Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 15, 2026

Follow

Agniveer Physical Test 2026: मेरठ ARO में 17 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Agniveer Physical Test 2026: सेना भर्ती कार्यालय, मेरठ ने Common Entrance Exam (CEE) का Result जारी कर दिया है। परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test – PET) के लिए बुलाया गया है। 17 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली।

Check Result Here:- Army CEE Result 2026 Direct Link


अग्निवीर भर्ती रैली 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • रैली प्रारंभ: 17 अगस्त 2026
  • रैली समाप्त: 8 सितंबर 2026
  • स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर

किन जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे?

सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस अग्निवीर भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के पास हुए उम्मीदवार शामिल हो सकते है। इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर के उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लेंगे। इन सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में उपस्थित होना होगा।


अग्निवीर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के नियम

Agniveer General Duty (GD) और Tradesman भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है।

1. 1600 मीटर दौड़ (अधिकतम 60 अंक)

ग्रुप-I (60 अंक)

  • 5 मिनट 30 सेकंड या उससे कम

ग्रुप-II (48 अंक)

  • 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक

Note: यदि उम्मीदवार 5 मिनट 45 सेकंड से अधिक समय लेता है, तो उसे सीधे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।


2. पुल-अप्स (अधिकतम 40 अंक)

दौड़ पास करने के बाद पुल-अप्स का टेस्ट लिया जाएगा।

पुल-अप्सअंक
1040
933
827
721
616 (न्यूनतम योग्यता)

Note: 6 से कम पुल-अप्स लगाने वाले उम्मीदवार परीक्षा में असफल माने जाएंगे।


3. 9 फीट डिच जंप (Qualifying Test)

  • एक ही छलांग में 9 फीट का गड्ढा पार करना होगा।
  • इसमें कोई अंक नहीं मिलते, लेकिन पास होना अनिवार्य है।

4. ज़िग-ज़ैग बैलेंस टेस्ट

  • संकरी बैलेंस बीम पर संतुलन बनाकर चलना होगा।
  • बिना गिरे टेस्ट पूरा करना जरूरी है।
  • यह केवल पास करना है। (Qualifying Test)

भर्ती रैली में कौन-कौन से दस्तावेज साथ लेकर जाएं?

सभी उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज, उनकी 3-3 फोटोकॉपी तथा 20 पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड और 3 महीने से अधिक पुराने न हों) साथ लेकर जाना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • रैली का एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर वाला फोन
  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • डिजिटल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • फोटोयुक्त जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अविवाहित प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र (पिछले 1 वर्ष के भीतर जारी)
  • सभी दस्तावेजों की मूल प्रति (Original)
  • प्रत्येक दस्तावेज की 3-3 स्वप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी
  • 20 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (सफेद बैकग्राउंड वाली, 3 महीने से अधिक पुरानी न हों)

रैली में जाने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • समय से पहले रैली स्थल पर पहुंचें।
  • सभी Documents की अच्छी तरह जांच कर लें।
  • शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट रहें।
  • दौड़ और पुल-अप्स का नियमित अभ्यास करें।
  • पानी की कमी न होने दें और ख़ूब नींद लें।
  • किसी भी प्रकार के गलत Documents का उपयोग न करें।

अधिकारिक जानकारी कहां देखें?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट, एडमिट कार्ड और भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल भारतीय सेना की Official Website से ही प्राप्त करें।

Leave a Comment