Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 24, 2026

Follow

Agniveer Bharti 2026: वाराणसी ARO में 1.36 लाख से ज्यादा आवेदन, 1.19 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Agniveer Bharti 2026 के लिए वाराणसी ARO के अंतर्गत आयोजित हुई ऑनलाइन परीक्षा CEE में इस बार युवाओं की भारी आवेदन देखने को मिले। इस भर्ती परीक्षा में 1.36 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया जिनमें से लगभग 1.19 लाख अभ्यर्थीयों ने परीक्षा दी


Varanasi Agniveer Exam 2026: मुख्य जानकारी

सेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 1 जून से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा हुई।

✦ अग्निवीर भर्ती 2026: मुख्य जानकारी

विवरणसंख्या / जानकारी
भर्ती का नामAgniveer Bharti 2026
कुल पंजीकरण1,36,145
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी1,19,884
अनुपस्थित अभ्यर्थी16,261
परीक्षा का प्रकारऑनलाइन परीक्षा / Common Entrance Test
परीक्षा तिथि1 जून से 12 जून
संबंधित कार्यालयसेना भर्ती कार्यालय, वाराणसी

✦ पदों की संख्या बढ़ने से आवेदन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

इस बार आवेदन की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण भर्ती पदों में की गई बढ़ोतरी बताया गया है। शुरुआती वर्षों में अग्निवीर भर्ती के तहत कम संख्या में भर्तियां हुई थीं, लेकिन इस बार पदों की संख्या ज्यादा होने के कारण युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किया।

वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश के अनुसार शुरुआती दो वर्षों में लगभग 600-600 भर्तियां हुई थीं। तीसरे वर्ष में लगभग 1100 भर्ती हुई, जबकि चौथे वर्ष में चार हजार से ज्यादा भर्तियां शामिल बताई गई हैं। इसी वजह से इस बार आवेदन का आंकड़ा 1.36 लाख से ऊपर पहुंच गया।


पद के अनुसार परीक्षा में शामिल और अनुपस्थित अभ्यर्थियों का विवरण

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में अलग-अलग पदों के लिए युवाओं ने परीक्षा दी। सबसे अधिक संख्या जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए रही, जिसमें 73,636 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए

पद का नामपरीक्षा देने वाले अभ्यर्थीपरीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थी
जनरल ड्यूटी (GD)73,6368,580
ट्रेड्समैन22,5241,145
सोल्जर टेक्निकल6,9141,660
WMP (महिला मिलिट्री पुलिस)6,2291,285
क्लर्क / टाइपिंग5,4961,740
Technical2,294345
JCO Pharma998184
Havildar Education38688

GD पद के लिए सबसे अधिक अभ्यर्थी शामिल

पदवार आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए परीक्षा में शामिल हुए। GD पद के लिए 73,636 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 8,580 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इसके बाद ट्रेड्समैन पद पर भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए। ट्रेड्समैन के लिए 22,524 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1,145 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


Agniveer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया का अगला चरण

ऑनलाइन लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लिखित परीक्षा में अच्छा रहेगा, उन्हें अगले चरणों के लिए बुलाया जा सकता है।

आमतौर पर भर्ती प्रक्रिया में ये चरण शामिल होते हैं:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा / CEE
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
  • Document Verification
  • मेडिकल टेस्ट
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल तैयारी, Documents तैयारी और मेडिकल फिटनेस पर विशेष ध्यान दें।


Leave a Comment