Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 24, 2026

Follow

UP और Uttarakhand Army Bharti Rally 2026: जुलाई में अग्निवीर फिजिकल रैली शुरू

UP और उत्तराखंड Army Bharti Rally 2026 की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी ख़बर है। शारीरिक परीक्षा की रैलियां जुलाई 2026 में शुरू होने की संभावना है। खासकर जुलाई के मध्य के बाद या जुलाई के अंत तक पहले चरण की रैलियां शुरू हो सकती हैं।

परीक्षा CEE जून 2026 में समापत हो गई है, इसलिए उम्मीदवारों को अब फिजिकल तैयारी में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए।

जो बच्चे यह सोच रहे हैं कि पहले रिजल्ट आएगा, उसके बाद मैदान में उतरेंगे, वे सबसे बड़ी गलती कर सकते हैं। क्योंकि फिजिकल एक दिन में तैयार नहीं होता। रनिंग, स्टैमिना, बॉडी फिटनेस और पुल-अप्स के लिए लगातार अभ्यास जरूरी होता है।


✦ Army Bharti 2026: मुख्य जानकारी

  • भर्ती से जुड़ी अपडेट: अग्निवीर स्पेशल कैटेगरी पदों के लिए फिजिकल रैली की तैयारी
  • राज्य: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • संभावित महीना: जुलाई 2026
  • फिजिकल टेस्ट स्थान: रणबांकुरे स्टेडियम, ARO वाराणसी
  • ट्रेनिंग सेंटर: रानीखेत ट्रेनिंग सेंटर
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और अन्य भर्ती चरण

✦ जुलाई में हो सकती है अग्निवीर फिजिकल रैली

अग्निवीर भर्ती 2026 में CEE के बाद अगला चरण फिजिकल रैली का होता है। आमतौर पर ऑनलाइन परीक्षा के बाद zone और ARO wise फिजिकल रैलियां आयोजित की जाती हैं।

इसलिए संभावना है कि जुलाई 2026 से अलग-अलग ARO और राज्यों के हिसाब से फिजिकल रैलियां कराई जाएँ।

Note:- ध्यान रखें, रैली की तारीख, स्थान और reporting time आपके admit card और official update के अनुसार ही मान्य होंगे। इसलिए official portal चेक करते रहें।


✦ फिजिकल टेस्ट कहां होगा?

ज्यादातर पदों के लिए फिजिकल परीक्षा का आयोजन वाराणसी स्थित सेना भर्ती कार्यालय ARO के रणबांकुरे स्टेडियम में किया जा सकता है।

यह रैली UP और Uttarakhand के अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कई स्पेशल कैटेगरी और टेक्निकल पद शामिल हैं।


✦ रानीखेत ट्रेनिंग सेंटर में होगी तैयारी

अग्निवीर योजना के अंतर्गत करीब दर्जनभर विशेष ट्रेड और पदों की ट्रेनिंग के लिए रानीखेत ट्रेनिंग सेंटर में तैयारी शुरू की जा रही है।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और अन्य चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करना अगले चरण के लिए जरूरी होगा।


✦ किन पदों के लिए होगी भर्ती प्रक्रिया?

इस भर्ती में Surveyor Auto Carto, JCO Catering, Sepoy Pharma, धर्म शिक्षक, Education Havildar और Nursing Assistant जैसे खास पद शामिल हो सकते हैं। ये पद तकनीकी, मेडिकल, शिक्षा, कैटरिंग और धार्मिक मार्गदर्शन से जुड़े होते हैं।


✦ रिजल्ट का इंतजार करना पड़ सकता है भारी

कई उम्मीदवार लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद ही फिजिकल तैयारी शुरू करते हैं। लेकिन इस बार समय कम मिल सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

अगर उम्मीदवार फिजिकल तैयारी में देरी करते हैं, तो कम समय में दौड़, स्टैमिना और बॉडी फिटनेस को बेहतर बनाना मुश्किल हो सकता है।


✦ उम्मीदवारों को क्या तैयारी करनी चाहिए?

फिजिकल रैली को देखते हुए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को रोजाना के रूटीन में शामिल करना चाहिए।

  • रोजाना नियमित दौड़ लगाएं
  • स्टैमिना बढ़ाने वाली Exercise करें
  • बीम और पुश-अप्स की प्रैक्टिस करें
  • लंबी कूद और बैलेंस पर ध्यान दें
  • डाइट और नींद का सही ध्यान रखें
  • फिजिकल टेस्ट के मानकों के अनुसार तैयारी करें
  • चोट से बचने के लिए वार्मअप और स्ट्रेचिंग जरूर करें

✦ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें

फिजिकल रैली में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

  • एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • NCC सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य जरूरी प्रमाण पत्र

✦ ARO वाराणसी के निदेशक का बयान

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश के अनुसार, अग्निवीर योजना के तहत सेना में सभी जरूरी पदों को पूरा किया जाता है। रानीखेत में होने वाली ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विशेष श्रेणी पदों के चयन के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि हाल ही में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार तुरंत अपनी फिजिकल तैयारी शुरू करें, ताकि वे ट्रेनिंग और भर्ती मानकों के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।


Leave a Comment