हैं ?

Answer : 12
Question-248 Ques-248

120 मी. लम्बी एक रेलगाड़ी प्लेटफार्म पर खड़े एक व्यक्ति को पार करने में 10 सेकण्ड का समय लेती है। रेलगाड़ी की चाल क्या हैं ?

Answer : 43.2km/hr
Question-249 Ques-249

यदि किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास में 30 से.मी. का अंतर हो, तो उस वृत्त की त्रिज्या क्या होगी ?

Answer : 7
Question-250 Ques-250

दो संख्याओं का गुणनफल 120 है। उनके वर्ग का योग 289 है। इन दो संख्याओं का अंतर क्या हैं ?

Answer : 7
Question-251 Ques-251

यदि A : B = 3:5 तथा B : C = 4 : 7 हो, तो A:B:C क्या होगा ?

Answer : 12:20:35
Question-252 Ques-252

दो संख्याओं के योगफल तथा गुणनफल क्रमशः 11 तथा 18 हैं। उनके व्युत्क्रमों का योगफल क्या होगा ?

Answer : 11/18
Question-253 Ques-253

एक घन का सम्पूर्ण पृष्ठ क्षेत्रफल 1734 सेमी^2 है। इस घन का आयतन क्या हैं ?

Answer : 4913 सेमी^3
Question-254 Ques-254

20%, 25% तथा 10% के तीन क्रमिक बट्टों से समतुल्य एकमात्र बट्टा होगा ?

Answer : 46
Question-255 Ques-255

12, 15 तथा 45 का महत्तम समापवर्तक क्या हैं ?

Answer : 3
Question-256 Ques-256

एक कक्षा में 24 छात्रों के औसत अंक 25 है। उस कक्षा के लड़कों के औसत अंक 20 और लड़कियों के औसत अंक 30 हैं, तो कक्षा में लड़कों की संख्या कितनी है ?

Answer : 12
Question-257 Ques-257

15 सेमी., 8 सेमी. तथा 17 सेमी. भुजा वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल (सेमी.^2 में) क्या हैं ?

Answer : 60
Question-258 Ques-258

एक रेजिमेंट में 45 प्रतिशत सैनिक कमांडर हैं यदि कमाडरों की संख्या 6750 है, तो रेजिमेंट में सैनिकों की कुल संख्या क्या है ?

Answer : 15000
Question-259 Ques-259

एक व्यक्ति एक वस्तु को 960 रु. में बेचता है। और 4 प्रतिशत हानि सहता है। तदनुसार उसका क्रय मूल्य कितना था ?

Answer : 1000
Question-260 Ques-260

√64-√36 किसके बराबर है ?

Answer : 2
Question-261 Ques-261

7 क्रमागत संख्याओं का औसत 20 हो, तो उन संख्याओं में सबसे बड़ी संख्या क्या है ?

Answer : 23
Question-262 Ques-262

यदि बिक्री मूल्य पर लाभ 20 प्रतिशत है तो लागत मूल्य पर लाभ का प्रतिशत कितना है ?

Answer : 25%
Question-263 Ques-263

120 मी. लंबी ट्रेन एक टेलीग्राफ खंभे से गुजरने में 6 सेकंड लेती है तो ट्रेन की गति कितनी होगी ? (किमी./घंटा)

Answer : 72
Question-264 Ques-264

प्रथम दस अभाज्य संख्याओं का औसत बताइए ?

Answer : 11.9
Question-265 Ques-265

5 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज पर रु.800 कितने वर्ष में रु.882 हो जाएंगे ?

Answer : 2 वर्ष
Question-266 Ques-266

किसी वस्तु को 25 प्रतिशत की छूट पर 3600 रूपए में बेचा गया। उसका अंकित मूल्य क्या था ? (रूपए)

Answer : 4800
Question-267 Ques-267

16 आदमी दिन में 14 घंटे काम करके किसी कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। 28 आदमी दिन में 12 घंटे काम करके उस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे ?

Answer : 8
Question-268 Ques-268

1, 3, 5, 7, 9, 11,............इन 25 संख्याओं का औसत कितना होगा ?

Answer : 25
Question-269 Ques-269

एक त्रिभुज के तीन कोण 3ः4ः5 के अनुपात में हैं, तो त्रिभुज के सबसे बड़ा कोण हैं ?

Answer : 75°
Question-270 Ques-270

75 से 97 तक की सभी प्राकृतिक संख्याओं का योग क्या होगा ?

