नीरज चोपड़ा नया रिकॉर्ड (Neeraj Chopra New Record)
भारत के ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा ने 16 मई 2025 को दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League 2025) में 90.23 मीटर का भाला फेंक कर इतिहास रच दिया। नीरज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक ओलंपिक चैंपियन ही नहीं, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत भी हैं।
यह पहला मौका था जब नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर पार किया। इस अद्भुत प्रदर्शन के साथ वे भाला फेंक इतिहास में 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें एथलीट और पहले भारतीय के रूप में 90m क्लब में शामिल हो गए हैं।
नीरज का प्रदर्शन – थ्रो बाय थ्रो
| प्रयास | थ्रो (मीटर में) | परिणाम |
|---|---|---|
| पहला | 88.44 मीटर | शानदार शुरुआत |
| दूसरा | फाउल | असफल प्रयास |
| तीसरा | 90.23 मीटर | ऐतिहासिक थ्रो (अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा) |
| चौथा | 80.56 मीटर | संतुलन बनाए रखा |
| पाँचवाँ | फाउल | कोशिश जारी |
नीरज का यह थ्रो ना केवल उनका पर्सनल बेस्ट है, बल्कि यह भारत के लिए भी एक नई उपलब्धि है। भाला फेंक में 90 मीटर की दूरी पार करना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा मुकाम माना जाता है। इससे पहले तक यह उपलब्धि केवल दुनिया के कुछ ही गिने-चुने एथलीटों को हासिल थी।
अब नीरज उन चुनिंदा 25 एथलीटों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस कठिन आंकड़े को पार किया है। इससे भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक एथलेटिक्स मंच पर और भी मजबूत हो गई है।
Neeraj Chopra’s Best 5 Javelin Throws
| Distance | Event | Date |
|---|---|---|
| 90.23 meters | Doha Diamond League 2025 | 16 May 2025 |
| 89.94 meters | Stockholm Diamond League 2022 | 30 June 2022 |
| 89.49 meters | Lausanne Diamond League 2024 | 22 August 2024 |
| 89.45 meters | Paris Olympics 2024 Final | 8 August 2024 |
| 89.34 meters | Paris Olympics 2024 Qualification Round | 6 August 2024 |
प्रतियोगिता में दूसरा स्थान, लेकिन दिलों में पहला
अपने बेस्ट थ्रो के बावजूद नीरज चोपड़ा प्रतियोगिता में दुसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अंतिम राउंड में 91.06 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लेकिन नीरज की उपलब्धि ने भारत का दिल जीत लिया
अपनी जीत के बाद नीरज ने कहा कि:
“मैं लंबे समय से 90 मीटर पार करने का सपना देख रहा था। आज वह सपना सच हुआ। लेकिन मैं जानता हूं कि मैं और दूर भाला फेंक सकता हूं। अभी बहुत कुछ बाकी है।”
PM मोदी ने दी बधाई
नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने ट्वीट कर लिखा:
“नीरज ने भारत का गौरव बढ़ाया है। 90m पार कर उन्होंने नए भारत की प्रेरणा दी। ढेरों शुभकामनाएँ!”
I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great