Army TA Bharti 2026 की तैयारी कर रहे हैं भाइयों के लिए ख़ुशख़बरी। Territorial Army की लगभग 3,806 पदों पर रैली भर्ती जल्दी ही आने वाली है। सितंबर 2026 में Official Notification जारी होने की सम्भावना है।
Army TA भारती में ऑनलाइन फॉर्म भरने के बजाय सीधे रैली ग्राउंड में जाकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होता है। इसलिए उम्मीदवारों को पहले से ही Eligibility, Physical Test, Written Exam Pattern, Medical और Documents की पूरी जानकारी होना बहुत ज़रूरी है।
✦ Army TA Bharti 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
Territorial Army भर्ती 2026 इंडियन आर्मी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण भर्ती है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जो आर्मी में सेवा देना चाहते हैं और TA Rally 2026 में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
- भर्ती का नाम: Territorial Army TA Bharti 2026
- नौकरी का प्रकार: भारतीय सेना में स्थायी भर्ती
- संभावित पद: लगभग 3,806 पद
- Official Notification: सितंबर 2026 के अंत तक Employment Newspaper के माध्यम से जारी होने की संभावना
- रैली की संभावित तारीखें: अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन फॉर्म नहीं, सीधे रैली ग्राउंड में दस्तावेजों के साथ शामिल होना होता है
Note:- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि Official Notification जारी होने के बाद अपनी Zone Wise और District Wise Rally Date जरूर चेक करें।
✦ Territorial Army TA Bharti 2026 Eligibility Criteria:-
TA भर्ती में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मापदंड की पूरी जानकारी होनी चाहिए। किसी भी मानक में कमी होने पर उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।
➥ आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आपके जिले की रैली वाले दिन आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
➥ शारीरिक मापदंड
TA भर्ती में फिजिकल बहुत महत्वपूर्ण होता है। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शारीरिक मापदंड पूरे होने ज़रूरी है:-
- लंबाई: कम से कम 160 सें.मी.
- वजन: कम से कम 50 किलो
- सीना: 77 सें.मी. और कम से कम 5 सें.मी. फुलाव के साथ कुल 82 सें.मी.
Note:- अब तक TA भर्ती मुख्य रूप से Male Candidates के लिए आयोजित होती रही है। इस बार Female Candidates को भी मौका मिलने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि इसकी स्पष्ट पुष्टि Official Notification जारी होने के बाद ही होगी।
✦ Territorial Army Bharti 2026 Zones:-
TA भर्ती ARO के अनुसार नहीं बल्कि Zone के अनुसार होती है। यहाँ 4 Zone और उनमें आने वाले शहरों की जानकारी दी गई है।
- Zone 1:-
- हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।
- Zone 2:-
- बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड।
- Zone 3:-
- असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश।
- Zone 4:-
- आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, गोवा, दादरा नगर हवेली, दमन-दीव, लक्षद्वीप और पुडुचेरी।
✦ Territorial Army Selection Process 2026:-
TA भर्ती में चयन कई चरणों के आधार पर किया जाता है। उम्मीदवार का हर चरण में पास होना अनिवार्य है।
1. Army TA Bharti Physical Test
- 1.6 Km Run:
- TA भर्ती में 1600 मीटर दौड़ सबसे महत्वपूर्ण physical event होता है। इसमें 100, 150 या 200 उम्मीदवारों के बैच बनाये जाते है। 5 मिनट 30 सेकंड के अंदर दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवारों को Group I में रखा जाता है, जबकि 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवार Group II में आते हैं।
- Pull-Ups:
- Pull-Ups में उम्मीदवार की upper body strength की जांच की जाती है। Qualify करने के लिए कम से कम 6 Pull-Ups लगाने होते हैं, जबकि 10 Pull-Ups लगाने पर पुरे नंबर मिलते हैं।
- 9-Feet Ditch Jump:
- इसमें उम्मीदवार को 9 फीट चौड़ी खाई को कूद कर पार करना होता है।
- Zig-Zag Balance Beam:
- इसमें उम्मीदवार को zig-zag balance beam पर चलना होता है।
2. Document Verification
Physical Test पास करने के बाद उसी दिन उम्मीदवारों के Documents की जांच की जाती है। अगर किसी भी जरूरी Document में कमी पाई जाती है, तो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।