Answer : 1978
Question-271 Ques-271

यदि किसी वृत्त की त्रिज्या 10 प्रतिशत घटा दी आए तो वृत्त का क्षेत्रफल कितना कम हो जाएगा ?

Answer : 19%
Question-272 Ques-272

एक वस्तु का अंकित मूल्य 1200 रूपए है। तथा छूट 31 प्रतिशत है यदि लाभ 15 प्रतिशत हैं तो लागत मूल्य क्या होगा ?

Answer : 720
Question-273 Ques-273

दिए गए डाटा का माध्यिका क्या हैं ? 1, 3, 6, 2, 5, 8, 3, 8, 2

Answer : 3
Question-274 Ques-274

एक वस्तु को 85 के बजाय 93 रूपए में बेचने पर 20 प्रतिशत अधिक लाभ प्राप्त होता है तो वस्तु का क्रय मूल्य है ?

Answer : 40
Question-275 Ques-275

एक विक्रेता सूची मूल्य पर 10 प्रतिशत बट्टा पर सामान खरीदता है तथा अंकित मूल्य से 10 प्रतिशत अधिक पर बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत है ?

Answer : 22.22
Question-276 Ques-276

23, 45, 64, 81 और 77 का माध्य (mean) है ?

Answer : 58
Question-277 Ques-277

4 ÷ 2 + 3 × 6 – 7 का मान क्या है ?

Answer : 13
Question-278 Ques-278

8 × 3 ÷ 6 + 7 – 4 + 4 ÷ 2 + 8 – 10 का मान क्या है ?

Answer : 7
Question-279 Ques-279

यदिं a : b = 2 : 3, b : c = 5 : 6 और c : d = 8 : 9 है, तो a : d का मान है ?

Answer : 40:81
Question-280 Ques-280

एक वस्तु को 660 रु. में बेचने पर 10 प्रतिशत का लाभ होता है वस्तु का क्रय मूल्य क्या है ?

Answer : 600
Question-281 Ques-281

√(2.25/2.89) का मूल्य ज्ञात करें ?

Answer : 15/17
Question-282 Ques-282

70 का 70 प्रतिशत क्या होगा ?

Answer : 49
Question-283 Ques-283

14 मी. अर्धव्यास वाले वृत्त की परिधि क्या होगी ?

Answer : 88 मी.
Question-284 Ques-284

एक वर्ग जिसकी भुजा 5 मीटर हैं उसकी परिमिति क्या हैं ?

Answer : 20 मी.
Question-285 Ques-285

4 तथा 16 का तृतीयानुपाति होगा ?

Answer : 64
Question-286 Ques-286

सोम, मंगल और बुध का औसत तापमान 40°c था। मंगल, बुध और गुरूवार का औसत तापमान 41°c था। यदि गुरूवार का तापमान 45°c हो तो सोमवार का तापमान क्या था ?

Answer : 42°c
Question-287 Ques-287

एक घन का सम्पूर्ण पृष्ट 600 वर्ग सेमी. है इसके विकर्ण की लम्बाई ज्ञात करें ?

Answer : 10√3
Question-288 Ques-288

0.9 का वर्गमूल क्या है ?

Answer : 0.948
Question-289 Ques-289

प्राकृत संख्याऐं किस अंक से शुरू होती है ?

Answer : 1
Question-290 Ques-290

एक आदमी एक कार्य 20 व दूसरा आदमी 15 दिनों में करता है तो दोनों मिलकर इसे कितने दिनों में करेगें ?

Answer : 8 4/7
Question-291 Ques-291

एक समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल 30 वर्ग मीटर है। उसका कर्ण 13 मीटर है तो सबसे छोटी भुजा क्या होगी ?

Answer : 5
Question-292 Ques-292

राम और श्याम की आयु का अनुपात 5ः3 है। इनके आयु का योग 112 है तो श्याम की आयु क्या होगी ?

Answer : 42
Question-293 Ques-293

दो संख्याओं का योग 25 तथा उनका अंतर 13 हैं तो बड़ी संख्या क्या होगी ?

Answer : 19
Question-294 Ques-294

किसी संख्या का 5 प्रतिशत वार्षिक दर से 2 वर्ष का चक्रवृति ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर 21 है। तो मूलधन क्या होगा ?

Answer : 8400
Question-295 Ques-295

एक वृत की परिधि 88 सेमी. है तो त्रिज्या क्या होगी ?

Answer : 14
Question-296 Ques-296

प्रथम 97 संख्याओं का औसत ज्ञात करों ?

