Current Affairs by Army Study:-
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 09 अगस्त 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत कर रहे है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।
प्रश्न 1. ‘भारत छोड़ो आंदोलन दिवस’ किस तारीख को मनाया गया?
a. 06 अगस्त
b. 08 अगस्त
c. 07 अगस्त
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 08 अगस्त
व्याख्या: भारत छोड़ो आंदोलन 8 अगस्त 1942 को मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू किया गया था। इसे अगस्त क्रांति भी कहा जाता है। इस दिन को स्मरण करने के लिए हर वर्ष 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ब्रिटेन में पढ़ाई के लिए ‘अटल-शेवनिंग छात्रवृत्ति’ योजना शुरू की है?
a. राजस्थान
b. मध्य प्रदेश
c. उत्तर प्रदेश
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: उत्तर प्रदेश
व्याख्या: उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी – शेवनिंग उत्तर प्रदेश स्टेट गवर्नमेंट स्कॉलरशिप’ को मंजूरी दी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के योग्य विद्यार्थियों को ब्रिटेन में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।
प्रश्न 3. 2026 के ‘बोगोटा पुस्तक मेले’ में किस देश को मुख्य अतिथि के रूप में चुना गया है?
a. चीन
b. भारत
c. ऑस्ट्रेलिया
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: भारत
व्याख्या: 2026 में बोगोटा पुस्तक मेले में भारत को मुख्य अतिथि देश के रूप में चुना गया है, जिससे भारतीय साहित्य, संस्कृति और प्रकाशन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
प्रश्न 4. राष्ट्रीय मीडिया और मनोरंजन परिषद का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
a. आदित्य पांडा
b. प्रयाग सामल
c. गौरव बनजी
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: गौरव बनजी
व्याख्या: गौरव बनजी को राष्ट्रीय मीडिया और मनोरंजन परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह संस्था मीडिया और मनोरंजन उद्योग के विकास एवं नीति निर्माण में सहयोग करती है।
प्रश्न 5. बिहार के सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर के पुनर्विकास की आधारशिला हाल ही में किसने रखी?
a. नरेंद्र मोदी
b. अमित शाह
c. नितीश कुमार
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: अमित शाह
व्याख्या: 8 अगस्त 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम स्थित मां सीता मंदिर के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।
प्रश्न 6. किस देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति ‘यू म्यिंट स्वे’ का हाल ही में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ?
a. म्यांमार
b. मंगोलिया
c. वियतनाम
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: म्यांमार
व्याख्या: म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे का ने पी ताव में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे पार्किंसंस रोग और अन्य तंत्रिका संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।
प्रश्न 7. कश्मीर घाटी में माल ढुलाई की सुविधा पाने वाला पहला रेलवे स्टेशन कौन सा बना है?
a. श्रीनगर रेलवे स्टेशन
b. ऊधमपुर रेलवे स्टेशन
c. अनंतनाग रेलवे स्टेशन
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: अनंतनाग रेलवे स्टेशन
व्याख्या: भारतीय रेल ने अनंतनाग रेलवे स्टेशन को माल ढुलाई के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया है, जिससे यह कश्मीर घाटी का पहला स्टेशन बन गया है जिसमें यह सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 8. Incredible India Digital Platform (IIDP) का नवीनतम संस्करण किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
a. पर्यटन मंत्रालय
b. विदेश मंत्रालय
c. संस्कृति मंत्रालय
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: पर्यटन मंत्रालय
व्याख्या: पर्यटन मंत्रालय ने Incredible India Digital Platform का नया संस्करण शुरू किया है, ताकि भारत के घूमने की जगहों को दुनिया भर में ऑनलाइन दिखाया जा सके।
प्रश्न 9. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने हेपेटाइटिस D वायरस को मनुष्यों के लिए कैंसरकारी घोषित किया है?
a. FAO
b. WHO
c. WTO
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: WHO
व्याख्या: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और IARC ने हेपेटाइटिस D वायरस (HDV) को कैंसरकारी के रूप में वर्गीकृत किया है। यह वायरस लिवर कैंसर के ज्ञात कारणों में शामिल हो गया है।
प्रश्न 10. अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही कबक यानो ने हाल ही में किस अफ्रीकी पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है?
a. असम
b. मेघालय
c. अरुणाचल प्रदेश
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या: अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही कबक यानो ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) को फतह किया।
प्रश्न 11. RBI ने किस बैंक को हाल ही में यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस प्रदान किया है?
a. फिनो पेमेंट बैंक
b. AU स्माल फाइनेंस बैंक
c. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: AU स्माल फाइनेंस बैंक
व्याख्या: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने AU स्माल फाइनेंस बैंक को यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस प्रदान किया है, जिससे यह अब एक पूर्ण-सेवा वाणिज्यिक बैंक के रूप में काम कर सकेगा।
प्रश्न 12. ‘जिला बाढ़ गंभीरता सूचकांक’ तैयार करने में किन संस्थानों ने सहयोग किया है?
a. IIT दिल्ली
b. IIT गांधीनगर
c. उपर्युक्त दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: उपर्युक्त दोनों
व्याख्या: IIT दिल्ली और IIT गांधीनगर ने मिलकर जिला बाढ़ गंभीरता सूचकांक तैयार किया है, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन और नीतिगत निर्णय में मदद मिलेगी।
प्रश्न 13. डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन शताब्दी सम्मेलन हाल ही में किस शहर में आरंभ हुआ?
a. मुंबई
b. नोएडा
c. नई दिल्ली
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: नई दिल्ली
व्याख्या: नई दिल्ली के पूसा में यह सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की शताब्दी का उत्सव मनाया गया।
प्रश्न 14. SheLeads II कार्यक्रम का उद्घाटन हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने किया?
a. मीनाक्षी लेखी
b. अन्नपूर्णा देवी
c. अनुप्रिया पटेल
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: अन्नपूर्णा देवी
व्याख्या: महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने SheLeads II कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य महिला नेताओं को सशक्त बनाना है।
प्रश्न 15. भारत की पहली पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित विधानसभा कौन सी है?
a. दिल्ली
b. गुजरात
c. राजस्थान
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: दिल्ली
व्याख्या: दिल्ली विधानसभा देश की पहली विधानसभा बनी है जो पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलती है। भवन की छत पर सौर पैनल लगाकर बिजली की जरूरत नवीकरणीय ऊर्जा से पूरी की जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