इसलिए सभी उम्मीदवार अपने Documents पहले से तैयार रखें और उनकी 3 से 4 photocopy जरूर साथ रखें।
3. Medical Test
Document Verification के बाद उम्मीदवारों का Medical Test होता है। इसमें आंख, कान, दांत, शारीरिक फिटनेस और अन्य मेडिकल मानकों की जांच की जाती है।
4. Written Exam
Medical Test पास करने के बाद उम्मीदवारों को Written Exam के लिए बुलाया जाता है। यह परीक्षा Offline OMR Based होती है।
5. Final Merit और Joining
Written Exam और पूरी भर्ती प्रक्रिया के बाद Final Merit List तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों का नाम Merit List में आता है, उन्हें आगे Joining के लिए बुलाया जाता है।
✦ Territorial Army TA Exam Pattern 2026:-
TA भर्ती की लिखित परीक्षा Offline OMR Based होती है। यह भर्ती मुख्य रूप से GD, Tradesman और Clerk पदों के लिए होती है और हर पद के लिए Exam Pattern अलग होता है।
➥ Territorial Army GD और Tradesman Exam Pattern
GD और Tradesman की परीक्षा में GK सबसे ज्यादा पूछा जाता है। इसमें Reasoning नहीं आती है।
- GK: 20 प्रश्न
- Science: 15 प्रश्न
- Maths: 15 प्रश्न
GD और Tradesman के उम्मीदवारों को GK, Science और Maths पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। खासकर GK की तैयारी मजबूत होनी चाहिए क्योंकि इसके प्रश्न ज्यादा आते हैं।
➥ Territorial Army Clerk Exam Pattern
Territorial Army Clerk पद के लिए GK, Science, Maths के साथ साथ English और Computer भी पूछे जातें हैं।
- English: 25 प्रश्न
- Maths: 10 प्रश्न
- GK: 5 प्रश्न
- Science: 5 प्रश्न
- Computer: 5 प्रश्न
Clerk की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को English और Computer पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
✦ Territorial Army Bharti 2026 Documents List:-
TA भर्ती में Documents बहुत जरूरी होते हैं। किसी एक जरूरी Document की कमी भी उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर सकती है। इसलिए सभी Documents समय से ही तैयार रखें।
- Birth Certificate
- 8वीं पास Tradesman के लिए 8वीं की Marksheet
- GD उम्मीदवारों के लिए 10वीं की Marksheet
- Clerk उम्मीदवारों के लिए 10वीं और 12वीं की Marksheet
- सभी Educational Documents की 3 से 4 Photocopy
- Domicile Certificate
- Caste Certificate
- Character Certificate
- Married Certificate / Unmarried Certificate
- PAN Card
- Aadhaar Card
- White Background वाली 20 Latest Passport Size Photos
- NCC Certificate
- Relation Certificate
- Sports Certificate
✦ Territorial Army TA Bharti 2026 Preparation:-
TA भर्ती में सबसे पहले Physical Test होता है, इसलिए उम्मीदवारों को शुरुआत से ही अपनी physical fitness पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उम्मीदवारों को 1600 मीटर दौड़ की नियमित practice करनी चाहिए, क्योंकि physical Test Clear करने के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में मौका मिलता है।
Written Exam के लिए उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। GD और Tradesman के उम्मीदवारों को GK, Science और Maths पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इन subjects से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं Clerk पद की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को English, Computer, Maths, GK और Science की तैयारी मजबूत रखनी चाहिए।
उम्मीदवारों को Physical और Written दोनों की तैयारी साथ-साथ करनी चाहिए, क्योंकि TA भर्ती में सिर्फ दौड़ पास करना ही काफी नहीं होता। Written Exam भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। इसलिए उम्मीदवारों को daily routine बनाकर physical training और written exam दोनों पर बराबर focus करना चाहिए, ताकि selection के chances बेहतर हो सकें।
✦ Army Study TA Foundation Batch:-
TA Bharti 2026 की Written Exam तैयारी के लिए Army Study शुरू कर रहा है 24 जून 2026 से Army Study TA Foundation Batch 2026।
इसमें उम्मीदवारों को Written Exam की तैयारी के साथ-साथ 1600 मीटर दौड़ को बेहतर करने के लिए Special Workout Plan भी दिया जाएगा। इसलिए जो उम्मीदवार TA Bharti 2026 की तैयारी कर रहे हैं, वे अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें और जुड़ें Army Study के साथ Download करें Army Study App.