Answer : 49
Question-297 Ques-297

350रु. को A,B,C में बांटा जाये तो A को B से 15 अधिक मिलता है। तथा C को A से 20 अधिक मिलता है। C का मान ज्ञात करों ?

Answer : 135
Question-298 Ques-298

मोहन की आय राम की आय से 20 प्रतिशत अधिक है राम की आय 2000रु तो मोहन की आय क्या होगी ?

Answer : 2400
Question-299 Ques-299

यदि किसी वस्तु का विक्रय मूल्य 330 रु. और उसे 20 प्रतिशत लाभ पर बेचा जाऐ तो उसका क्रय मूल्य क्या होगा ?

Answer : 275
Question-300 Ques-300

144 मीटर लम्बई रेलगाड़ी 12 सेकण्ड में एक पुल पार करती हैं तो उस की गति ज्ञात कीजिए ?

Answer : 12 m/s
Question-301 Ques-301

यदि 5 कुर्सी व 2 मेजों का मूल्य 750रु. हैं तथा 3 कुर्सी एवं 3 मेजों का मूल्य 540 रु. हो तो 1 मेज व 1 कुर्सी का मूल्य ज्ञात कीजिए ?

Answer : 1 कुर्सी का मूल्य = 130 रुपये 1 मेज का मूल्य = 50 रुपये
Question-302 Ques-302

2970 में 10 प्रतिशत की हानि होती है। 20 प्रतिशत का लाभ पर बेचे तो उस का क्रय मूल्य बताइयें ?

Answer : 3960
Question-303 Ques-303

एक घन की भुजा 9 सेमी. है तो पृष्टीय क्षेत्रफल ज्ञात करों ?

Answer : 486 वर्ग सेमी
Question-304 Ques-304

10 व्यक्ति किसी काम को 30 दिन में करते है। तो 15 व्यक्ति उसी कार्य को कितने दिन में करेंगे ?

Answer : 20
Question-305 Ques-305

1000 रु. का चक्रवृति ब्याज 10 प्रतिशत दर से 2 वर्ष में कितनी होगी ?

Answer : 1210
Question-306 Ques-306

एक दर्जन केले का मूल्य 540रु. है तो 319 केले का मूल्य बताइयें ?

Answer : 14355
Question-307 Ques-307

किसी वस्तु को 150रु. में बेचने पर 25 प्रतिशत की हानि होती है। तो क्रय मूल्य बताइयें ?

Answer : 200
Question-308 Ques-308

√18769 का वर्गमूल बताइयें ?

Answer : 137
Question-309 Ques-309

किसी कस्बे की जनसंख्या 60,000 है कुछ दिन बाद उसने वृद्धि होकर 65000 हो जाती है, तो प्रतिशत ज्ञात करें ?

Answer : 8.33
Question-310 Ques-310

किसी समबाहू त्रिभुज में प्रत्येक अन्तकोण होता है ?

Answer : 60°
Question-311 Ques-311

एक गाडी 250 मी. की दूरी 25 सेकण्ड में पार करती हैं तो गाड़ी की चाल किलोमीटर घंटा में बताओं ?

Answer : 36
Question-312 Ques-312

एक रेलगाड़ी 162 मीटर लम्बे प्लेटफार्म को 18 सेकण्ड में तथा एक दूसरे 120 मी. लम्बे प्लेटफार्म को 15 सेकण्ड मे पार करती है, तो रेलगाड़ी की लम्बाई ज्ञात करें ?

Answer : 90
Question-313 Ques-313

9 का घन क्या होता है ?

Answer : 729
Question-314 Ques-314

10,000 का 3 वर्ष का 5 प्रतिशत वार्षिक की दर साधारण वार्षिक ब्याज निकालों ?

Answer : 1500
Question-315 Ques-315

वृत की त्रिज्या 14 सेमी. है तो उसका क्षेत्रफल क्या होगा ?

Answer : 616 वर्ग सेमी
Question-316 Ques-316

एक आदमी एक काम को 8 दिन में करता हैं B उसे 24 दिनों में करता है तो दोनों मिलकर कितने दिनों में करेंगे ?

Answer : 6
Question-317 Ques-317

6.8 किग्रा. का कितने प्रतिशत 17 ग्राम है ?

Answer : 0.25%
Question-318 Ques-318

(280 का X%) + (550 का 18%) =143.8

Answer : 16%
Question-319 Ques-319

87.5% = ?

Answer : 7/8
Question-320 Ques-320

बाजार में एक किताब की कीमत 600 रु है और इसको 400 रु में बेचा गया। इस किताब का दाम कितने प्रतिशत कम किया गया ?

Answer : 33.33%
Question-321 Ques-321

एक चुनाव में दो उम्मदीवार थे जिनमें पहला 60% प्राप्त करके 240 मतों से जीत गया। तो चुनाव में कुल कितने मत थें ?

Answer : 1200
Question-322 Ques-322

एक आदमी अपने वेतन का 20% GPF में लगाता है यदि GPF देने के बाद उसका कुल मासिक वेतन 5120रु. हो तो उसका मासिक GPF कितना होगा ?

Answer : 1280
Question-323 Ques-323

640 का 45% + 450 का 64% =1440 का X%

Answer : 250%
Question-324 Ques-324

राम ने अपनी कमाई का 50% खर्च कर दिया यदि उसने 2000रु खर्च किये तो उसकी कुल कमाई कितनी थी ?

Answer : 4000
Question-325 Ques-325

यदि A की आय, B की आय से 25% कम हो, तो B की आय, A की आय से कितने प्रतिशत अधिक है ?

Answer : 33.33%
Question-326 Ques-326

5 लॉकेट तथा 8 जंजीरो का कुल मूल्य रू 330 हो, तो ऐसे 15 लॉकेट तथा 24 जंजीरो का मूल्य कितना होगा ?

Answer : 990
Question-327 Ques-327

√625 + √484 = ?

Answer : 47
Question-328 Ques-328

√(√2500+√961) = (?)^2

Answer : 3
Question-329 Ques-329

x/49=16/x है, तो x = ?

Answer : 28
Question-330 Ques-330

√288/√128 = ?

Answer : 1.5
Question-331 Ques-331

यदि √(1+X/144)=13/12 हो, तो = ?

Answer : 25
Question-332 Ques-332

√(6+√(6+√(6+⋯….∞)) ) = ?

Answer : 3
Question-333 Ques-333

एक माली 17956 पौधे इस प्रकार लगाता है कि प्रत्येक पंक्ति में उतने ही पौधे है जितनी पंक्तियॉ है, एक पंक्ति में कितने पौधे है ?

Answer : 134
Question-334 Ques-334

1029 को किस छोटी से छोटी संख्या से गुणा करने पर प्राप्त संख्या एक पूर्ण घन होगी ?

Answer : 9
Question-335 Ques-335

यदि √(0.0196)/K=0.2 हो, तो k=?

Answer : 0.2
Question-336 Ques-336

4^(2.3) X 2^(2.3) X 8^(1.7) = ?

Answer : 2^12
Question-337 Ques-337

यदि 8^(x+1)=64 हो, तो 3^(2x+1) का मान क्या होगा ?

Answer : 27
Question-338 Ques-338

रू.2500 का 5% वार्षिक दर से 73 दिन का साधारण ब्याज कितना होगा ?

Answer : 25
Question-339 Ques-339

किसी धन का साधारण ब्याज की 8ः वार्षिक दर से 3 वर्ष का मिश्रधन रू6944 है वह धन ज्ञात कीजिए ?

Answer : 5600
Question-340 Ques-340

X तथा Y को दो समान राशियाँ 7.5% वार्षिक दर से क्रमशः 4 वर्ष व 5 वर्ष के लिए उधार दी गई, यदि इनके द्वारा दिये गये ब्याज में रू150 का अन्तर हो, तो प्रत्येक दी गई राशि कितनी है ?

Answer : 2000
Question-341 Ques-341

एक राशि का साधारण ब्याज की किसी दर पर 2 वर्ष के लिए निवेश किया गया, यदि यह निवेश 3% अधिक ब्याज की दर पर किया जाता तो रू.72 अधिक मिलते, यह राशि कितनी है ?

Answer : 1200
Question-342 Ques-342

कोई धन 8 वर्ष में साधारण ब्याज की किस दर से दुगुना हो जायेगा ?

Answer : 12.5%
Question-343 Ques-343

किसी राशि पर साधारण ब्याज मूलधन का 1/4 है तथा वर्षो की संख्या प्रतिशत दर के बराबर है, ब्याज की वार्षिक दर कितनी है ?

Answer : 5%
Question-344 Ques-344

कितने समय में रू1000 का साधारण ब्याज 6% वार्षिक दर से रू. 900 हो जायेगा ?

Answer : 15 वर्ष
Question-345 Ques-345

कोई धन साधारण ब्याज से 30 वर्ष में चार गुना हो जाता है, ब्याज की वार्षिक दर क्या है ?

Answer : 10%

Leave a Comment